रफीगंज में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की केंद्रीय टीम ने की जांच फरवरी माह में चलाए गए फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की जांच के लिए केंद्रीय टीम ने रफीगंज क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान टीम में शामिल डॉक्टर अंतरा सिंह एवं मिस उर्वशी तिवारी का डीआईओ मिथिलेश कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह तथा स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा द्वारा बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जांच टीम ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम से संबंधित सभी प्रतिवेदन एवं माइक्रो प्लान की गहन जांच की। इसके बाद टीम रफीगंज में फाइलेरिया पॉजिटिव पाए गए क्षेत्र ग्राम डिहवा पहुंची। वहां डीआईओ मिथिलेश कुमार सिंह, पिरामल स्टेट से अभिषेक कुमार एवं हर्षवर्धन, जिला पिरामल से विश्वास कुमार तथा जितेंद्र कुमार ने लाभार्थियों से मुलाकात की और उन्हें नियमित रूप से दवा सेवन के लिए प्रेरित किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की जांच केंद्र एवं राज्य स्तर की टीम द्वारा की गई है और जांच टीम ने कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिंह, बीसीएम सनी कुमार, बीएमसी सुभाष कुमार, लैब टेक्नीशियन रविंद्र कुमार, नदीम अख्तर, रंजीत कुमार, सफाई सुपरवाइजर लालू तथा गार्ड सुपरवाइजर पप्पू रजक सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
रफीगंज में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की केंद्रीय टीम ने की जांच फरवरी माह में चलाए गए फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की जांच के लिए केंद्रीय टीम ने रफीगंज क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान टीम में शामिल डॉक्टर अंतरा सिंह एवं मिस उर्वशी तिवारी का डीआईओ मिथिलेश कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह तथा स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा द्वारा बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जांच टीम ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम से संबंधित सभी प्रतिवेदन एवं माइक्रो प्लान की गहन जांच की। इसके बाद टीम रफीगंज में फाइलेरिया पॉजिटिव पाए गए क्षेत्र ग्राम डिहवा पहुंची। वहां डीआईओ मिथिलेश
कुमार सिंह, पिरामल स्टेट से अभिषेक कुमार एवं हर्षवर्धन, जिला पिरामल से विश्वास कुमार तथा जितेंद्र कुमार ने लाभार्थियों से मुलाकात की और उन्हें नियमित रूप से दवा सेवन के लिए प्रेरित किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की जांच केंद्र एवं राज्य स्तर की टीम द्वारा की गई है और जांच टीम ने कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिंह, बीसीएम सनी कुमार, बीएमसी सुभाष कुमार, लैब टेक्नीशियन रविंद्र कुमार, नदीम अख्तर, रंजीत कुमार, सफाई सुपरवाइजर लालू तथा गार्ड सुपरवाइजर पप्पू रजक सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
- रफीगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) रफीगंज इकाई के नगर मंत्री राहुल गुप्ता के नेतृत्व में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हार्दिक सिंह राजपूत ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को पूरे भारत ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर एक पर्व के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया, जिसका योगदान आज भी प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बाबासाहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर राजू चौहान, वार्डन अनुराधा कुमारी, नेहा कुमारी, प्रियंका कुमारी, खुशी कुमारी, राहुल कुमार, रोहित कुमार, प्रिंस कुमार, मोहित कुमार, रोहित कुमार सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।1
- #bihar next cm sri.samrath choudhary ek acha or imandar neta ghosith hone or bihar aage badhane ka kaam karege thanks Sri samrath choudhary1
- गौहरपुर पंचायत भवन में अंबेडकर जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित कोंच प्रखंड क्षेत्र के गौहरपुर पंचायत भवन में मंगलवार को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गौहरपुर पंचायत के मुखिया शिवकुमार चौहान के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सराहा गया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि परसामा पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। सबसे पहले अतिथियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह की अध्यक्षता स्वयं मुखिया शिवकुमार चौहान ने की, जबकि मंच का सफल संचालन दीपक कुमार रौशन द्वारा किया गया।इस विशेष अवसर पर मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले पंचायत के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दिलीप कुमार और मुखिया शिवकुमार चौहान ने सफल छात्र-छात्राओं में मैट्रिक के सुहानी कुमारी, पिता विनित कुमार ग्राम बलवा पर,विटटु कुमार पिता संटु यादव, ग्राम मखदुमपुर इंटर खुशबू कुमारी, पिता उपेंद्र यादव ग्राम निघंई,आर्यन राज पिता अनिल कुमार ग्राम अंसारा को प्रशस्ति पत्र और पच्चास बच्चों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के "शिक्षित बनो" के संदेश को आत्मसात कर ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव है।समारोह को सफल बनाने में पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर उप मुखिया गुड़िया देवी, वार्ड सदस्य अभिषेक, सुषमा देवी, बाल्मिकी पासवान और विनय शर्मा,कंचन यादव, राम ध्यान यादव,चंदन कुमार कोचिंग सेंटर के शिक्षक मुकुल कुमार सहित कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने बच्चों के इस प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें आगे भी इसी तरह कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।1
- निशांत कुमार जी को मुख्यमंत्री बनाइए — कार्यकर्ता और आम जनता की श्री नीतीश कुमार जी से भावुक अपील . . . #nishantkumar #nitishkumar #jdu #nextcmobihar #futurecm1
- बिहार में इलाज के नाम पर खुला लुट । भोले भाले जनता हो रहे शिकार । वैद्य श्री साहेब सभी लोग नाम सुने होंगे प्रत्येक जिले में इनका लगता है इलाज करने के लिए भीड़ ये दावा करते है सभी प्रकार का बीमारी का इलाज आर्युवेद से ठीक करते है । जो कि बिल्कुल गलत है इनके प्रचार के लिए दो चार यूट्यूबर न्यूज वाले की मिली भगत है जहां जहां इनकी कैप लगती है वहां साए के साथ रहते है ये बैध जहां भी कैप करते है वहां बहुत संख्या में लड़के रखते है जो सभी आए हुए इलाज कराने रोगियों पर पैनी नजर रखते है कौन क्या बोल रहा है न जो भी विरोध में बोलता है उसे बल से छल से जैसे भी हो समझा सके.... इस मामले को प्रशासन भी नजरअंदाज कर रही है । इन्हीं बैद जी का शराब पार्टी का वीडियो हुआ वायरल जाम से जाम टकराते ऐसे आ रहे हैं। नज़र। इधर उनके पुत्र रवि यादव ने कहा पापा कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे! कुछ यूट्यूब पर के पास बयान देते नजर आ रहे हैं कि यह एक दवा थी जो सादे पानी में चार से छह बूंद डालते हैं पिता पुत्र का नया बयान आ रहा है सामने। लेकिन पूरे वीडियो में सिर्फ गिलास में दिखने वाला शराब के जैसा लग रहा था लेकिन पूरे वीडियो में गौर से देखें तो शराब की बोतल भी नजर आ रही है क्या वैद्य जी शराब की बोतल की तरह दिखने वाला कफ सिरप का भी निर्माण कर दिए हैं क्या, शायद पिता पुत्र को पता नहीं यह बिहार है यहां हर कोई पैसे पर नहीं बिकता है1
- मंझीयावा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 135वीं जयंती मनाई गई / परैया : प्रखण्ड के मंझीयावा पंचायत अंतर्गत ग्राम मंझीयावा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश कुमार के नाम पर की गई, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कमलदाह निवासी समाजसेवी बिजली पासवान उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संपूर्ण प्रारूप सिपाही शिववचन दास द्वारा तैयार किया गया। इस मौके पर शिववचन रविदास ने बताया कि संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर की जयंती को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके तहत एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो अमोखर, सोनवर्षा, मंझार, दखनेर, परैया बाजार और परैया थाना होते हुए +2 अशोक उच्च विद्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई।समारोह में अजय दास, प्रेमचंद पासवान, मदन दास, विजय दास, रौशन कुमार, छोटू चिंगारी, समाजसेवी अजित कुमार उर्फ पूजा यादव, चंद्रशेखर आजाद, प्रमुख जितेंद्र नारायण, अजित मलाकार, सत्येंद्र दांगी, शिवकुमार पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने डॉ. अम्बेडकर के विचारों को अपनाने और समाज में समानता व शिक्षा के प्रसार का संदेश दिया।कार्यक्रम का समापन +2 अशोक उच्च विद्यालय परिसर में सभा के साथ हुआ, जहां वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला।1
- snkdkvngmntbynsmjcmfmfm1
- रफीगंज (औरंगाबाद)। भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर रफीगंज प्रखंड में लोगों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर मंगलवार को भव्य शोभायात्रा एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रफीगंज अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराह्न 4:00 बजे प्रखंड के पौथू, बराही, कासमा, भदवा, लट्टा, गोरडिहा, चेवां सहित सभी पंचायतों से करीब 10 हजार से अधिक लोग रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में एकत्रित होंगे। इसके बाद प्रखंड मुख्यालय से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो महाराजगंज, कलाली मोड़, बस स्टैंड, मुख्य बाजार और मुरली बाबू चौक होते हुए पुनः प्रखंड मुख्यालय पहुंचेगी। जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जो करीब 10 घंटे से अधिक समय तक चलेगा। शोभायात्रा को लेकर रफीगंज पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं विभिन्न गांवों में लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए जागरूक किया जा रहा है, जिससे आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।1