logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान में ERCP नहर परियोजना के प्रस्तावित अलाइनमेंट में बदलाव की मांग को लेकर रविवार दोपहर 3 बजे फुलवाड़ा गांव में किसानों की विशाल महापंचायत आयोजित हुई। इस महापंचायत में कटकड़, कुतकपुर, सनेटखेड़ा, जमालपुर, कांचरोली, फुलवाड़ा, बाढ़, करसोली, हिंडौन और कल्हारणपुरा सहित आसपास के अनेक गांवों के किसान, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से "ERCP किसान संघर्ष समिति उपखंड हिंडौन" का गठन किया गया। किसानों ने निर्णय लिया कि प्रस्तावित नहर का सर्वे वर्तमान अलाइनमेंट के स्थान पर फेलीपुरा से पहाड़ी के किनारे-किनारे जगर बांध की ओर किया जाए, जिससे उपजाऊ कृषि भूमि सुरक्षित रह सके और किसानों को नुकसान न उठाना पड़े। बैठक को संबोधित करते हुए फुलवाड़ा सरपंच गौरव सोलंकी, कुतकपुर सरपंच प्रतिनिधि रहमान खान, घनश्याम उदैया, घनश्याम शर्मा, शुभम तिवाड़ी और दिनेश चौधरी (खेड़ा) ने कहा कि किसान विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन उपजाऊ जमीन बचाना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वैकल्पिक अलाइनमेंट पर जल्द तकनीकी सर्वे शुरू नहीं किया गया तो किसान पूरे उपखंड में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। बैठक में देवेन्द्र तिवाड़ी, अवध तिवाड़ी, रामावतार तिवाड़ी, राजेश, बहादुर सिंह, नटवर सिंह, सोहन सिंह, मजीद, जीशान, राजाराम सैनी, संतोष सोलंकी, मनु सोलंकी, गजेंद्र सोलंकी, भगत सिंह सोलंकी, सचिन सोलंकी, चतर सिंह, धूपसिंह जाटव और रमेश जाटव सहित कई किसान उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_RK LIVE KARAULI
RK LIVE KARAULI
Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
3 hrs ago

राजस्थान में ERCP नहर परियोजना के प्रस्तावित अलाइनमेंट में बदलाव की मांग को लेकर रविवार दोपहर 3 बजे फुलवाड़ा गांव में किसानों की विशाल महापंचायत आयोजित हुई। इस महापंचायत में कटकड़, कुतकपुर, सनेटखेड़ा, जमालपुर, कांचरोली, फुलवाड़ा, बाढ़, करसोली, हिंडौन और कल्हारणपुरा सहित आसपास के अनेक गांवों के किसान, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से "ERCP किसान संघर्ष समिति उपखंड हिंडौन" का गठन किया गया। किसानों ने निर्णय लिया कि प्रस्तावित नहर का सर्वे वर्तमान अलाइनमेंट के स्थान पर फेलीपुरा से पहाड़ी के किनारे-किनारे जगर बांध की ओर किया जाए, जिससे उपजाऊ कृषि भूमि सुरक्षित रह सके और किसानों को नुकसान न उठाना पड़े। बैठक को संबोधित करते हुए फुलवाड़ा सरपंच गौरव सोलंकी, कुतकपुर सरपंच प्रतिनिधि रहमान खान, घनश्याम उदैया, घनश्याम शर्मा, शुभम तिवाड़ी और दिनेश चौधरी (खेड़ा) ने कहा कि किसान विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन उपजाऊ जमीन बचाना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वैकल्पिक अलाइनमेंट पर जल्द तकनीकी सर्वे शुरू नहीं किया गया तो किसान पूरे उपखंड में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। बैठक में देवेन्द्र तिवाड़ी, अवध तिवाड़ी, रामावतार तिवाड़ी, राजेश, बहादुर सिंह, नटवर सिंह, सोहन सिंह, मजीद, जीशान, राजाराम सैनी, संतोष सोलंकी, मनु सोलंकी, गजेंद्र सोलंकी, भगत सिंह सोलंकी, सचिन सोलंकी, चतर सिंह, धूपसिंह जाटव और रमेश जाटव सहित कई किसान उपस्थित रहे।

More news from Karauli and nearby areas
  • राजस्थान के हिंडौन स्थित फुलवाड़ा गांव में रविवार दोपहर 3 बजे किसानों की विशाल महापंचायत आयोजित हुई, जिसमें ERCP नहर परियोजना के प्रस्तावित अलाइनमेंट में बदलाव की पुरजोर मांग उठाई गई। इस बैठक में कटकड़, कुतकपुर, सनेटखेड़ा, जमालपुर, कांचरोली, फुलवाड़ा, बाढ़, करसोली, हिंडौन और कल्हारणपुरा सहित आसपास के अनेक गांवों के किसान, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। महापंचायत में सर्वसम्मति से 'ERCP किसान संघर्ष समिति उपखंड हिंडौन' का गठन किया गया। किसानों ने निर्णय लिया कि प्रस्तावित नहर का सर्वे वर्तमान अलाइनमेंट के स्थान पर फेलीपुरा से पहाड़ी के किनारे-किनारे जगर बांध की ओर किया जाए, जिससे उपजाऊ कृषि भूमि सुरक्षित रह सके और किसानों को नुकसान न उठाना पड़े। बैठक को संबोधित करते हुए फुलवाड़ा सरपंच गौरव सोलंकी, कुतकपुर सरपंच प्रतिनिधि रहमान खान, घनश्याम उदैया, घनश्याम शर्मा, शुभम तिवाड़ी और दिनेश चौधरी (खेड़ा) ने स्पष्ट किया कि किसान विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन किसानों की उपजाऊ जमीन बचाना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि वैकल्पिक अलाइनमेंट पर जल्द ही तकनीकी सर्वे शुरू नहीं किया गया, तो किसान पूरे उपखंड में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में फुलवाड़ा सरपंच गौरव सोलंकी, कुतकपुर सरपंच प्रतिनिधि रहमान खान, घनश्याम उदैया, दिनेश चौधरी (खेड़ा), शुभम तिवाड़ी, देवेन्द्र तिवाड़ी, अवध तिवाड़ी, रामावतार तिवाड़ी, राजेश, बहादुर सिंह, नटवर सिंह, सोहन सिंह, मजीद, जीशान, राजाराम सैनी, संतोष सोलंकी, मनु सोलंकी, गजेंद्र सोलंकी, भगत सिंह सोलंकी, सचिन सोलंकी, चतर सिंह, धूपसिंह जाटव और रमेश जाटव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
    1
    राजस्थान के हिंडौन स्थित फुलवाड़ा गांव में रविवार दोपहर 3 बजे किसानों की विशाल महापंचायत आयोजित हुई, जिसमें ERCP नहर परियोजना के प्रस्तावित अलाइनमेंट में बदलाव की पुरजोर मांग उठाई गई। इस बैठक में कटकड़, कुतकपुर, सनेटखेड़ा, जमालपुर, कांचरोली, फुलवाड़ा, बाढ़, करसोली, हिंडौन और कल्हारणपुरा सहित आसपास के अनेक गांवों के किसान, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। महापंचायत में सर्वसम्मति से 'ERCP किसान संघर्ष समिति उपखंड हिंडौन' का गठन किया गया। किसानों ने निर्णय लिया कि प्रस्तावित नहर का सर्वे वर्तमान अलाइनमेंट के स्थान पर फेलीपुरा से पहाड़ी के किनारे-किनारे जगर बांध की ओर किया जाए, जिससे उपजाऊ कृषि भूमि सुरक्षित रह सके और किसानों को नुकसान न उठाना पड़े।

बैठक को संबोधित करते हुए फुलवाड़ा सरपंच गौरव सोलंकी, कुतकपुर सरपंच प्रतिनिधि रहमान खान, घनश्याम उदैया, घनश्याम शर्मा, शुभम तिवाड़ी और दिनेश चौधरी (खेड़ा) ने स्पष्ट किया कि किसान विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन किसानों की उपजाऊ जमीन बचाना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि वैकल्पिक अलाइनमेंट पर जल्द ही तकनीकी सर्वे शुरू नहीं किया गया, तो किसान पूरे उपखंड में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे।

इस महत्वपूर्ण बैठक में फुलवाड़ा सरपंच गौरव सोलंकी, कुतकपुर सरपंच प्रतिनिधि रहमान खान, घनश्याम उदैया, दिनेश चौधरी (खेड़ा), शुभम तिवाड़ी, देवेन्द्र तिवाड़ी, अवध तिवाड़ी, रामावतार तिवाड़ी, राजेश, बहादुर सिंह, नटवर सिंह, सोहन सिंह, मजीद, जीशान, राजाराम सैनी, संतोष सोलंकी, मनु सोलंकी, गजेंद्र सोलंकी, भगत सिंह सोलंकी, सचिन सोलंकी, चतर सिंह, धूपसिंह जाटव और रमेश जाटव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    3 hrs ago
  • हिंडौन के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जलभराव की समस्या से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक अनीता जाटव लगातार जल निकासी की कोशिशों में लगे हुए थे। विधायक अनीता जाटव की अपील पर संत रामपाल महाराज के निर्देश पर सतलोक आश्रम के सेवादारों ने तुरंत कदम उठाते हुए प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री का काफिला भेजा। पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक संसाधनों से भरे तीन ट्रकों को हिंडौन भेजा गया है। इसमें 8 इंची के 13,500 मीटर पाइप, 20 हॉर्स पावर की तीन मोटरें और हैवी मोटर मशीनों के साथ अन्य उपकरण शामिल हैं, ताकि जलभराव वाले इलाकों से जल्द से जल्द पानी निकाला जा सके। सतलोक आश्रम से आए प्रतिनिधियों और सेवादारों का विधायक अनीता जाटव तथा शहर के लोगों ने बयाना रोड स्थित महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में आयोजित समारोह में आभार जताया। विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सामाजिक और धार्मिक संगठनों का आगे आना सराहनीय है और इस मदद से जनता को जलभराव से जल्द निजात मिलेगी। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मामू, हुकम सिंह कश्यप सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
    3
    हिंडौन के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जलभराव की समस्या से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक अनीता जाटव लगातार जल निकासी की कोशिशों में लगे हुए थे। विधायक अनीता जाटव की अपील पर संत रामपाल महाराज के निर्देश पर सतलोक आश्रम के सेवादारों ने तुरंत कदम उठाते हुए प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री का काफिला भेजा।

पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक संसाधनों से भरे तीन ट्रकों को हिंडौन भेजा गया है। इसमें 8 इंची के 13,500 मीटर पाइप, 20 हॉर्स पावर की तीन मोटरें और हैवी मोटर मशीनों के साथ अन्य उपकरण शामिल हैं, ताकि जलभराव वाले इलाकों से जल्द से जल्द पानी निकाला जा सके।

सतलोक आश्रम से आए प्रतिनिधियों और सेवादारों का विधायक अनीता जाटव तथा शहर के लोगों ने बयाना रोड स्थित महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में आयोजित समारोह में आभार जताया। विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सामाजिक और धार्मिक संगठनों का आगे आना सराहनीय है और इस मदद से जनता को जलभराव से जल्द निजात मिलेगी। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मामू, हुकम सिंह कश्यप सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले स्थित नरवर किले से तोप चोरी होने के मामले में शिवपुरी पुलिस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुरातत्व विभाग के चौकीदार रमेश कोली की शिकायत पर थाना नरवर में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध क्रमांक 128/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना के अनुसार, 16 जुलाई 2026 की सुबह जब चौकीदार कचहरी महल पहुंचा तो वहां रखी 14 तोपों में से एक तोप गायब मिली, जिसे अज्ञात चोरों ने रात में चुरा लिया था। पुरातत्व धरोहर की चोरी से जुड़ा मामला बेहद गंभीर होने पर ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना और उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ. असित यादव ने जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा आरोपियों पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया, जिसे बाद में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति और एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में गठित स्पेशल टीम ने साइबर सेल, सीसीटीवी और टोल प्लाजा कैमरों की मदद से वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन (नंबर RJ34GA2980) को चिह्नित किया और करौली (राजस्थान) के पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल से संपर्क कर सहयोग मांगा। करौली पुलिस और शिवपुरी पुलिस की टीमों ने मुखबिर की सूचना पर 25 जुलाई 2026 को घेराबंदी कर आरोपी अमन कुमार मीणा (निवासी पालनपुर, हिंडौन, करौली) और टिम्मू राम मीणा (निवासी गांवड़ा मीणा, करौली) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त करीब 6 लाख रुपये मूल्य की महिंद्रा पिकअप बोलेरो को जब्त कर लिया है। शिवपुरी पुलिस अब चोरी हुई तोप की बरामदगी और गिरोह के अन्य फरार सदस्यों को पकड़ने के लिए राजस्थान के करौली जिले में लगातार दबिश दे रही है।
    1
    मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले स्थित नरवर किले से तोप चोरी होने के मामले में शिवपुरी पुलिस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुरातत्व विभाग के चौकीदार रमेश कोली की शिकायत पर थाना नरवर में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध क्रमांक 128/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

घटना के अनुसार, 16 जुलाई 2026 की सुबह जब चौकीदार कचहरी महल पहुंचा तो वहां रखी 14 तोपों में से एक तोप गायब मिली, जिसे अज्ञात चोरों ने रात में चुरा लिया था। पुरातत्व धरोहर की चोरी से जुड़ा मामला बेहद गंभीर होने पर ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना और उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ. असित यादव ने जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा आरोपियों पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया, जिसे बाद में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति और एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में गठित स्पेशल टीम ने साइबर सेल, सीसीटीवी और टोल प्लाजा कैमरों की मदद से वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन (नंबर RJ34GA2980) को चिह्नित किया और करौली (राजस्थान) के पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल से संपर्क कर सहयोग मांगा।

करौली पुलिस और शिवपुरी पुलिस की टीमों ने मुखबिर की सूचना पर 25 जुलाई 2026 को घेराबंदी कर आरोपी अमन कुमार मीणा (निवासी पालनपुर, हिंडौन, करौली) और टिम्मू राम मीणा (निवासी गांवड़ा मीणा, करौली) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त करीब 6 लाख रुपये मूल्य की महिंद्रा पिकअप बोलेरो को जब्त कर लिया है। शिवपुरी पुलिस अब चोरी हुई तोप की बरामदगी और गिरोह के अन्य फरार सदस्यों को पकड़ने के लिए राजस्थान के करौली जिले में लगातार दबिश दे रही है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • भारतीय रेल की यात्री सेवाओं के विस्तार के तहत 16 कोच वाली वंदे भारत चेयर कार ट्रेन सेट (आरसीएफ/अल्सटॉम/वेबटेक) के कोटा मंडल में सभी निर्धारित तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गए हैं। इस ट्रायल के दौरान पैंटोग्राफ करंट कलेक्शन टेस्ट के अंतर्गत ईएन-50317 मानक के अनुसार कॉन्टेक्ट वायर अपलिफ्ट का मापन किया गया, जिसके लिए अरनेठा स्टेशन पर विशेष परीक्षण उपकरण स्थापित किए गए थे। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के पावर सप्लाई एवं ईएमयू निदेशालय की विशेषज्ञ टीम ने परफॉर्मेंस, सिग्नल तथा दूरसंचार प्रणाली सहित सभी तकनीकी परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। ट्रायल के दौरान कोटा मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्कृष्ट समन्वय, तकनीकी दक्षता और प्रभावी सहयोग का परिचय दिया, जिससे सभी परीक्षण निर्धारित समय-सीमा में सुचारू रूप से पूरे हो सके। इस पर परीक्षण दल ने कोटा मंडल की कार्यकुशलता एवं समर्पित सहयोग की सराहना करते हुए मंडल के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
    1
    भारतीय रेल की यात्री सेवाओं के विस्तार के तहत 16 कोच वाली वंदे भारत चेयर कार ट्रेन सेट (आरसीएफ/अल्सटॉम/वेबटेक) के कोटा मंडल में सभी निर्धारित तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गए हैं। इस ट्रायल के दौरान पैंटोग्राफ करंट कलेक्शन टेस्ट के अंतर्गत ईएन-50317 मानक के अनुसार कॉन्टेक्ट वायर अपलिफ्ट का मापन किया गया, जिसके लिए अरनेठा स्टेशन पर विशेष परीक्षण उपकरण स्थापित किए गए थे। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के पावर सप्लाई एवं ईएमयू निदेशालय की विशेषज्ञ टीम ने परफॉर्मेंस, सिग्नल तथा दूरसंचार प्रणाली सहित सभी तकनीकी परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

ट्रायल के दौरान कोटा मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्कृष्ट समन्वय, तकनीकी दक्षता और प्रभावी सहयोग का परिचय दिया, जिससे सभी परीक्षण निर्धारित समय-सीमा में सुचारू रूप से पूरे हो सके। इस पर परीक्षण दल ने कोटा मंडल की कार्यकुशलता एवं समर्पित सहयोग की सराहना करते हुए मंडल के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अचानक इस्तीफे की चर्चाओं ने देश के सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है। दिल्ली की सत्ता के समीकरण हिलाने वाली इस खबर के सामने आते ही जहां विपक्ष इसे अपनी बड़ी जीत मानकर जश्न मना रहा है, वहीं राजनीतिक पंडितों का मानना है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की अब तक की सबसे घातक राजनीतिक बिसात है। हाल ही में नीट (NEET) और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। राहुल गांधी ने तो पीएम आवास के घेराव तक का ऐलान कर दिया था और विपक्ष को लगा था कि दबाव बनाकर उन्होंने सरकार को घुटनों पर ला दिया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा बीजेपी का पीछे हटना नहीं, बल्कि विपक्ष को जाल में फंसाने का प्लान है। चर्चा है कि एक मंत्री का इस्तीफा देकर विपक्ष के दो कद्दावर मुख्यमंत्रियों की कुर्सी छीनने की पुख्ता रणनीति तैयार की गई है। इस मास्टरस्ट्रोक के बाद विपक्षी खेमे में सन्नाटा पसर गया है और उनका पूरा नैरेटिव ध्वस्त करने की तैयारी हो चुकी है। अब नजरें आने वाले 48 घंटों पर टिकी हैं कि मोदी का यह चक्रव्यूह किन दो बड़े चेहरों पर भारी पड़ता है।
    1
    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अचानक इस्तीफे की चर्चाओं ने देश के सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है। दिल्ली की सत्ता के समीकरण हिलाने वाली इस खबर के सामने आते ही जहां विपक्ष इसे अपनी बड़ी जीत मानकर जश्न मना रहा है, वहीं राजनीतिक पंडितों का मानना है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की अब तक की सबसे घातक राजनीतिक बिसात है।

हाल ही में नीट (NEET) और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। राहुल गांधी ने तो पीएम आवास के घेराव तक का ऐलान कर दिया था और विपक्ष को लगा था कि दबाव बनाकर उन्होंने सरकार को घुटनों पर ला दिया है।

लेकिन सूत्रों के मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा बीजेपी का पीछे हटना नहीं, बल्कि विपक्ष को जाल में फंसाने का प्लान है। चर्चा है कि एक मंत्री का इस्तीफा देकर विपक्ष के दो कद्दावर मुख्यमंत्रियों की कुर्सी छीनने की पुख्ता रणनीति तैयार की गई है। इस मास्टरस्ट्रोक के बाद विपक्षी खेमे में सन्नाटा पसर गया है और उनका पूरा नैरेटिव ध्वस्त करने की तैयारी हो चुकी है। अब नजरें आने वाले 48 घंटों पर टिकी हैं कि मोदी का यह चक्रव्यूह किन दो बड़े चेहरों पर भारी पड़ता है।
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    Gangapur, Sawai Madhopur•
    8 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में एबीवीपी ने देश के वीरों को नमन किया और तिरंगे का सम्मान करते हुए कारगिल के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    1
    गंगापुर सिटी में एबीवीपी ने देश के वीरों को नमन किया और तिरंगे का सम्मान करते हुए कारगिल के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    8 hrs ago
  • करौली जिले के सपोटरा थाना पुलिस ने अवैध स्मैक की खरीद-फरोख्त के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी अभिजीत कुमार मीणा ने रविवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि पुलिस थाना सपोटरा में स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरण में वांछित आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमी मीना को पकड़ा गया है। आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमी मीना, सीताराम मीना का पुत्र है और सवाई माधोपुर जिले के कुण्डेरा थाना क्षेत्र स्थित ऊलियाना गांव का निवासी है। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक महेश चन्द ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है और फिलहाल उससे पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
    1
    करौली जिले के सपोटरा थाना पुलिस ने अवैध स्मैक की खरीद-फरोख्त के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी अभिजीत कुमार मीणा ने रविवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि पुलिस थाना सपोटरा में स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरण में वांछित आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमी मीना को पकड़ा गया है।

आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमी मीना, सीताराम मीना का पुत्र है और सवाई माधोपुर जिले के कुण्डेरा थाना क्षेत्र स्थित ऊलियाना गांव का निवासी है। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक महेश चन्द ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है और फिलहाल उससे पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित ऐतिहासिक नरवर किले से तोप चोरी होने के मामले में शिवपुरी और करौली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त करीब ₹6 लाख मूल्य की महिंद्रा बोलेरो पिकअप (RJ34GA2980) को जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के पालनपुर गांव निवासी अमन कुमार मीना और गांवडा मीना निवासी टिम्मू राम मीना के रूप में हुई है। पुलिस अब चोरी गई तोप को बरामद करने और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए करौली तथा अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह मामला तब सामने आया जब पुरातत्व विभाग में कचहरी महल पर तैनात चौकीदार रमेश कोली ने नरवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई की शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद वह चले गए थे, लेकिन 16 जुलाई की सुबह लौटने पर कचहरी महल में रखी 14 तोपों में से 1 तोप गायब थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना और उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ. असित यादव ने त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा घोषित ₹10,000 के इनाम को बाद में पुलिस महानिरीक्षक ने बढ़ाकर ₹30,000 कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में गठित स्पेशल टीम ने साइबर सेल, टोल प्लाजा और सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध पिकअप वाहन का सुराग लगाया। इसके बाद जांच टीम करौली पहुंची, जहां पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने स्पेशल टीम उपलब्ध कराई। 25 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अमन मीना अपने साथी के साथ उसी पिकअप से राजस्थान से शिवपुरी की ओर आ रहा है, जिसके बाद थाना नरवर, सुभाषपुरा और करौली पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।
    1
    मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित ऐतिहासिक नरवर किले से तोप चोरी होने के मामले में शिवपुरी और करौली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त करीब ₹6 लाख मूल्य की महिंद्रा बोलेरो पिकअप (RJ34GA2980) को जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के पालनपुर गांव निवासी अमन कुमार मीना और गांवडा मीना निवासी टिम्मू राम मीना के रूप में हुई है। पुलिस अब चोरी गई तोप को बरामद करने और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए करौली तथा अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

यह मामला तब सामने आया जब पुरातत्व विभाग में कचहरी महल पर तैनात चौकीदार रमेश कोली ने नरवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई की शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद वह चले गए थे, लेकिन 16 जुलाई की सुबह लौटने पर कचहरी महल में रखी 14 तोपों में से 1 तोप गायब थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना और उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ. असित यादव ने त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा घोषित ₹10,000 के इनाम को बाद में पुलिस महानिरीक्षक ने बढ़ाकर ₹30,000 कर दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में गठित स्पेशल टीम ने साइबर सेल, टोल प्लाजा और सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध पिकअप वाहन का सुराग लगाया। इसके बाद जांच टीम करौली पहुंची, जहां पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने स्पेशल टीम उपलब्ध कराई। 25 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अमन मीना अपने साथी के साथ उसी पिकअप से राजस्थान से शिवपुरी की ओर आ रहा है, जिसके बाद थाना नरवर, सुभाषपुरा और करौली पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • गंगापुर सिटी स्थित ममलेश्वर महादेव मंदिर में स्वदेशी जागरण मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में दीप प्रज्वलित करके की गई। इस बैठक में मौजूद सदस्यों द्वारा संगठन के मुख्य उद्देश्यों और उसकी भावी नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
    1
    गंगापुर सिटी स्थित ममलेश्वर महादेव मंदिर में स्वदेशी जागरण मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में दीप प्रज्वलित करके की गई। इस बैठक में मौजूद सदस्यों द्वारा संगठन के मुख्य उद्देश्यों और उसकी भावी नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.