24 फरवरी से भोगर्या हाट की धूम,तहसील में 13 स्थानों पर लगेंगे भोगर्या हाट, पाटी :- आदिवासियों द्वारा उल्लास और उमंग के साथ मनाए जाने वाले भोगर्या हाट की शुरूआत इस बार 24 फरवरी से होगी। एक सप्ताह तक चलने वाला यह भोगर्या हाट होलिका दहन के दिन 3 मार्च को संपन्न होगा। खास बात यह है कि तहसील का सबसे प्रसिद्ध पाटी व गंधावल में सबसे ज्यादा समाज के लोग शामिल होते हैं। पाटी मुख्यालय पर 26 फ़रवरी को भोगर्या हाट लगेगा वही गंधावल में 28 फ़रवरी शनिवार को भगोरिया हाट रहेगा। ऐसे में इस बार यह भीड़ और व्यापार के लिहाज से ज्यादा महत्वपूर्ण रहेगा। इस वर्ष जिले में कुल 45 से अधिक गांव व कस्बों में भोगर्या हाट की धूम रहेगी। तहसील में 13 स्थानों पर आदिवासियों के लोकप्रिय सांस्कृतिक भोगर्या हाट का आयोजन होगा। इसी तरह विकासखंड पाटी की बात करे तो पूरे सप्ताह भर भोगर्या हाट की धूम रहेगी। 18 फरवरी से त्योहारिया हाट, मंद पड़े व्यवसाय को रफ्तार मिलेगी आदिवासी अंचल में 24 फरवरी से 02 मार्च तक भगोरिया से पहले लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार त्यौहारिया हाट बाजार के नाम भरेंगे। ऐसे में मंदी के दौर से गुजर रहे बाजारों में व्यापार को त्यौहारिया हाटों से रफ्तार मिलेगी। सामाजिक कार्यकर्त्ता मुरा नरगावे ने बताया की भोगर्या हाट के चलते आदिवासी समाज के लोग त्यौहारिया हाट में कपड़ा, श्रृंगार, आभूषण, किराना आदि सामग्री की बड़े पैमाने पर खरीदारी करते हैं। भोगर्या हाट के पूरे सप्ताह भर ग्रामों में भोगर्या हाट की रौनक बनी रहती है। इससे कुछ दिन पहले लोगो अपने ढ़ोल व वाघ यंत्र को सही करने मे लग जाते है। भोगर्या हाट मे युवक - युवतीया अपनी संस्कृत वेशभूषा मे हाट देखने के लिए आते है। इस दिन मेले भी लगता है जिसमे झूले, फोटो स्टूडियो, खाने पीने की चीज अति आदि की दुकाने भी लगती है। इसी दिन होली दहन की सामग्री भी खरीदी जाती है। नगर के कपड़ा व्यपारी हर्षित भावसार ने बताया की गौरतलब है कि त्योहारिया हाट से लेकर भोगर्या हाट यानी कुल 15 दिनों तक अच्छा व्यापार होता है। इसके बाद होली से रंग पंचमी तक व्यवसाय फिर मंदा हो जाता है। वहीं क्षेत्र से बड़े पैमाने पर गुजरात,महाराष्ट्र और मालवा के शहरों में पलायन होता है। ऐसे में त्योहारिया और भोगर्या नजदीक होने के चलते क्षेत्र से बाहर गए मजदूरों का वापस क्षेत्र में आने का क्रम शुरू होने लगेगा। ऐसे में मजदूरों के क्षेत्र में वापस आ जाने से बाजार को मजबूती मिलेगी। थाना प्रभारी के नेतृत्व में ग्राम रोसर मे ग्राम रक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों को गांव की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, आगामी भगोरिया पर्व व अन्य त्योहार के बारे में चर्चा कर रात्रि गश्त में सक्रिय सहभागिता करने, बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने, गाव में अवैध गतिविधियों जुआ ,सट्टा, अवैध शराब की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित होकर किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर रक्षा समिति के सदस्य तत्काल थाना प्रभारी एवं बीट प्रभारी को अवगत कराएंगे व भगोरिया पर्व के दौरान सभी ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रहेगी तथा पर्व की व्यवस्था में पुलिस का सहयोग कर यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी भी निभाएंगे तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल के लिए सदस्यों को सक्रिय रहने को कहा उक्त बैठक के दौरान उनि रामदास यादव थाना, चौकी प्रभारी बोकराटा आशीष शर्मा, सउनि चम्पालाल मोरे, सउनि उमाशंकर मुजाल्दे, प्रआर राजेन्द्र राठोर, आर ज्ञानेश्वर व गावों के पटेल, पंच,सरपंच, जनपद सदस्य व ग्राम रक्षा समिति के करीबन सदस्य उपस्थित रहे। कब-कहां लगेंगे प्रमुख भोगर्या हाट 24 फ़रवरी मंगलवार रोसर 25 फ़रवरी बुधवार सेमलेट 26 फ़रवरी गुरुवार पाटी 27 फ़रवरी शुक्रवार बोकराटा, कुली 28 फ़रवरी शनिवार गंधावल 01 मार्च रविवार चेरवी,चौकी,पोखलिया 02 मार्च सोमवार गारा, जुनाझिरा,घुघसी,
24 फरवरी से भोगर्या हाट की धूम,तहसील में 13 स्थानों पर लगेंगे भोगर्या हाट, पाटी :- आदिवासियों द्वारा उल्लास और उमंग के साथ मनाए जाने वाले भोगर्या हाट की शुरूआत इस बार 24 फरवरी से होगी। एक सप्ताह तक चलने वाला यह भोगर्या हाट होलिका दहन के दिन 3 मार्च को संपन्न होगा। खास बात यह है कि तहसील का सबसे प्रसिद्ध पाटी व गंधावल में सबसे ज्यादा समाज के लोग शामिल होते हैं। पाटी मुख्यालय पर 26 फ़रवरी को भोगर्या हाट लगेगा वही गंधावल में 28 फ़रवरी शनिवार को भगोरिया हाट रहेगा। ऐसे में इस बार यह भीड़ और व्यापार के लिहाज से ज्यादा महत्वपूर्ण रहेगा। इस वर्ष जिले में कुल 45 से अधिक गांव व कस्बों में भोगर्या हाट की धूम रहेगी। तहसील में 13 स्थानों पर आदिवासियों के लोकप्रिय सांस्कृतिक भोगर्या हाट का आयोजन होगा। इसी तरह विकासखंड पाटी की बात करे तो पूरे सप्ताह भर भोगर्या हाट की धूम रहेगी। 18
फरवरी से त्योहारिया हाट, मंद पड़े व्यवसाय को रफ्तार मिलेगी आदिवासी अंचल में 24 फरवरी से 02 मार्च तक भगोरिया से पहले लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार त्यौहारिया हाट बाजार के नाम भरेंगे। ऐसे में मंदी के दौर से गुजर रहे बाजारों में व्यापार को त्यौहारिया हाटों से रफ्तार मिलेगी। सामाजिक कार्यकर्त्ता मुरा नरगावे ने बताया की भोगर्या हाट के चलते आदिवासी समाज के लोग त्यौहारिया हाट में कपड़ा, श्रृंगार, आभूषण, किराना आदि सामग्री की बड़े पैमाने पर खरीदारी करते हैं। भोगर्या हाट के पूरे सप्ताह भर ग्रामों में भोगर्या हाट की रौनक बनी रहती है। इससे कुछ दिन पहले लोगो अपने ढ़ोल व वाघ यंत्र को सही करने मे लग जाते है। भोगर्या हाट मे युवक - युवतीया अपनी संस्कृत वेशभूषा मे हाट देखने के लिए आते है। इस दिन मेले भी लगता है जिसमे झूले, फोटो स्टूडियो, खाने पीने की चीज अति आदि की दुकाने भी लगती है। इसी दिन
होली दहन की सामग्री भी खरीदी जाती है। नगर के कपड़ा व्यपारी हर्षित भावसार ने बताया की गौरतलब है कि त्योहारिया हाट से लेकर भोगर्या हाट यानी कुल 15 दिनों तक अच्छा व्यापार होता है। इसके बाद होली से रंग पंचमी तक व्यवसाय फिर मंदा हो जाता है। वहीं क्षेत्र से बड़े पैमाने पर गुजरात,महाराष्ट्र और मालवा के शहरों में पलायन होता है। ऐसे में त्योहारिया और भोगर्या नजदीक होने के चलते क्षेत्र से बाहर गए मजदूरों का वापस क्षेत्र में आने का क्रम शुरू होने लगेगा। ऐसे में मजदूरों के क्षेत्र में वापस आ जाने से बाजार को मजबूती मिलेगी। थाना प्रभारी के नेतृत्व में ग्राम रोसर मे ग्राम रक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों को गांव की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, आगामी भगोरिया पर्व व अन्य त्योहार के बारे में चर्चा कर रात्रि गश्त में सक्रिय सहभागिता करने, बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने,
गाव में अवैध गतिविधियों जुआ ,सट्टा, अवैध शराब की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित होकर किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर रक्षा समिति के सदस्य तत्काल थाना प्रभारी एवं बीट प्रभारी को अवगत कराएंगे व भगोरिया पर्व के दौरान सभी ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रहेगी तथा पर्व की व्यवस्था में पुलिस का सहयोग कर यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी भी निभाएंगे तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल के लिए सदस्यों को सक्रिय रहने को कहा उक्त बैठक के दौरान उनि रामदास यादव थाना, चौकी प्रभारी बोकराटा आशीष शर्मा, सउनि चम्पालाल मोरे, सउनि उमाशंकर मुजाल्दे, प्रआर राजेन्द्र राठोर, आर ज्ञानेश्वर व गावों के पटेल, पंच,सरपंच, जनपद सदस्य व ग्राम रक्षा समिति के करीबन सदस्य उपस्थित रहे। कब-कहां लगेंगे प्रमुख भोगर्या हाट 24 फ़रवरी मंगलवार रोसर 25 फ़रवरी बुधवार सेमलेट 26 फ़रवरी गुरुवार पाटी 27 फ़रवरी शुक्रवार बोकराटा, कुली 28 फ़रवरी शनिवार गंधावल 01 मार्च रविवार चेरवी,चौकी,पोखलिया 02 मार्च सोमवार गारा, जुनाझिरा,घुघसी,
- Post by NIMAD DASTAK NEWS1
- #ujjainmahakaaleshwar पहचान छिपा कर युवती के साथ दर्शन करने पहुंचा वर्ग विशेष समुदाय का युवक, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने करी पिटाई, पुलिस बोली शिकायत मिलने पर करेंगे आगे की कार्यवाही #viral #madhyapradesh #LoveJihad #viralvideos1
- कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने दिखाई संवेदनशीलता, दिव्यांग शिक्षिका लक्ष्मी कन्नौज को दी इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल आलीराजपुर, 17 फरवरी 2026। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने एक दिव्यांग शिक्षिका के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्हें इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल प्रदान की। नानपुर के समीप ग्राम फाटा स्थित माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी कन्नौज को जनसुनवाई के दौरान यह सहायता दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती लक्ष्मी कन्नौज प्रतिदिन लगभग 18 किलोमीटर का सफर बस से तय कर विद्यालय पहुंचती हैं। बस से उतरने के बाद उन्हें करीब 150 मीटर तक घुटनों के बल चलकर स्कूल पहुंचना पड़ता था। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उनका अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण और बच्चों को पढ़ाने का जज्बा अनुकरणीय है। वे नियमित रूप से स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में योगदान दे रही हैं। श्रीमती लक्ष्मी कन्नौज के इस जज्बे को सम्मान देते हुए कलेक्टर श्रीमती माथुर ने उन्हें ट्राई साइकिल भेंट की,ताकि उनका दैनिक सफर सुगम हो सके। इस अवसर पर कलेक्टर ने उन्हें और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों एवं नागरिकों ने उन्हें ट्राई साइकिल चलाने का अभ्यास भी कराया। सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर ने उन्हें हेलमेट भी प्रदान किया। रिपोर्टर मुस्तकीम मुगल1
- Post by Bhiku Vasuniya2
- *✒️नागरिक पत्रकारिता* खरगोन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना प्रभारी सनावद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ओमकारेश्वर बायपास सनावद पर एक व्यक्ति को पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 04 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 2,05,000 रुपये) नियमानुसार विधिवत जप्त किया। आरोपी के विरुद्ध थाना सनावद पर अपराध क्रमांक 59/26 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है । थाना प्रभारी यादव अनुसार आरोपी कैलाश से अवैध गांजे की तस्करी के नेटवर्क एवं सप्लायर के संबंध में विस्तृत पूछताछ जाएगी वही मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी । उपरोक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में सउनि संदीप कुशवाह, प्रआर गंभीर मीणा, प्रआर राजेन्द्र चौहान, आर सरदार निगम, आर राजीव गुर्जर, आर राजेश जायसवाल, आर कैलाश, आर विनोद गौड़, आर सुनील व थाना सनावद के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।2
- MP के इस अस्पताल में हर 2 मिनट में हुई नसबंदी, ऑपरेशन के बाद जमीन पर लिटाई 180 महिलाएं। मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्र धार जिले में महिला नसबंदी कैंप की शर्मनाक तस्वीर आई सामने आई है। यहां करीब 180 महिलाओं का बुनियादी सुविधाओं के बिना नसबंदी ऑपरेशन कर दिया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि यहां डॉक्टर द्वारा हर 2 मिनट में एक महिला की नसबंदी कर दी गई। लापरवाही सामने आने के बाद 7 अधिकारियों को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी गई है। ऑपरेशन के बाद कैंप में जमीन पर लेटी महिलाओं के वीडियो भी सामने आए हैं।1
- Post by KRISHNA DAMOR1
- राजस्थान में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8 मजदूर जिंदा जले, 4 गंभीर दिल्ली एम्स रेफर, केमिकल फैक्ट्री में बनाए जा रहे थे अवैध पटाखे1