गंगापुर सिटी, 15 सितंबर 2026: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं समाजसेवी राहुल गोयल ने आज जिला प्रशासन के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन ADM साहब श्री सुदर्शन सिंह तोमर जी को दिया गया। ज्ञापन में राहुल गोयल ने कहा कि *UGC के नए प्रावधानों से हिंदू समाज में मनमुटाव और सवर्ण समाज में भारी नाराजगी है।* भाजपा के मूल सिद्धांत "सबका साथ, सबका विकास" पर इससे प्रश्नचिन्ह लग रहा है। उन्होंने बताया कि हाल के नगर निकाय चुनावों में इसका सीधा असर देखने को मिला, जहां भाजपा के परम्परागत मतदाता भी नाराज दिखे। यह रोष केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश में व्याप्त है। राहुल गोयल ने प्रधानमंत्री जी से जनभावना का सम्मान करते हुए इस काले कानून को तत्काल निरस्त करने की पुरजोर मांग की है। *भवदीय:* *राहुल गोयल* *राष्ट्रीय प्रवक्ता, DSPMRVM* *गंगापुर सिटी (राज.) मो. 9024234521*
गंगापुर सिटी, 15 सितंबर 2026: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं समाजसेवी राहुल गोयल ने आज जिला प्रशासन के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन ADM साहब श्री सुदर्शन सिंह तोमर जी को दिया गया। ज्ञापन में राहुल गोयल ने कहा कि *UGC के नए प्रावधानों से हिंदू समाज में मनमुटाव और सवर्ण समाज में भारी नाराजगी है।* भाजपा के मूल सिद्धांत "सबका साथ, सबका विकास" पर इससे प्रश्नचिन्ह लग रहा है। उन्होंने बताया कि हाल के नगर निकाय चुनावों में इसका सीधा असर देखने को मिला, जहां भाजपा के परम्परागत मतदाता भी नाराज दिखे। यह रोष केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश में व्याप्त है। राहुल गोयल ने प्रधानमंत्री जी से जनभावना का सम्मान करते हुए इस काले कानून को तत्काल निरस्त करने की पुरजोर मांग की है। *भवदीय:* *राहुल गोयल* *राष्ट्रीय प्रवक्ता, DSPMRVM* *गंगापुर सिटी (राज.) मो. 9024234521*
- सभापति चुनाव में फिर चर्चा में मामा-भांजे की जोड़ी गंगापुर सिटी नगर परिषद में सियासी सरगर्मी तेज, कांग्रेस-भाजपा ने बोर्ड बनाने का किया दावा गंगापुर सिटी। नगर परिषद सभापति पद के चुनाव को लेकर गंगापुर सिटी में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन सभापति पद के दावेदारों के साथ उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी। चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। खास बात यह है कि सभापति चुनाव को लेकर एक बार फिर मामा-भांजे की जोड़ी चर्चा में है। सभापति पद के लिए कांग्रेस की ओर से कृष्ण कुमार गोयल ने एकमात्र आवेदन किया है। वहीं उनके मामा गिरधारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आवेदन किया है। दूसरी ओर भाजपा की ओर से गीता देवी नरुका और विजय गुप्ता ने सभापति पद के लिए आवेदन किया है। नामांकन के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुंचे, जिससे नगर परिषद परिसर में चुनावी माहौल दिखाई दिया। नगर परिषद में पार्षदों के आंकड़ों की बात करें तो कांग्रेस के पास 27 पार्षद, भाजपा के पास 17 पार्षद और 16 निर्दलीय पार्षद हैं। ऐसे में सभापति पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने बोर्ड के गठन का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा के दावों के बीच अब शहर में सभापति पद के चुनाव को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पार्षदों के समर्थन को लेकर राजनीतिक दलों में सक्रियता बढ़ गई है। वहीं निर्दलीय पार्षदों के रुख पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों के समर्थन में जुटने वाले पार्षदों को लेकर राजनीतिक समीकरण बनने-बिगड़ने लगे हैं। मामा-भांजे की जोड़ी के एक ही चुनाव में अलग-अलग खेमों से मैदान में आने से मुकाबला और भी चर्चा का विषय बन गया है। आने वाले दिनों में किस प्रत्याशी के पक्ष में कितने पार्षद खड़े होते हैं, यह तस्वीर चुनाव के दौरान ही साफ होगी।2
- गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत छांवा से बाबा कुशालगढ़ के श्याम मंदिर की ध्वजा पदयात्रा1
- चेयरमैन पद के लिए 3 नामांकन दाखिल, भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी मैदान में बामनवास नगरपालिका बामनवास, सवाईमाधोपुर। बामनवास नगरपालिका में नगर निकाय आम चुनाव के बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आज पूरी हो गई। 15 सितंबर से शुरू हुई प्रक्रिया के अंतिम दिन 16 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक कुल 3 नामांकन पत्र जमा हुए। इनमें भाजपा से संतरा मीणा, कांग्रेस से रेखा मीणा और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लीला देवी ने नामांकन दाखिल किया है। प्रक्रिया के दौरान कुल 11 नामांकन पत्र वितरित किए गए। रिटर्निंग अधिकारी नीतू मीणा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीणा व तहसीलदार बृजेश कुमार सिहरा सहित कार्मिक मौजूद रहे।1
- विश्व ओजोन दिवस पर शहर में जागरूकता रैली एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से दिया ओजोन परत संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा का संदेश करौली विश्व ओजोन दिवस के उपलक्ष में ज्योतिबा फुले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वन विभाग एवं जिला पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।उप वन संरक्षक ओमप्रकाश जांगिड ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर की गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने ओजोन परत के संरक्षण,पर्यावरण सुरक्षा एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति आमजन को जागरूक किया। इस दौरान विश्व ओजोन दिवस पर कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला में उन्होंने ओजोन परत के महत्व, इसके क्षरण के कारणों तथा इसके संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका के संबंध में विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर ज्योतिबा फुले विद्यालय के संस्था प्रधान धर्मराज सैनी, सहायक वन संरक्षक विकेत सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी करौली पवन शर्मा, वनपाल प्रेमचंद, अरुण चौधरी, हेमेन्द्र शर्मा सहित वन विभाग के कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- गुजरात में इंस्टाग्राम पर 5 महीने तक सुंदर लड़की से इश्क लड़ा, शादी भी कर ली... सुहागरात के 10 दिन तक “आज नहीं, कल” का नौटंकी चलता रहा! जब शक हुआ तो पुलिस बुलाई... घूंघट उठाया तो लुगाई की जगह असली मर्द निकला! सोशल मीडिया वाला छपरी प्यार अब इतना खतरनाक हो गया है, आदमी-आदमी से मोहब्बत करने लगा है! गुजरात में इंस्टाग्राम पर 5 महीने तक सुंदर लड़की से इश्क लड़ा, शादी भी कर ली... सुहागरात के 10 दिन तक “आज नहीं, कल” का नौटंकी चलता रहा! जब शक हुआ तो पुलिस बुलाई... घूंघट उठाया तो लुगाई की जगह असली मर्द निकला! सोशल मीडिया वाला छपरी प्यार अब इतना खतरनाक हो गया है, आदमी-आदमी से मोहब्बत करने लगा है!1
- देवनारायण मंदिर मकसूदनपुरा चौहानपुर में लगेगा एक दिवसीय मेला: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा चौहानपुर स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर परिसर मे एकदिवसीय मेला कई विधायक रहेंगे मुख्य अतिथि कन्हैया दंगल और भजन संध्या का आयोजन मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा चौहानपुर स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर परिसर में आगामी 17 सितंबर 2026, गुरुवार को एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर मंदिर समिति एवं ग्रामीणों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। देवनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद गुर्जर ने बताया कि मेले में मुख्य अतिथि के रूप में दर्शन सिंह गुर्जर विधायक करौली, हंसराज मीणा विधायक सपोटरा तथा मानसिंह गुर्जर पूर्व विधायक गंगापुर सिटी एवं वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष सवाई माधोपुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के तहत सुबह 10 बजे से कन्हैया दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खेड़ला की झोपड़ी, ओलवाड़ा एवं दुमोदा की पार्टियों द्वारा कन्हैया पद गायन की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं शाम 7 बजे से पूरी रात भजन संध्या का आयोजन रहेगा, जिसमें मुकेश ठीकरिया, नरसी जयसिंहपुर एवं एचआर गोठ द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मेले में आसपास के गांवों से श्रद्धालु झंडे लेकर डीजे के साथ पैदल यात्रा करते हुए भगवान श्री देवनारायण मंदिर पहुंचेंगे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।1
- लावारिस हालत में घूम रही मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलाया रात में सूचना मिलते ही मंडावरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित थाने लाया, पति ने पहचान कर साथ ले गया मंडावरी। खानपुर-मंडावरी रोड पर मंगलवार रात लावारिस हालत में घूम रही करीब 45 वर्षीय महिला को मंडावरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया। पुलिस की इस कार्रवाई से महिला के परिवार में खुशी का माहौल हो गया। पुलिस के अनुसार 15 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे टेलीफोन के जरिए सूचना मिली कि खानपुर-मंडावरी रोड पर एक महिला लावारिस हालत में घूम रही है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी जगदीश प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में एएसआई हरिसिंह एवं महिला कांस्टेबल रेखा सरकारी वाहन से मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने महिला को सुरक्षित थाने लाकर आसपास के थानों में भी उसकी पहचान के संबंध में सूचना दी। पुलिस की सूचना के बाद महिला के पति रामफूल मीणा थाने पहुंचे और महिला की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। आवश्यक पहचान के बाद पुलिस ने महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया। परिवार से मिलकर चेहरे पर लौटी खुशी काफी समय से अपने परिजनों से दूर रही महिला के सकुशल मिलने पर परिवारजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक महिला को उसके परिवार से मिलाने का पुण्य कार्य किया है। मंडावरी पुलिस की इस मानवीय पहल से पुलिस की संवेदनशील एवं मददगार छवि सामने आई है। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़4
- भाजपा से सभापति पद के लिए विजय कुमारी शर्मा ने नामांकन किया दाखिल हिण्डौन स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभापति पद के लिए प्रत्याशी ने विधिवत नामांकन दाखिल कर दिया है। बुधवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा की तरफ से विजय कुमारी शर्मा ने सभापति पद के लिए अपना पर्चा भरा है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।विजय कुमारी शर्मा ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए। इस मौके हिंडौन की पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, भाजपा के नगर परिषद चुनाव प्रभारी राम अवतार मीणा सहित प्रमुख भाजपा नेता और बड़ी संख्या में समर्थित पार्षद रहे मौजूद रहे। 1