logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़ी खबर | करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र के करीरी में भीषण आग बड़ी खबर | करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र के करीरी में भीषण आग टोडाभीम उपखंड क्षेत्र के समीप स्थित करीरी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीरी बस स्टैंड पर अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आसपास की दुकानों और सामान को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेजी से फैलती चली गईं। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कई दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक झटका लगा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा देने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की

2 hrs ago
user_Rajasthan lok news 24x7
Rajasthan lok news 24x7
Court reporter मंडावर, दौसा, राजस्थान•
2 hrs ago

बड़ी खबर | करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र के करीरी में भीषण आग बड़ी खबर | करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र के करीरी में भीषण आग टोडाभीम उपखंड क्षेत्र के समीप स्थित करीरी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीरी बस स्टैंड पर अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आसपास की दुकानों और सामान को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेजी से फैलती चली गईं। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कई दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक झटका लगा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा देने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बड़ी खबर | करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र के करीरी में भीषण आग टोडाभीम उपखंड क्षेत्र के समीप स्थित करीरी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीरी बस स्टैंड पर अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आसपास की दुकानों और सामान को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेजी से फैलती चली गईं। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कई दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक झटका लगा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा देने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की
    1
    बड़ी खबर | करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र के करीरी में भीषण आग 
टोडाभीम उपखंड क्षेत्र के समीप स्थित करीरी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीरी बस स्टैंड पर अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आसपास की दुकानों और सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेजी से फैलती चली गईं। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कई दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक झटका लगा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा देने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की
    user_Rajasthan lok news 24x7
    Rajasthan lok news 24x7
    Court reporter मंडावर, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बसवा । क्षेत्र के जयपुरा की ढाणी में मानवता और साहस का अनूठा उदाहरण सामने आया, जब एक कुत्ता करीब पांच दिनों से 25 फीट गहरे कुएं में फंसा हुआ था। जानकारी के अनुसार, डूंगर की तलहटी में स्थित संदीप शर्मा के खेत में बने पुराने झेरानुमा कुएं में एक बड़ा कुत्ता गिर गया था। स्थिति और भी गंभीर तब हो गई, जब उसी कुएं में एक जहरीला इंडियन स्पेक्टेकल्ड कोबरा (काला सर्प) भी मौजूद था। सूचना मिलने पर मुकेश कुमार सैनी (जीव जंतु प्रेमी, वन्य जीव रेस्क्यू एक्सपर्ट, गौ सेवक एवं सर्प मित्र, बांदीकुई) मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना अपनी जान की परवाह किए रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पहले सर्प को सुरक्षित हटाया और फिर कुत्ते का सफल रेस्क्यू कर उसे सकुशल बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद कुत्ते का प्राथमिक उपचार किया गया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। उल्लेखनीय है कि मुकेश कुमार सैनी द्वारा स्थापित “जीव जंतु प्रेमी एवं सर्प मित्र संस्था” क्षेत्र में बेजुबान जीवों के रेस्क्यू, उपचार एवं संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। मुकेश सैनी अब तक हजारों जीवों को नया जीवन दे चुके हैं, यह घटना उनके सेवा कार्यों का एक और प्रेरणादायक उदाहरण है। इस दौरान मौके पर राधेश्याम सैनी, सुरेंद्र सैनी, पवन शर्मा, सोनू शर्मा एवं रामकरण सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे,ग्रामीणों ने मुकेश सैनी के इस साहसिक कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। मुकेश सैनी 24 घंटे बेजुबान जीवों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। किसी भी घायल या संकटग्रस्त जीव की सूचना मिलने पर वे तुरंत सहायता के लिए पहुंचते हैं। यह घटना समाज में जीवों के प्रति संवेदनशीलता और मानवता का प्रेरणादायक संदेश देती है।
    5
    बसवा । क्षेत्र के जयपुरा की ढाणी में मानवता और साहस का अनूठा उदाहरण सामने आया, जब एक कुत्ता करीब पांच दिनों से 25 फीट गहरे कुएं में फंसा हुआ था।
जानकारी के अनुसार, डूंगर की तलहटी में स्थित संदीप शर्मा के खेत में बने पुराने झेरानुमा कुएं में एक बड़ा कुत्ता गिर गया था। स्थिति और भी गंभीर तब हो गई, जब उसी कुएं में एक जहरीला इंडियन स्पेक्टेकल्ड कोबरा (काला सर्प) भी मौजूद था। सूचना मिलने पर मुकेश कुमार सैनी (जीव जंतु प्रेमी, वन्य जीव रेस्क्यू एक्सपर्ट, गौ सेवक एवं सर्प मित्र, बांदीकुई) मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना अपनी जान की परवाह किए रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पहले सर्प को सुरक्षित हटाया और फिर कुत्ते का सफल रेस्क्यू कर उसे सकुशल बाहर निकाला।
बाहर निकालने के बाद कुत्ते का प्राथमिक उपचार किया गया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
उल्लेखनीय है कि मुकेश कुमार सैनी द्वारा स्थापित
“जीव जंतु प्रेमी एवं सर्प मित्र संस्था” क्षेत्र में बेजुबान जीवों के रेस्क्यू, उपचार एवं संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। मुकेश सैनी अब तक हजारों जीवों को नया जीवन दे चुके हैं, यह घटना उनके सेवा कार्यों का एक और प्रेरणादायक उदाहरण है।
इस दौरान मौके पर राधेश्याम सैनी, सुरेंद्र सैनी, पवन शर्मा, सोनू शर्मा एवं रामकरण सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे,ग्रामीणों ने मुकेश सैनी के इस साहसिक कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। मुकेश सैनी 24 घंटे बेजुबान जीवों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। किसी भी घायल या संकटग्रस्त जीव की सूचना मिलने पर वे तुरंत सहायता के लिए पहुंचते हैं। यह घटना समाज में जीवों के प्रति संवेदनशीलता और मानवता का प्रेरणादायक संदेश देती है।
    user_Sanjivani today
    Sanjivani today
    Voice of people बासवा, दौसा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Reporter Tv 27 Dousa Guman Mee
    1
    Post by Reporter Tv 27 Dousa Guman Mee
    user_Reporter Tv 27 Dousa Guman Mee
    Reporter Tv 27 Dousa Guman Mee
    Voice of people बासवा, दौसा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • खेड़ली कस्बे के सौंखर गांव से नगरकोट देवी दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार के साथ अपने ही वाहन से हुई दुर्घटना के दौरान परिवार के युवक की मौत के बाद रविवार को कस्बे के उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक हेमंत पुत्र लाला राम उर्फ गुड्डा प्रजापत जाति कुम्हार उम्र करीब 18 साल निवासी सौंखर अपने परिवार व रिश्तेदारों करीब 14-15 लोगों के साथ शनिवार को पिकअप गाड़ी से नगरकोट देवी दर्शन के लिए जा रहा था। रास्ते में खाना खाने रुकने के दौरान कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के पास उक्त पिक अप गाड़ी को ड्राइवर द्वारा लापरवाही से बैक करते समय युवक और उसका फूफा पिकअप में पीछे लगे लोहे के एंगल से चोट लगने से गंभीर घायल हो गया। बाद में युवक हेमंत की मौत हो गई। परिजन मृतक के शव को खेड़ली के उप जिला अस्पताल लेकर आए इसके बाद पुलिस को सूचना दी थी। थाना अधिकारी विजय चंदेल ने बताया कि शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम नहीं होने पर शव मोर्चरी में रखवाया गया था। रविवार को सुबह मृतक हेमंत का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में परिजनों द्वारा कोई रिपोर्ट थाने पर नहीं दी गई है।
    1
    खेड़ली कस्बे के सौंखर गांव से नगरकोट देवी दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार के साथ अपने ही वाहन से हुई दुर्घटना के दौरान परिवार के युवक की मौत के बाद रविवार को कस्बे के उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
मृतक हेमंत पुत्र लाला राम उर्फ गुड्डा प्रजापत जाति कुम्हार उम्र करीब 18 साल निवासी सौंखर अपने परिवार व रिश्तेदारों करीब 14-15 लोगों के साथ शनिवार को पिकअप गाड़ी से नगरकोट देवी दर्शन के लिए जा रहा था। रास्ते में खाना खाने रुकने के दौरान कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के पास उक्त पिक अप गाड़ी को ड्राइवर द्वारा लापरवाही से बैक करते समय युवक और उसका फूफा पिकअप में पीछे लगे लोहे के एंगल से चोट लगने से गंभीर घायल हो गया। बाद में युवक हेमंत की मौत हो गई। परिजन मृतक के शव को खेड़ली के उप जिला अस्पताल लेकर आए इसके बाद पुलिस को सूचना दी थी। थाना अधिकारी विजय चंदेल ने बताया कि शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम नहीं होने पर शव मोर्चरी में रखवाया गया था। रविवार को सुबह मृतक हेमंत का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में परिजनों द्वारा कोई रिपोर्ट थाने पर नहीं दी गई है।
    user_रोहित सिंघल
    रोहित सिंघल
    Advertising agency कठूमर, अलवर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • जैम सिटी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जयपुर स्थित संतोकबा दुर्लभ जी हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सवाई मानसिंह हॉस्पिटल, ट्रॉमा सेंटर, महिला चिकित्सालय, जेके लोन हॉस्पिटल सहित करीब 12 ब्लड बैंकों की टीमों ने भाग लेकर रक्त संग्रह किया। शिविर के पहले दिन (शनिवार) करीब 225 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, वहीं रविवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में लोगों ने भीषण गर्मी के बावजूद बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जानकारी के अनुसार लगभग 7 से 8 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से करीब 2500 लोगों का ब्लड टेस्ट किया गया और लगभग 2000 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। दो दिवसीय इस शिविर में कुल लगभग 1600 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस दौरान युवाओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया और समाज सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में ज्वेलर्स एसोसिएशन के गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी एवं डॉक्टरों का विशेष सहयोग रहा। शिविर में रक्तदाताओं के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई तथा रक्तदान करने वाले सभी लोगों को फल भेंट कर सम्मानित किया गया
    4
    जैम सिटी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जयपुर स्थित संतोकबा दुर्लभ जी हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सवाई मानसिंह हॉस्पिटल, ट्रॉमा सेंटर, महिला चिकित्सालय, जेके लोन हॉस्पिटल सहित करीब 12 ब्लड बैंकों की टीमों ने भाग लेकर रक्त संग्रह किया।
शिविर के पहले दिन (शनिवार) करीब 225 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, वहीं रविवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में लोगों ने भीषण गर्मी के बावजूद बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जानकारी के अनुसार लगभग 7 से 8 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से करीब 2500 लोगों का ब्लड टेस्ट किया गया और लगभग 2000 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया।
दो दिवसीय इस शिविर में कुल लगभग 1600 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस दौरान युवाओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया और समाज सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में ज्वेलर्स एसोसिएशन के गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी एवं डॉक्टरों का विशेष सहयोग रहा। शिविर में रक्तदाताओं के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई तथा रक्तदान करने वाले सभी लोगों को फल भेंट कर सम्मानित किया गया
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • *मैहर पुलिस का हेलमेट अभियान शुरू,जगह-जगह चेकिंग लगाकर लोगों को दी जा रही हिदायत,साथ ही की जा रही चालानी कार्रवाही* *पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी हुए विशेष हेलमेट अभियान के आदेश के बाद ही मैहर पुलिस का हेलमेट अभियान शुरू हो गया है मैहर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देश में जगह-जगह मैहर पुलिस द्वारा चेकिंग लगाकर सभी टू व्हीलर वाहन चालकों को हेलमेट पहनना की हिदायत दी जा रही है साथ ही चालानी कार्यवाही भी की जा रही है पुलिस द्वारा लोगों को समझाइए देते हुए बताया जा रहा है कि हेलमेट लगाने से हम और हमारे अपनों की सुरक्षा होती है कई बार देखने को भी मिलता है कि हेलमेट लागे होने के कारण सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है वही मैहर पुलिस ने पुलिस मुख्यालय से जारी हुए इस आदेश का पालन करने एवं इसका सहयोग करने के लिए सभी आम लोगों से कपिल की गई वहीं पुलिस ने स्पष्ट रूप से लोगों को हिदायत भी दी कि यदि किसी भी दो पहिया वाहन चला को द्वारा इस आदेश का पालन नहीं किया गया तो आपके खिलाफ चलानी कार्यवाही के साथ साथ विभागीय रूप से भी दंडित किया जाएगा फिर चाहे वह है कोई पुलिसकर्मी हो या किसी भी शासकीय संस्था के कर्मचारी हो*
    1
    *मैहर पुलिस का हेलमेट अभियान शुरू,जगह-जगह चेकिंग लगाकर लोगों को दी जा रही हिदायत,साथ ही की जा रही चालानी कार्रवाही*
*पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी हुए विशेष हेलमेट अभियान के आदेश के बाद ही मैहर पुलिस का हेलमेट अभियान शुरू हो गया है मैहर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देश में जगह-जगह मैहर पुलिस द्वारा चेकिंग लगाकर सभी टू व्हीलर वाहन चालकों को हेलमेट पहनना की हिदायत दी जा रही है साथ ही चालानी कार्यवाही भी की जा रही है पुलिस द्वारा लोगों को समझाइए देते हुए बताया जा रहा है कि हेलमेट लगाने से हम और हमारे अपनों की सुरक्षा होती है कई बार देखने को भी मिलता है कि हेलमेट लागे होने के कारण सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है वही मैहर पुलिस ने पुलिस मुख्यालय से जारी हुए इस आदेश का पालन करने एवं इसका सहयोग करने के लिए सभी आम लोगों से कपिल की गई वहीं पुलिस ने स्पष्ट रूप से लोगों को हिदायत भी दी कि यदि किसी भी दो पहिया वाहन चला को द्वारा इस आदेश का पालन नहीं किया गया तो आपके खिलाफ चलानी कार्यवाही के साथ साथ विभागीय रूप से भी दंडित किया जाएगा फिर चाहे वह है कोई पुलिसकर्मी हो या किसी भी शासकीय संस्था के कर्मचारी हो*
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Bhusawar, Bharatpur•
    23 hrs ago
  • बांदीकुई न्यायालय में न्यायिक संकट: जजों के पद रिक्त और पानी की किल्लत, वकीलों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी ​बांदीकुई (राजस्थान)। बांदीकुई न्यायालय में लंबे समय से रिक्त चल रहे न्यायिक अधिकारियों के पदों और पीने के पानी की समस्या को लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट प्रशासन के खिलाफ न्यायालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ​प्रमुख समस्याएँ और मांगें: ​ज्ञापन के माध्यम से वकीलों ने मुख्य रूप से तीन बड़ी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है: ​रिक्त पद: सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट (M.J.M.) का पद अक्टूबर 2024 से रिक्त है। वहीं, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-02 (A.D.J.) का पद भी मई 2025 से खाली पड़ा है। ​काम का बोझ: महत्वपूर्ण पदों के खाली होने से कोर्ट का सारा भार केवल एक अधिकारी (A.C.J.M.) पर आ गया है, जिससे न्यायिक कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं और पक्षकारों को भारी परेशानी हो रही है। ​पानी की किल्लत: भीषण गर्मी के बावजूद न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं और पक्षकारों के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। ​15 दिन का अल्टीमेटम ​अधिवक्ताओं का कहना है कि उन्होंने पूर्व में भी कई बार न्यायिक अधिकारियों को इन समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। बार एसोसिएशन बांदीकुई की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि अगले 15 दिनों के भीतर रिक्त पदों पर नियुक्ति और पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो अधिवक्ता हाईकोर्ट प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। ​प्रदर्शन में उपस्थिति ​इस प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.एन. मिश्रा सहित एडवोकेट राधाकिशन मीणा, घनश्याम कुमावत, भगवत सहाय और अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि निरीक्षण न्यायाधिपति, राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर को भी भेजी गई है।
    1
    बांदीकुई न्यायालय में न्यायिक संकट: जजों के पद रिक्त और पानी की किल्लत, वकीलों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
​बांदीकुई (राजस्थान)। बांदीकुई न्यायालय में लंबे समय से रिक्त चल रहे न्यायिक अधिकारियों के पदों और पीने के पानी की समस्या को लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट प्रशासन के खिलाफ न्यायालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
​प्रमुख समस्याएँ और मांगें:
​ज्ञापन के माध्यम से वकीलों ने मुख्य रूप से तीन बड़ी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है:
​रिक्त पद: सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट (M.J.M.) का पद अक्टूबर 2024 से रिक्त है। वहीं, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-02 (A.D.J.) का पद भी मई 2025 से खाली पड़ा है।
​काम का बोझ: महत्वपूर्ण पदों के खाली होने से कोर्ट का सारा भार केवल एक अधिकारी (A.C.J.M.) पर आ गया है, जिससे न्यायिक कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं और पक्षकारों को भारी परेशानी हो रही है।
​पानी की किल्लत: भीषण गर्मी के बावजूद न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं और पक्षकारों के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है।
​15 दिन का अल्टीमेटम
​अधिवक्ताओं का कहना है कि उन्होंने पूर्व में भी कई बार न्यायिक अधिकारियों को इन समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। बार एसोसिएशन बांदीकुई की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि अगले 15 दिनों के भीतर रिक्त पदों पर नियुक्ति और पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो अधिवक्ता हाईकोर्ट प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।
​प्रदर्शन में उपस्थिति
​इस प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.एन. मिश्रा सहित एडवोकेट राधाकिशन मीणा, घनश्याम कुमावत, भगवत सहाय और अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि निरीक्षण न्यायाधिपति, राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर को भी भेजी गई है।
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    16 min ago
  • शिक्षकों के लिए कूड़ा ढोने वाली गाड़ी से पहुंचा भोजन, कर्मचारियों ने जताया कड़ा विरोध खबर, कुशीनगर से हैँ ।हाटा मेँ जनगणना प्रशिक्षण के दौरान उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गई जब प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों के लिए भोजन कूड़ा ढोने वाली गाड़ी से पहुंचाया गया। इस घटना से नाराज कर्मचारियों ने तत्काल विरोध जताते हुए भोजन लेने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि हाटा क्षेत्र में चल रही जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला में बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए थे। दोपहर के भोजन की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई थी, लेकिन जब भोजन स्थल पर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी से खाने के पैकेट लाए गए, तो वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। कर्मचारियों का कहना था कि इस प्रकार की व्यवस्था उनके सम्मान के खिलाफ है और इससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंची है। विरोध बढ़ता देख मौके पर नायब तहसीलदार पहुंचे और उन्होंने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे से ऐसी गलती नहीं होगी और व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। काफी समझाने-बुझाने के बाद स्थिति तो शांत हो गई, लेकिन अधिकांश कर्मचारियों ने भोजन ग्रहण करने से इंकार कर दिया। इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही भविष्य में नहीं होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर उचित कदम उठाने की बात कही जा रही है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
    1
    शिक्षकों के लिए कूड़ा ढोने वाली गाड़ी से पहुंचा भोजन, कर्मचारियों ने जताया कड़ा विरोध
खबर, कुशीनगर से हैँ ।हाटा मेँ 
जनगणना प्रशिक्षण के दौरान उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गई जब प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों के लिए भोजन कूड़ा ढोने वाली गाड़ी से पहुंचाया गया। इस घटना से नाराज कर्मचारियों ने तत्काल विरोध जताते हुए भोजन लेने से इनकार कर दिया।
बताया जा रहा है कि हाटा क्षेत्र में चल रही जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला में बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए थे। दोपहर के भोजन की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई थी, लेकिन जब भोजन स्थल पर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी से खाने के पैकेट लाए गए, तो वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। कर्मचारियों का कहना था कि इस प्रकार की व्यवस्था उनके सम्मान के खिलाफ है और इससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंची है।
विरोध बढ़ता देख मौके पर नायब तहसीलदार पहुंचे और उन्होंने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे से ऐसी गलती नहीं होगी और व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। काफी समझाने-बुझाने के बाद स्थिति तो शांत हो गई, लेकिन अधिकांश कर्मचारियों ने भोजन ग्रहण करने से इंकार कर दिया।
इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही भविष्य में नहीं होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर उचित कदम उठाने की बात कही जा रही है।
यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Bhusawar, Bharatpur•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.