रिहंद बांध का एक गेट खुला, दूसरा खोलने की प्रक्रिया जारी; ओबरा बांध के तीन गेट 9 फीट तक खोला गया सोनभद्र। जनपद में लगातार हो रही बारिश के कारण बांधों, नदियों और पहाड़ी जलधाराओं में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को बांधों एवं नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने तथा तटीय और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय रहते सतर्क करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान स्थिति में रिहंद बांध का एक गेट खोला जा चुका है, जबकि दूसरा गेट खोलने की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद ओबरा बांध के तीन गेट 9 फीट तक खोला गया। इससे नदियों के जलस्तर और बहाव में वृद्धि होने की संभावना है। इसे देखते हुए नदी तटीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संभावित बढ़े जलप्रवाह को लेकर प्रशासन की टीमें क्षेत्र में लोगों को लगातार जागरूक कर रही हैं। चकाड़ी में थाना प्रभारी ने स्थानीय नागरिकों के बीच पहुंचकर स्थिति की जानकारी दी और नदी तट, निचले इलाकों तथा तेज बहाव वाले स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने कहा कि सोनभद्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए लगातार बारिश के दौरान पहाड़ी नालों और बरसाती जलधाराओं में अचानक पानी बढ़ सकता है। ऐसे में लोग किसी भी उफनते नाले, नदी अथवा तेज बहाव वाले रास्ते को पार करने का प्रयास न करें। बच्चों और पशुओं को भी नदी-नालों के आसपास न जाने दें। उन्होंने कहा कि जनपदवासियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है और संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें, केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें तथा नदी-नालों और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। लगातार बारिश के दृष्टिगत सभी जनपदवासी विशेष सावधानी बरतें। नदी-नालों और तेज जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से दूर रहें। सतर्कता और सावधानी ही सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है।
रिहंद बांध का एक गेट खुला, दूसरा खोलने की प्रक्रिया जारी; ओबरा बांध के तीन गेट 9 फीट तक खोला गया सोनभद्र। जनपद में लगातार हो रही बारिश के कारण बांधों, नदियों और पहाड़ी जलधाराओं में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को बांधों एवं नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने तथा तटीय और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय रहते सतर्क करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान स्थिति में रिहंद बांध का एक गेट खोला जा चुका है, जबकि दूसरा गेट खोलने की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद ओबरा बांध के तीन गेट 9 फीट तक खोला गया। इससे नदियों के जलस्तर और बहाव में वृद्धि होने की संभावना है। इसे देखते हुए नदी तटीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संभावित बढ़े जलप्रवाह को लेकर प्रशासन की टीमें क्षेत्र में लोगों को लगातार जागरूक कर रही हैं। चकाड़ी में थाना प्रभारी ने स्थानीय नागरिकों के बीच पहुंचकर स्थिति की जानकारी दी और नदी तट, निचले इलाकों तथा तेज बहाव वाले स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने कहा कि सोनभद्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए लगातार बारिश के दौरान पहाड़ी नालों और बरसाती जलधाराओं में अचानक पानी बढ़ सकता है। ऐसे में लोग किसी भी उफनते नाले, नदी अथवा तेज बहाव वाले रास्ते को पार करने का प्रयास न करें। बच्चों और पशुओं को भी नदी-नालों के आसपास न जाने दें। उन्होंने कहा कि जनपदवासियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है और संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें, केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें तथा नदी-नालों और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। लगातार बारिश के दृष्टिगत सभी जनपदवासी विशेष सावधानी बरतें। नदी-नालों और तेज जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से दूर रहें। सतर्कता और सावधानी ही सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है।
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: सोनभद्र 🌊 सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट ➡️ आज रात ओबरा-पिपरी डैम के फाटक खुलने की संभावना ➡️ निचले इलाकों व तटवर्ती गांवों में विशेष सतर्कता ➡️ चकाड़ी, गुरुच, महलपुर, गोठानी, खैरटिया, वर्दिया व सिंदुरिया में अलर्ट ➡️ लोगों से नदी और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील ➡️ पुलिस-प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए ⚠️ प्रशासन की अपील: अफवाहों से बचें, सतर्क रहें और जलस्तर बढ़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थान की ओर जाएं। #Sonbhadra #SonRiver #BreakingNews #Obra #FloodAlert1
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरनाकछार, श्री मालेश्वर महादेव मंदिर में हुई भव्य शिव चर्चा। हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरनाकछार, श्री मालेश्वर महादेव मंदिर में हुई भव्य शिव चर्चा। दूर-दराज से पहुंचे शिव शिष्य गुरु भाई-बहन, आध्यात्मिक माहौल में हुआ शिव चर्चा का आयोजन। विंढमगंज सोनभद्र/हरनाकछार। श्री मालेश्वर महादेव मंदिर के पावन प्रांगण में रविवार, 30 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे शिव शिष्यों की ओर से विशेष शिव चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र सहित दूर-दराज के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में शिव शिष्य गुरु भाई-बहन पहुंचे और भगवान शिव की भक्ति एवं आध्यात्मिक चर्चा में शामिल होकर मंदिर परिसर की शोभा बढ़ाई। शिव चर्चा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने को लेकर आपसी विचार साझा किए। कार्यक्रम में शामिल शिव शिष्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। शांत एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित शिव चर्चा से पूरा मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। दूर-दराज से पहुंचे गुरु भाई-बहनों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए शिव चर्चा को सफल बनाया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए समाज में प्रेम, भाईचारा, सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की देखरेख एवं व्यवस्था में घिवही निवासी गुरु बहन सीता देवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को संभालने में सक्रिय योगदान दिया, जिसके चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि इस तरह की शिव चर्चा से लोगों को आध्यात्मिक चिंतन के साथ समाज में एकजुटता और सकारात्मक सोच का संदेश मिलता है। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। शिव शिष्यों ने भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों को जारी रखने की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम के समापन पर सभी गुरु भाई-बहनों ने एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। श्री मालेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित शिव चर्चा श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देते हुए संपन्न हुई।1
- बाईक से अनियत्रित हो गिरे युवक का इलाज के दौरान मौत भाई के तहरीर पर म्योरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही मे जुटी बाईक से अनियत्रित हो गिरे युवक का इलाज के दौरान मौत भाई के तहरीर पर म्योरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही मे जुटी1
- यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में विश्वभर में भारत का मान-सम्मान और गौरव बढ़ रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है : CM डॉ मोहन यादव1
- जिला पंचायत CEO संघ प्रिय ने संभाला पदभार, कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत सिंगरौली जिला पंचायत सिंगरौली के नव नियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) संघ प्रिय ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने पर जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। संघ प्रिय मध्य प्रदेश कैडर के 2018 बैच के IAS अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे सिंगरौली जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। सिंगरौली में दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने जिले को विशिष्ट बताते हुए कहा कि सिंगरौली की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। पदभार ग्रहण करने के बाद CEO ने अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की तथा जिले में संचालित ग्रामीण विकास एवं शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन और उनकी नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया। संघ प्रिय ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जमीनी स्तर पर सही ढंग से परिपालन कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जो भी योजनाएं संचालित हैं, उनका अनुसरण करना और यह सुनिश्चित करना कि उनका लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, जिला पंचायत का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी जन-शिकायतों के त्वरित निराकरण और पारदर्शी प्रशासन पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। नव नियुक्त CEO के पदभार ग्रहण करने के बाद जिला पंचायत में प्रशासनिक गतिविधियों को गति मिलने तथा ग्रामीण विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद जताई जा रही है।जिला पंचायत CEO संघ प्रिय ने संभाला पदभार, कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत सिंगरौली जिला पंचायत सिंगरौली के नव नियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) संघ प्रिय ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने पर जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। संघ प्रिय मध्य प्रदेश कैडर के 2018 बैच के IAS अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे सिंगरौली जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। सिंगरौली में दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने जिले को विशिष्ट बताते हुए कहा कि सिंगरौली की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। पदभार ग्रहण करने के बाद CEO ने अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की तथा जिले में संचालित ग्रामीण विकास एवं शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन और उनकी नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया। संघ प्रिय ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जमीनी स्तर पर सही ढंग से परिपालन कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जो भी योजनाएं संचालित हैं, उनका अनुसरण करना और यह सुनिश्चित करना कि उनका लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, जिला पंचायत का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी जन-शिकायतों के त्वरित निराकरण और पारदर्शी प्रशासन पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। नव नियुक्त CEO के पदभार ग्रहण करने के बाद जिला पंचायत में प्रशासनिक गतिविधियों को गति मिलने तथा ग्रामीण विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद जताई जा रही है।1
- 7.8% growth. Strong numbers. Even stronger confidence 7.8% growth. Strong numbers. Even stronger confidence1
- चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अप्रैल से अब तक 46 इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, अगस्त में 17 दबोचे गए चन्दौली। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चन्दौली पुलिस को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है। विगत अप्रैल माह से अब तक कुल 46 इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें केवल अगस्त माह में ही 17 इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इनामी अभियुक्त विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे थे। इनमें गोवंश तस्करी, हत्या, पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, भ्रष्टाचार, अवैध शराब, गोवंश तस्करी से संबंधित वित्तीय लेन-देन तथा एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य गंभीर अपराधों के आरोपी शामिल हैं। चन्दौली पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक सदर श्री अनन्त चन्द्रशेखर ने इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में आधिकारिक वक्तव्य जारी करते हुए बताया कि पुलिस का अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है और कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। चन्दौली पुलिस की इस लगातार कार्रवाई से वांछित एवं इनामी अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।1
- यह वीडियो देख का लगेगा की क्या किया होगा इंजीनियर नेपाल नेपाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग में है वीडियो में देखिए ओके1
- चन्दौली : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार, POCSO समेत कई गंभीर मामलों में दर्ज हैं मुकदमे चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में थाना इलिया पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अलावा POCSO एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, थाना इलिया पुलिस टीम ने 20 अगस्त 2025 को बनरसिया नहर माइनर के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो पिकअप वाहनों से कुल 12 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया था। पुलिस के अनुसार, इन पशुओं को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक वाहनों में लादकर बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम को देखकर दोनों वाहनों के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। ई-चालान ऐप के माध्यम से वाहनों के स्वामियों की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र कन्हैया लाल निवासी तेजोपुर, चन्दौली तथा रोशनी राइन निवासी मुगलरोड काजिआना, बिंदकी, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई थी। इस संबंध में थाना इलिया में मुकदमा अपराध संख्या 61/2025 के तहत धारा 3/5A/5B/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम तथा धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में प्रकाश में आए वांछित एवं 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त समसाद राइन पुत्र रज्जब अली, निवासी ग्रामसभा गम्हरी, मजरी इलाही डेरा, थाना गाजीपुर, जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 32 वर्ष की तलाश की जा रही थी। थानाध्यक्ष इलिया चन्दन कुमार राय एवं प्रभारी सर्विलांस टीम उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा के नेतृत्व में थाना इलिया पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अभियुक्त को जनपद बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोर्रई गांव के समीप नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अलावा वर्ष 2013 में थाना बिंदकी, जनपद फतेहपुर में अपहरण, दुष्कर्म, कूटरचना और POCSO एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष इलिया चन्दन कुमार राय, उपनिरीक्षक गिरीश वल्लभ शुक्ल, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार सिंह, कांस्टेबल अभिषेक श्रीवास्तव, कांस्टेबल अतुल सिंह राहुल एवं हेड कांस्टेबल नारायण दत्त यादव शामिल रहे। सर्विलांस टीम में उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा, प्रभारी सर्विलांस सेल चन्दौली एवं कांस्टेबल गणेश तिवारी शामिल रहे।1