logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुलदार को पकड़ने के लिए बिछाया जाल ताकि गुलदार सुरक्षित पिंजरे में आजाये जिला बिजनोर क्षेत्र सुवाला कला के जंगल मे शावक दिखने से मचा हड़कम्भ। जिसके बाद किसानों ने शासन प्रशासन से लगाई गुहार ताकि किसी के साथ न हो सके कोई घटना।

2 hrs ago
user_Insaf news channel
Insaf news channel
रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
2 hrs ago

गुलदार को पकड़ने के लिए बिछाया जाल ताकि गुलदार सुरक्षित पिंजरे में आजाये जिला बिजनोर क्षेत्र सुवाला कला के जंगल मे शावक दिखने से मचा हड़कम्भ। जिसके बाद किसानों ने शासन प्रशासन से लगाई गुहार ताकि किसी के साथ न हो सके कोई घटना।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भक्ति भाव से मनाई गई परम संत श्री मोहनदास जी महाराज की चतुर्थ पुण्यतिथि नूरपुर। 13 फरवरी 2026 को परम पूज्य ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 परम संत श्री मोहनदास जी महाराज (लक्ष्मण झूला वाले) की चतुर्थ पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना, पुष्पांजलि एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। शिष्यों एवं श्रद्धालुओं ने उनके श्रीचरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गुरूदेव का जन्म 23 दिसम्बर 1936 को हुआ था तथा 13 फरवरी 2022 को वे ब्रह्मलीन हुए। उनका संपूर्ण जीवन तप, त्याग, सेवा और सत्संग को समर्पित रहा। बाल्यकाल से ही उनका झुकाव अध्यात्म की ओर था और कठोर साधना, संयम तथा भक्ति के माध्यम से उन्होंने असंख्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक दिशा प्रदान की। उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों में स्थापित आश्रमों के माध्यम से उन्होंने भजन-कीर्तन, सत्संग, श्रीमद्भागवत कथा एवं धर्म सेवा की अलख जगाई। बिजनौर जनपद के पीपला जांगीर (नूरपुर) स्थित श्रीरामाश्रम सत्संग मंदिर सहित अनेक स्थानों पर उनके सान्निध्य में धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियाँ निरंतर संचालित होती रहीं। श्रद्धालुओं के अनुसार गुरूदेव का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की कठिन परिस्थितियों में साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता रहा। उनका संदेश — “नाम जप, सेवा, सत्संग और सदाचार ही जीवन की सच्ची पूंजी है” — आज भी जनमानस का पथ-प्रदर्शन कर रहा है। पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित शिष्यों ने गुरूदेव के बताए मार्ग पर चलने एवं धर्म, सेवा और मानव कल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। नूरपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
    3
    भक्ति भाव से मनाई गई परम संत श्री मोहनदास जी महाराज की चतुर्थ पुण्यतिथि 
नूरपुर। 13 फरवरी 2026 को परम पूज्य ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 परम संत श्री मोहनदास जी महाराज (लक्ष्मण झूला वाले) की चतुर्थ पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना, पुष्पांजलि एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। शिष्यों एवं श्रद्धालुओं ने उनके श्रीचरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
गुरूदेव का जन्म 23 दिसम्बर 1936 को हुआ था तथा 13 फरवरी 2022 को वे ब्रह्मलीन हुए। उनका संपूर्ण जीवन तप, त्याग, सेवा और सत्संग को समर्पित रहा। बाल्यकाल से ही उनका झुकाव अध्यात्म की ओर था और कठोर साधना, संयम तथा भक्ति के माध्यम से उन्होंने असंख्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक दिशा प्रदान की।
उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों में स्थापित आश्रमों के माध्यम से उन्होंने भजन-कीर्तन, सत्संग, श्रीमद्भागवत कथा एवं धर्म सेवा की अलख जगाई। बिजनौर जनपद के पीपला जांगीर (नूरपुर) स्थित श्रीरामाश्रम सत्संग मंदिर सहित अनेक स्थानों पर उनके सान्निध्य में धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियाँ निरंतर संचालित होती रहीं।
श्रद्धालुओं के अनुसार गुरूदेव का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की कठिन परिस्थितियों में साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता रहा। उनका संदेश — “नाम जप, सेवा, सत्संग और सदाचार ही जीवन की सच्ची पूंजी है” — आज भी जनमानस का पथ-प्रदर्शन कर रहा है।
पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित शिष्यों ने गुरूदेव के बताए मार्ग पर चलने एवं धर्म, सेवा और मानव कल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
नूरपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • झालू। नहटौर रोड पर स्थित ईसाई समाज के कब्रिस्तान की भूमि से प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटवा दिया। खास बात यह रही कि पूरी कार्रवाई राजस्व टीम द्वारा बिना पुलिस बल की मौजूदगी के पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील लेखपाल विवेक कुमार, चकबंदी लेखपाल सेवाराम, राजस्व निरीक्षक चकबंदी जितेंद्र कुमार व एसीओ चकबंदी भगत सिंह की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि का सीमांकन किया गया, जिसमें कब्रिस्तान की दर्ज भूमि पर अवैध रूप से वेल्डिंग की दुकान का संचालन पाया गया। राजस्व टीम द्वारा पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद मौके पर ही संबंधित पक्ष को निर्देश देकर भूमि खाली कराई गई। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने साफ कहा है कि धार्मिक और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं ईसाई समाज के लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कब्रिस्तान भूमि की स्थायी सुरक्षा की मांग की है।
    1
    झालू। नहटौर रोड पर स्थित ईसाई समाज के कब्रिस्तान की भूमि से प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटवा दिया। खास बात यह रही कि पूरी कार्रवाई राजस्व टीम द्वारा बिना पुलिस बल की मौजूदगी के पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई।
उपजिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील लेखपाल विवेक कुमार, चकबंदी लेखपाल सेवाराम, राजस्व निरीक्षक चकबंदी जितेंद्र कुमार व एसीओ चकबंदी भगत सिंह की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि का सीमांकन किया गया, जिसमें कब्रिस्तान की दर्ज भूमि पर अवैध रूप से वेल्डिंग की दुकान का संचालन पाया गया।
राजस्व टीम द्वारा पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद मौके पर ही संबंधित पक्ष को निर्देश देकर भूमि खाली कराई गई। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
प्रशासन ने साफ कहा है कि धार्मिक और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं ईसाई समाज के लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कब्रिस्तान भूमि की स्थायी सुरक्षा की मांग की है।
    user_U.P 20 NEWS
    U.P 20 NEWS
    Local News Reporter धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 🔴 ग्राम नींदडू़ ख़ास में अतिरिक्त बूथ की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन धामपुर क्षेत्र के ग्राम नींदडू़ ख़ास में अधिक मतदाताओं वाले बूथ पर अतिरिक्त मतदान बूथ स्थापित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान सैय्यद गुलज़ार अहमद के नेतृत्व में एसडीएम को आवेदन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित बूथ पर मतदाताओं की संख्या अधिक है, जिससे मतदान के दिन असुविधा और लंबी कतारों की स्थिति बनती है। इसी मांग के आधार पर प्रशासन द्वारा टीम गठित की गई, जो अगले दिन गांव पहुंची और सर्वे कार्य किया। हालांकि, सर्वे के दौरान यह भी देखने में आया कि 1–2 प्रत्याशियों द्वारा अतिरिक्त बूथ बनाए जाने का विरोध किया जा रहा है। इस पर कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विकास और सुविधाओं के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उनका कहना है कि पहले भी कुछ लोगों के विरोध के कारण गांव में अस्पताल और स्कूल जैसी सुविधाएं प्रस्तावित होकर भी नहीं आ सकीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष निर्णय लेने और गांव के हित में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही गांव के लोगों ने एकजुट होकर अपनी बात रखने के लिए सभी आम नागरिकों का आभार भी व्यक्त किया। #Dhampur #GramNindduKhas #BoothDemand #LocalNews
    1
    🔴 ग्राम नींदडू़ ख़ास में अतिरिक्त बूथ की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
धामपुर क्षेत्र के ग्राम नींदडू़ ख़ास में अधिक मतदाताओं वाले बूथ पर अतिरिक्त मतदान बूथ स्थापित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान सैय्यद गुलज़ार अहमद के नेतृत्व में एसडीएम को आवेदन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित बूथ पर मतदाताओं की संख्या अधिक है, जिससे मतदान के दिन असुविधा और लंबी कतारों की स्थिति बनती है। इसी मांग के आधार पर प्रशासन द्वारा टीम गठित की गई, जो अगले दिन गांव पहुंची और सर्वे कार्य किया।
हालांकि, सर्वे के दौरान यह भी देखने में आया कि 1–2 प्रत्याशियों द्वारा अतिरिक्त बूथ बनाए जाने का विरोध किया जा रहा है। इस पर कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विकास और सुविधाओं के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उनका कहना है कि पहले भी कुछ लोगों के विरोध के कारण गांव में अस्पताल और स्कूल जैसी सुविधाएं प्रस्तावित होकर भी नहीं आ सकीं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष निर्णय लेने और गांव के हित में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही गांव के लोगों ने एकजुट होकर अपनी बात रखने के लिए सभी आम नागरिकों का आभार भी व्यक्त किया।
#Dhampur #GramNindduKhas #BoothDemand #LocalNews
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • नूरपुर -स्योहारा रोड पर स्थित बजाज शोरूम के सामने त्यागी फोन स्टूडियो का उदघाटन हुआ. यहाँ पर किस्तों पर मोबाइल मिल रहे हैं. और एक मोबइल लेने पर दो गिफ्ट प्राप्त करें.
    4
    नूरपुर -स्योहारा रोड पर स्थित बजाज शोरूम के सामने त्यागी फोन स्टूडियो का उदघाटन हुआ. यहाँ पर किस्तों पर मोबाइल मिल रहे हैं. और एक मोबइल लेने पर दो गिफ्ट प्राप्त करें.
    user_उस्मान सिद्दीकी ब्यूरो चीफ़ अखंड भारत न्यूज़.
    उस्मान सिद्दीकी ब्यूरो चीफ़ अखंड भारत न्यूज़.
    Advertising Photographer बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Rajkumar Raj
    1
    Post by Rajkumar Raj
    user_Rajkumar Raj
    Rajkumar Raj
    बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बिजनौर शहर कोतवाली के मंडावर चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी को मारी टक्कर। कर की टक्कर से ट्रैफिक पुलिस कर्मी हुआ घायल। ड्राइवर कार छोड़कर हुआ मौके से फरार। घायल अवस्था में ट्रैफिक पुलिस कर्मी को पुलिस ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती।
    2
    बिजनौर शहर कोतवाली के मंडावर चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी को मारी टक्कर।
कर की टक्कर से ट्रैफिक पुलिस कर्मी हुआ घायल। 
ड्राइवर कार छोड़कर हुआ मौके से फरार।
घायल अवस्था में ट्रैफिक पुलिस कर्मी को पुलिस ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती।
    user_Saleem Ahmad Journalist
    Saleem Ahmad Journalist
    पत्रकार बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जिला बिजनोर क्षेत्र राजा का ताजपुर में हो रही है मोबाइल शॉप की दुकान की ओपनिंग जिसकी एक झलक दिखाई पत्रकार ने।
    1
    जिला बिजनोर क्षेत्र राजा का ताजपुर में हो रही है मोबाइल शॉप की दुकान की ओपनिंग जिसकी एक झलक दिखाई पत्रकार ने।
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    5 hrs ago
  • 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | धामपुर काशीपुर हाईवे पर कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद धामपुर। काशीपुर हाईवे पर कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। भोले के कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए हाईवे पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग और डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। पुलिस अधिकारी स्वयं भी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते दिखाई दिए। श्रद्धालु “बोल बम” के जयघोष के साथ अनुशासनपूर्वक अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं। कांवड़ यात्रा के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही, लेकिन पुलिस की सतर्कता से स्थिति नियंत्रण में रही। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें। #Dhampur #KanwarYatra #BijnorPolice #UPPolice
    1
    🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | धामपुर
काशीपुर हाईवे पर कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद
धामपुर। काशीपुर हाईवे पर कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। भोले के कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए हाईवे पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग और डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। पुलिस अधिकारी स्वयं भी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते दिखाई दिए।
श्रद्धालु “बोल बम” के जयघोष के साथ अनुशासनपूर्वक अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं। कांवड़ यात्रा के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही, लेकिन पुलिस की सतर्कता से स्थिति नियंत्रण में रही।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।
#Dhampur #KanwarYatra #BijnorPolice #UPPolice
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • दक्ष दम्पति ने कांवरियों की सेवा में लगाया सेवा शिविर, फल व दवाइयां वितरित नहटौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष नहटौर । चांदपुर चुंगी के निकट स्थित दक्ष हॉस्पिटल पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दक्ष दम्पति द्वारा कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भोले भक्तों को फल, चाय व आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की जा रही हैं। दक्ष हॉस्पिटल के एमडी डॉ. ए.के. दक्ष, उनकी धर्मपत्नी डॉ. मनीषा दक्ष, माता फूलवती देवी व पुत्री गोल्डिका दक्ष स्वयं श्रद्धा भाव से सेवा कार्य में जुटे हैं। शिविर में कांवड़ियों के विश्राम की व्यवस्था के साथ प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। सेवा से प्रसन्न शिवभक्त दम्पति को आशीर्वाद दे रहे हैं। शिविर में प्रशांत कुमार, पंकज प्रजापति, पवन सैनी, मयंक सैनी, इशांत सैनी, राहुल सैनी, विकुल, राजीव कुमार, अलका सहित कई सेवादार सहयोग कर रहे हैं।
    1
    दक्ष दम्पति ने कांवरियों की सेवा में लगाया सेवा शिविर, फल व दवाइयां वितरित
नहटौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
नहटौर । चांदपुर चुंगी के निकट स्थित दक्ष हॉस्पिटल पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दक्ष दम्पति द्वारा कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भोले भक्तों को फल, चाय व आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की जा रही हैं।
दक्ष हॉस्पिटल के एमडी डॉ. ए.के. दक्ष, उनकी धर्मपत्नी डॉ. मनीषा दक्ष, माता फूलवती देवी व पुत्री गोल्डिका दक्ष स्वयं श्रद्धा भाव से सेवा कार्य में जुटे हैं। शिविर में कांवड़ियों के विश्राम की व्यवस्था के साथ प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
सेवा से प्रसन्न शिवभक्त दम्पति को आशीर्वाद दे रहे हैं। शिविर में प्रशांत कुमार, पंकज प्रजापति, पवन सैनी, मयंक सैनी, इशांत सैनी, राहुल सैनी, विकुल, राजीव कुमार, अलका सहित कई सेवादार सहयोग कर रहे हैं।
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.