Shuru
Apke Nagar Ki App…
हाथों में जलती मशालें लेकर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, मशाल जुलूस निकालकर की जमकर नारेबाजी
Shrikant Dubay पत्रकार
हाथों में जलती मशालें लेकर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, मशाल जुलूस निकालकर की जमकर नारेबाजी
More news from Narsinghpur and nearby areas
- चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, मशाल जुलूस निकालकर की जमकर नारेबाजी गोटेगांव - मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR में कथित धांधली और पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने के विरोध में गोटेगांव ब्लॉक कांग्रेस ने गुरुवार की शाम को जोरदार मशाल जुलूस निकाला। हाथों में जलती मशालें लेकर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वोट चोरी नहीं चलेगी और लोकतंत्र की रक्षा करो के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। मशाल जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मुख्य चौराहों से गुजरा, जहां आम लोगों का भी ध्यान आकर्षित हुआ। आक्रोशित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि निर्वाचन आयोग ने पारदर्शिता नहीं बरती और शिकायतों का निराकरण नहीं किया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।1
- गोटेगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जलाकर किया विरोध प्रदर्शन गोटेगांव। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति के निर्देशन में नगर कांग्रेस गोटेगांव द्वारा कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मशाल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर किया गया। कांग्रेस ने एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर भी सवाल उठाए गोटेगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जलाकर किया विरोध प्रदर्शन गोटेगांव। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति के निर्देशन में नगर कांग्रेस गोटेगांव द्वारा कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मशाल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर किया गया। कांग्रेस ने एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर भी सवाल उठाए हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मशाल लेकर नारेबाजी की और चुनाव आयोग से मतदाता सूची से जुड़े मामलों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग की। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस सचिव दिनु, वरिष्ठ कांग्रेसी सत्य प्रकाश अग्रवाल छिरा, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तिवारी, सेवादल गोटेगांव विधानसभा प्रभारी विनीत पचौरी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राय, राजेश चौकसे, राजेंद्र अग्रवाल, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष सतीश पटेल, मंडल अध्यक्ष हरपाल राजपूत, कैलाश झरिया, बबलू राजपूत, कैलाश रजक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।3
- #पेट्रोल भरवाने आए हुए युवक को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश #युवक ने भाग कर अपनी जान बचाई #जयपुर के ग्रामीण थाना क्षेत्र नरेना की घटना1
- नरसिंहपुर - गोटेगांव में चुनाव आयोग के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस का हल्ला बोल,निकाला मशाल जुलूस नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में मतदाता सूची में कथित धांधली और नाम काटे जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस गोटेगांव ने मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और ईवीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर बैलेट पेपर से चुनाव की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष द्वारकासिंह राजपूत और पूर्व विधायक शेखर चौधरी ने चेतावनी दी कि निष्पक्षता न बरतने पर आंदोलन और उग्र किया जाएगा।कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।1
- ब्रह्मांड घाट बरमान नर्मदा तट का दृश्य नर्मदे हर जिंदगी भर 🐊🙏1
- ग्रामीणों ने भू-अधिकार की उठाई मांग क्या पूरी खबर देखिए हिंदी सेटेलाइट न्यूज़ चैनल MKN NEWS पर जिला ब्यूरो चंद्रशेखर मालवीय नरसिंहपुर1
- नरसिंहपुर में सनसनीखेज वारदात: खेत में करंट लगाकर की थी 28 वर्षीय युवक की हत्या, नर्मदा नदी में फेंका शव; 9 आरोपी गिरफ्तार नरसिंहपुर: जिले के पलोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक की गुमशुदगी का मामला आखिरकार पुलिस की सघन और तकनीकी जांच के बाद एक अंधे हत्याकांड के रूप में सामने आया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल सभी 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।1
- हाथों में जलती मशालें लेकर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, मशाल जुलूस निकालकर की जमकर नारेबाजी1