Shuru
Apke Nagar Ki App…
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में विश्वभर में भारत का मान-सम्मान और गौरव बढ़ रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है : CM डॉ मोहन यादव
Amrendra Shukla पत्रकार
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में विश्वभर में भारत का मान-सम्मान और गौरव बढ़ रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है : CM डॉ मोहन यादव
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में विश्वभर में भारत का मान-सम्मान और गौरव बढ़ रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है : CM डॉ मोहन यादव1
- जिला पंचायत CEO संघ प्रिय ने संभाला पदभार, कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत सिंगरौली जिला पंचायत सिंगरौली के नव नियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) संघ प्रिय ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने पर जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। संघ प्रिय मध्य प्रदेश कैडर के 2018 बैच के IAS अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे सिंगरौली जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। सिंगरौली में दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने जिले को विशिष्ट बताते हुए कहा कि सिंगरौली की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। पदभार ग्रहण करने के बाद CEO ने अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की तथा जिले में संचालित ग्रामीण विकास एवं शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन और उनकी नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया। संघ प्रिय ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जमीनी स्तर पर सही ढंग से परिपालन कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जो भी योजनाएं संचालित हैं, उनका अनुसरण करना और यह सुनिश्चित करना कि उनका लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, जिला पंचायत का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी जन-शिकायतों के त्वरित निराकरण और पारदर्शी प्रशासन पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। नव नियुक्त CEO के पदभार ग्रहण करने के बाद जिला पंचायत में प्रशासनिक गतिविधियों को गति मिलने तथा ग्रामीण विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद जताई जा रही है।जिला पंचायत CEO संघ प्रिय ने संभाला पदभार, कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत सिंगरौली जिला पंचायत सिंगरौली के नव नियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) संघ प्रिय ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने पर जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। संघ प्रिय मध्य प्रदेश कैडर के 2018 बैच के IAS अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे सिंगरौली जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। सिंगरौली में दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने जिले को विशिष्ट बताते हुए कहा कि सिंगरौली की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। पदभार ग्रहण करने के बाद CEO ने अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की तथा जिले में संचालित ग्रामीण विकास एवं शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन और उनकी नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया। संघ प्रिय ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जमीनी स्तर पर सही ढंग से परिपालन कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जो भी योजनाएं संचालित हैं, उनका अनुसरण करना और यह सुनिश्चित करना कि उनका लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, जिला पंचायत का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी जन-शिकायतों के त्वरित निराकरण और पारदर्शी प्रशासन पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। नव नियुक्त CEO के पदभार ग्रहण करने के बाद जिला पंचायत में प्रशासनिक गतिविधियों को गति मिलने तथा ग्रामीण विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद जताई जा रही है।1
- रिहंद बांध का एक गेट खुला, दूसरा खोलने की प्रक्रिया जारी; ओबरा बांध के तीन गेट 9 फीट तक खोला गया सोनभद्र। जनपद में लगातार हो रही बारिश के कारण बांधों, नदियों और पहाड़ी जलधाराओं में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को बांधों एवं नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने तथा तटीय और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय रहते सतर्क करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान स्थिति में रिहंद बांध का एक गेट खोला जा चुका है, जबकि दूसरा गेट खोलने की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद ओबरा बांध के तीन गेट 9 फीट तक खोला गया। इससे नदियों के जलस्तर और बहाव में वृद्धि होने की संभावना है। इसे देखते हुए नदी तटीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संभावित बढ़े जलप्रवाह को लेकर प्रशासन की टीमें क्षेत्र में लोगों को लगातार जागरूक कर रही हैं। चकाड़ी में थाना प्रभारी ने स्थानीय नागरिकों के बीच पहुंचकर स्थिति की जानकारी दी और नदी तट, निचले इलाकों तथा तेज बहाव वाले स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने कहा कि सोनभद्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए लगातार बारिश के दौरान पहाड़ी नालों और बरसाती जलधाराओं में अचानक पानी बढ़ सकता है। ऐसे में लोग किसी भी उफनते नाले, नदी अथवा तेज बहाव वाले रास्ते को पार करने का प्रयास न करें। बच्चों और पशुओं को भी नदी-नालों के आसपास न जाने दें। उन्होंने कहा कि जनपदवासियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है और संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें, केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें तथा नदी-नालों और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। लगातार बारिश के दृष्टिगत सभी जनपदवासी विशेष सावधानी बरतें। नदी-नालों और तेज जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से दूर रहें। सतर्कता और सावधानी ही सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है।1
- अपने गुरु महराज की समाधी स्थल बनवा रहे महंत अंकित दास जी महाराज श्री राम जानकी मंदिर के निजधाम पधारे गुरुमहाराज जी ये समाधी, महात्मा गांधी जी जैसी बनवाने का लिया संकल्प , कीमती पत्थरों का प्रयोग , कुशल कारीगरों द्वारा निर्मित ये गुरुजी की समाधी जल्द ही बनकर तैयारी होगी , आप भी सुने क्या कहा महंत अंकित दास जी ने1
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरनाकछार, श्री मालेश्वर महादेव मंदिर में हुई भव्य शिव चर्चा। हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरनाकछार, श्री मालेश्वर महादेव मंदिर में हुई भव्य शिव चर्चा। दूर-दराज से पहुंचे शिव शिष्य गुरु भाई-बहन, आध्यात्मिक माहौल में हुआ शिव चर्चा का आयोजन। विंढमगंज सोनभद्र/हरनाकछार। श्री मालेश्वर महादेव मंदिर के पावन प्रांगण में रविवार, 30 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे शिव शिष्यों की ओर से विशेष शिव चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र सहित दूर-दराज के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में शिव शिष्य गुरु भाई-बहन पहुंचे और भगवान शिव की भक्ति एवं आध्यात्मिक चर्चा में शामिल होकर मंदिर परिसर की शोभा बढ़ाई। शिव चर्चा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने को लेकर आपसी विचार साझा किए। कार्यक्रम में शामिल शिव शिष्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। शांत एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित शिव चर्चा से पूरा मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। दूर-दराज से पहुंचे गुरु भाई-बहनों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए शिव चर्चा को सफल बनाया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए समाज में प्रेम, भाईचारा, सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की देखरेख एवं व्यवस्था में घिवही निवासी गुरु बहन सीता देवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को संभालने में सक्रिय योगदान दिया, जिसके चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि इस तरह की शिव चर्चा से लोगों को आध्यात्मिक चिंतन के साथ समाज में एकजुटता और सकारात्मक सोच का संदेश मिलता है। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। शिव शिष्यों ने भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों को जारी रखने की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम के समापन पर सभी गुरु भाई-बहनों ने एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। श्री मालेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित शिव चर्चा श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देते हुए संपन्न हुई।1
- *"ऑपरेशन शुद्धि" के तहत थाना दुद्धी पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा 01 शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर, 55.989 किलोग्राम अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त एक VERNA कार बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), सोनभद्र श्री ऋषभ रुणवाल की बाइट।👆* *"ऑपरेशन शुद्धि" के तहत थाना दुद्धी पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा 01 शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर, 55.989 किलोग्राम अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त एक VERNA कार बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), सोनभद्र श्री ऋषभ रुणवाल की बाइट।👆*1
- इमरती कॉलोनी के सामने जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु नगर पालिका द्वारा जल निकासी कार्य जारी लगातार बारिश के कारण जल निकासी में आ रही बाधा, बारिश थमते ही कार्य में आएगी तेजी- जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज स्थित इमरती कॉलोनी के सामने लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जलभराव के निराकरण हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा वाटर सप्लाई पंप के माध्यम से पानी की निकासी का कार्य लगातार कराया जा रहा है। लगातार बारिश होने के कारण जल निकासी का कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो पा रहा है। जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला एवं तहसीलदार सदर श्री अमित सिंह ने मौके पर पहुंचकर जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण जल निकासी के कार्य में कुछ बाधा उत्पन्न हो रही है। बारिश रुकने के बाद जल निकासी के कार्य में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सहयोगात्मक रवैया अपनाने तथा जलभराव की स्थिति में प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों में सहयोग करने की अपील की है। जिलाधिकारी ने बताया कि इमरती कॉलोनी के सामने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) से नाला निर्माण का प्रस्ताव किया गया है। बरसात समाप्त होने के बाद नाला निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे भविष्य में जलभराव की समस्या के निराकरण में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान में पंप के माध्यम से जल निकासी की कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाए तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त संसाधनों का उपयोग करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान की जाए।1
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र 🌧️ लगातार बारिश से जिले में हाहाकार! 🌊 पुलिया टूटी, कई इलाकों में जलभराव, घरों में घुसा पानी। ⚠️ नदियों-बांधों का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट, अधिकारी लगातार तटवर्ती गांवों और बांधों का निरीक्षण कर रहे हैं। 📍 मधुपुर, रॉबर्ट्सगंज और बभनी में जलभराव से लोग परेशान। #सोनभद्र #BreakingNews #बारिश #जलभराव #FloodAlert DM Sonbhadra SP Sonbhadra1