राखी के धागे में बंधा सुरक्षा का संकल्प, SSB जवानों ने मनाया रक्षाबंधन 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नरकटियागंज के वाहिनी मुख्यालय परिसर में भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कमांडेंट श्री बलवंत सिंह नेगी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में रक्षाबंधन के रंग में पूरा परिसर सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी संस्थान एवं सरस्वती विद्या मंदिर, नरकटियागंज से पहुंचीं बहनों और छात्राओं ने SSB के बलकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र और राखी बांधी। बहनों ने जवानों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, बलकर्मियों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके सम्मान और स्नेह का इजहार किया तथा जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित पारिवारिक पर्व नहीं है, बल्कि यह भारत की प्राचीन संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों का प्रतीक है। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत करने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि समय के साथ रक्षाबंधन के स्वरूप में आधुनिकता जरूर आई है, लेकिन इस पर्व का मूल भाव, स्नेह और अपनापन आज भी पूरी तरह जीवंत और अक्षुण्ण है। रक्षाबंधन हम सभी को एक-दूसरे के सम्मान, सुरक्षा और स्नेह के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण रहा। राखी बंधवाते समय जवानों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। बहनों और छात्राओं ने जवानों के प्रति सम्मान जताते हुए उनके कर्तव्य और समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम में उप कमांडेंट श्री ज्ञानेंद्र कुमार, उप कमांडेंट श्री सशिन शर्मा, निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी, निरीक्षक पवन कुमार सिंह, ब्रह्माकुमारी संस्थान से अबिता बहन और पूजा बहन, शिक्षिका रजनी कुमारी सहित वाहिनी मुख्यालय में उपस्थित सभी बलकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

- वाहन चेकिंग के दौरान 291 लीटर शराब जब्त, कार समेत दो धंधेबाज गिरफ्तार। ----- पैर टूटने का बहाना बनाकर कार से शराब की तस्करी करने का आरोप। नौतन। थाना क्षेत्र के खाप टोला में शुक्रवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 291 लीटर शराब बरामद किया। पुलिस ने मौके से कार समेत दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के बहुहरवा खुर्द निवासी पपन उर्फ अनिष कुमार व रितिक कुमार के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद खाप टोला में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान कार से 291 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब व कार को जब्त कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि रितिक कुमार पैर टूटने का बहाना बनाकर कार से शराब की तस्करी लगातार कर रहा था। पुलिस मामले में दोनों आरोपितों से पूछताछ कर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।3
- जीतन राम मांझी बोले— “आरक्षण के कोटे के अंदर भी बंटवारा होना चाहिए!” केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आरक्षण व्यवस्था में उप-वर्गीकरण यानी ‘कोटे के अंदर कोटा’ की वकालत की है। उनका कहना है कि आरक्षण का लाभ उन वंचित वर्गों तक भी पहुंचना चाहिए, जो अब तक इससे अपेक्षित लाभ नहीं ले पाए हैं। आरक्षण पर मांझी के बयान से बिहार की सियासत में फिर बहस तेज। #Reservation #JitanRamManjhi #आरक्षण #जीतनराममांझी #Quota #BiharPolitics #BiharNews #KSRBiharNews जीतन राम मांझी बोले— “आरक्षण के कोटे के अंदर भी बंटवारा होना चाहिए!” केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आरक्षण व्यवस्था में उप-वर्गीकरण यानी ‘कोटे के अंदर कोटा’ की वकालत की है। उनका कहना है कि आरक्षण का लाभ उन वंचित वर्गों तक भी पहुंचना चाहिए, जो अब तक इससे अपेक्षित लाभ नहीं ले पाए हैं। आरक्षण पर मांझी के बयान से बिहार की सियासत में फिर बहस तेज। #Reservation #JitanRamManjhi #आरक्षण #जीतनराममांझी #Quota #BiharPolitics #BiharNews #KSRBiharNews1
- 🚗📍 सिर्फ ₹1.5 लाख से शुरू करें अपना GPS TRACKING BUSINESS! 🎥 यह है Real GPS Installation का काम — गाड़ियों में GPS Tracker लगाएं और अपने ग्राहकों को Live Tracking की सुविधा दें। 💼 अपना व्यवसाय शुरू करें • Installation सीखें • Customer Service दें • Business बढ़ाएं 📞 जानकारी के लिए संपर्क करें: 9931495415 | 9199319517 | 9262725204 | 9304603847 #GPSBusiness #GPSTracker #GPSInstallation #VehicleTracking #FleetTracking 🚗📍 सिर्फ ₹1.5 लाख से शुरू करें अपना GPS TRACKING BUSINESS! 🎥 यह है Real GPS Installation का काम — गाड़ियों में GPS Tracker लगाएं और अपने ग्राहकों को Live Tracking की सुविधा दें। 💼 अपना व्यवसाय शुरू करें • Installation सीखें • Customer Service दें • Business बढ़ाएं 📞 जानकारी के लिए संपर्क करें: 9931495415 | 9199319517 | 9262725204 | 9304603847 #GPSBusiness #GPSTracker #GPSInstallation #VehicleTracking #FleetTracking1
- सभी देशवासियों को रक्षाबंधन कि दिलीमुबारकबाद के सभी नगर पंचायत फाजिलनगर से पत्रकार हारून अली1
- हेलमेट नहीं तो राखी भी नहीं! महिला पुलिसकर्मियों ने बांधी राखी, दिलाया सड़क सुरक्षा का संकल्प रक्षाबंधन के मौके पर पश्चिम चम्पारण पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर अनोखा जागरूकता अभियान चलाया। स्टेशन चौक और बस स्टैंड, बेतिया के आसपास चले इस विशेष अभियान में पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने और दूसरों के जीवन की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक पश्चिम चम्पारण, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक यातायात और यातायात थाना अध्यक्ष की मौजूदगी में आम नागरिकों, वाहन चालकों और बस चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और ओवरटेकिंग के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की। साथ ही यातायात संकेतों और सड़क सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया। अभियान का सबसे खास और भावुक पहलू उस समय देखने को मिला, जब महिला पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों की कलाई पर राखी बांधी। राखी के साथ पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे सड़क पर खुद की ही नहीं, बल्कि दूसरे लोगों की जिंदगी की भी जिम्मेदारी समझें और सुरक्षित यातायात का संकल्प लें। महिला पुलिसकर्मियों ने संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा महज यातायात नियमों का पालन नहीं, बल्कि अनमोल जिंदगी की रक्षा करने का संकल्प है। पश्चिम चम्पारण पुलिस ने आमजनों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में पुलिस का सहयोग करें। रक्षाबंधन पर बंधी राखी ने दिया बड़ा संदेश—सड़क पर सावधानी बरतें, नियमों का पालन करें और जिंदगी को सुरक्षित रखें।1
- गोपालगंज ब्रेकिंग : #गोपालगंज के अखाड़ा जुलूस1
- नेपाल का दुर्दशा देख लीजिए बाढ़ कैसा कर दिया है.. बिहार में भी आने की संभावना है इसलिए बिहार के लोग सतर्क हो जाए अगर नदी के किनारे एक घंटा के किनारे घर है तो वहां से हट जाए1
- गोपालगंज में अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक के सिर में मारी गोली मौके पर ही हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम गोपालगंज- जिले के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी चौक के पास एक अखाड़ा जुलूस के दौरान अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। वही सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी शिवजी का 22 वर्षीय बेटा विकास कुमार के रूप में हुई है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है।दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि अखाड़ा जुलूस का आयोजन किया गया था। इसी बीच जुलुस पुरानी चौक के समीप से गुजर रहा था।जुलूस के दौरान मची गहमागहमी का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने विकास कुमार को निशाना बनाया और बेहद करीब से उसके में गोली मार दी। गोली लगते ही विकास लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद नगर थाना की पुलिस विकास को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार दल-बल के साथ मॉडल सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई। नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।फिलहाल किसी भी तरह के सम्भावित तनाव या आक्रोश को रोकने के लिए पुरानी चौक और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आपसी रंजिश, या जुलूस के दौरान हुए किसी तात्कालिक विवाद हर पहलू से मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। और आरोपियों को जल्द ही चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- गोपालगंज ब्रेकिंग : गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और एफएसएल से मिले साक्ष्य के आधार पर अग्रिम कार्रवाई कर रही है, मृतक की पहचान पुरानी चौक निवासी शिवजी के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई1