72 की जगह 48 सीटर एलाइंस एयर फ्लाइट आने पर हंगामा, मैहर की युवती ने वीडियो जारी कर लगाए लापरवाही के आरोप* मध्यप्रदेश के रीवा एयरपोर्ट पर एक बार फिर अव्यवस्थाओं और लापरवाही का मामला सामने आया है। मैहर जिले की अमरपाटन निवासी शिवानी जैन ने एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने अपनी आपबीती साझा की है। युवती के अनुसार, उसने Alliance Air की फ्लाइट के लिए टिकट बुक किया था और निर्धारित समय से लगभग 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंच गई थी। लेकिन जब वह बोर्डिंग के लिए आगे बढ़ी, तो उसे यह कहकर रोक दिया गया कि उसके नाम का कोई टिकट उपलब्ध नहीं है। युवती ने आरोप लगाया कि जिस फ्लाइट के लिए 72 सीटों की बुकिंग की गई थी, उसकी जगह 48 सीटों वाली छोटी फ्लाइट भेज दी गई। इसके चलते कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और उनकी यात्रा बाधित हो गई। एयरपोर्ट पर मौजूद अन्य यात्रियों ने भी इस अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
72 की जगह 48 सीटर एलाइंस एयर फ्लाइट आने पर हंगामा, मैहर की युवती ने वीडियो जारी कर लगाए लापरवाही के आरोप* मध्यप्रदेश के रीवा एयरपोर्ट पर एक बार फिर अव्यवस्थाओं और लापरवाही का मामला सामने आया है। मैहर जिले की अमरपाटन निवासी शिवानी जैन ने एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते
हुए एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने अपनी आपबीती साझा की है। युवती के अनुसार, उसने Alliance Air की फ्लाइट के लिए टिकट बुक किया था और निर्धारित समय से लगभग 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंच गई थी। लेकिन जब वह बोर्डिंग के लिए आगे बढ़ी, तो उसे यह कहकर रोक दिया गया
कि उसके नाम का कोई टिकट उपलब्ध नहीं है। युवती ने आरोप लगाया कि जिस फ्लाइट के लिए 72 सीटों की बुकिंग की गई थी, उसकी जगह 48 सीटों वाली छोटी फ्लाइट भेज दी गई। इसके चलते कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और उनकी यात्रा बाधित हो गई। एयरपोर्ट पर मौजूद
अन्य यात्रियों ने भी इस अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
- Post by Baat Madhya Pradesh ki1
- न्यूज इंपैक्ट के प्रधान संपादक व मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के ग्वालियर जिला अध्यक्ष शाहनवाज खान ने भोपाल में प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया के आह्वान पर उठाई पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग1
- दान पेटी खुली तो खजाने के साथ निकलीं अजब-गजब 'पर्चियां अचलेश्वर महादेव........ दान पेटी खुली तो खजाने के साथ निकलीं अजब-गजब 'पर्चियां: अचलेश्वर महादेव किसी ने मांगा शादी हो जाए, किसी ने लिखा-'चारों तरफ पैसा ही पैसा'1
- डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश भारत विकास परिषद शाखा डबरा का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डबरा में भारत विकास परिषद, मध्य भारत उत्तर प्रांत शाखा डबरा द्वारा भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। डबरा में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एच.बी. शर्मा सेवानिवृत्ति अतिरिक्त कलेक्टर ग्वालियर , विशिष्ट अतिथि हेमंत मोदी प्रांतीय संरक्षक , अमित जैन प्रांतीय अध्यक्ष की उपस्थिति में शपथ विधि अधिकारी रचना गोयल ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । नवनियुक्त अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता , सचिव संदीप सैनिक एवं कोषाध्यक्ष राहुल राजपूत एवं अन्य पदाधिकारियों ने समाज सेवा, राष्ट्रहित एवं संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत विकास परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परिषद समाज के हर वर्ग के लिए निरंतर कार्य कर रही है , और मैं आशा करता हूं कि जो नवीन कार्यकारिणी है वह आगे भी समाज के हित में निरंतर कार्य करेगी । इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक बसंत पटसारिया, रंजीत सिंह राणा एवं निवर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ.एन.आर.माहौर, सचिव ध्यानेंद्र सिंह राणा, कोषाध्यक्ष राजीव शिवहरे, एवं शाखा के पदाधिकारी , सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी उपस्थित रहे।4
- Post by दिगेन्द्र कुमार बाजपेई1
- Post by JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya1
- सिंह टॉवर के पास कार में लगी भीषण आग, परिवार कूदकर बचा, 15 मिनट में जलकर खाक गुना में सिंह टॉवर के पास एक कार में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और करीब 15 मिनट के भीतर गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के समय कार में सवार परिवार ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। सूत्रों के अनुसार कार क्रमांक एमपी 09 सीएफ 2366 सिंह टॉवर के पास खड़ी थी। तभी अचानक कार से धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। वाहन मालिक पांडे, जो इंदौर निवासी बताए जा रहे हैं, ने बताया कि वे परिवार सहित दर्शन कर लौट रहे थे और शाम के समय गुना पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई। उन्होंने बताया कि गाड़ी सीएनजी थी और आग कुछ ही मिनटों में पूरी कार में फैल गई। घटना के समय कार में पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे। आग लगते ही परिवार ने तुरंत कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती चली गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के चलते कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी और यातायात प्रभावित रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या सीएनजी सिस्टम में खराबी की आशंका जताई जा रही है3
- डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज शिवपुरी लिंक रोड से शीतला माता मंदिर मार्ग पर स्थित बेला ग्राम में आवासीय ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन में शामिल होने के लिए जाते कार्यकर्ता............1
- ‘जलदूत’ योजना के तहत अब DTC बसों में यात्रियों को मिलेगा मुफ्त पीने का पानी, सफर होगा और भी आसान, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लिए। अब हर सफर मे साथ होगा राहत सुविधामुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के अव नेतृत्व में शुरू हुई यह पहल सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि संवेदनशील शासन की मिसाल है। *अब हर सफर में साथ होगा, राहत, सुविधा और भरोसा। 💧🚌*1