Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raipur News | रायपुर में इस बार दही हांडी उत्सव होने जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड सिंगर B Praak और भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा अपनी प्रस्तुति देंगे। 5 सितंबर को गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में होने वाले इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ की लोक-गायिका गरिमा स्वर्णा दिवाकर भी प्रस्तुति देंगी। आयोजन में छत्तीसगढ़ समेत दूसरे राज्यों की करीब 26 टीमें हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा और विजेता टीम को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। यानी रायपुर में इस बार दही हांडी के साथ भक्ति, संगीत और रोमांच का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा। 🪔🎶
POLICE DOST NEWS
Raipur News | रायपुर में इस बार दही हांडी उत्सव होने जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड सिंगर B Praak और भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा अपनी प्रस्तुति देंगे। 5 सितंबर को गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में होने वाले इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ की लोक-गायिका गरिमा स्वर्णा दिवाकर भी प्रस्तुति देंगी। आयोजन में छत्तीसगढ़ समेत दूसरे राज्यों की करीब 26 टीमें हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा और विजेता टीम को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। यानी रायपुर में इस बार दही हांडी के साथ भक्ति, संगीत और रोमांच का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा। 🪔🎶
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- PRSU की परीक्षा व्यवस्था का नया कमाल ! पहले परीक्षा में PRESENT कराओ, फिर रिजल्ट में ABSENT दिखाओ! 2-4 नंबर के लिए ATKT/Year Back देकर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ और मानसिक परेशानी क्यों? PRSU की परीक्षा व्यवस्था का नया कमाल ! पहले परीक्षा में PRESENT कराओ, फिर रिजल्ट में ABSENT दिखाओ ! 2-4 नंबर के लिए ATKT/Year Back देकर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ और मानसिक परेशानी क्यों? और कुरुद में बिना परीक्षा दिलाए रिजल्ट जारी कर ATKT आखिर ये कैसी परीक्षा व्यवस्था है PRSU की? आपकी क्या राय है कॉमेंट में जरूर बताएं गलती व्यवस्था की, भुगते छात्र !1
- ममता, आस्था और परंपरा का भव्य संगम… गरियाबंद में कमरछठ यानी हलषष्ठी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। ममता, आस्था और परंपरा का भव्य संगम… गरियाबंद में कमरछठ यानी हलषष्ठी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पुराना मंगल बाजार चौक पर वार्ड क्रमांक 14 और 15 की सैकड़ों महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर अपनी संतानों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची महिलाओं ने विधि-विधान से षष्ठी माता की पूजा की। गरियाबंद के पुराना मंगल बाजार चौक पर बुधवार को सुबह से ही आस्था का माहौल देखने को मिला। वार्ड क्रमांक 14 और 15 की सैकड़ों महिलाएं कमरछठ पर्व की सामूहिक पूजा में शामिल होने पहुंचीं। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सगरी बनाकर पूजन सामग्री अर्पित की और षष्ठी माता से अपनी संतानों के स्वस्थ, सुखी और दीर्घ जीवन की कामना की। कमरछठ या हलषष्ठी छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा और मातृत्व की आस्था से जुड़ा प्रमुख पर्व है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर अपनी संतान की लंबी उम्र और परिवार की सुख-शांति की कामना करती हैं। पूजा के दौरान भैंस के दूध, दही और घी के साथ लाई, महुआ, तिल और अन्य पारंपरिक सामग्री का भोग लगाया गया। भारती सिन्हा “कमरछठ मां और संतान के अटूट रिश्ते और ममता का पर्व है। आज सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ श्रद्धा के साथ पूजा कर अपने बच्चों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। हमारी परंपराएं समाज को जोड़ने और संस्कृति को जीवित रखने का काम करती हैं।” इस पर्व की खास परंपरा यह भी है कि हल से जोते गए खेतों में उपजे अनाज का सेवन नहीं किया जाता। पूजा के बाद महिलाओं ने परंपरा के अनुसार पसहर चावल और विभिन्न प्रकार की भाजियों से तैयार प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया। सामूहिक पूजा के दौरान पुराना मंगल बाजार चौक पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। लोकमान्ययताओं के अनुसार हलषष्ठी का संबंध भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम से भी माना जाता है, जिनका प्रमुख अस्त्र हल था। यही वजह है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे हलछठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से जाना जाता है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह पर्व कमरछठ या खमरछठ के रूप में विशेष आस्था के साथ मनाया जाता है। गरियाबंद में सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी ने कमरछठ पर्व को और भी भव्य बना दिया। सामूहिक पूजा, परंपरा और मातृत्व की आस्था के इस अनूठे संगम ने पुराना मंगल बाजार चौक को श्रद्धा के केंद्र में बदल दिया।1
- KCG जिले में गोवंश के अवैध परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 34 मवेशी बरामद; 3 वाहन जब्त, KCG जिले में गोवंश के अवैध परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 34 मवेशी बरामद; 3 वाहन जब्त, 2 सितंबर बुधवार को सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले में गोवंश के अवैध परिवहन और तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अगस्त माह में बड़ी कार्रवाई की। विभिन्न थाना क्षेत्रों में 4 प्रकरण दर्ज कर 34 मवेशी बरामद किए गए। इस दौरान एक टाटा पिकअप और दो बोलेरो पिकअप समेत तीन वाहन जब्त किए गए। जब्त मवेशियों और वाहनों की कुल कीमत 15.84 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, खैरागढ़ थाना क्षेत्र में 4 मवेशी और एक टाटा पिकअप जब्त की गई, जिसकी कीमत 1.40 लाख रुपए है। छुईखदान क्षेत्र में 20 मवेशियों को पैदल ले जाते हुए पकड़ा गया, जिनकी कीमत 2.50 लाख रुपए बताई गई है। वहीं साल्हेवारा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में 10 मवेशी और दो बोलेरो पिकअप जब्त की गईं, जिनकी कुल कीमत 11.94 लाख रुपए है। पुलिस ने बताया कि गोवंश के अवैध परिवहन में शामिल लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।1
- जर्जर सड़क दे रही हादसों को न्योता, 12 फीट के मार्ग पर जलभराव और गड्ढों से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें बलोदी-रोहांसी मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण हलाकान, स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं को भी परेशानी पलारी। बलौदा बाजार। पलारी विकासखंड के ग्राम बलोदी से होकर गुजरने वाला बलोदी-रोहांसी मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जलभराव होने से मार्ग की स्थिति दलदल जैसी हो गई है। बस्ती से लगे इस मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्कूली बच्चे, दोपहिया वाहन चालक और राहगीर आवाजाही करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के चलते यहां कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। *जिला मुख्यालय जाने का प्रमुख मार्ग* ग्रामीणों के मुताबिक यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए जिला मुख्यालय बलौदाबाजार जाने का प्रमुख और सीधा रास्ता है। सड़क खराब होने के बावजूद लोगों को मजबूरी में इसी मार्ग से आवागमन करना पड़ रहा है। वैकल्पिक मार्ग से जाने पर करीब 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। इससे रोजाना आने-जाने वाले ग्रामीणों के साथ मरीजों, कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को समय और ईंधन की अतिरिक्त खपत उठानी पड़ रही है। *महज 12 फीट चौड़ी सड़क, सामने से वाहन आने पर बढ़ता खतरा* ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की चौड़ाई लगभग 12 फीट ही है। ऐसे में दो बड़े वाहनों अथवा कार और दोपहिया वाहन के एक साथ निकलने में काफी परेशानी होती है। सड़क के दोनों ओर गड्ढे और कीचड़ होने के कारण स्थिति और जोखिमपूर्ण हो जाती है। सामने से ट्रैक्टर, पिकअप या कार जैसे बड़े वाहन आने पर दोपहिया चालकों को सड़क से नीचे कीचड़ और गड्ढों वाली पटरी पर उतरना पड़ता है। इससे वाहन फिसलने और दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। *स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें* इस मार्ग से महज करीब 200 मीटर की दूरी पर स्कूल स्थित है। रोजाना छोटे-छोटे स्कूली बच्चे इसी रास्ते से होकर स्कूल पहुंचते हैं। सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के बीच से गुजरने के कारण बच्चों के कपड़े खराब होने के साथ ही उनके फिसलकर गिरने और दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। वहीं, रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में भरे पानी के कारण उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे वाहन अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने सड़क की स्थिति को लेकर चिंता जताई है। *धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है मार्ग* बलोदी-रोहांसी मार्ग केवल स्थानीय आवागमन के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से भी इसका महत्व है। पलारी से रोहांसी-अमेठी होते हुए महर्षि वाल्मीकि आश्रम, लव-कुश जन्मभूमि एवं प्रसिद्ध तीर्थ स्थल माता तुरतुरिया जाने वाले श्रद्धालु भी इस मार्ग का उपयोग करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। *गड्ढे में गिरकर बाइक सवार हुआ दुर्घटनाग्रस्त* स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले सड़क पर बने बड़े गड्ढे और जलभराव के कारण एक मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिर गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बावजूद अब तक सड़क की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है? *मरम्मत के साथ चौड़ीकरण की मांग* ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत, जल निकासी की व्यवस्था तथा मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल अस्थायी रूप से गड्ढे भरने से समस्या का समाधान नहीं होगा। मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण किया जाना जरूरी है, ताकि क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।2
- रील के चक्कर में पहुंचा जेल! रेलवे ट्रैक किनारे वीडियो बनाने वाले युवक को RPF ने पुणे से पकड़ा रील के चक्कर में पहुंचा जेल! रेलवे ट्रैक किनारे वीडियो बनाने वाले युवक को RPF ने पुणे से पकड़ा #Hashtags: #Rajnandgaon #RPF #RailwayPolice #RPFAction #Pune #Mahasamund #RailwayTrack #ViralReel #SocialMediaReel #ChhattisgarhNews #RajnandgaonNews #कडुवाघूंटसमाचार1
- 14 वीं बटालियन धनोरा के पास जंगली सूअर का आतंक जारी, ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचे जंगली सूअर NH 930 मे स्थित 14 वी बटालियन धनोरा के पास भी विगत एक माह से जंगली सूअर का झुंड देखा जा रहा है। ग्राम धनोरा में धान खरीदी केंद्र के अलावा अब नेशनल हाईवे से लगे दुकानो के पास भी 20 से 25 की संख्या मे जंगली सूअर पहुंच रहे है। बीती रात्रि मे बटालियन के सामने स्थित एक दुकान के पास जंगली सुवर का झुंड देखा गया, जहां मुख्य मार्ग से गुजरने वाले ट्रक की चपेट मे आने से दर्जनो जंगली सूअर बाल बाल बचे। यह पूरा घटनाक्रम सिन्हा किराना दुकान मे लगाए गए सीसीटीवी कैमरे मे भी कैप्चर हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह 20 से 25 की संख्या मे जंगली सूअर के पहुंचने से ग्रामीणो मे दहशत का माहौल बना हुआ है।1
- प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज अपने मुखारविन्द से कथा सुनाने बम्हनीडीह, जांजगीर आ रहे हैं। 13 सितम्बर से 19 सितम्बर तक बम्हनीडीह, जांजगीर भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान से सराबोर इस आयोजन में श्रद्धालुओं को अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के प्रवचन सुनने का अवसर मिलेगा।1
- 5 साल से अधूरा पुल, 15 फीट ऊंची सीढ़ी चढ़कर स्कूल जा रहे बच्चे; खबर के बाद भड़के विधायक जनक ध्रुव गरियाबंद गरियाबंद। मैनपुर विकासखंड के देहरागुड़ा-खामभाठा में पैरी नदी पर निर्माणाधीन पुल करीब पांच साल से अधूरा पड़ा है। पुल का काम पूरा नहीं होने के कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर पुल पर लगी सीढ़ियों के सहारे करीब 15 फीट ऊंचाई पर चढ़कर आवागमन करना पड़ रहा है। बच्चों के इस तरह पुल पार करने की तस्वीर और खबर सामने आने के बाद बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने शासन-प्रशासन को घेरा। विधायक ने निर्माण कार्य में देरी को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए वर्तमान शासन-प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। विधायक ने जल्द से जल्द पुल का निर्माण पूरा कर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने की मांग की है। समाधान नहीं होने पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। बाइट: 1. जनक ध्रुव, विधायक बिन्द्रानवागढ़3
- सीतानदी-उदंती के ग्रामीणों की समस्याएं वन मंत्री के सामने, जल्द क्षेत्र का दौरा करेंगे केदार कश्यप धमतरी। सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी और वनाधिकार से जुड़े मामलों को लेकर जंगल-जमीन संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराते हुए मांगों से संबंधित आवेदन सौंपा। स्थानीय आदिवासी स्वास्थ्य परम्परा एवं पादप औषधीय बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम और जिला पंचायत धमतरी अध्यक्ष अरुण सार्वा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से सड़क, पुल-पुलिया और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। वनाधिकार से जुड़े मामलों तथा विस्थापन की चिंताओं को भी मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा गया। मंत्री केदार कश्यप ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि “नियमानुसार जो भी बेहतर होगा, उन कार्यों को अवश्य करेंगे।” उन्होंने जल्द नगरी-सिहावा क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को स्वयं देखने और उनके निराकरण के लिए उचित पहल करने का आश्वासन दिया। विकास मरकाम ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। मंत्री के आश्वासन से समाधान की उम्मीद जगी है। अरुण सार्वा ने कहा कि वन संरक्षण के नियमों का पालन करते हुए ग्रामीणों की जरूरत के अनुसार विकास कार्य होना जरूरी है। विकास के साथ ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में चन्द्रकुमार अग्रवानी, रेवाप्रसाद देवदास, ईश्वरी नेताम, श्रीधन सोम, दैनिक राम मंडावी, उदय सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल रहे। समिति ने मंत्री की पहल को सकारात्मक बताते हुए ठोस कार्रवाई की उम्मीद जताई।1