Shuru
Apke Nagar Ki App…
किसान भाइयों से निवेदन है कि कृषि यंत्रों में ध्यान पूर्वक कार्य करें किसान भाइयों से निवेदन है कि कृषि यंत्रों में ध्यान पूर्वक कार्य करें
Arun Lodhi
किसान भाइयों से निवेदन है कि कृषि यंत्रों में ध्यान पूर्वक कार्य करें किसान भाइयों से निवेदन है कि कृषि यंत्रों में ध्यान पूर्वक कार्य करें
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मालथौन थाना क्षेत्र के देवपुरा ग्राम में नाबालिक लड़की के घर जाकर दो लड़कों ने धमकाया तो लड़की ने खुद को किया आग के हवाले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है1
- क्राइम ब्यूरो मनीष विश्वकर्मा पन्ना भारत न्यूज़ 241
- देर रात किसान ट्रैक्टर, पिकअप वाहनों में अनाज लेकर विक्रय करने पहुंचे कृषी उपज मंडी, लगी लंबी कतार दमोह की कृषि उपज मंडी में इस समय आप देख रहे हैं ट्रैक्टरों, पिकअप वाहनों की कतारे लंबी-लंबी आधा किलोमीटर दूर से लगी हुई है.किसान अपना अनाज लेकर मंडी पहुंच गया है,लेकिन यहां मंडी गेट पर तालाबंदी मंडी के द्वारा की गई है. जैसे ही लंबी कतार की खबर पुलिस को मिली मौके पर चौकी प्रभारी विक्रम दांगी, प्रधान आरक्षक अमोल सिंह सहित पुलिस मौजूद है और व्यवस्था बनाने में लगी हुईहै. इस खरीदी के समय किसान या फिर आमजन, पुलिस, गार्ड से विवाद आपस में हो जाता है जिससे कोई भी घटना घटित हो सकती है, यहां पर कृषि उपज मंडी दमोह को व्यवस्थाएं बेहतर बनाना हो होगा. किसान परेशान ना हो,उन्हें पहले से एलाउंसमेंट करना चाहिए। टोकन बांटना चाहिए जिससे व्यवस्थाएं सुधर सके। देर रात यहां पर किसान अपना अनाज लेकर वाहनों के साथ खड़े हुए हैं और सुबह जल्द से जल्द अनाज विक्रय हो जाए इसकी आशा कर रहे हैं |1
- *किसान विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुखर, पुष्पराज सिंह बघेल ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी* खबर/मैहर मध्य प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वरिष्ठ नेता पुष्पराज सिंह बघेल ने प्रदेश की भाजपा सरकार को "पूरी तरह किसान विरोधी" बताते हुए तीखा हमला बोला है मैहर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी और किसानों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए *तीनहरी मार झेल रहा है अन्नदाता* पुष्पराज सिंह बघेल ने कहा कि प्रदेश का किसान आज बिजली संकट, खाद की किल्लत और फसल मुआवजे में हो रही लापरवाही की 'तीनहरी मार' झेलने को मजबूर है। उन्होंने जमीनी हकीकत बयां करते हुए निम्नलिखित प्रमुख मुद्दे उठाए *बिजली का संकट* ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती के कारण सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है समय पर पानी न मिलने से फसलों के उत्पादन पर बुरा असर पड़ रहा है *खाद की किल्लत* खाद के लिए किसानों को घंटों लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है बघेल ने आरोप लगाया कि समय पर खाद न मिलने से बोआई प्रभावित हो रही है और किसान कर्ज के दलदल में फंसता जा रहा है। मुआवजे में लापरवाही प्राकृतिक आपदा से हुए फसल नुकसान का उचित मुआवजा न मिलने पर भी उन्होंने रोष जताया। उन्होंने कहा कि जिन्हें मुआवजा मिला है, वह ऊँट के मुँह में जीरा के समान है "सरकार केवल कागजों और घोषणाओं में सीमित है धरातल पर किसान बदहाल है और सरकार उसकी सुनने को तैयार नहीं है *पुष्पराज सिंह बघेल* *आंदोलन की चेतावनी* बघेल ने स्पष्ट लहजे में सरकार को चेतावनी दी है कि यदि बिजली, खाद और मुआवजे से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी उन्होंने कहा कि किसानों के हक के लिए प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा *प्रेस वार्ता में प्रमुख उपस्थिति* महत्वपूर्ण बैठक के दौरान पुष्पराज सिंह बघेल के साथ क्षेत्र के कई गणमान्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे *शशांक पटेल (सरपंच, रीगरा)* *रामसूजान पांडे नागेंद्र सिंह(सरपंच, उमरी फ़िफ़रि)* *गोविंद नाथ पटेल सुखलाल कुशवाहा जिला किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष* *रविंद्र सिंह गुड्डू भईया'* *यशराज सिंह एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता* मैहर में कांग्रेस के इस कड़े रुख से साफ है कि आने वाले दिनों में किसान संकट का मुद्दा प्रदेश की राजनीति में और अधिक तूल पकड़ने वाला है अब देखना यह है कि प्रशासन इन आरोपों और समस्याओं पर क्या कदम उठाता है1
- अजयगढ़ क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात, पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने पंचायत भवन का लोकार्पण अजयगढ़:-पन्ना विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को अजयगढ़ जनपद क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया।इस दौरान ग्राम पंचायत सीलोना में नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण कर उसे क्षेत्रवासियों को सौंपा।ग्राम पंचायत सीलोना में पहुंचने से पहले एक छोटी से रेली डी जे के माध्यम से निकाली गई।पंचायत में पहुंचने के बाद नवीन भवन निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। इस भवन के निर्माण से जनपद स्तर पर संचालित होने वाले प्रशासनिक कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में भी सुविधा मिलेगी।ये भवन एक क्लस्टर के रूप में कार्य करेगा जहां से कई अन्य ग्राम पंचायतों से संपर्क किया जा सकता हैं।यह भवन अतिरिक्त स्टाम्प शुल्क मद से 37.49 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। पंचायत भवन के बनने से ग्राम पंचायत के प्रशासनिक कार्यों के संचालन में सुविधा होगी और ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी व सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।इस अवसर पर विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पन्ना विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली,सड़क,पेयजल,शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से गांवों का समग्र विकास किया जा रहा है,जिससे ग्रामीणों को बेहतर जीवन सुविधाएं मिल सकें।जब मैं पहली बार इस विधानसभा में आया था तो यह कि सबसे बड़ी समस्या वोल्टेज की थी जिसे हमने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा जिसे लाकर आज क्षेत्र में वोल्टेज समस्या का हल हुआ है। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन यादव,भाजपा जिला मंत्री अवध तिवारी,वरिष्ठ हीरालाल गुप्ता,प्रमोद सिंह,सरपंच सीलोना सूरजदीन अहिरवार,सरपंच जैतूपुर अरविंद पटेल,सरपंच बरकोला अवध यादव ,सरपंच फारसवाहा हेतराम यादव,राम प्यारे पटेल,रामचंद्र यादव,जनक यादव सीईओ जनपद पंचायत सतीश सिंह नागवंशी,एसडीओ प्रशांत नायक,एसडीओ (आरईएस) धीरेन्द्र चौधरी,थानाप्रभारी हरिसिंह ठाकुर,एपीओ अमित यादव,ठेकेदार राजेंद्र सिंह,सचिव गजेंद्र सिंह,कालीचरण यादव,रोजगार सहायक राजपाल सिंह,सुरेंद्र पांडे,हीरालाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक श्री सिंह का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्यों की सौगात मिलती रहेगी।4
- किसानों के साथ अन्याय करने वाले लोग कौन !!1
- 🔴 कटनी में उबाल: हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर महिला कांग्रेस का तीखा विरोध, एफआईआर की मांग कटनी। असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कटनी में सियासी माहौल गरमा गया है। शहर महिला कांग्रेस ने इसे लेकर कड़ा आक्रोश जताते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मुख्यमंत्री सरमा ने खड़गे को “पागल” कहकर न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत गरिमा को ठेस पहुंचाई है, बल्कि यह बयान सामाजिक रूप से भी अपमानजनक है। संगठन ने इसे दलित एवं वंचित वर्गों की भावनाओं पर हमला बताया। ज्ञापन में कहा गया कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और समाज में गलत संदेश देता है। महिला कांग्रेस ने मांग की है कि इस मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही संगठन ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे “अमर्यादित और गैर-जिम्मेदार” बयान देने वाले मंत्री को पद से हटाया जाना चाहिए और उनसे इस्तीफा लिया जाना चाहिए। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन तेज होने के संकेत भी मिल रहे3
- किसान भाइयों से निवेदन है कि कृषि यंत्रों में ध्यान पूर्वक कार्य करें1