भोरमदेव में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी, 17 बार नदी पार करने का मिलेगा रोमांचक अनुभव कबीरधाम जिले में स्थित ऐतिहासिक भोरमदेव अभ्यारण्य में शीघ्र ही जंगल सफारी की शुरुआत की जाएगी। वन विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। इस पहल से न केवल ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति आम लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी। सफारी के दौरान पर्यटकों को करीब 17 बार नदी पार करने का रोमांचक अनुभव मिलेगा। वन विभाग द्वारा तैयार की गई योजना के तहत भोरमदेव अभ्यारण्य में लगभग 34 किलोमीटर लंबा जंगल सफारी मार्ग विकसित किया गया है। सफारी के दौरान पर्यटक गौर, चीतल, सांभर, भालू और जंगली सुअर जैसे वन्यप्राणियों को उनके प्राकृतिक आवास में नजदीक से देख सकेंगे। यह मार्ग मैकल पर्वतमाला के घने जंगलों से होकर गुजरता है, जो प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है इस जंगल सफारी की सबसे बड़ी खासियत सकरी नदी मार्ग है। सफारी के दौरान पर्यटकों को करीब 17 बार नदी पार करने का रोमांचक अनुभव मिलेगा। यह अनोखा सफर रोमांच और प्रकृति प्रेमियों दोनों के लिए खास आकर्षण साबित होगा। इस परियोजना में स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता को प्राथमिकता दी गई है। सफारी वाहनों का संचालन वन प्रबंधन समिति थंवरझोल द्वारा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। जंगल सफारी शुरू होने के बाद भोरमदेव आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अब ऐतिहासिक मंदिर दर्शन के साथ-साथ वन्यजीवन का रोमांच भी एक ही यात्रा में अनुभव कर सकेंगे। इससे भोरमदेव क्षेत्र को राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वन विभाग के अनुसार सुरक्षा और संचालन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं और जल्द ही सफारी को औपचारिक रूप से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

- कबीरधाम जिले में स्थित ऐतिहासिक भोरमदेव अभ्यारण्य में शीघ्र ही जंगल सफारी की शुरुआत की जाएगी। वन विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। इस पहल से न केवल ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति आम लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी। सफारी के दौरान पर्यटकों को करीब 17 बार नदी पार करने का रोमांचक अनुभव मिलेगा। वन विभाग द्वारा तैयार की गई योजना के तहत भोरमदेव अभ्यारण्य में लगभग 34 किलोमीटर लंबा जंगल सफारी मार्ग विकसित किया गया है। सफारी के दौरान पर्यटक गौर, चीतल, सांभर, भालू और जंगली सुअर जैसे वन्यप्राणियों को उनके प्राकृतिक आवास में नजदीक से देख सकेंगे। यह मार्ग मैकल पर्वतमाला के घने जंगलों से होकर गुजरता है, जो प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है इस जंगल सफारी की सबसे बड़ी खासियत सकरी नदी मार्ग है। सफारी के दौरान पर्यटकों को करीब 17 बार नदी पार करने का रोमांचक अनुभव मिलेगा। यह अनोखा सफर रोमांच और प्रकृति प्रेमियों दोनों के लिए खास आकर्षण साबित होगा। इस परियोजना में स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता को प्राथमिकता दी गई है। सफारी वाहनों का संचालन वन प्रबंधन समिति थंवरझोल द्वारा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। जंगल सफारी शुरू होने के बाद भोरमदेव आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अब ऐतिहासिक मंदिर दर्शन के साथ-साथ वन्यजीवन का रोमांच भी एक ही यात्रा में अनुभव कर सकेंगे। इससे भोरमदेव क्षेत्र को राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वन विभाग के अनुसार सुरक्षा और संचालन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं और जल्द ही सफारी को औपचारिक रूप से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।1
- रिपोर्ट - गंगाराम पटेल 5 फरवरी गुरुवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि ब्लाक कांग्रेस कमेटी गंडई पंडरिया के अध्यक्ष शत्रूहन मन्नू चन्देल ने 5 फरवरी गुरुवार को गंडई स्थित धान खरीदी केंद्र सहित क्षेत्र के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाए जाने के बाद व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केंद्रों में तौल व्यवस्था, बारदाना की उपलब्धता, नमी जांच, भुगतान प्रक्रिया तथा किसानों की सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। चन्देल ने केंद्र प्रभारियों को शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं सुचारु रूप से धान खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है और धान खरीदी में किसी भी तरह की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों से भी अपील की गई कि किसी भी समस्या की जानकारी समय रहते जनप्रतिनिधियों को दें। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष शत्रूहन मन्नू चन्देल, मीडिया प्रभारी अमित टंडन, मंडल अध्यक्ष ताराचंद बंजारे सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट - गंगाराम पटेल1
- धर्मापुर स्कूल में रक्षा टीम का जागरूकता अभियान, बच्चों को गुड टच–बेड टच व डिजिटल सुरक्षा की जानकारी1
- पुलिस को चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक अपचारी बालक पर भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 1 ट्रैक्टर, 7 चोरी की मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त एक बाइक जब्त की है, जिनकी कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें। #MungeliPolice #ChoriGangBusted #ChhattisgarhNews #PoliceAction #CrimeNews #HindiNews #BreakingNews #Mungeli #CGNews1
- नंबर ब्लॉक करने पर गर्लफ्रैंड ने ब्वॉयफ्रेंड का किया मर्डर । बिलासपुर ,छत्तीसगढ़1
- हाईकोर्ट बिलासपुर में माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय के न्यायालय कक्ष में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के दो अधिवक्ताओ के स्वर्गवास पर शोक सभा का आयोजन आज बुधवार की साम 7:00 पर पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 04.02.2026 को दोपहर 03:45 बजे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय के न्यायालय कक्ष में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन बिलासपुर के सदस्य स्वर्गीय श्री विनीत कुमार पाण्डेय एवं स्वर्गीय श्री नितेश पंत की मृतात्मा की शांति के लिए शोकसभा का आयोजन किया गया। माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर तथा अन्य सभी माननीय न्यायमूर्तिगण की उपस्थिति में उक्त शोक सभा आयोजित की गई। माननीय श्री मुख्य न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा साहब ने स्वर्गीय श्री विनीत कुमार पाण्डेय एवं स्वर्गीय श्री नितेश पंत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया व श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई एवं शोक सभा पश्चात् न्यायालय की आगे की कार्यवाही को स्थगित किया गया। माननीय उच्च न्यायालय के इस फुल कोर्ट रेफ्रेंस को माननीय उच्च न्यायालय की कार्यवाही में शामिल करते हुए संवेदनाएं उनके परिजनों को प्रेषित की गई। शोकसभा में श्री विवेक शर्मा महाधिवक्ता, श्री राजेश कुमार केशरवानी प्रशासक उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, श्री रमाकांत मिश्रा उप सालिसिटर जनरल भारत सरकार, वरिष्ठ अधिवक्तागण एवं अन्य अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री, न्यायिक अकादमी एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।1
- बिलासपुर में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने हाईटेक कदम उठाते हुए ड्रोन आधारित विशेष निगरानी अभियान शुरू किया है। एसएसपी बिलासपुर के निर्देश पर जिलेभर में ड्रोन से लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है, जिसके आधार पर पुलिस ने नशाखोरी, अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। ड्रोन से मिली सूचनाओं पर त्वरित दबिश देते हुए 15 संदिग्धों पर वैधानिक कार्रवाई की गई। व्यापार मेले के दौरान ड्रोन निगरानी से यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण में भी उल्लेखनीय सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार, हर थाना क्षेत्र में ड्रोन निगरानी जारी रहेगी और अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा।1
- , रिपोर्ट - गंगाराम पटेल 5 फरवरी गुरुवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि ब्लाक कांग्रेस कमेटी गंडई पंडरिया के अध्यक्ष शत्रूहन मन्नू चन्देल ने 5 फरवरी गुरुवार को गंडई स्थित धान खरीदी केंद्र सहित क्षेत्र के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाए जाने के बाद व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केंद्रों में तौल व्यवस्था, बारदाना की उपलब्धता, नमी जांच, भुगतान प्रक्रिया तथा किसानों की सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। चन्देल ने केंद्र प्रभारियों को शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं सुचारु रूप से धान खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है और धान खरीदी में किसी भी तरह की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों से भी अपील की गई कि किसी भी समस्या की जानकारी समय रहते जनप्रतिनिधियों को दें। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष शत्रूहन मन्नू चन्देल, मीडिया प्रभारी अमित टंडन, मंडल अध्यक्ष ताराचंद बंजारे सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट - गंगाराम पटेल1