Shuru
Apke Nagar Ki App…
झांसी। मेडिकल बाईपास पर गांजा बेच रहे रिजवाना और फैसल गिरफ्तार। तीन किलो गांजा बरामद। थाना नवाबाद पुलिस ने दो अभियुक्तगण को अवैध गांजा की बिक्री के जुर्म मे गिरफ्तार कर जेल भेजा इनके पास 3 किलो 234 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ ।
Mohammad Irshad
झांसी। मेडिकल बाईपास पर गांजा बेच रहे रिजवाना और फैसल गिरफ्तार। तीन किलो गांजा बरामद। थाना नवाबाद पुलिस ने दो अभियुक्तगण को अवैध गांजा की बिक्री के जुर्म मे गिरफ्तार कर जेल भेजा इनके पास 3 किलो 234 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी मेडिकल कॉलेज के पास खुलेआम बिक रहा गांजा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, उठे सवाल झांसी मेडिकल कॉलेज के पास खुलेआम बिक रहा गांजा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, उठे सवाल1
- विशेष अभियान के तहत दतिया पुलिस ने 173 गुम मोबाइल खोजकर, उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया विशेष अभियान के तहत दतिया पुलिस ने 173 गुम मोबाइल खोजकर, उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया *लगभग ₹35 लाख मूल्य के मोबाइल CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर आवेदकों को लौटाए गए* श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के मार्गदर्शन एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में दिनांक 01 अगस्त से 05 अगस्त 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत दतिया पुलिस की साइबर सेल द्वारा उत्कृष्ट कार्य करते हुए 173 गुम मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹35 लाख है, CEIR पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक ट्रेस कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपे गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल ने स्वयं सभी आवेदकों से संवाद किया। उन्होंने प्रत्येक आवेदक से यह जानकारी प्राप्त की कि उनका मोबाइल किन परिस्थितियों में गुम हुआ था तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों के संबंध में समझाइश दी। पुलिस अधीक्षक महोदय ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि, यदि सेकंड हैंड (पुराना) मोबाइल खरीद रहे हैं, तो खरीदने से पहले 'संचार साथी (Sanchar Saathi)' ऐप अथवा CEIR पोर्टल पर उसके IMEI नंबर का सत्यापन अवश्य करें। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि मोबाइल चोरी अथवा ब्लॉक की श्रेणी में नहीं है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी अपनाकर नागरिक आर्थिक नुकसान और कानूनी परेशानियों से बच सकते हैं।इसके साथ ही IMEI नंबर के महत्व की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रत्येक मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है, जिससे मोबाइल गुम अथवा चोरी होने की स्थिति में उसे ट्रेस करने में सहायता मिलती है। साथ ही उपस्थित नागरिकों को बताया गया कि मोबाइल गुम होने पर CEIR पोर्टल, निकटतम पुलिस थाने अथवा साइबर सेल के माध्यम से तत्काल शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, जिससे मोबाइल की ट्रेसिंग एवं बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से जिले की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा की तथा पुलिस की कार्यप्रणाली एवं जनसेवाओं के संबंध में उनका फीडबैक प्राप्त किया। नागरिकों ने गुम मोबाइल शीघ्र प्राप्त होने पर दतिया पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की इस पहल की सराहना की। इस सराहनीय कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक दिलीप समाधिया, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र परिहार, आरक्षक वीरेंद्र, बलवीर, शुभम परिहार एवं राहुल दांगी, आर रवि कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।4
- दतिया पुलिस का बड़ा अभियान: 173 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए, ₹35 लाख के फोन पहुंचे असली मालिकों तक दतिया पुलिस ने विशेष अभियान के तहत CEIR पोर्टल की मदद से लगभग ₹35 लाख कीमत के 173 गुम मोबाइल ट्रेस कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल ने नागरिकों को IMEI नंबर सुरक्षित रखने और सेकंड हैंड मोबाइल खरीदने से पहले Sanchar Saathi ऐप या CEIR पोर्टल पर सत्यापन करने की सलाह दी। इस अभियान की सफलता में साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- भाजपा की भंग दतिया जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी के प्रति कांग्रेस नेता अवधेश नायक की संवेदनाएं सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल बनी चर्चा का विषय #datia #datiamakeupartist #datiacongresh #narottam #datiacity भाजपा की भंग दतिया जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी के प्रति कांग्रेस नेता अवधेश नायक की संवेदनाएं सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल बनी चर्चा का विषय #datia #datiamakeupartist #datiacongresh #narottam #datiacity1
- रतनगढ़ माता धाम में 2 अगस्त को दोपहर लगभग 1:00 बजे से 3:00 बजे के बीच की एक कथित घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर के अंदर एक महिला के प्रवेश कर माला पहनने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।1
- "उपचुनाव का महत्व नहीं होता, फिर भी हार, हार और जीत जीत होती है।" ~कैलाश विजयवर्गीय1
- अजय कुमार श्रीवास्तव मुख्य कारखाना प्रबंधक झांसी *छतरी लगाने का मतलब यह नहीं कि हम बच गए बारिश से, डुबोने वाला पानी तो पैरों से आता है* - मुख्य कारखाना प्रबंधक : अजय श्रीवास्तव कारखाना साहित्यकार मंच द्वारा खड़ी बोली के प्रथम महत्वपूर्ण कवि राष्ट्रकवि दद्दा मैथिली शरण गुप्त जी की 140 वी जयंती पर मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय के भव्य सभा कक्ष में लोक भूषण कवि पन्नालाल असर के मुख्य आतिथ्य व मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तव अजेय की अध्यक्षता में देश के नामचीन कवियों व शायरों द्वारा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी को समर्पित काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया, सर्वप्रथम मां शारदे एवं राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी के चित्र पर मंचासीन अतिथियों व कवियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात कवयित्री डॉक्टर सुश्री प्रगति शर्मा बया द्वारा मां शारदे की वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया क्या। कवि गोष्ठी में मुख्य अतिथि लोक भूषण कवि पन्नालाल असर ने राष्ट्रकवि पर रचना सुनाई कि "वेशभूषा और वाणी में रही जिसके सरलता ,स्वयं था उपमा सादगी की जो धरोहर है।"पढ़कर सभी को भाव विभोर कर दिया । अध्यक्षता कर रहे मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तव अजेय द्वारा रचना पड़ी गई कि" छतरी लगाने का मतलब यह नहीं कि हम बच गए बारिश से ,डुबोने वाला पानी तो पैरों से आता है" सुनाकर सभी का मार्गदर्शन किया । कवि गोष्ठी में गीत व गजलकार राजकुमार अंजुम ,अनूप शर्मा अनूप, रवि कुशवाहा नाराहट ,शैलेंद्र कुमार, डॉ सुश्री प्रगति शर्मा बया, यतीश अकिंचन, इंजीनियर वैभव दुबे, दीपशिखा शर्मा ,वरिष्ठ शायर आफाक अहमद,नियाज़ महोबी, वरिष्ठ कवि बृजेश शर्मा ,हितेश,आरजू अग्रवाल, धर्मेंद्र सारांश, श्री गोपाल बावला,बृजेश शर्मा, द्वारा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त को समर्पित काव्य पाठ प्रस्तुत किए गए। उक्त अवसर पर राजभाषा सहायक एस सी कुरील, दीपक, पूरन मीणा, आदि अधिकारी व कर्मचारीगण बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे। कवि गोष्ठी का संचालन कवि धर्मेंद्र सारांश व आभार कार्यक्रम संयोजक सीनियर सेक्शन इंजीनियर श्री गोपाल बावला द्वारा व्यक्त किया गया।4
- राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती का भव्य आयोजन - डॉ. संदीप सरावगी के मुख्य अतिथि में संपन्न. राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती का भव्य आयोजन - डॉ. संदीप सरावगी के मुख्य अतिथि में संपन्न. गहोई कुलभूषण राष्ट्रकवि डॉ. मैथिली शरण गुप्त जी की 140 वी पावन जयंती पर निवाड़ी गहोई वैश्य समाज द्वारा भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झांसी से पधारे डॉ संदीप सरावगी अध्यक्ष (संघर्ष सेवा समिति) रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में गहोई वैश्य महासभा के उपाध्यक्ष श्री मोहन बड़कुल (बामौर) ने पधारकर महासभा का प्रतिनिधित्व किया कार्यक्रम के अध्यक्षता स्थानीय गहोई वैश्य समाज निवाड़ी के अध्यक्ष श्री शंकर लाल बडोनिया जी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत निवाड़ी तिगैला से गहोई बंधुओ ने सैकड़ो लोगों के साथ बाइक रैली निकाली पुनः सभी लोग गहोई धर्मशाला से डीजे, बग्गी, घोड़े के साथ विशाल शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा खंदिया वाले श्री हनुमान जी मंदिर तक जाकर बाजार से होती हुई गुप्त जी का जय गान करती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। कार्यक्रम का शुभारंभ बाहर से पधारे हुए अतिथियों द्वारा राष्ट्रकवि भगवान लखन लाल जी एवं मां सरस्वती के चित्र पर तिलक वंदन एवं माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। स्थानीय समिति द्वारा पधारे हुए अतिथियों के स्वागत के बाद निवाड़ी के 75 आयु के 34 बायो वृद्ध महानुभावों को शाल, श्रीफल एवं भगवान श्री लखनलाल के चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। महासभा के उपाध्यक्ष श्री मोहन बड़कुल ने राष्ट्रकवि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य आसंदी से बोलते हुए डॉ संदीप सरावगी ने अपने गरिमामय उद्धवोदन में राष्ट्रकवि को महान क्रांतिकारी श्रेष्ठ विचारक और उत्कृष्ट भाषा विद निरूपित किया अपनी ओजस्वी शैली में उन्होंने समाज को संगठित रहने हेतु प्रेरित किया संगठन में शक्ति निहित है यदि आप संगठित रहे तो कोई आपको झुका नहीं सकता उल्टे नेता आपके दरवाजे पर चक्कर लगाने को विवश होंगे। निवाड़ी गहोई समाज के अध्यक्ष श्री शंकर लाल बडोनिया ने सफल आयोजन के लिए समाज का आभार व्यक्त किया और सभी सहयोगियों की मुख्य से प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री संतोष धूसर, श्री राजेंद्र खरया ,श्री दीपू नगरिया ,श्री सुधीर धूसर, श्री सौरभ इटौंदिया ,श्री पुरुषोत्तम धूसर, श्री पुष्कर एवं समिति के अन्य सदस्य महानुभावों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन- वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार श्री शिव कुमार गुप्त मामा जी ने किया। उनकी कविता एवं संचालन की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की। अन्य वक्ता महानुभावों में श्रीमती निरंजन जैन अध्यक्ष जनपद पंचायत,श्रीमती आकांक्षा गुप्ता (जिला शिक्षा अधिकारी)पन्ना, श्री अरविंद रेजा ,श्री सुरेश कठिल,श्री जयप्रकाश नौगरैया,श्री रजुल शेखर ने गुप्त जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में गहोई वैश्य समाज निवाड़ी के समस्त महानुभाव सामूहिक भोज में सह परिवार आमंत्रित थे।2
- चेहल्लुम पर दतिया में निकले ताजिए, किला चौक से लाला के ताल तक निकला जुलूस, हुआ विसर्जन दतिया इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम के 40 दिन बाद मनाए जाने वाले चेहल्लुम चेहल्लुम पर दतिया में निकले ताजिए, किला चौक से लाला के ताल तक निकला जुलूस, हुआ विसर्जन दतिया। इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम के 40 दिन बाद मनाए जाने वाले चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार देर रात दतिया में मुस्लिम समाज द्वारा ताजियों का जुलूस निकाला गया। श्रद्धा और अकीदत के साथ निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। रात करीब 10 बजे किला चौक से शुरू हुआ ताजियों का जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों—किला चौक, दारूगर की पुलिया, टाउन हॉल और बड़ा बाजार से होता हुआ लाला के ताल पहुंचा। यहां धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार ताजियों का विसर्जन किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि चेहल्लुम, इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद करने का दिन है। मोहर्रम के बाद विशेष रूप से तैयार किए गए ताजियों को चेहल्लुम के अवसर पर पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ निकाला गया। जुलूस के दौरान शांतिपूर्ण और धार्मिक वातावरण बना रहा तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।3