सुभाष चौक पर कांग्रेस का कैंडल मार्च, बरगी डैम हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि कटनी। बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में असामयिक रूप से जान गंवाने वाले नागरिकों की पावन स्मृति में जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा सुभाष चौक पर श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूरा माहौल शोक, संवेदना और मौन श्रद्धा से भरा नजर आया। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने इस हादसे को अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि यह घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। उन्होंने प्रारंभिक तौर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही की आशंका जताई। उनका कहना था कि यात्रियों के लिए जीवन रक्षक जैकेट (लाइफ जैकेट) की पर्याप्त व्यवस्था और उसका अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए था। साथ ही खराब मौसम और तेज हवाओं के दौरान क्रूज संचालन को रोकना आवश्यक था। उन्होंने मांग की कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदारों की जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर प्रियदर्शन गौर, करन सिंह चौहान, रजनी वर्मा, राजा जगवानी, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, आफताब अहमद (चोखे भाईजान), उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, महामंत्री संजय गुप्ता, नारायण निषाद, ललित सोनी, विजय मंगल चौधरी, रूपा तिवारी, दीपक केशरवानी, जितेन्द्र बड़गैया, इकलाक अहमद सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।
सुभाष चौक पर कांग्रेस का कैंडल मार्च, बरगी डैम हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि कटनी। बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में असामयिक रूप से जान गंवाने वाले नागरिकों की पावन स्मृति में जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा सुभाष चौक पर श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं की शांति के
लिए प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूरा माहौल शोक, संवेदना और मौन श्रद्धा से भरा नजर आया। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने इस हादसे को अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि यह घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। उन्होंने प्रारंभिक तौर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही की आशंका जताई। उनका कहना था कि यात्रियों के
लिए जीवन रक्षक जैकेट (लाइफ जैकेट) की पर्याप्त व्यवस्था और उसका अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए था। साथ ही खराब मौसम और तेज हवाओं के दौरान क्रूज संचालन को रोकना आवश्यक था। उन्होंने मांग की कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदारों की जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर
पर प्रियदर्शन गौर, करन सिंह चौहान, रजनी वर्मा, राजा जगवानी, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, आफताब अहमद (चोखे भाईजान), उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, महामंत्री संजय गुप्ता, नारायण निषाद, ललित सोनी, विजय मंगल चौधरी, रूपा तिवारी, दीपक केशरवानी, जितेन्द्र बड़गैया, इकलाक अहमद सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।
- कटनी ।। जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में पूरे जिले में विशेष रात्रिकालीन कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस बल अलग-अलग बीटों में तैनात होकर सड़कों पर उतरा और वारंटियों व आदतन अपराधियों के खिलाफ सघन कार्रवाई की। रीठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतते हुए कई वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रातभर कांबिंग गश्त की। इस दौरान रेलवे स्टेशन, बाजार क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और अपराधियों को सख्त चेतावनी भी दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।1
- कटनी। समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले आदरणीय श्याम निषाद जी के भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनने पर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। रविवार, 3 मई 2026 की रात 8 बजे कटनी के सुभाष चौक पर युवा व्यापारी मित्र मंडली द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों की गूंज और पटाखों की आतिशबाजी के बीच श्याम निषाद जी का जोरदार स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए मिठाइयां बांटीं और इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में समाज के लोग, व्यापारी वर्ग और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर अपने नेता के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्याम निषाद जी का यह दायित्व समाज के उत्थान और मछुआरा समुदाय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। श्याम निषाद जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे और सभी के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। संवाददाता: आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदिर, राकेश निषाद (पत्रकार) 📞 75097476864
- पड़ारिया गेँहू उपार्जन केंद्र में किसानों से अवैध वसूली वीडियो हुआ वायरल खरीदी उपज पोर्टल में दर्ज के नाम पर वसूली कटनी। जिले के गेंहू खरीदी केंद्र पड़ारिया केंद्र क्रमांक 56442157 में ग्राम देवराखुर्द की किसान कलावती द्विवेदी के नाम करीब 30 क्विंटल गेंहू की तुलाई हुई। आरोप है कि तुलाई के उपरांत उक्त उपज को पोर्टल में दर्ज करने के नाम से 810 रुपए की मांग की गई, रुपए देते समय किसान ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। इस केंद्र में गेँहू उपार्जन की जिम्मेदारी प्रियदर्शनी विपणन समिति को दी गई है। केंद्र में तैनात कर्मचारी किसानों से बेख़ौफ़ रुपए ले रहे है। सीएम की मंशा में फिर रहा पानी एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को ही खरगौन जिले की खरीदी केंद्र के निरीक्षण में अचानक पहुँचे हुए थे, ताकि जमीनी हकीकत पता चल सके, किसानों को कोई तकलीफ न हो, उन्हें केंद्रों में सुविधाएं मिली, वही दूसरी ओर कटनी जिले में सीएम की मंशा पर पानी फेरते हुए अवैध वसूली का वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन के दावे खोखले साबित हो रहे है और किसान लुट रहे है।1
- Post by प्रधान संपादक Rudradatt Pande1
- Post by सच की खबर 241
- ⚠️ सीमित स्लॉट उपलब्ध — देर न करें! 📍 बाबा माधवशाह चिकित्सालय, कटनी 📞 अभी कॉल करें: 9300220620 अब कटनी में दिल्ली के अनुभवी ENT सर्जन! नाक, कान और गले से जुड़ी हर समस्या का मिलेगा सटीक इलाज — वो भी एडवांस एंडोस्कोपी के साथ। 💰 सिर्फ ₹300 में सम्पूर्ण ENT जांच 📅 3 मई 2026 | ⏰ सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ✔️ कान का इलाज ✔️ नाक की जांच व सर्जरी ✔️ गले की समस्याओं का समाधान ✔️ सुनने की जांच और बहुत कुछ 👉 अभी बुक करें और बेहतर स्वास्थ्य की ओर कदम बढ़ाएं!1
- *शिवाजी नगर में चोरों का तांडव: गली नंबर 15 में एक दर्जन बदमाशों ने रातभर किया तफरी, CCTV में कैद हुई करतूत* कटनी। शहर के शिवाजी नगर क्षेत्र में शुक्रवार की रात चोरों के एक बड़े गिरोह ने जमकर उत्पात मचाया। गली नंबर 15 में लगभग एक दर्जन नकाबपोश चोरों ने धाबा बोला और कई घरों व दुकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। चोरों की यह पूरी 'तफरी' और संदिग्ध गतिविधियां क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। *ताले तोड़े, पर खाली रहे हाथ* प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोरों ने मोहल्ले में दहशत फैलाते हुए आधा दर्जन से अधिक घरों और दुकानों के ताले चटकाए। हालांकि, चोर किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में आहट होने या किसी तकनीकी बाधा के कारण वे बिना चोरी किए ही भाग निकले, लेकिन ताले टूटने से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। *CCTV फुटेज में दिखे एक दर्जन संदिग्ध* सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोरों की संख्या करीब 10 से 12 थी। वे बेखौफ होकर गलियों में घूम रहे थे और एक-एक कर घरों की रेकी कर रहे थे। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में चोरों के सक्रिय होने से पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। *दहशत में स्थानीय निवासी* घटना की जानकारी लगते ही शनिवार सुबह क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शिवाजी नगर जैसे व्यस्त इलाके में एक साथ इतने चोरों का आना सुरक्षा में बड़ी चूक है। रहवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए।1
- कटनी।। रीठी में समय उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पोस्ट ऑफिस परिसर में लगा शो-बबूल का एक बड़ा पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ के गिरते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोजाना की तरह अनिल बिचपुरिया पेड़ के नीचे अपनी चाय-नाश्ते की दुकान चला रहे थे, तभी अचानक पेड़ का भारी हिस्सा सीधे उनके ऊपर आ गिरा। इस हादसे में अनिल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल दुकानदार को रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में उनकी दुकान पूरी तरह से नष्ट हो गई। पेड़ गिरने के कारण इलाके की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पेड़ की हालत लंबे समय से खराब थी, लेकिन पंचायत और जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने प्रशासन की लापरवाही को इस हादसे का मुख्य कारण बताया है। गनीमत यह रही कि घटना के समय दुकान पर अन्य ग्राहक मौजूद नहीं थे, वरना यह हादसा और भी गंभीर रूप ले सकता था। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन, और कब तक ऐसे हादसे लोगों की जान पर बनते रहेंगे।1