logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बोलेरो और ऑटो की जोरदार टक्कर,1 की मौत नगला खंगर क्षेत्र में महाराणा प्रताप चौक पुलिया के पास रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पास ही स्थित वंबा (नहर) में जा गिरे। इस हादसे में कानपुर निवासी हरिराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी, पुत्री और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची 112 पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को नहर से बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिरसागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिजनों के अनुसार, वे सभी ऑटो से अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को नहर से बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

3 hrs ago
user_Thakur Aditya pratap singh
Thakur Aditya pratap singh
पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

बोलेरो और ऑटो की जोरदार टक्कर,1 की मौत नगला खंगर क्षेत्र में महाराणा प्रताप चौक पुलिया के पास रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पास ही स्थित वंबा (नहर) में जा गिरे। इस हादसे में कानपुर निवासी हरिराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी, पुत्री और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची 112 पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को नहर से बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिरसागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिजनों के अनुसार, वे सभी ऑटो से अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को नहर से बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बटेश्वर धाम से जलाभिषेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ रविवार को हादसा हो गया। थाना नसीरपुर क्षेत्र के बटेश्वर रोड स्थित नौरंगी घाट के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना जसराना क्षेत्र के ग्राम नंगला झाल निवासी अभिषेक (पुत्र अज्ञात), दुर्गेश (पुत्र अज्ञात) और नंगला जाट निवासी कुलदीप बाइक पर सवार होकर बटेश्वर से कांवड़ चढ़ाकर वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नसीरपुर क्षेत्र के नौरंगी घाट के पास पहुँची, तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने घायलों को शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कुलदीप और दुर्गेश की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर (मेडिकल कॉलेज) रेफर कर दिया है। परिजनों का बयान अस्पताल में मौजूद घायल दुर्गेश के एक परिजन ने बताया बच्चे खुशी-खुशी भोले बाबा का जलाभिषेक करने गए थे। हमें क्या पता था कि लौटते समय रास्ते में यह अनहोनी हो जाएगी। सूचना पाकर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए
    1
    महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बटेश्वर धाम से जलाभिषेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ रविवार को हादसा हो गया। थाना नसीरपुर क्षेत्र के बटेश्वर रोड स्थित नौरंगी घाट के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना जसराना क्षेत्र के ग्राम नंगला झाल निवासी अभिषेक (पुत्र अज्ञात), दुर्गेश (पुत्र अज्ञात) और नंगला जाट निवासी कुलदीप बाइक पर सवार होकर बटेश्वर से कांवड़ चढ़ाकर वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नसीरपुर क्षेत्र के नौरंगी घाट के पास पहुँची, तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने घायलों को शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कुलदीप और दुर्गेश की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर (मेडिकल कॉलेज) रेफर कर दिया है। 
परिजनों का बयान
अस्पताल में मौजूद घायल दुर्गेश के एक परिजन ने बताया बच्चे खुशी-खुशी भोले बाबा का जलाभिषेक करने गए थे। हमें क्या पता था कि लौटते समय रास्ते में यह अनहोनी हो जाएगी। सूचना पाकर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शिकोहाबाद नगर में धूमधाम के साथ भगवान शिव की बारात निकाली गई। शिवजी की बारात को देखने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। शिव बारात बाजार का भ्रमण कर टुइयां वाले मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। महाशिवरात्रि के पर्व पर रविवार को रोडवेज बस स्टैंड से गाजे बाजे के साथ भगवान शिव की बारात निकाली गई। शिवजी की बारात का शुभारंभ भाजपा नेता डॉ रामकैलाश यादव , डॉ संजीव आहूजा, चेयरमेन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने भगवान शिव माता पार्वती की आरती उतारकर किया। बारात बस स्टैंड से शुरू होकर तहसील तिराहा, पक्का तालाब, कटरा बाजार, एटा तिराहा, मैनपुरी तिराहा, रूपनपुर, भगवंत वाला बाग, बड़ा बाजार, स्टेट बैंक तिराहा, नारायण होटल, पालीवाल चौराहा होते हुए मेला बाग स्थित टुइयां वाले शिव मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। शिवजी की बारात में हनुमान जी, शिवजी, काली के अखाड़े के साथ कई डोले शामिल थे। आगे आगे बैंड बज रहे थे। पीछे देवी देवताओं के डोले चल रहे थे। बारात में भूत पिचास के अलावा राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कमेटी के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार के अलावा नगर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    1
    शिकोहाबाद नगर में धूमधाम के साथ भगवान शिव की बारात निकाली गई। शिवजी की बारात को देखने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। शिव बारात बाजार का भ्रमण कर टुइयां वाले मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई।
महाशिवरात्रि के पर्व पर रविवार को रोडवेज बस स्टैंड से गाजे बाजे के साथ भगवान शिव की बारात निकाली गई। शिवजी की बारात का शुभारंभ भाजपा नेता डॉ रामकैलाश यादव , डॉ संजीव आहूजा, चेयरमेन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने भगवान शिव माता पार्वती की आरती उतारकर किया। बारात बस स्टैंड से शुरू होकर तहसील तिराहा, पक्का तालाब, कटरा बाजार, एटा तिराहा, मैनपुरी तिराहा, रूपनपुर, भगवंत वाला बाग, बड़ा बाजार, स्टेट बैंक तिराहा, नारायण होटल, पालीवाल चौराहा होते हुए मेला बाग स्थित टुइयां वाले शिव मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई।
शिवजी की बारात में हनुमान जी, शिवजी, काली के अखाड़े के साथ कई डोले शामिल थे। आगे आगे बैंड बज रहे थे। पीछे देवी देवताओं के डोले चल रहे थे। बारात में भूत पिचास के अलावा राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
कमेटी के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार के अलावा नगर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    user_Banwari Lal
    Banwari Lal
    Local News Reporter शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नहर किनारे मिली चप्पल, 14 वर्षीय किशोरी लापता — सर्च ऑपरेशन जारी.. जसवंतनगर/इटावा। क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नहर किनारे एक 14 वर्षीय किशोरी की चप्पल संदिग्ध हालात में पड़ी मिली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, किशोरी घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान नहर किनारे उसकी चप्पल मिलने से अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस व स्थानीय गोताखोरों की मदद से आसपास के क्षेत्र में सघन खोजबीन की जा रही है। काफी समय बीत जाने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र में घटना को लेकर लोगों में चिंता व दहशत का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। 👉 अपील: यदि किसी को संबंधित किशोरी के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। #Jaswantnagar #Etawah #MissingGirl #SearchOperation #BreakingNews
    1
    नहर किनारे मिली चप्पल, 14 वर्षीय किशोरी लापता — सर्च ऑपरेशन जारी..
जसवंतनगर/इटावा। क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नहर किनारे एक 14 वर्षीय किशोरी की चप्पल संदिग्ध हालात में पड़ी मिली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार, किशोरी घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान नहर किनारे उसकी चप्पल मिलने से अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस व स्थानीय गोताखोरों की मदद से आसपास के क्षेत्र में सघन खोजबीन की जा रही है।
काफी समय बीत जाने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
क्षेत्र में घटना को लेकर लोगों में चिंता व दहशत का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
👉 अपील: यदि किसी को संबंधित किशोरी के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।
#Jaswantnagar #Etawah #MissingGirl #SearchOperation #BreakingNews
    user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जसवंतनगर के रामलीला मैदान में पहुंचे कांवड़ियों का विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर ने फूल-मालाओं व शिव का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने शिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उनके मित्र भी मौजूद रहे। वहीं स्थानीय लोगों ने भी ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
    3
    जसवंतनगर के रामलीला मैदान में पहुंचे कांवड़ियों का विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर ने फूल-मालाओं व शिव का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने शिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उनके मित्र भी मौजूद रहे। वहीं स्थानीय लोगों ने भी ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार Jaswantnagar, Etawah•
    2 hrs ago
  • प्रिय करहल विधानसभा वार्ड संख्या 30 जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी राजू यादव के भाइयों-बहनों, भाई राजू यादव (PGT बायोलॉजी, MSc बायोटेक, B.Ed) एक पढ़े-लिखे, ईमानदार शिक्षक हैं जो वार्ड 30 से आपके बीच से निकले हैं। अब वे AAP के बैनर तले 2027 विधानसभा चुनाव में आपके प्रतिनिधि बनकर क्षेत्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का वादा करते हैं! शिक्षा, स्वास्थ्य, मुफ्त बिजली-पानी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन – सब कुछ AAP के सिद्ध दिल्ली-पंजाब मॉडल से यहां लागू होगा। वोट दें संकल्प को, चुनें असली बदलाव! #RajuYadavForKarhal #AAPKaamKiRajneeti ### अच्छे कार्यों की सूची (भाई राजू यादव के व्यक्तिगत + AAP के वादे – आकर्षक सिंगल लाइन में): - **शिक्षा क्रांति का जादूगर** – सैकड़ों छात्रों को मुफ्त कोचिंग देकर बायोलॉजी-बायोटेक में सपनों को पंख दिए, अब पूरे क्षेत्र में विश्वस्तरीय स्कूल लाने का वादा! - **स्वास्थ्य के सच्चे संरक्षक** – वार्ड 30 में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर चलाकर गरीबों को इलाज की रोशनी पहुंचाई, अब मोहल्ला क्लीनिक से घर-घर मुफ्त दवाई-इलाज लाएंगे! - **हरियाली का योद्धा** – 500+ पौधे रोपकर पर्यावरण को नया जीवन दिया, अब बड़े पैमाने पर पेड़ लगाकर जल संरक्षण और हरा-भरा करहल बनाएंगे! - **महिला सशक्तिकरण का प्रणेता** – सिलाई-कढ़ाई ट्रेनिंग सेंटर से महिलाओं को आर्थिक आजादी दी, अब बस में मुफ्त सफर और आर्थिक सहायता से उन्हें और मजबूत करेंगे! - **ईमानदारी का जीता-जागता सबूत** – भ्रष्टाचार से कोसों दूर रहकर जनता का अटूट विश्वास जीता, अब पारदर्शी शासन से रिश्वत मुक्त विकास लाएंगे! **आम आदमी पार्टी के चमकते वादे (दिल्ली-पंजाब मॉडल से प्रेरित – करहल में लागू करने का संकल्प):** - **शिक्षा में क्रांति** – सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाकर हैप्पीनेस करिकुलम से बच्चों का भविष्य चमकाएंगे! - **स्वास्थ्य सेवा का चमत्कार** – मोहल्ला क्लीनिक से मुफ्त दवाइयाँ-इलाज हर गरीब तक पहुंचाकर स्वास्थ्य क्रांति लाएंगे! - **मुफ्त बिजली का वरदान** – 200-300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देकर आम परिवारों की बिजली बिल की चिंता खत्म करेंगे! - **महिलाओं की ताकत** – बस में मुफ्त सफर, आर्थिक सहायता और सुरक्षा योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाएंगे! - **रोजगार का सुनहरा दौर** – बिना रिश्वत के हजारों सरकारी नौकरियाँ देकर और ड्रग्स-भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस से युवाओं को नया भविष्य देंगे! भाई राजू यादव + AAP का यह संकल्प करहल को नया मुकाम देगा! साथ दें, वोट दें, 2027 में बदलाव लाएं! 🚀 #RajuYadav #BhagatRajuYadav #KarhalVidhansabha #Ward30 #AAP #AamAadmiParty #KaamKiRajneeti #ImandarNetritva #EducationRevolution #HealthForAll #FreeElectricity #WomenEmpowerment #GreenKarhal #AntiCorruption #VoteForChange #DelhiModel #PunjabModel #RajuYadavForKarhal #AAPKaVikas #BharatBadlega #JaiHind #DevelopmentWithHonesty #VoteAAP #KarhalKaVikas #2027Elections #UPElections #KisanNeta #ShikshakNeta #BadlavKiUmeed #AAPForKarhal
    1
    प्रिय करहल विधानसभा वार्ड संख्या 30 जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी राजू यादव के भाइयों-बहनों, भाई राजू यादव (PGT बायोलॉजी, MSc बायोटेक, B.Ed) एक पढ़े-लिखे, ईमानदार शिक्षक हैं जो वार्ड 30 से आपके बीच से निकले हैं। अब वे AAP के बैनर तले 2027 विधानसभा चुनाव में आपके प्रतिनिधि बनकर क्षेत्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का वादा करते हैं! शिक्षा, स्वास्थ्य, मुफ्त बिजली-पानी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन – सब कुछ AAP के सिद्ध दिल्ली-पंजाब मॉडल से यहां लागू होगा। वोट दें संकल्प को, चुनें असली बदलाव! #RajuYadavForKarhal #AAPKaamKiRajneeti
### अच्छे कार्यों की सूची (भाई राजू यादव के व्यक्तिगत + AAP के वादे – आकर्षक सिंगल लाइन में):
- **शिक्षा क्रांति का जादूगर** – सैकड़ों छात्रों को मुफ्त कोचिंग देकर बायोलॉजी-बायोटेक में सपनों को पंख दिए, अब पूरे क्षेत्र में विश्वस्तरीय स्कूल लाने का वादा!  
- **स्वास्थ्य के सच्चे संरक्षक** – वार्ड 30 में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर चलाकर गरीबों को इलाज की रोशनी पहुंचाई, अब मोहल्ला क्लीनिक से घर-घर मुफ्त दवाई-इलाज लाएंगे!  
- **हरियाली का योद्धा** – 500+ पौधे रोपकर पर्यावरण को नया जीवन दिया, अब बड़े पैमाने पर पेड़ लगाकर जल संरक्षण और हरा-भरा करहल बनाएंगे!  
- **महिला सशक्तिकरण का प्रणेता** – सिलाई-कढ़ाई ट्रेनिंग सेंटर से महिलाओं को आर्थिक आजादी दी, अब बस में मुफ्त सफर और आर्थिक सहायता से उन्हें और मजबूत करेंगे!  
- **ईमानदारी का जीता-जागता सबूत** – भ्रष्टाचार से कोसों दूर रहकर जनता का अटूट विश्वास जीता, अब पारदर्शी शासन से रिश्वत मुक्त विकास लाएंगे!  
**आम आदमी पार्टी के चमकते वादे (दिल्ली-पंजाब मॉडल से प्रेरित – करहल में लागू करने का संकल्प):**  
- **शिक्षा में क्रांति** – सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाकर हैप्पीनेस करिकुलम से बच्चों का भविष्य चमकाएंगे!  
- **स्वास्थ्य सेवा का चमत्कार** – मोहल्ला क्लीनिक से मुफ्त दवाइयाँ-इलाज हर गरीब तक पहुंचाकर स्वास्थ्य क्रांति लाएंगे!  
- **मुफ्त बिजली का वरदान** – 200-300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देकर आम परिवारों की बिजली बिल की चिंता खत्म करेंगे!  
- **महिलाओं की ताकत** – बस में मुफ्त सफर, आर्थिक सहायता और सुरक्षा योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाएंगे!  
- **रोजगार का सुनहरा दौर** – बिना रिश्वत के हजारों सरकारी नौकरियाँ देकर और ड्रग्स-भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस से युवाओं को नया भविष्य देंगे!  
भाई राजू यादव + AAP का यह संकल्प करहल को नया मुकाम देगा! साथ दें, वोट दें, 2027 में बदलाव लाएं! 🚀  
#RajuYadav #BhagatRajuYadav #KarhalVidhansabha #Ward30 #AAP #AamAadmiParty #KaamKiRajneeti #ImandarNetritva #EducationRevolution #HealthForAll #FreeElectricity #WomenEmpowerment #GreenKarhal #AntiCorruption #VoteForChange #DelhiModel #PunjabModel #RajuYadavForKarhal #AAPKaVikas #BharatBadlega #JaiHind #DevelopmentWithHonesty #VoteAAP #KarhalKaVikas #2027Elections #UPElections #KisanNeta #ShikshakNeta #BadlavKiUmeed #AAPForKarhal
    user_राजू यादव (प्रत्याशी वार्ड 30)
    राजू यादव (प्रत्याशी वार्ड 30)
    Teacher करहल, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जसवंतनगर/वैदपुरा: जसवंतनगर के वैदपुरा क्षेत्र अंतर्गत नगला बंशी गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी मोहिनी, पुत्री आकाश बाबू, संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। किशोरी की चप्पल नहर किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है और आशंका जताई जा रही है कि वह नहर में गिर गई हो सकती है। परिजनों के अनुसार, मोहिनी बीते दिन घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान ग्रामीणों को नहर के किनारे एक जोड़ी चप्पल पड़ी मिली, जिसे परिजनों ने मोहिनी की बताया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नहर में तलाश के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों के साथ नहर में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। नहर के दोनों ओर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आसपास के गांवों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। प्रशासन का कहना है कि जब तक किशोरी का पता नहीं चल जाता, सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मोहिनी के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस प्रशासन को सूचित करें।
    1
    जसवंतनगर/वैदपुरा:
जसवंतनगर के वैदपुरा क्षेत्र अंतर्गत नगला बंशी गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी मोहिनी, पुत्री आकाश बाबू, संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। किशोरी की चप्पल नहर किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है और आशंका जताई जा रही है कि वह नहर में गिर गई हो सकती है।
परिजनों के अनुसार, मोहिनी बीते दिन घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान ग्रामीणों को नहर के किनारे एक जोड़ी चप्पल पड़ी मिली, जिसे परिजनों ने मोहिनी की बताया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नहर में तलाश के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों के साथ नहर में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। नहर के दोनों ओर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आसपास के गांवों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। प्रशासन का कहना है कि जब तक किशोरी का पता नहीं चल जाता, सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मोहिनी के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस प्रशासन को सूचित करें।
    user_Rahul Yadav   jaswant Nagar
    Rahul Yadav jaswant Nagar
    जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Umesh Rajput
    1
    Post by Umesh Rajput
    user_Umesh Rajput
    Umesh Rajput
    जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • महाशिवरात्रि के महापर्व पर शनिवार को सिरसागंज क्षेत्र के करहरा स्थित सुप्रसिद्ध 'सामौर बाबा धाम' महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। मंदिर परिसर में आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर क्षेत्र के 51 दंपतियों (जोड़ों) ने सामूहिक रूप से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ अभिषेक सुबह से ही धाम पर श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। मंदिर के मुख्य पुजारी और विद्वान आचार्यों के सानिध्य में रुद्राभिषेक का अनुष्ठान विधिवत संपन्न हुआ। केसरिया और पारंपरिक परिधानों में सजे 51 जोड़ों ने एक साथ बैठकर भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी और गन्ने के रस से अभिषेक किया। मंत्रोच्चार की ध्वनि और डमरूओं की गूंज से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। भक्तों की अटूट आस्था कार्यक्रम के दौरान मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से भव्य रूप से सजाया गया था। रुद्राभिषेक के बाद सामूहिक आरती का आयोजन हुआ और बाबा को विशेष भोग लगाया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सामौर बाबा धाम की मान्यता है कि यहाँ जो भी भक्त सच्चे मन से अभिषेक करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आयोजक का बयान आयोजन समिति के मुख्य सेवादार ने बताया महाशिवरात्रि के अवसर पर लोक कल्याण और क्षेत्र की खुशहाली के लिए इस सामूहिक रुद्राभिषेक का संकल्प लिया गया था। 51 जोड़ों ने जिस श्रद्धा के साथ इस अनुष्ठान में भाग लिया, वह अद्भुत है। हम चाहते हैं कि हमारी संस्कृति और अध्यात्म की यह धारा इसी तरह बहती रहे। भीड़ को देखते हुए धाम परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वालंटियर्स और पुलिस प्रशासन की मदद से श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराए गए।
    1
    महाशिवरात्रि के महापर्व पर शनिवार को सिरसागंज क्षेत्र के करहरा स्थित सुप्रसिद्ध 'सामौर बाबा धाम' महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। मंदिर परिसर में आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर क्षेत्र के 51 दंपतियों (जोड़ों) ने सामूहिक रूप से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ अभिषेक
सुबह से ही धाम पर श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। मंदिर के मुख्य पुजारी और विद्वान आचार्यों के सानिध्य में रुद्राभिषेक का अनुष्ठान विधिवत संपन्न हुआ। केसरिया और पारंपरिक परिधानों में सजे 51 जोड़ों ने एक साथ बैठकर भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी और गन्ने के रस से अभिषेक किया। मंत्रोच्चार की ध्वनि और डमरूओं की गूंज से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
भक्तों की अटूट आस्था
कार्यक्रम के दौरान मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से भव्य रूप से सजाया गया था। रुद्राभिषेक के बाद सामूहिक आरती का आयोजन हुआ और बाबा को विशेष भोग लगाया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सामौर बाबा धाम की मान्यता है कि यहाँ जो भी भक्त सच्चे मन से अभिषेक करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
आयोजक का बयान
आयोजन समिति के मुख्य सेवादार ने बताया महाशिवरात्रि के अवसर पर लोक कल्याण और क्षेत्र की खुशहाली के लिए इस सामूहिक रुद्राभिषेक का संकल्प लिया गया था। 51 जोड़ों ने जिस श्रद्धा के साथ इस अनुष्ठान में भाग लिया, वह अद्भुत है। हम चाहते हैं कि हमारी संस्कृति और अध्यात्म की यह धारा इसी तरह बहती रहे। भीड़ को देखते हुए धाम परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वालंटियर्स और पुलिस प्रशासन की मदद से श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराए गए।
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.