महासमुंद जिले की बलौदा थाना पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रार्थी तुलाराम बाघ निवासी ग्राम टेमरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने ग्राम गेर्रा स्थित अनिल ऑटो पार्ट्स में अपनी हीरो सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी 06 जीयू 2348) बनने के लिए दी थी। रात में दुकान के सामने खड़ी इस गाड़ी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। चोरी की इस रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 44/26 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, जिससे सूचना मिली कि सरायपाली के कुटेला चौक के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। बलौदा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर संदिग्ध आरोपी करण बेहरा (पिता श्याम बेहरा, उम्र 22 वर्ष, निवासी बाजार पारा सरायपाली) को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर अर्जुण्डा तिराहा के आगे पदमपुर रोड पर एक निर्माणाधीन मकान के पीछे से बिना नंबर प्लेट की हीरो कंपनी की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिसके चेसिस और इंजन नंबर का मिलान प्रार्थी के वाहन से हो गया। जुर्म स्वीकार करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
महासमुंद जिले की बलौदा थाना पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रार्थी तुलाराम बाघ निवासी ग्राम टेमरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने ग्राम गेर्रा स्थित अनिल ऑटो पार्ट्स में अपनी हीरो सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी 06 जीयू 2348) बनने के लिए दी थी। रात में दुकान के सामने खड़ी इस गाड़ी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। चोरी की इस रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 44/26 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, जिससे सूचना मिली कि सरायपाली
के कुटेला चौक के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। बलौदा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर संदिग्ध आरोपी करण बेहरा (पिता श्याम बेहरा, उम्र 22 वर्ष, निवासी बाजार पारा सरायपाली) को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर अर्जुण्डा तिराहा के आगे पदमपुर रोड पर एक निर्माणाधीन मकान के पीछे से बिना नंबर प्लेट की हीरो कंपनी की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिसके चेसिस और इंजन नंबर का मिलान प्रार्थी के वाहन से हो गया। जुर्म स्वीकार करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
- सक्ती जिले के बाराद्वार नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ जांच करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने आदेश दिया है कि इस गड़बड़ी की पूरी जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।1
- बलौदाबाजार जिले के थाना हथबंद पुलिस ने एक निर्माणाधीन हाईस्कूल भवन से छड़ काटने की मशीन चोरी होने के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में उसी चौकीदार को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद अपने सगे भाई के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी और पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई करीब 15 हजार रुपये मूल्य की बुश कंपनी की छड़ काटने की मशीन भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम खिलोरा निवासी जयनारायण घृतलहरे ने हथबंद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि निर्माणाधीन हाईस्कूल भवन में चौकीदारी के दौरान अज्ञात चोर ताला तोड़कर छड़ काटने की मशीन चुरा ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल के निरीक्षण, गवाहों से पूछताछ और साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान पुलिस को शिकायतकर्ता की भूमिका पर ही संदेह हुआ। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन में हथबंद पुलिस ने जब शिकायतकर्ता जयनारायण घृतलहरे और उसके भाई किशन कुमार घृतलहरे से कड़ाई से पूछताछ की, तो दोनों ने चोरी की पूरी साजिश कबूल कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिलकर निर्माण स्थल से मशीन चोरी की थी और संदेह से बचने के लिए खुद ही पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने चोरी की मशीन बरामद कर दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। हथबंद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण और पारदर्शी पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।1
- बलौदाबाजार के पंचशील नगर स्थित मल्लखंभ अखाड़े में एक दिवसीय संभाग स्तरीय मल्लखंभ क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें मेजबान बलौदाबाजार की टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। 20 मार्च 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के तीन जिलों—बलौदाबाजार, रायपुर और गरियाबंद की टीमों ने हिस्सा लिया और अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन नन्हें खिलाड़ियों को पिछले एक वर्ष से जिला प्रशासन की पहल पर रोजाना सुबह-शाम तराशा जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग बलौदाबाजार के मुख्य कोच श्री अकलेश नारंग द्वारा खिलाड़ियों को मल्लखंभ के साथ-साथ जुंबा डांस, एरोबिक्स, योग और डांस आदि विधाओं में भी पारंगत किया जा रहा है। इस पूरी मुहिम की अगुवाई खेल एवं युवा कल्याण विभाग बलौदाबाजार की खेल अधिकारी श्रीमती प्रीति बंछोर बिजौरा कर रही हैं। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक के रूप में मल्लखंभ कोच श्री प्रभात जांगड़े और सहायक निर्णायक के रूप में सहायक कोच श्री रविंद्र गढ़ेवाल ने बच्चों के खेल कौशल का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का संचालन पी.टी.आई. सेजेस चक्रपाणि बलौदाबाजार के श्री शिव कुमार बाँधे ने किया। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा और विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती सीमा साहू, श्रीमती ममता दधीचि, श्री विनय कुमार, श्री राकेश साहू, सुश्री प्रीति जठारे, श्रीमती मंजू प्रजापति, श्रीमती धनेश्वरी वर्मा, श्री यामिन अफ्जर व श्रीमती रजनी धृत लहरे उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पारंपरिक भारतीय खेल विधा मल्लखंभ के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। प्रतियोगिता में बलौदाबाजार की ओर से अभिजीत, शिवम, भीष्म, चंद्र प्रकाश, दुष्यंत, गरिमा, गुंजन, जानवी, ममता और नूतन सहित कई होनहार खिलाड़ियों ने भागीदारी की, जहां उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।1
- बलौदाबाजार में एक व्यापारी के साथ धोखा हुआ है, जिसके बाद वह न्याय पाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित व्यापारी ने अब प्रशासन से पुनः न्याय की गुहार लगाई है।1
- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 5 चोरों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, चोरी की गई बाइक खरीदने वाले 2 अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।1
- बलौदाबाजार में आयोजित एक भजन संध्या में क्षेत्र के बहुचर्चित नेता के.के. वर्मा ने सहभागिता की और भगवान श्रीराम की महिमा से जुड़े भजनों की भावपूर्ण व मधुर प्रस्तुति दी। उनके भक्तिरस से ओतप्रोत गायन ने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर कर दिया। के.के. वर्मा द्वारा राम कथा पर आधारित भजनों के सुमधुर गायन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा और लोग भक्ति रस में लीन नजर आए। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने के.के. वर्मा की गायन प्रतिभा और उनकी गहरी धार्मिक आस्था की जमकर सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इस भव्य भजन संध्या का समापन भगवान श्रीराम की आरती और प्रसाद वितरण के साथ अत्यंत श्रद्धा व उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।1
- रायगढ़ के पटेलपाली के पास एक बेकाबू कार ने सब्जी विक्रेताओं की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई है, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद कार का चालक मौके से फरार हो गया है।1