logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्लस टू हाई स्कूल बोरना में प्रबंधन समिति बैठक का किया गया आयोजन, भवन निर्माण पर हुई विशेष चर्चा। गोगरी प्रखंड के बोरना पंचायत स्थित प्लस टू हाई स्कूल में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे तक प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, गोगरी प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनंद, मुखिया प्रतिनिधि नासिर इकबाल, पूर्व मुखिया धीरेंद्र नारायण सिंह, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गुंजन कुमारी तथा मध्य विद्यालय बोरना के प्रधानाध्यापक अजय कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विद्यालय के आधारभूत संरचना को मजबूत करने और छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे, जिस पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया।

on 11 April
user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
गोगरी, खगड़िया, बिहार•
on 11 April

प्लस टू हाई स्कूल बोरना में प्रबंधन समिति बैठक का किया गया आयोजन, भवन निर्माण पर हुई विशेष चर्चा। गोगरी प्रखंड के बोरना पंचायत स्थित प्लस टू हाई स्कूल में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे तक प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, गोगरी प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनंद, मुखिया प्रतिनिधि नासिर इकबाल, पूर्व मुखिया धीरेंद्र नारायण सिंह, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गुंजन कुमारी तथा मध्य विद्यालय बोरना के प्रधानाध्यापक अजय कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विद्यालय के आधारभूत संरचना को मजबूत करने और छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे, जिस पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • नाला निर्माण की मांग को लेकर सड़क जाम, ठेकेदार के आश्वासन पर खुला रास्ता गोगरी। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 स्थित मध्य मकतब के समीप शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने नाला निर्माण की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान महिला और पुरुष बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए, जिससे लगभग आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। स्थानीय निवासी मोहम्मद जाकिर ने बताया कि वर्षों से नाला निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार कार्यपालक पदाधिकारी को सूचना दी गई, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गई। आक्रोशित लोगों ने अंततः सड़क जाम कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। जाम की सूचना मिलने के बाद ठेकेदार से संपर्क किया गया। ठेकेदार ने फोन पर आश्वासन दिया कि नाला निर्माण कार्य अगले दिन से शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। बताया जाता है कि लंबे समय से नाला नहीं बनने के कारण जलजमाव और गंदगी की समस्या बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नाला निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
    1
    नाला निर्माण की मांग को लेकर सड़क जाम, ठेकेदार के आश्वासन पर खुला रास्ता
गोगरी। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 स्थित मध्य मकतब के समीप शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने नाला निर्माण की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान महिला और पुरुष बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए, जिससे लगभग आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
स्थानीय निवासी मोहम्मद जाकिर ने बताया कि वर्षों से नाला निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार कार्यपालक पदाधिकारी को सूचना दी गई, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गई।
आक्रोशित लोगों ने अंततः सड़क जाम कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। जाम की सूचना मिलने के बाद ठेकेदार से संपर्क किया गया। ठेकेदार ने फोन पर आश्वासन दिया कि नाला निर्माण कार्य अगले दिन से शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जाम समाप्त कर दिया।
बताया जाता है कि लंबे समय से नाला नहीं बनने के कारण जलजमाव और गंदगी की समस्या बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नाला निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
  • nigryugjskwso sanak ka facial. haha good morning 🌅🌄 hai mereb ksjajsj. kkahsfw ja Raha hoon main lyrics and music video 📸📸📷 bhais ka matalab hai mere bhai
    1
    nigryugjskwso sanak ka facial.  haha good morning 🌅🌄 hai mereb  ksjajsj. kkahsfw ja Raha hoon main lyrics and music video 📸📸📷 bhais ka matalab hai mere bhai
    user_Keshav kumar Keshav kumar
    Keshav kumar Keshav kumar
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    16 hrs ago
  • बिहार में दादा लगातार बदमाशों का एनकाउंटर हो रहा है क्या कहेंगे, तब अनंत सिंह ने बयान दिया कि आम आदमी को कुल चोर छिन रहा परेशान कर रहा है, जो भी हो रहा है एकदम सही हो रहा है।
    1
    बिहार में दादा लगातार बदमाशों का एनकाउंटर हो रहा है क्या कहेंगे, तब अनंत सिंह ने बयान दिया कि आम आदमी को कुल चोर छिन रहा परेशान कर रहा है, जो भी हो रहा है एकदम सही हो रहा है।
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Media company मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Adv Pranav Kumar
    1
    Post by Adv Pranav Kumar
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    16 hrs ago
  • बुद्ध जयंती पर विद्यालयों में श्रद्धा, शांति और संस्कारों का अनुपम संगम दौलतपुर, भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, मुंगेर पथ तथा सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर में बुद्ध जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात सीमा सिंह, विपिन चौधरी, रेखा कुमारी, कमल कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह की औपचारिक शुरुआत हुई। उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भगवान बुद्ध के जीवन, उनके त्याग, तपस्या तथा मानवता के प्रति उनके महान योगदान को स्मरण किया। मुंगेर पथ की प्रधानाचार्या किरण कुमारी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हमें सत्य, अहिंसा, करुणा एवं मध्यम मार्ग का अनुसरण करने की शिक्षा देता है। दौलतपुर उप-प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने भी विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने हेतु प्रेरित किया। अन्य शिक्षकगणों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बुद्ध के उपदेशों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। छात्रा जूही एवं प्रीति ने भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन एवं उनके उपदेशों पर अत्यंत प्रभावशाली एवं भावपूर्ण वक्तव्य प्रस्तुत किया । पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में अनुशासन, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। अंत में सभी ने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने एवं समाज में शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को स्थापित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ गरिमापूर्ण ढंग से हुआ।
    1
    बुद्ध जयंती पर विद्यालयों में श्रद्धा, शांति और संस्कारों का अनुपम संगम
दौलतपुर, भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, मुंगेर पथ तथा सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर में बुद्ध जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात सीमा सिंह, विपिन चौधरी, रेखा कुमारी, कमल कुमार सिंह  ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह की औपचारिक शुरुआत हुई। उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भगवान बुद्ध के जीवन, उनके त्याग, तपस्या तथा मानवता के प्रति उनके महान योगदान को स्मरण किया।
मुंगेर पथ की प्रधानाचार्या किरण कुमारी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हमें सत्य, अहिंसा, करुणा एवं मध्यम मार्ग का अनुसरण करने की शिक्षा देता है।
दौलतपुर उप-प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने भी विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने हेतु प्रेरित किया। अन्य शिक्षकगणों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बुद्ध के उपदेशों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। छात्रा जूही एवं प्रीति ने भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन एवं उनके उपदेशों पर अत्यंत प्रभावशाली एवं भावपूर्ण वक्तव्य प्रस्तुत किया ।
पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में अनुशासन, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। अंत में सभी ने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने एवं समाज में शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को स्थापित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ गरिमापूर्ण ढंग से हुआ।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    20 hrs ago
  • सेवा में, श्री बबलू मंडल (माननीय विधायक), श्री राजेश वर्मा (माननीय सांसद), एवं श्री हेमंत कुमार (माननीय मुखिया जी)। विषय: वार्ड नंबर 1, गाछी टोला में कच्चे रास्ते की जगह नई पक्की सड़क बनवाने हेतु आवेदन। महोदय, सविनय निवेदन यह है कि हम बछौता पंचायत, खगड़िया के वार्ड नंबर 1, गाछी टोला के निवासी हैं। हमारे टोले में अभी तक कोई पक्की सड़क नहीं बनी है, बल्कि यहाँ केवल एक कच्चा रास्ता है। इस कच्चे रास्ते के कारण हम सभी को आने-जाने में भारी कठिनाई होती है। विशेष रूप से बरसात के मौसम में यह रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे यहाँ चलना लगभग असंभव हो जाता है। इसका सबसे बुरा असर हम विद्यार्थियों पर पड़ता है, जिन्हें पढ़ने-लिखने के लिए स्कूल या कॉलेज जाने में बहुत ज़्यादा दिक्कत होती है। रास्ते की इस बदहाली के कारण हमारी पढ़ाई का काफी नुकसान हो रहा है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि हमारी इस समस्या को देखते हुए इस कच्चे रास्ते की जगह जल्द से जल्द एक नई पक्की सड़क (पीसीसी या पिच) का निर्माण करवाने की कृपा करें। इसके लिए हम सभी ग्रामवासी आपके सदैव आभारी रहेंगे। धन्यवाद। भवदीय, समस्त ग्रामवासी (गाछी टोला, वार्ड नंबर 1) नाम: [ MD Saqib ] पता: बछौता, खगड़िया
    1
    सेवा में,
श्री बबलू मंडल (माननीय विधायक),
श्री राजेश वर्मा (माननीय सांसद),
एवं श्री हेमंत कुमार (माननीय मुखिया जी)।
विषय: वार्ड नंबर 1, गाछी टोला में कच्चे रास्ते की जगह नई पक्की सड़क बनवाने हेतु आवेदन।
महोदय,
सविनय निवेदन यह है कि हम बछौता पंचायत, खगड़िया के वार्ड नंबर 1, गाछी टोला के निवासी हैं। हमारे टोले में अभी तक कोई पक्की सड़क नहीं बनी है, बल्कि यहाँ केवल एक कच्चा रास्ता है।
इस कच्चे रास्ते के कारण हम सभी को आने-जाने में भारी कठिनाई होती है। विशेष रूप से बरसात के मौसम में यह रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे यहाँ चलना लगभग असंभव हो जाता है। इसका सबसे बुरा असर हम विद्यार्थियों पर पड़ता है, जिन्हें पढ़ने-लिखने के लिए स्कूल या कॉलेज जाने में बहुत ज़्यादा दिक्कत होती है। रास्ते की इस बदहाली के कारण हमारी पढ़ाई का काफी नुकसान हो रहा है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि हमारी इस समस्या को देखते हुए इस कच्चे रास्ते की जगह जल्द से जल्द एक नई पक्की सड़क (पीसीसी या पिच) का निर्माण करवाने की कृपा करें। इसके लिए हम सभी ग्रामवासी आपके सदैव आभारी रहेंगे।
धन्यवाद।
भवदीय,
समस्त ग्रामवासी (गाछी टोला, वार्ड नंबर 1)
नाम: [ MD Saqib ]
पता: बछौता, खगड़िया
    user_MD Saqib
    MD Saqib
    खगड़िया, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
  • भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कथित फेक एनकाउंटर मामले में रामधनी यादव के छोटे बेटे अंकित यादव ने बड़ा बयान दिया है। अंकित यादव का कहना है कि, “मेरे पिता का एनकाउंटर पूरी तरह से फर्जी है। उन्हें पहले से ही पुलिस ने हिरासत में लिया था और बाद में कहानी बनाकर एनकाउंटर दिखाया गया। हमें न्याय चाहिए और इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।” उन्होंने आगे आरोप लगाया कि परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है और मीडिया में सच्चाई सामने नहीं आने दी जा रही है। परिवार ने राज्य सरकार और उच्च अधिकारियों से इस पूरे मामले की CBI या न्यायिक जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई हो।
    1
    भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कथित फेक एनकाउंटर मामले में रामधनी यादव के छोटे बेटे अंकित यादव ने बड़ा बयान दिया है।
अंकित यादव का कहना है कि,
“मेरे पिता का एनकाउंटर पूरी तरह से फर्जी है। उन्हें पहले से ही पुलिस ने हिरासत में लिया था और बाद में कहानी बनाकर एनकाउंटर दिखाया गया। हमें न्याय चाहिए और इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।”
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है और मीडिया में सच्चाई सामने नहीं आने दी जा रही है।
परिवार ने राज्य सरकार और उच्च अधिकारियों से इस पूरे मामले की CBI या न्यायिक जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई हो।
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • खगड़िया। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को खगड़िया स्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कार्यालय में एक व्यापक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर बाद शुरू होकर शाम चार बजे तक चला, जिसमें गोगरी प्रखंड की दर्जनों सेविकाओं सहित बड़ी संख्या में मजदूरों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मजदूर आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद वक्ताओं ने मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का दिन श्रमिकों के संघर्ष, अधिकार और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश और समाज के निर्माण में मजदूर वर्ग की भूमिका सबसे अहम है, लेकिन आज भी उन्हें उचित मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान नहीं मिल पा रहा है। इस अवसर पर गोगरी प्रखंड से आई सेविकाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को खुलकर मंच के सामने रखा। सेविकाओं ने मानदेय में वृद्धि, समय पर भुगतान, कार्य के दबाव में कमी और सामाजिक सुरक्षा की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि वे दिन-रात मेहनत करती हैं, लेकिन उन्हें उसके अनुरूप पारिश्रमिक नहीं मिलता, जिससे उनका जीवन यापन काफी कठिन हो गया है। कार्यक्रम में मौजूद माकपा नेताओं और अन्य वक्ताओं ने सेविकाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा मजदूरों और कर्मियों के हक की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था में मजदूरों के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मजदूर एकता को मजबूत करने और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने मजदूर दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए सेविकाओं और श्रमिकों में एक नई जागरूकता और एकजुटता का संदेश दिया।
    1
    खगड़िया। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को खगड़िया स्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कार्यालय में एक व्यापक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर बाद शुरू होकर शाम चार बजे तक चला, जिसमें गोगरी प्रखंड की दर्जनों सेविकाओं सहित बड़ी संख्या में मजदूरों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मजदूर आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद वक्ताओं ने मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का दिन श्रमिकों के संघर्ष, अधिकार और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश और समाज के निर्माण में मजदूर वर्ग की भूमिका सबसे अहम है, लेकिन आज भी उन्हें उचित मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान नहीं मिल पा रहा है।
इस अवसर पर गोगरी प्रखंड से आई सेविकाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को खुलकर मंच के सामने रखा। सेविकाओं ने मानदेय में वृद्धि, समय पर भुगतान, कार्य के दबाव में कमी और सामाजिक सुरक्षा की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि वे दिन-रात मेहनत करती हैं, लेकिन उन्हें उसके अनुरूप पारिश्रमिक नहीं मिलता, जिससे उनका जीवन यापन काफी कठिन हो गया है।
कार्यक्रम में मौजूद माकपा नेताओं और अन्य वक्ताओं ने सेविकाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा मजदूरों और कर्मियों के हक की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था में मजदूरों के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मजदूर एकता को मजबूत करने और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने मजदूर दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए सेविकाओं और श्रमिकों में एक नई जागरूकता और एकजुटता का संदेश दिया।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.