logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.05 करोड़ रुपये के अवैध मादक पदार्थ नष्ट, नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी संवाददाता: हनीस शेख, कुतकपुर करौली। जिले में अपराध और नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत करौली पुलिस ने एक बड़ी और अहम कार्रवाई को अंजाम दिया है। अभियान के तहत पुलिस ने जब्त किए गए अवैध मादक पदार्थों का विधिवत निस्तारण करते हुए करीब 2 करोड़ 5 लाख रुपये कीमत का नशा नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस लाइन करौली में जिला पुलिस के निर्देशन में जिला निस्तारण समिति (डीडीसी) के माध्यम से की गई। पूरी कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई, वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम की उपस्थिति में इसे अंजाम दिया गया। साथ ही अपराध सहायक राजेश कुमार मीणा (पुलिस निरीक्षक) सहित डीडीसी कमेटी के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में कार्यवाही पूरी की गई। पुलिस द्वारा कुल 26 प्रकरणों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नियमानुसार जलाकर नष्ट किया गया। इनमें स्मैक, गांजा, डोडा-पोस्त और अफीम के हरे पौधे शामिल थे। नष्ट किए गए मादक पदार्थों का विवरण इस प्रकार है— स्मैक: 16 प्रकरण, 752 ग्राम 84 मिलीग्राम (कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपये) गांजा: 7 प्रकरण, 55 किलोग्राम 751 ग्राम (कीमत लगभग 27.87 लाख रुपये) डोडा-पोस्त: 2 प्रकरण, 8 किलोग्राम 412 ग्राम (कीमत लगभग 1.26 लाख रुपये) अफीम के हरे पौधे: 1 प्रकरण, 43 किलोग्राम 200 ग्राम (कीमत लगभग 25 लाख रुपये) कुल अनुमानित कीमत: 2,04,70,530 रुपये पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत संगठित अपराधियों, माफियाओं और अवैध गतिविधियों में लिप्त गिरोहों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं भी नशे या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।

2 hrs ago
user_Hanis Sheikh
Hanis Sheikh
हिंडौन, करौली, राजस्थान•
2 hrs ago

करौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.05 करोड़ रुपये के अवैध मादक पदार्थ नष्ट, नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी संवाददाता: हनीस शेख, कुतकपुर करौली। जिले में अपराध और नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत करौली पुलिस ने एक बड़ी और अहम कार्रवाई को अंजाम दिया है। अभियान के तहत पुलिस ने जब्त किए गए अवैध मादक पदार्थों का विधिवत निस्तारण करते हुए करीब 2 करोड़ 5 लाख रुपये कीमत का नशा नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस लाइन करौली में जिला पुलिस के निर्देशन में जिला निस्तारण समिति (डीडीसी) के माध्यम से की गई। पूरी कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई, वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम की उपस्थिति में इसे अंजाम दिया गया। साथ ही अपराध सहायक राजेश कुमार मीणा (पुलिस निरीक्षक) सहित डीडीसी कमेटी के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में कार्यवाही पूरी की गई। पुलिस द्वारा कुल 26 प्रकरणों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नियमानुसार जलाकर नष्ट किया गया। इनमें स्मैक, गांजा, डोडा-पोस्त और अफीम के हरे पौधे शामिल थे। नष्ट किए गए मादक पदार्थों का विवरण इस प्रकार है— स्मैक: 16 प्रकरण, 752 ग्राम 84 मिलीग्राम (कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपये) गांजा: 7 प्रकरण, 55 किलोग्राम 751 ग्राम (कीमत लगभग 27.87 लाख रुपये) डोडा-पोस्त: 2 प्रकरण, 8 किलोग्राम 412 ग्राम (कीमत लगभग 1.26 लाख रुपये) अफीम के हरे पौधे: 1 प्रकरण, 43 किलोग्राम 200 ग्राम (कीमत लगभग 25 लाख रुपये) कुल अनुमानित कीमत: 2,04,70,530 रुपये पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत संगठित अपराधियों, माफियाओं और अवैध गतिविधियों में लिप्त गिरोहों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं भी नशे या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • गंगापुर सिटी में भीषण गर्मी के बीच जनसेवा का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला, जहां अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन इकाई द्वारा राहगीरों को राहत देने के लिए ठंडे पानी की प्याऊ का शुभारंभ किया गया। 27 अप्रैल 2026 को शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य गर्मी में लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराना है। इस पुनीत कार्य में अग्रवाल समाज महिला मंडल और न्यू ट्रक यूनियन का विशेष सहयोग रहा। उद्घाटन अवसर पर फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा और जिला महिला प्रभारी दुर्गेश सिंघल ने बताया कि प्याऊ का संचालन सुचारु रूप से शुरू कर दिया गया है, जिससे आमजन को लगातार लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में तहसील महिला प्रभारी ममता देवी, तहसील अध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा सहित अनेक सदस्य—दुलारी गुप्ता, ममता सिंघल, नीतू देवी, पिंकी सिंघल, रचना मंगल, सुमन गुप्ता, सुनीता आर्य, सुनीता शर्मा, संतोष शर्मा, आशा शर्मा और कुलदीप शर्मा—मौजूद रहे।
    1
    गंगापुर सिटी में भीषण गर्मी के बीच जनसेवा का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला, जहां अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन इकाई द्वारा राहगीरों को राहत देने के लिए ठंडे पानी की प्याऊ का शुभारंभ किया गया। 27 अप्रैल 2026 को शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य गर्मी में लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराना है।
इस पुनीत कार्य में अग्रवाल समाज महिला मंडल और न्यू ट्रक यूनियन का विशेष सहयोग रहा। उद्घाटन अवसर पर फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा और जिला महिला प्रभारी दुर्गेश सिंघल ने बताया कि प्याऊ का संचालन सुचारु रूप से शुरू कर दिया गया है, जिससे आमजन को लगातार लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में तहसील महिला प्रभारी ममता देवी, तहसील अध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा सहित अनेक सदस्य—दुलारी गुप्ता, ममता सिंघल, नीतू देवी, पिंकी सिंघल, रचना मंगल, सुमन गुप्ता, सुनीता आर्य, सुनीता शर्मा, संतोष शर्मा, आशा शर्मा और कुलदीप शर्मा—मौजूद रहे।
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    1 hr ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    5 hrs ago
  • Post by Bharat SING Meena
    1
    Post by Bharat SING Meena
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • रात करीब 8:30 p.m पर तेज आंधी गर्जना और बिजली के साथ बरसात शुरू हुई जो समाचार डालने तक जारी है। खबरों की लाइव अपडेट के लिए बने रहें शुरू ऐप पर और हमें Follow 🎉 करें।
    2
    रात करीब 8:30 p.m पर तेज आंधी गर्जना और बिजली के साथ बरसात शुरू हुई जो समाचार डालने तक जारी है।
खबरों की लाइव अपडेट के लिए बने रहें शुरू ऐप पर और हमें Follow 🎉 करें।
    user_मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    Speech Therapist नदबई, भरतपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र के मयूरी नगर में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक युवक द्वारा युवती पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना में युवती घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मयूरी नगर निवासी 18 वर्षीय रुचि पुत्री राजकुमार घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक बाइक से आया और मुंह ढककर घर के बाहर गेट पर पहुंचा। गेट खुलवाने के दौरान ही युवक ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया। फायरिंग में युवती के पैर में छर्रे लगे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश की जा रही है। @dholpurpolice @abmnews 24×7
    1
    धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र के मयूरी नगर में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक युवक द्वारा युवती पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना में युवती घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मयूरी नगर निवासी 18 वर्षीय रुचि पुत्री राजकुमार घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक बाइक से आया और मुंह ढककर घर के बाहर गेट पर पहुंचा। गेट खुलवाने के दौरान ही युवक ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया।
फायरिंग में युवती के पैर में छर्रे लगे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश की जा रही है।
@dholpurpolice
@abmnews 24×7
    user_Avdesh Sharma
    Avdesh Sharma
    Newspaper advertising department बसेरी, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बांदीकुई न्यायालय में न्यायिक संकट: जजों के पद रिक्त और पानी की किल्लत, वकीलों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी ​बांदीकुई (राजस्थान)। बांदीकुई न्यायालय में लंबे समय से रिक्त चल रहे न्यायिक अधिकारियों के पदों और पीने के पानी की समस्या को लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट प्रशासन के खिलाफ न्यायालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ​प्रमुख समस्याएँ और मांगें: ​ज्ञापन के माध्यम से वकीलों ने मुख्य रूप से तीन बड़ी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है: ​रिक्त पद: सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट (M.J.M.) का पद अक्टूबर 2024 से रिक्त है। वहीं, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-02 (A.D.J.) का पद भी मई 2025 से खाली पड़ा है। ​काम का बोझ: महत्वपूर्ण पदों के खाली होने से कोर्ट का सारा भार केवल एक अधिकारी (A.C.J.M.) पर आ गया है, जिससे न्यायिक कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं और पक्षकारों को भारी परेशानी हो रही है। ​पानी की किल्लत: भीषण गर्मी के बावजूद न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं और पक्षकारों के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। ​15 दिन का अल्टीमेटम ​अधिवक्ताओं का कहना है कि उन्होंने पूर्व में भी कई बार न्यायिक अधिकारियों को इन समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। बार एसोसिएशन बांदीकुई की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि अगले 15 दिनों के भीतर रिक्त पदों पर नियुक्ति और पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो अधिवक्ता हाईकोर्ट प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। ​प्रदर्शन में उपस्थिति ​इस प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.एन. मिश्रा सहित एडवोकेट राधाकिशन मीणा, घनश्याम कुमावत, भगवत सहाय और अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि निरीक्षण न्यायाधिपति, राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर को भी भेजी गई है।
    1
    बांदीकुई न्यायालय में न्यायिक संकट: जजों के पद रिक्त और पानी की किल्लत, वकीलों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
​बांदीकुई (राजस्थान)। बांदीकुई न्यायालय में लंबे समय से रिक्त चल रहे न्यायिक अधिकारियों के पदों और पीने के पानी की समस्या को लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट प्रशासन के खिलाफ न्यायालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
​प्रमुख समस्याएँ और मांगें:
​ज्ञापन के माध्यम से वकीलों ने मुख्य रूप से तीन बड़ी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है:
​रिक्त पद: सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट (M.J.M.) का पद अक्टूबर 2024 से रिक्त है। वहीं, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-02 (A.D.J.) का पद भी मई 2025 से खाली पड़ा है।
​काम का बोझ: महत्वपूर्ण पदों के खाली होने से कोर्ट का सारा भार केवल एक अधिकारी (A.C.J.M.) पर आ गया है, जिससे न्यायिक कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं और पक्षकारों को भारी परेशानी हो रही है।
​पानी की किल्लत: भीषण गर्मी के बावजूद न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं और पक्षकारों के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है।
​15 दिन का अल्टीमेटम
​अधिवक्ताओं का कहना है कि उन्होंने पूर्व में भी कई बार न्यायिक अधिकारियों को इन समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। बार एसोसिएशन बांदीकुई की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि अगले 15 दिनों के भीतर रिक्त पदों पर नियुक्ति और पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो अधिवक्ता हाईकोर्ट प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।
​प्रदर्शन में उपस्थिति
​इस प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.एन. मिश्रा सहित एडवोकेट राधाकिशन मीणा, घनश्याम कुमावत, भगवत सहाय और अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि निरीक्षण न्यायाधिपति, राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर को भी भेजी गई है।
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    11 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    5 hrs ago
  • Post by Bharat SING Meena
    1
    Post by Bharat SING Meena
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • बड़ी खबर | करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र के करीरी में भीषण आग टोडाभीम उपखंड क्षेत्र के समीप स्थित करीरी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीरी बस स्टैंड पर अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आसपास की दुकानों और सामान को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेजी से फैलती चली गईं। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कई दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक झटका लगा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा देने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की
    1
    बड़ी खबर | करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र के करीरी में भीषण आग 
टोडाभीम उपखंड क्षेत्र के समीप स्थित करीरी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीरी बस स्टैंड पर अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आसपास की दुकानों और सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेजी से फैलती चली गईं। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कई दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक झटका लगा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा देने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की
    user_Rajasthan lok news 24x7
    Rajasthan lok news 24x7
    Court reporter मंडावर, दौसा, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.