logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समय से नहीं पहुंच रहे शिक्षक, धूप में घंटों इंतजार करने को मजबूर मासूम बच्चे जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकला क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय जमालपुर (हसनपुर) में शिक्षक समय से नहीं पहुंचे, जिसके कारण विद्यालय का गेट बंद रहा और दर्जनों बच्चों को तेज धूप में बाहर खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय का संचालन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होना है तथा शिक्षकों की उपस्थिति सुबह 7:30 बजे तक अनिवार्य है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में शिक्षक अक्सर 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच पहुंचते हैं। इससे बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय के बाहर खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। विद्यालय के बाहर न तो कोई छायादार पेड़ है और न ही बच्चों के बैठने की कोई व्यवस्था। ऐसे में छोटे-छोटे बच्चे तेज धूप में खड़े रहने को मजबूर हो जाते हैं। यह दृश्य देखकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इस संबंध में शिक्षकों को अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के कुछ अन्य विद्यालयों में भी शिक्षकों के समय से नहीं पहुंचने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर समयपालन सुनिश्चित कराने और बच्चों के हित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

5 hrs ago
user_जनता न्यूज टीवी
जनता न्यूज टीवी
TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

समय से नहीं पहुंच रहे शिक्षक, धूप में घंटों इंतजार करने को मजबूर मासूम बच्चे जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकला क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय जमालपुर (हसनपुर) में शिक्षक समय से नहीं पहुंचे, जिसके कारण विद्यालय का गेट बंद रहा और दर्जनों बच्चों को तेज धूप में बाहर खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय का संचालन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होना है तथा शिक्षकों की उपस्थिति सुबह 7:30 बजे तक अनिवार्य है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में शिक्षक अक्सर 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच पहुंचते हैं। इससे बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय के बाहर खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। विद्यालय के बाहर न तो कोई छायादार पेड़ है और न ही बच्चों के बैठने की कोई व्यवस्था। ऐसे में छोटे-छोटे बच्चे तेज धूप में खड़े रहने को मजबूर हो जाते हैं। यह दृश्य देखकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इस संबंध में शिक्षकों को अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के कुछ अन्य विद्यालयों में भी शिक्षकों के समय से नहीं पहुंचने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर समयपालन सुनिश्चित कराने और बच्चों के हित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बलुआ गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों में बाढ़ की आशंका से बढ़ी चिंता जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली
    1
    बलुआ गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों में बाढ़ की आशंका से बढ़ी चिंता
जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शिक्षाविद् सुरेंद्र सिंह की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि उनके संस्थापित उदय इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि समारोह मिल्कीपुर अयोध्या मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित उदय इंटर कॉलेज, नौगंवा के संस्थापक एवं शिक्षाविद् स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह की 9वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया। श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो आदर्श स्थापित किए, वे आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके द्वारा संस्थापित उदय इंटर कॉलेज आज क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है। विद्यालय के प्रबंधक राकेश प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह ने शिक्षा को समाज के विकास का सबसे प्रभावी माध्यम माना और जीवनभर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए विद्यालय निरंतर शिक्षा की गुणवत्ता एवं संस्कारयुक्त वातावरण को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य परमेश्वरदीन मौर्य सहित आर.पी. सिंह, पी.सी. शुक्ल, काशीनाथ मिश्रा, सूर्य प्रताप सिंह, प्रदीप यादव, उमेश तथा विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    2
    शिक्षाविद् सुरेंद्र सिंह की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि
 दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
उनके संस्थापित उदय इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि समारोह
मिल्कीपुर अयोध्या
मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित उदय इंटर कॉलेज, नौगंवा के संस्थापक एवं शिक्षाविद् स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह की 9वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया। श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो आदर्श स्थापित किए, वे आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके द्वारा संस्थापित उदय इंटर कॉलेज आज क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है। विद्यालय के प्रबंधक राकेश प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह ने शिक्षा को समाज के विकास का सबसे प्रभावी माध्यम माना और जीवनभर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए विद्यालय निरंतर शिक्षा की गुणवत्ता एवं संस्कारयुक्त वातावरण को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य परमेश्वरदीन मौर्य सहित आर.पी. सिंह, पी.सी. शुक्ल, काशीनाथ मिश्रा, सूर्य प्रताप सिंह, प्रदीप यादव, उमेश तथा विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • वाराणसी व्यूरो रिपोर्ट वाराणसी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिल्ली में हुए आंदोलन को लेकर बयान दिया
    1
    वाराणसी व्यूरो रिपोर्ट वाराणसी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिल्ली में हुए आंदोलन को लेकर बयान दिया
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Sadar, Varanasi•
    8 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा पर काशीवासियों से गौरक्षा का संकल्प लेने की अपील, शंकराचार्य 28 जुलाई को छत्तीसगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी भक्तों ने शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में चरण पादुका का किया पूजन, 27 जुलाई 2026 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर इस बार परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज काशी में नहीं रहेंगे। वे इस वर्ष अपना चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान छत्तीसगढ़ में सम्पन्न करेंगे। इस कारण काशी के भक्तों ने गुरु पूर्णिमा से पूर्व ही शंकराचार्य से चरण पादुका पूजन की अनुमति मांगी, जिसे गुरुदेव ने सहर्ष प्रदान कर दिया। आज सायं 5 बजे शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवतशंकराचार्य महाराज की चरण पादुका का पूजन किया गया। भक्तों ने 81 दिवसीय गविष्ठी यात्रा पूर्ण कर गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु संघर्ष करने वाले शंकराचार्य का अभिनंदन एवं वंदन भी किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शंकराचार्य महाराज ने काशीवासियोंऔर समस्त सनातनियों को गौरक्षा का संकल्प लेने का संदेश दिया। उन्होंनेकहा, गौमाता प्रत्येक सनातनी कीआराध्या हैं और 33 कोटि देवी-देवताओं की आश्रयस्थली भी हैं। गौमाता के पूजन से सभी देवी-देवताओं के पूजन का फल प्राप्त होता है। गौमाता के महत्व का प्रमाण यही है कि हमारे घर में पहली रोटी गुरुदेव या किसी देवी-देवता के लिए नहीं, बल्कि सर्वप्रथम गौमाता के लिए निकाली जाती है। शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष शंकराचार्य का चातुर्मास्य व्रत छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले स्थित सवा लाख शिवलिंग वाले सपाद लक्षेश्वर धाम में सम्पन्न होगा। यहां विश्व का सबसे बड़ा सवा लाख शिवलिंग का मंदिर निर्माणाधीन है। चातुर्मास्य के दौरान विभिन्न आध्यात्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। साथ ही यूपी की 403 विधानसभाओं के प्रतिनिधियों की त्रिदिवसीय कार्यशाला भी आयोजित होगी। इसमें शंकराचार्य महाराज अपने प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित कर गौरक्षा आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और गौरक्षा नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु तैयार करेंगे। शंकराचार्य महाराज कल मंगलवार, 28 जुलाई को काशी से छत्तीसगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से साध्वी पूर्णांबा दीदी, ब्रह्मचारी परमात्मानंद, स्वामी निधिरव्यानंद, गिरीश चंद्र तिवारी, अविनाश मिश्रा, रवि त्रिवेदी, रमेश उपाध्याय, अभय शंकर तिवारी, विमल तिवारी, हजारी कीर्ति शुक्ला, मनीष पाण्डेय, मयंक दोषी, शाश्वत मिश्रा, हजारी सौरभ शुक्ला, अनुराग द्विवेदी, लता पाण्डेय, मंजरी पाण्डेय, चांदनी चौबे, नीलम दुबे सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
    1
    गुरु पूर्णिमा पर काशीवासियों से गौरक्षा का संकल्प लेने की अपील, शंकराचार्य 28 जुलाई को छत्तीसगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी भक्तों ने शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में चरण पादुका का किया पूजन, 27 जुलाई 2026 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर इस बार परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज काशी में नहीं रहेंगे। वे इस वर्ष अपना चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान छत्तीसगढ़ में सम्पन्न करेंगे। इस कारण काशी के भक्तों ने गुरु पूर्णिमा से पूर्व ही शंकराचार्य से चरण पादुका पूजन की अनुमति मांगी, जिसे गुरुदेव ने सहर्ष प्रदान कर दिया। आज सायं 5 बजे शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवतशंकराचार्य महाराज की चरण पादुका
का पूजन किया गया। भक्तों ने 81 दिवसीय गविष्ठी यात्रा पूर्ण कर गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु संघर्ष करने वाले
शंकराचार्य का अभिनंदन एवं वंदन भी किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शंकराचार्य महाराज ने काशीवासियोंऔर समस्त सनातनियों को गौरक्षा का
संकल्प लेने का संदेश दिया। उन्होंनेकहा, गौमाता प्रत्येक सनातनी कीआराध्या हैं और 33 कोटि देवी-देवताओं की आश्रयस्थली भी हैं। गौमाता के पूजन से सभी देवी-देवताओं के पूजन का फल प्राप्त होता है। गौमाता के महत्व का प्रमाण यही है कि हमारे घर में पहली रोटी गुरुदेव या किसी देवी-देवता के लिए नहीं, बल्कि सर्वप्रथम गौमाता के लिए निकाली जाती है। शंकराचार्य
के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष शंकराचार्य का चातुर्मास्य व्रत छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले स्थित सवा लाख शिवलिंग वाले सपाद लक्षेश्वर धाम में सम्पन्न होगा। यहां विश्व का सबसे बड़ा सवा लाख शिवलिंग का मंदिर निर्माणाधीन है।
चातुर्मास्य के दौरान विभिन्न आध्यात्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। साथ ही यूपी की 403 विधानसभाओं के प्रतिनिधियों की त्रिदिवसीय कार्यशाला भी आयोजित होगी। इसमें शंकराचार्य महाराज अपने प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित कर गौरक्षा आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और गौरक्षा नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु तैयार करेंगे। शंकराचार्य महाराज कल मंगलवार, 28 जुलाई को काशी से छत्तीसगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से साध्वी पूर्णांबा दीदी, ब्रह्मचारी परमात्मानंद, स्वामी निधिरव्यानंद, गिरीश चंद्र तिवारी, अविनाश मिश्रा, रवि त्रिवेदी, रमेश उपाध्याय, अभय शंकर तिवारी, विमल तिवारी, हजारी कीर्ति शुक्ला, मनीष पाण्डेय, मयंक दोषी, शाश्वत मिश्रा, हजारी सौरभ शुक्ला, अनुराग द्विवेदी, लता पाण्डेय, मंजरी पाण्डेय, चांदनी चौबे, नीलम दुबे सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • वाराणसी मे दालमंडी ध्वस्तीकरण के दौरान आज लंगड़ा हाफिज़ मस्जिद पर हथौड़ा चला। बताया जाता है कि मस्जिद कमेटी ने खुद ही मस्जिद के उस हिस्से को तोड़ा जो अतिक्रमण की जद में था। Varanasi Breking News
    2
    वाराणसी मे दालमंडी ध्वस्तीकरण के दौरान आज लंगड़ा हाफिज़ मस्जिद पर हथौड़ा चला।
बताया जाता है कि मस्जिद कमेटी ने खुद ही मस्जिद के उस हिस्से को तोड़ा जो अतिक्रमण की जद में था।
Varanasi Breking News
    user_आवाज News
    आवाज News
    Nurse सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सीडीओ के निर्देश पर हरकत में आया प्रशासन, बीडीओ ने हर घर जल योजना का किया निरीक्षण
    1
    सीडीओ के निर्देश पर हरकत में आया प्रशासन, बीडीओ ने हर घर जल योजना का किया निरीक्षण
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Grain Trader सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ शिक्षाविद् मास्टर नजमुद्दीन का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली
    1
    राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ शिक्षाविद् मास्टर नजमुद्दीन का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर
जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • वाराणसी में फर्जी मैरेज ब्यूरो का भंडाफोड़ 10 महिलाएं गिरफ्तार आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी।साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान Cy-Vazra के तहत साइबर क्राइम सेल की प्रतिबिंब टीम और थाना कैंट की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।दिनांक-28.07.2026मोहित अग्रवाल पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन में तथा नीतू काद्यान पुलिस उपायुक्त अपराध व नृपेन्द्र अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन / साईबर नोडल के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध व सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने विद्यावासिनी नगर कॉलोनी,अर्दली बाजार, थाना कैंट में मैरेज ब्यूरो के नाम पर चल रहे फर्जी महिला कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया।कैसे करते थे ठगी अखबारों में शादी के लिए आकर्षक विज्ञापन देते थे नाम,आयु,जाति,सैलरी का कूट रचित विवरण डालकर अपना मोबाइल नंबर देते थे।कॉल करने पर खुद को Shubhmatrimonial का प्रतिनिधि बताते थे।Lifetime Subscription /आजीवन सदस्यता के नाम पर रजिस्ट्रेशन शुल्क और अन्य पैसे जमा कराते थे।पैसे लेने के बाद न तो लड़का-लड़की का संपर्क कराते थे,न पैसा वापस करते थे और नंबर ब्लॉक कर देते थे।गिरफ्तारी और बरामदगी संचालिका सहित कुल 10 महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।इनके खिलाफ साइबर सेल में 10 शिकायतें दर्ज हैं।मुकदमा थाना कैंट में मु0अ0सं0 377/2026 धारा 3(5),319(2),318(4),336(3),340(2) बीएनएस में दर्ज किया गया है।गिरफ्तार 10 महिलाएं-सभी का काल्पनिक नाम,1.माला देवी-गोकुलपुर,फुलपुर-40 वर्ष,2.सुनीता यादव-गणपति नगर,पहड़िया-26 वर्ष, 3.सुनिधि श्रीवास्तव-कुन्दन नगर,इन्द्रपुर - 22 वर्ष,4.सादिया परवीन-छोटी मस्जिद, सदर बाजार-27 वर्ष,5.नाजिस खान-गिलट बाजार-40 वर्ष,6.महिमा सिंह-बजरंग नगर - 30 वर्ष,7.नाजिया फातिमा-वीडीए कॉलोनी,शिवपुर-27 वर्ष,8.नेहा श्रीवास्तव-अशोक विहार-26 वर्ष,9.रूमा खान-अहिराना गली, नदेसर-31 वर्ष10.अर्चना शर्मा-हुकुलगंज-38 वर्ष, की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की गई।
    1
    वाराणसी में फर्जी मैरेज ब्यूरो का भंडाफोड़ 10 महिलाएं गिरफ्तार
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी।साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान Cy-Vazra के तहत साइबर क्राइम सेल की प्रतिबिंब टीम और थाना कैंट की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।दिनांक-28.07.2026मोहित अग्रवाल पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन में तथा नीतू काद्यान पुलिस उपायुक्त अपराध व  नृपेन्द्र अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन / साईबर नोडल के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध व सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने विद्यावासिनी नगर कॉलोनी,अर्दली बाजार,
थाना कैंट में मैरेज ब्यूरो के नाम पर चल रहे फर्जी महिला कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया।कैसे करते थे ठगी अखबारों में शादी के लिए आकर्षक विज्ञापन देते थे नाम,आयु,जाति,सैलरी का कूट रचित विवरण डालकर अपना मोबाइल नंबर देते थे।कॉल करने पर खुद को Shubhmatrimonial का प्रतिनिधि बताते थे।Lifetime Subscription /आजीवन सदस्यता के नाम पर रजिस्ट्रेशन शुल्क और अन्य पैसे जमा कराते थे।पैसे लेने के बाद न तो लड़का-लड़की का संपर्क कराते थे,न पैसा वापस करते थे और नंबर ब्लॉक कर देते थे।गिरफ्तारी और बरामदगी संचालिका सहित कुल 10 महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।इनके खिलाफ साइबर सेल में 10 शिकायतें दर्ज हैं।मुकदमा थाना कैंट में मु0अ0सं0 377/2026 धारा 3(5),319(2),318(4),336(3),340(2) बीएनएस में दर्ज किया गया है।गिरफ्तार 10 महिलाएं-सभी का काल्पनिक नाम,1.माला देवी-गोकुलपुर,फुलपुर-40 वर्ष,2.सुनीता यादव-गणपति नगर,पहड़िया-26 वर्ष,
3.सुनिधि श्रीवास्तव-कुन्दन नगर,इन्द्रपुर - 22 वर्ष,4.सादिया परवीन-छोटी मस्जिद, सदर बाजार-27 वर्ष,5.नाजिस खान-गिलट बाजार-40 वर्ष,6.महिमा सिंह-बजरंग नगर - 30 वर्ष,7.नाजिया फातिमा-वीडीए कॉलोनी,शिवपुर-27 वर्ष,8.नेहा श्रीवास्तव-अशोक विहार-26 वर्ष,9.रूमा खान-अहिराना गली, नदेसर-31 वर्ष10.अर्चना शर्मा-हुकुलगंज-38 वर्ष, की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की गई।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    4 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.