logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बघौली थानाक्षेत्र में नाले से शव बरामद हरदोई जिले के पुलिस थाना क्षेत्र बघौली के अंतर्गत गोपार गांव निवासी मिथिलेश पासी का शव गांव के ही मैरिज लान के निकट नाले से बघौली पुलिस ने बरामद किया है। इस बारे में बताया जा रहा है कि मृतक नशेड़ी प्रवृत्ति का था और उसके माता-पिता भाई-बहन पत्नी या बच्चे नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

12 hrs ago
user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

बघौली थानाक्षेत्र में नाले से शव बरामद हरदोई जिले के पुलिस थाना क्षेत्र बघौली के अंतर्गत गोपार गांव निवासी मिथिलेश पासी का शव गांव के ही मैरिज लान के निकट नाले से बघौली पुलिस ने बरामद किया है। इस बारे में बताया जा रहा है कि मृतक नशेड़ी प्रवृत्ति का था और उसके माता-पिता भाई-बहन पत्नी या बच्चे नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महिला के कानों से सोने के झाले उड़ा ले गए बाइक सवार बदमाश हरदोई। शाहाबाद कोतवाली इलाके के पाली–शाहाबाद मार्ग पर दिनदहाड़े हुई झपटमारी की वारदात ने एक बार फिर पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने महिला सभासद की बहू के कानों से सोने के झाले नोच लिए और फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा है और एक बार फिर पर्यवेक्षण तन्त्र पर ऊँगलियाँ उठीं हैं। पाली कस्बे के मोहल्ला पटियानीम की सभासद रामदेवी की बहू रोशनी अपने पति रंजन श्रीवास्तव के साथ बाइक से हरदोई स्थित मायके जा रही थीं। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में पाली–शाहाबाद मार्ग पर आगमपुर और मुरीदापुर के बीच पीछे से आए बाइक सवार दो झपटमारों ने अचानक रोशनी के कान पर झपट्टा मारा और सोने के झाले लेकर तेज रफ्तार में शाहाबाद की तरफ भाग निकले। घटना इतनी अचानक हुई कि दंपती कुछ समझ पाता, उससे पहले ही बदमाश ओझल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी। दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर हुई इस वारदात से लोगों में दहशत पहले से बहुत ज्यादा बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नियमित पुलिस गश्त होती, और पुलिस का पर्यवेक्षण तन्त्र सतर्क रहता तो अन्य वारदातों के क्रम में यह वारदात बच जाती या तत्काल बदमाश पकड़े जाते लेकिन स्थानीय पुलिस और पर्यवेक्षण तन्त्र की लापरवाही के चलते एक बार फिर इस घटना पर भी अंकुश लगाया जा सका। पुलिस सहित प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। काबिलेगौर यह कि शाहाबाद के इतिहास में पहले कभी किसी सीओ के बर्षों के कार्यकाल में भी इतने गंभीर अपराध नहीं हुए, जितने कि माजूदा सीओ की कुर्सी पर आसीन आईपीएस (अपर पुलिस अधीक्षक) आलोक राज नारायण के मात्र कई महीनों के कार्यकाल में हो चुके हैं। आखिर मलकापुर की डकैती ने रही सही कसर भी पूरी कर दी। और तो और डकैती पड़ी तो पड़ी लेकिन हरदोई पुलिस की बची - बचाई शाख भी तब गिर गई जब स्थानीय कोतवाली पुलिस और एसओजी, क्राइम ब्राँच के अतिरिक्त कई टीमों के गठन के बाद भी बरेली की पुलिस के हाथ मलकापुर शाहाबाद की डकैती के बदमाश इत्तेफ़ाक से हाथ लग गए और वहाँ की पुलिस द्वारा यहाँ का राजफास भी कर दिया गया। कुल मिलाकर शाहाबाद सीओ सर्कल के सभी थानों की पुलिस न जाने क्यों संगठित अपराधों के प्रति सचेत नहीं है जबकि अवैध धन उगाही के प्रति बहुचर्चित है, हालांकि सीधे तौर पर सर्कल पुलिस पर अंकुश की जिम्मेदारी सर्कल सीओ की होती है — पुलिस की पुरानी कहावतों को समझें तो सीओ को ही सर्कल के सभी थानों की पुलिस का दाई माना जाता था किन्तु दाई का नाम आते ही अनुभव की अनुभूति होती है, परन्तु यहाँ तैनात आईपीएस अफसर में भले अनुभव की कमी न हो और योग्यता तो आईपीएस होने के कारण सीओ की कुर्सी से बहुत ऊपर की है आखिर फिर ऐसी क्या बात है कि सीओ पेशी के संनिकट कांशीराम कालोनी में हो रही मादक पदार्थो की तस्करी बिक्री और बाहरी बदमाशों की आवाजाही बंद होना तो बड़ी बात बल्कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रोॉनिक एवं डिजिटल मीडिया की सुर्खियों में छाए रहने के बाद भी बाधित तक नहीं हुई। कुल मिलाकर कहीं न कहीं ऐसा कुछ तो है जो अपराध नियंत्रण में बाधक बना है? जिसकी समीक्षा जोन स्तर से भी उच्च स्तरीय अधिकारियों को जनहित में करना चाहिए किन्तु नहीं कर रहे तो किसी की कोई जोर जबरदस्ती तो है नहीं? इस सम्बन्ध में पहले ही कई बार तत्कालीन सीओ से मौजूदा सीओ तक से वार्ता हुई परन्तु पहले रहे सीओ अनुज मिश्रा ने अपने कार्यकाल में शख्ती तो बरती लेकिन इन्होने तो इस बिषय पर न ध्यान दिया और न सही बात मानी है जबकि यह भला कौन नहीं जानता कि जिस थाना क्षेत्र में अवैध जुआँ,, अवैध शराब, अवैध नशा तस्करी -बिक्री पुलिस की मिलीभगत से होगी, वहाँ अपराध नियंत्रण हो ही नहीं सकता! सच्चाई यही है कि नगर की पुलिस चौकी सरदारगंज क्षेत्र में जुएं का फड़ पड़ रहा है, इतना ही नहीं उधरनपुर निवासी युवक की बेहटाकोला नदी के निकट हो चुकी हत्या भी पुलिस की मिलीभगत से उस दौरान होते रहे जुएं के कारण ही हुई थी लेकिन हलका पुलिस से लेकर कोतवाली पुलिस और सर्कल अफसर पर उसका कोई असर नजर नहीं आया।
    4
    महिला के कानों से सोने के झाले उड़ा ले गए बाइक सवार बदमाश
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली इलाके के पाली–शाहाबाद मार्ग पर दिनदहाड़े हुई झपटमारी की वारदात ने एक बार फिर पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने महिला सभासद की बहू के कानों से सोने के झाले नोच लिए और फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा है और एक बार फिर पर्यवेक्षण तन्त्र पर ऊँगलियाँ उठीं हैं।
पाली कस्बे के मोहल्ला पटियानीम की सभासद रामदेवी की बहू रोशनी अपने पति रंजन श्रीवास्तव के साथ बाइक से हरदोई स्थित मायके जा रही थीं। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में पाली–शाहाबाद मार्ग पर आगमपुर और मुरीदापुर के बीच पीछे से आए बाइक सवार दो झपटमारों ने अचानक रोशनी के कान पर झपट्टा मारा और सोने के झाले लेकर तेज रफ्तार में शाहाबाद की तरफ भाग निकले। घटना इतनी अचानक हुई कि दंपती कुछ समझ पाता, उससे पहले ही बदमाश ओझल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी। दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर हुई इस वारदात से लोगों में दहशत पहले से बहुत ज्यादा बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नियमित पुलिस गश्त होती, और पुलिस का पर्यवेक्षण तन्त्र सतर्क रहता तो अन्य वारदातों के क्रम में यह वारदात बच जाती या तत्काल बदमाश पकड़े जाते लेकिन स्थानीय पुलिस और पर्यवेक्षण तन्त्र की लापरवाही के चलते एक बार फिर इस घटना पर भी अंकुश लगाया जा सका।
पुलिस सहित प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। 
काबिलेगौर यह कि शाहाबाद के इतिहास में पहले कभी किसी सीओ के बर्षों के कार्यकाल में भी इतने गंभीर अपराध नहीं हुए, जितने कि माजूदा सीओ की कुर्सी पर आसीन आईपीएस (अपर पुलिस अधीक्षक) आलोक राज नारायण के मात्र कई महीनों के कार्यकाल में हो चुके हैं। आखिर मलकापुर की डकैती ने रही सही कसर भी पूरी कर दी। और तो और डकैती पड़ी तो पड़ी लेकिन हरदोई पुलिस की बची - बचाई शाख भी तब गिर गई जब स्थानीय कोतवाली पुलिस और एसओजी, क्राइम ब्राँच के अतिरिक्त कई टीमों के गठन के बाद भी बरेली की पुलिस के हाथ मलकापुर शाहाबाद की डकैती के बदमाश इत्तेफ़ाक से हाथ लग गए और वहाँ की पुलिस द्वारा यहाँ का राजफास भी कर दिया गया। 
कुल मिलाकर शाहाबाद सीओ सर्कल के सभी थानों की पुलिस न जाने क्यों संगठित अपराधों के प्रति सचेत नहीं है जबकि अवैध धन उगाही के प्रति बहुचर्चित है, हालांकि सीधे तौर पर सर्कल पुलिस पर अंकुश की जिम्मेदारी सर्कल सीओ की होती है — पुलिस की पुरानी कहावतों को समझें तो सीओ को ही सर्कल के सभी थानों की पुलिस का दाई माना जाता था किन्तु दाई का नाम आते ही अनुभव की अनुभूति होती है, परन्तु यहाँ तैनात आईपीएस अफसर में भले अनुभव की कमी न हो और योग्यता तो आईपीएस होने के कारण सीओ की कुर्सी से बहुत ऊपर की है आखिर फिर ऐसी क्या बात है कि सीओ पेशी के संनिकट कांशीराम कालोनी में हो रही मादक पदार्थो की तस्करी बिक्री और बाहरी बदमाशों की आवाजाही बंद होना तो बड़ी बात बल्कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रोॉनिक एवं डिजिटल मीडिया की सुर्खियों में छाए रहने के बाद भी बाधित तक नहीं हुई।  कुल मिलाकर कहीं न कहीं ऐसा कुछ तो है जो अपराध नियंत्रण में बाधक बना है? जिसकी समीक्षा जोन स्तर से भी उच्च स्तरीय अधिकारियों को जनहित में करना चाहिए किन्तु नहीं कर रहे तो किसी की कोई जोर जबरदस्ती तो है नहीं? इस सम्बन्ध में पहले ही कई बार तत्कालीन सीओ से मौजूदा सीओ तक से वार्ता हुई परन्तु पहले रहे सीओ अनुज मिश्रा ने अपने कार्यकाल में शख्ती तो बरती लेकिन इन्होने तो इस बिषय पर न ध्यान दिया और न सही बात मानी है जबकि यह भला कौन नहीं जानता कि जिस थाना क्षेत्र में अवैध जुआँ,, अवैध शराब, अवैध नशा तस्करी -बिक्री पुलिस की मिलीभगत से होगी, वहाँ अपराध नियंत्रण हो ही नहीं सकता! 
सच्चाई यही है कि नगर की पुलिस चौकी सरदारगंज क्षेत्र में जुएं का फड़ पड़ रहा है, इतना ही नहीं उधरनपुर निवासी युवक की  बेहटाकोला नदी के निकट हो चुकी हत्या भी पुलिस की मिलीभगत से उस दौरान होते रहे जुएं के कारण ही हुई थी लेकिन हलका पुलिस से लेकर कोतवाली पुलिस और सर्कल अफसर पर उसका कोई असर नजर नहीं आया।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हरदोई जिले के पुलिस थाना क्षेत्र बघौली के अंतर्गत ग्राम सभा बेहटा मुर्तजाबक्स के मजरा दौलतपुर गांव निवासी शोभित पुत्र कल्लू को बघौली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वंचित होने के कारण गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है ।
    1
    हरदोई जिले के पुलिस थाना क्षेत्र बघौली के अंतर्गत ग्राम सभा बेहटा मुर्तजाबक्स के मजरा दौलतपुर गांव निवासी शोभित पुत्र कल्लू को बघौली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वंचित होने के कारण गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है ।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पचदेवरा क्षेत्र में दामाद ने पुराने विवाद में हाकी से पीट-पीटकर ली ससुर की जान भरखनी, हरदोई। ससुर और दामाद का रिश्ता जहां सम्मान और विश्वास का प्रतीक माना जाता है, वहीं पचदेवरा थाना क्षेत्र में इसी रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दामाद ने पुराने विवाद के चलते अपने ही ससुर की हाकी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। ससुर रामतल मंदिर पर प्रसाद चढ़कर वापस लौट रहा था। जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जनपद के अल्लाहगंज के मोहल्ला विकास नगर गंज निवासी अशोक बाबू उर्फ पिन्ने (52) मंगलवार सुबह अपनी बहन अलका के साथ बाइक से हनुमत धाम रामताल मंदिर पर प्रसाद चढ़ाकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे ग्राम हथौड़ा के पास नहर के निकट पहुंचे, तभी उनके दामाद मनमोहन उर्फ मन्नू निवासी ग्राम हथौड़ा ने उन्हें रोक लिया। बताया जाता है कि ससुर-दामाद के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, इसी रंजिश में दामाद ने हाकी से अपने ससुर के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, इसमें कई हाकी उनके सिर पर लगी। गंभीर रूप से घायल अशोक बाबू को लहुलुहान हालत में तत्काल इलाज के लिए फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पचदेवरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और आरोपी दामाद की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
    3
    पचदेवरा क्षेत्र में दामाद ने पुराने विवाद में हाकी से पीट-पीटकर ली ससुर की जान
भरखनी, हरदोई। ससुर और दामाद का रिश्ता जहां सम्मान और विश्वास का प्रतीक माना जाता है, वहीं पचदेवरा थाना क्षेत्र में इसी रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दामाद ने पुराने विवाद के चलते अपने ही ससुर की हाकी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। ससुर रामतल मंदिर पर प्रसाद चढ़कर वापस लौट रहा था।
जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जनपद के अल्लाहगंज के मोहल्ला विकास नगर गंज निवासी अशोक बाबू उर्फ पिन्ने (52) मंगलवार सुबह अपनी बहन अलका के साथ बाइक से हनुमत धाम रामताल मंदिर पर प्रसाद चढ़ाकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे ग्राम हथौड़ा के पास नहर के निकट पहुंचे, तभी उनके दामाद मनमोहन उर्फ मन्नू निवासी ग्राम हथौड़ा ने उन्हें रोक लिया। बताया जाता है कि ससुर-दामाद के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, इसी रंजिश में दामाद ने हाकी से अपने ससुर के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, इसमें कई हाकी उनके सिर पर लगी। गंभीर रूप से घायल अशोक बाबू को लहुलुहान हालत में तत्काल इलाज के लिए फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पचदेवरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और आरोपी दामाद की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
    user_Shivendra Shukla
    Shivendra Shukla
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हरदोई में सनसनीखेज वारदात: दामाद ने ससुर को हॉकी से पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार हरदोई। जनपद के पचदेवरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। एक दामाद ने अपने 52 वर्षीय ससुर की हॉकी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला विकास नगर निवासी अशोक कुमार उर्फ पिन्ने (52) मंगलवार सुबह अपनी बहन अलका देवी के साथ बाइक से हनुमत धाम रामताल में प्रसाद चढ़ाने गए थे। पूजा-अर्चना के बाद जब दोनों वापस लौट रहे थे, तभी पचदेवरा क्षेत्र के हथौड़ा गांव के पास उनके दामाद मनमोहन ने उन्हें रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मनमोहन ने अचानक हॉकी से अशोक कुमार के सिर पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। गंभीर चोट लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और लहूलुहान हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों और राहगीरों ने घायल को तत्काल लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पचदेवरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है, हालांकि पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और क्षेत्र में एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है।
    1
    हरदोई में सनसनीखेज वारदात: दामाद ने ससुर को हॉकी से पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार
हरदोई। जनपद के पचदेवरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। एक दामाद ने अपने 52 वर्षीय ससुर की हॉकी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला विकास नगर निवासी अशोक कुमार उर्फ पिन्ने (52) मंगलवार सुबह अपनी बहन अलका देवी के साथ बाइक से हनुमत धाम रामताल में प्रसाद चढ़ाने गए थे। पूजा-अर्चना के बाद जब दोनों वापस लौट रहे थे, तभी पचदेवरा क्षेत्र के हथौड़ा गांव के पास उनके दामाद मनमोहन ने उन्हें रोक लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मनमोहन ने अचानक हॉकी से अशोक कुमार के सिर पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। गंभीर चोट लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और लहूलुहान हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों और राहगीरों ने घायल को तत्काल लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पचदेवरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है, हालांकि पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और क्षेत्र में एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है।
    user_Journalist,Abdheshkumar
    Journalist,Abdheshkumar
    Photographer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हरदोई/ पचदेवरा । थाना क्षेत्र के अंतर्गत हथोड़ा गांव की छोटी नहर मोड़ के पास गांव के ही एक युवक ने मनमोहन उर्फ मन्नू अल्लाहगंज के मोहल्ला विकास नगर निवासी अशोक कुमार उर्फ पिन्ने पुत्र नत्थूलाल उम्र 52 वर्ष की हत्या कर दी। आज सुबह करीब 8.00 बजे अपनी बहन अलका देवी जो हथौड़ा गांव की निवासी हैं उनके साथ बाइक से हनुमत धाम राम ताल प्रसाद चढ़ाकर वापस गांव की तरफ आ रहे थे तभी मनमोहन उर्फ मन्नू ने हाकियों से उनके सिर पर लगातार कई हमले कर दिए जो गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई मौके पर पुलिस बल मौजूद और जांच में जुटी पुलिस
    1
    हरदोई/
पचदेवरा । थाना क्षेत्र के अंतर्गत हथोड़ा गांव की छोटी नहर मोड़ के पास गांव के ही एक युवक ने मनमोहन उर्फ मन्नू अल्लाहगंज के मोहल्ला विकास नगर निवासी अशोक कुमार उर्फ पिन्ने पुत्र नत्थूलाल उम्र 52 वर्ष की हत्या कर दी।
आज सुबह करीब 8.00 बजे अपनी बहन अलका देवी जो हथौड़ा गांव की निवासी हैं उनके साथ बाइक से  हनुमत धाम राम ताल प्रसाद चढ़ाकर वापस गांव की तरफ आ रहे थे तभी मनमोहन उर्फ मन्नू  ने हाकियों से उनके सिर पर लगातार कई हमले कर दिए जो गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई मौके पर पुलिस बल मौजूद और जांच में जुटी पुलिस
    user_Vande Bharat Live Tv News Hardoi
    Vande Bharat Live Tv News Hardoi
    Newspaper publisher Hardoi, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • भाई–बहन का प्यार एक अटूट बंधन है जो कभी खत्म नहीं होता 💖 #BhaiBehanKaPyar #AtootBandhan
    1
    भाई–बहन का प्यार एक अटूट बंधन है जो कभी खत्म नहीं होता 💖
#BhaiBehanKaPyar #AtootBandhan
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • #हरदोई लोनार थाना क्षेत्र में नीशू सिंह की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी ने बताया कि जुए में मृतक से लिए गए पैसे हार के कारण वह कर्ज में डूब गया था और रुपये की मांग को लेकर हुए विवाद में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। #sadantak #hardoi #hardoinews #HardoiPolice #CrimeNews #Crime #MurderCase #सवाजपुर #JantaKiAwaaz
    1
    #हरदोई लोनार थाना क्षेत्र में नीशू सिंह की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी ने बताया कि जुए में मृतक से लिए गए पैसे हार के कारण वह कर्ज में डूब गया था और रुपये की मांग को लेकर हुए विवाद में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। #sadantak #hardoi #hardoinews #HardoiPolice #CrimeNews #Crime #MurderCase #सवाजपुर #JantaKiAwaaz
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हरदोई जिले के पुलिस थाना क्षेत्र बघौली के अंतर्गत गोपार गांव निवासी मिथिलेश पासी का शव गांव के ही मैरिज लान के निकट नाले से बघौली पुलिस ने बरामद किया है। इस बारे में बताया जा रहा है कि मृतक नशेड़ी प्रवृत्ति का था और उसके माता-पिता भाई-बहन पत्नी या बच्चे नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    1
    हरदोई जिले के पुलिस थाना क्षेत्र बघौली के अंतर्गत गोपार गांव निवासी मिथिलेश पासी का शव गांव के ही मैरिज लान के निकट नाले से बघौली पुलिस ने बरामद किया है। इस बारे में बताया जा रहा है कि मृतक नशेड़ी प्रवृत्ति का था और उसके माता-पिता भाई-बहन पत्नी या बच्चे नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.