logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

8 hrs ago
user_Binod Tiwari
Binod Tiwari
Social worker गुमला, गुमला, झारखंड•
8 hrs ago

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by Binod Tiwari
    1
    Post by Binod Tiwari
    user_Binod Tiwari
    Binod Tiwari
    Social worker गुमला, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
  • Post by Ajaytete Good Mañana
    1
    Post by Ajaytete Good Mañana
    user_Ajaytete Good Mañana
    Ajaytete Good Mañana
    Librarian गुमला, गुमला, झारखंड•
    18 hrs ago
  • गुमला सदर थाना क्षेत्र के टैसेरा मोड़ के पास गुरुवार रात ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अंबवा बेरटोली निवासी 32 वर्षीय अरविंद खड़िया के रूप में हुई है, जबकि घायल बंगरू पालकोट निवासी 30 वर्षीय पैरू बिलुंग है। जानकारी के अनुसार अरविंद खड़िया अपनी बाइक से पैरू बिलुंग को उसके घर छोड़ने के लिए बंगरू जा रहा था। इसी दौरान टैसेरा मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान अरविंद खड़िया ने दम तोड़ दिया, जबकि पैरू बिलुंग की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    गुमला सदर थाना क्षेत्र के टैसेरा मोड़ के पास गुरुवार रात ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अंबवा बेरटोली निवासी 32 वर्षीय अरविंद खड़िया के रूप में हुई है, जबकि घायल बंगरू पालकोट निवासी 30 वर्षीय पैरू बिलुंग है। जानकारी के अनुसार अरविंद खड़िया अपनी बाइक से पैरू बिलुंग को उसके घर छोड़ने के लिए बंगरू जा रहा था। इसी दौरान टैसेरा मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान अरविंद खड़िया ने दम तोड़ दिया, जबकि पैरू बिलुंग की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    20 hrs ago
  • भारत की धरती में खजाना था, लेकिन फायदा दूसरे उठाते रहे। दशकों तक हम Rare Earth minerals निकालकर बाहर भेजते रहे। चीन उनसे मैग्नेट बनाता रहा, और हम वही मैग्नेट महंगे दामों पर खरीदते रहे। लेकिन 2025 में मोदी सरकार ने खेल बदल दिया। ₹7,280 करोड़ की रेयर अर्थ मैग्नेट प्रोडक्शन योजना को मंजूरी मिली। अब सिर्फ खनन नहीं, पूरी वैल्यू चेन भारत में बनेगी: * खनन * प्रोसेसिंग * धातु और मिश्र धातु * तैयार मैग्नेट यानी कच्चा माल नहीं, अब तैयार उत्पाद दुनिया तक जाएगा। इन्हीं मैग्नेट से चलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, घूमेंगी पवन चक्कियां, मजबूत होंगे रक्षा सिस्टम और आगे बढ़ेगा भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर। ⚡ यही है असली आत्मनिर्भर भारत, जहां अपनी धरती का खजाना, अपने ही हाथों की ताकत बनता है। 🇮🇳
    1
    भारत की धरती में खजाना था, लेकिन फायदा दूसरे उठाते रहे। दशकों तक हम Rare Earth minerals निकालकर बाहर भेजते रहे। चीन उनसे मैग्नेट बनाता रहा, और हम वही मैग्नेट महंगे दामों पर खरीदते रहे।
लेकिन 2025 में मोदी सरकार ने खेल बदल दिया। ₹7,280 करोड़ की रेयर अर्थ मैग्नेट प्रोडक्शन योजना को मंजूरी मिली।
अब सिर्फ खनन नहीं, पूरी वैल्यू चेन भारत में बनेगी:
* खनन
* प्रोसेसिंग
* धातु और मिश्र धातु
* तैयार मैग्नेट
यानी कच्चा माल नहीं, अब तैयार उत्पाद दुनिया तक जाएगा।
इन्हीं मैग्नेट से चलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, घूमेंगी पवन चक्कियां, मजबूत होंगे रक्षा सिस्टम और आगे बढ़ेगा भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर। ⚡
यही है असली आत्मनिर्भर भारत, जहां अपनी धरती का खजाना, अपने ही हाथों की ताकत बनता है। 🇮🇳
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    22 hrs ago
  • गुमला: आज गुरुवार को गुमला स्थित नर्सिंग कौशल कॉलेज में आयोजित लैंप लाइटिंग एवं ओथ टेकिंग समारोह में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो एवं सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग पेशा सेवा, समर्पण एवं संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को निष्ठा एवं मानवीय मूल्यों के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह संस्थान न केवल कौशल विकास का केंद्र है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम भी है। ज्ञात हो कि इस संस्थान की स्थापना राज्य सरकार के प्रयासों से की गई थी, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार से जोड़ना है। विगत वर्षों में यहां से प्रशिक्षित लगभग 500 छात्राओं को रोजगार प्राप्त हुआ है, जबकि कुछ छात्राओं का चयन विदेशों में भी हुआ है। कॉलेज में नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता एवं जीवन कौशल से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाता है। यह दो वर्षीय पाठ्यक्रम है, जिसमें प्रथम वर्ष संस्थान में प्रशिक्षण एवं द्वितीय वर्ष ऑन जॉब ट्रेनिंग शामिल है। कार्यक्रम में संबंधित पदाधिकारी, संस्थान के प्रतिनिधि एवं छात्राएं उपस्थित थीं।
    2
    गुमला: आज गुरुवार को गुमला स्थित नर्सिंग कौशल कॉलेज में आयोजित लैंप लाइटिंग एवं ओथ टेकिंग समारोह में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो एवं सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग पेशा सेवा, समर्पण एवं संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को निष्ठा एवं मानवीय मूल्यों के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह संस्थान न केवल कौशल विकास का केंद्र है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम भी है। ज्ञात हो कि इस संस्थान की स्थापना राज्य सरकार के प्रयासों से की गई थी, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार से जोड़ना है। विगत वर्षों में यहां से प्रशिक्षित लगभग 500 छात्राओं को रोजगार प्राप्त हुआ है, जबकि कुछ छात्राओं का चयन विदेशों में भी हुआ है। कॉलेज में नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता एवं जीवन कौशल से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाता है। यह दो वर्षीय पाठ्यक्रम है, जिसमें प्रथम वर्ष संस्थान में प्रशिक्षण एवं द्वितीय वर्ष ऑन जॉब ट्रेनिंग शामिल है।
कार्यक्रम में संबंधित पदाधिकारी, संस्थान के प्रतिनिधि एवं छात्राएं उपस्थित थीं।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    11 hrs ago
  • चैनपुर: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे चैनपुर के निवासियों को आज प्रकृति ने दोहरी सौगात दी। अचानक बदले मौसम के मिजाज से जहाँ एक तरफ लोगों को तपती धूप से निजात मिली, वहीं दूसरी ओर आसमान से गिरे ओलों ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
    1
    चैनपुर: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे चैनपुर के निवासियों को आज प्रकृति ने दोहरी सौगात दी। अचानक बदले मौसम के मिजाज से जहाँ एक तरफ लोगों को तपती धूप से निजात मिली, वहीं दूसरी ओर आसमान से गिरे ओलों ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    12 hrs ago
  • ​बसिया। प्रखण्ड क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बसिया प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। प्रशासन की ओर से क्षेत्र के सभी मकान मालिकों को स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है कि वे अपने यहाँ रह रहे किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन (सत्यापन) अनिवार्य रूप से करवाएं। ​ *दस्तावेज जमा करना अनिवार्य* ​प्रशासनिक निर्देश के अनुसार, मकान मालिकों को अपने किरायेदारों से संबंधित सभी आवश्यक पहचान पत्र, विशेष रूप से आधार कार्ड और पैन कार्ड की छायाप्रति प्राप्त करनी होगी। इन दस्तावेजों की दो प्रतियां तैयार कर ​एक प्रति संबंधित पंचायत के मुखिया के कार्यालय में जमा करनी होगी। ​दूसरी प्रति बसिया थाना में जमा कर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। *​थाना प्रभारी की अपील* ​बसिया थाना प्रभारी कृष्णा कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किरायेदारों का डेटा पुलिस के पास होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को बाहरी राज्यों से आए कुछ लोगों का सत्यापन किया भी गया है। ​"यह नियम केवल सरकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि खुद की और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए जरूरी है। सभी मकान मालिक इसमें सहयोग करें और इसे गंभीरता से ले। *​कोताही बरतने पर होगी कार्रवाई* ​पुलिस प्रशासन ने आम जनता और मकान मालिकों से अनुरोध किया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। बाहरी व्यक्तियों या संदिग्धों की पहचान के लिए यह प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
    1
    ​बसिया। प्रखण्ड क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बसिया प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। प्रशासन की ओर से क्षेत्र के सभी मकान मालिकों को स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है कि वे अपने यहाँ रह रहे किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन (सत्यापन) अनिवार्य रूप से करवाएं।
​ *दस्तावेज जमा करना अनिवार्य* 
​प्रशासनिक निर्देश के अनुसार, मकान मालिकों को अपने किरायेदारों से संबंधित सभी आवश्यक पहचान पत्र, विशेष रूप से आधार कार्ड और पैन कार्ड की छायाप्रति प्राप्त करनी होगी। इन दस्तावेजों की दो प्रतियां तैयार कर ​एक प्रति संबंधित पंचायत के मुखिया के कार्यालय में जमा करनी होगी।
​दूसरी प्रति बसिया थाना में जमा कर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
*​थाना प्रभारी की अपील* 
​बसिया थाना प्रभारी कृष्णा कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किरायेदारों का डेटा पुलिस के पास होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को बाहरी राज्यों से आए कुछ लोगों का सत्यापन किया भी गया है।
​"यह नियम केवल सरकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि खुद की और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए जरूरी है। सभी मकान मालिक इसमें सहयोग करें और इसे गंभीरता से ले।
*​कोताही बरतने पर होगी कार्रवाई* 
​पुलिस प्रशासन ने आम जनता और मकान मालिकों से अनुरोध किया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। बाहरी व्यक्तियों या संदिग्धों की पहचान के लिए यह प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
    user_Niraj kumar Sahu
    Niraj kumar Sahu
    पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
    15 hrs ago
  • Post by Ajaytete Good Mañana
    1
    Post by Ajaytete Good Mañana
    user_Ajaytete Good Mañana
    Ajaytete Good Mañana
    Librarian गुमला, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.