Shuru
Apke Nagar Ki App…
दान पेटी खुली तो खजाने के साथ निकलीं अजब-गजब 'पर्चियां अचलेश्वर महादेव........ दान पेटी खुली तो खजाने के साथ निकलीं अजब-गजब 'पर्चियां: अचलेश्वर महादेव किसी ने मांगा शादी हो जाए, किसी ने लिखा-'चारों तरफ पैसा ही पैसा' दान पेटी खुली तो खजाने के साथ निकलीं अजब-गजब 'पर्चियां अचलेश्वर महादेव........ दान पेटी खुली तो खजाने के साथ निकलीं अजब-गजब 'पर्चियां: अचलेश्वर महादेव किसी ने मांगा शादी हो जाए, किसी ने लिखा-'चारों तरफ पैसा ही पैसा'
GWALIOR PRAVAH NEWS
दान पेटी खुली तो खजाने के साथ निकलीं अजब-गजब 'पर्चियां अचलेश्वर महादेव........ दान पेटी खुली तो खजाने के साथ निकलीं अजब-गजब 'पर्चियां: अचलेश्वर महादेव किसी ने मांगा शादी हो जाए, किसी ने लिखा-'चारों तरफ पैसा ही पैसा' दान पेटी खुली तो खजाने के साथ निकलीं अजब-गजब 'पर्चियां अचलेश्वर महादेव........ दान पेटी खुली तो खजाने के साथ निकलीं अजब-गजब 'पर्चियां: अचलेश्वर महादेव किसी ने मांगा शादी हो जाए, किसी ने लिखा-'चारों तरफ पैसा ही पैसा'
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 🔥 ग्वालियर प्रवाह न्यूज़ | ब्रेकिंग न्यूज़ 🔥 ग्वालियर। शहर की पुरानी बड़ी सब्जी मंडी में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मंडी के तीन सेट पूरी तरह जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक अंदेशा शॉर्ट सर्किट का लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। 📍 ग्वालियर प्रवाह न्यूज़ आप तक हर बड़ी खबर सबसे पहले पहुंचाता रहेगा। #ग्वालियर_समाचार #BreakingNews #GwaliorNews #सब्जी_मंडी_आग #FireIncident #मध्यप्रदेश_न्यूज़ #GwaliorPravahNews #ताज़ा_खबर #शहर_की_खबर #Alert1
- डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश भारत विकास परिषद शाखा डबरा का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डबरा में भारत विकास परिषद, मध्य भारत उत्तर प्रांत शाखा डबरा द्वारा भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। डबरा में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एच.बी. शर्मा सेवानिवृत्ति अतिरिक्त कलेक्टर ग्वालियर , विशिष्ट अतिथि हेमंत मोदी प्रांतीय संरक्षक , अमित जैन प्रांतीय अध्यक्ष की उपस्थिति में शपथ विधि अधिकारी रचना गोयल ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । नवनियुक्त अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता , सचिव संदीप सैनिक एवं कोषाध्यक्ष राहुल राजपूत एवं अन्य पदाधिकारियों ने समाज सेवा, राष्ट्रहित एवं संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत विकास परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परिषद समाज के हर वर्ग के लिए निरंतर कार्य कर रही है , और मैं आशा करता हूं कि जो नवीन कार्यकारिणी है वह आगे भी समाज के हित में निरंतर कार्य करेगी । इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक बसंत पटसारिया, रंजीत सिंह राणा एवं निवर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ.एन.आर.माहौर, सचिव ध्यानेंद्र सिंह राणा, कोषाध्यक्ष राजीव शिवहरे, एवं शाखा के पदाधिकारी , सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी उपस्थित रहे।4
- मध्यप्रदेश के रीवा एयरपोर्ट पर एक बार फिर अव्यवस्थाओं और लापरवाही का मामला सामने आया है। मैहर जिले की अमरपाटन निवासी शिवानी जैन ने एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने अपनी आपबीती साझा की है। युवती के अनुसार, उसने Alliance Air की फ्लाइट के लिए टिकट बुक किया था और निर्धारित समय से लगभग 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंच गई थी। लेकिन जब वह बोर्डिंग के लिए आगे बढ़ी, तो उसे यह कहकर रोक दिया गया कि उसके नाम का कोई टिकट उपलब्ध नहीं है। युवती ने आरोप लगाया कि जिस फ्लाइट के लिए 72 सीटों की बुकिंग की गई थी, उसकी जगह 48 सीटों वाली छोटी फ्लाइट भेज दी गई। इसके चलते कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और उनकी यात्रा बाधित हो गई। एयरपोर्ट पर मौजूद अन्य यात्रियों ने भी इस अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।4
- Post by दिगेन्द्र कुमार बाजपेई1
- Post by Baat Madhya Pradesh ki1
- पार्षद शकील मंसूरी पर जानलेवा हमला कसूर सिर्फ इतना था कि दो पक्षों की लड़ाई शांत कराने गए पार्षद शकील मंसूरी पर एक पक्ष के गुंडों ने कट्टे की बट से हमला कर दिया ओर गले की सोने की चेन छुड़ा कर ले गए बदमाश, शकील मंसूरी की हालत गंभीर1
- किलागेट थाना क्षेत्र के बाबा कपूर इलाके में नगर निगम के एमआईसी मेंबर पर जानलेवा हमला किए जाने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने अचानक हमला कर उन्हें घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल हमले के पीछे के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।1
- दान पेटी खुली तो खजाने के साथ निकलीं अजब-गजब 'पर्चियां अचलेश्वर महादेव........ दान पेटी खुली तो खजाने के साथ निकलीं अजब-गजब 'पर्चियां: अचलेश्वर महादेव किसी ने मांगा शादी हो जाए, किसी ने लिखा-'चारों तरफ पैसा ही पैसा'1