Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवांगना घाटी में हुए गैंगरेप मामले में चित्रकूट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली भी लगी। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोग पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। साथ ही, वे न्याय की मांग भी कर रहे हैं। #Chitrakoot #DevanganaGhati #GangrapeCase
Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
देवांगना घाटी में हुए गैंगरेप मामले में चित्रकूट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली भी लगी। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोग पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। साथ ही, वे न्याय की मांग भी कर रहे हैं। #Chitrakoot #DevanganaGhati #GangrapeCase
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- थाना नेवई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइकल चोरी के मामले का खुलासा किया है। पिछले दो महीनों के दौरान नेवई क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से साइकल चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवन जंघेल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को नेवई ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की 06 नग रेंजर साइकल बरामद की गई, जिनकी अनुमानित कीमत ₹30,000 है। प्रकरण में धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उसने लगभग दो महीनों में नेवई क्षेत्र के स्टेशन मरोदा बस्ती, बीआरपी कॉलोनी, मौहारी मरोदा एवं तेलगूपारा मरोदा सहित विभिन्न स्थानों से कुल 06 नग साइकल चोरी की। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई साइकलें बरामद की गईं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के कथन, चोरी गई साइकल का बिल तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल साहू, प्रधान आरक्षक महावीर साहू, आरक्षक रवि बिसाई, आरक्षक प्यारे लाल साहू, आरक्षक विजय कुर्रे एवं आरक्षक शाहबाज खान की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों एवं साइकलों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा चोरी की घटना की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें।1
- मन की बात शिक्षा, संस्कृति, नवाचार और प्रेरणादायक कहानियां को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम - योगिता सिन्हा भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने सुनी मन की बात मन की बात शिक्षा, संस्कृति, नवाचार और प्रेरणादायक कहानियां को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम - योगिता सिन्हा मन की बात प्रेरणादायक कहानियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम : योगिता सिन्हा नवापारा नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित मन की बात कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य योगिता सिन्हा के नेतृत्व में सुनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित मन की बात कार्यक्रम के 136 वे एपिसोड का संबोधन टीवी चैनल के माध्यम से सुना। संबोधन पश्चात भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा ने कहा कि हर महीने के आखिरी रविवार की सुबह 11:00 बजे का समय देश के करोड़ों लोगों के लिए खास होता है। इसकी वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये आज एक बार फिर प्रधानमंत्री देशवादियों से सीधे सवाद कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल दिवस के मौके पर शहीदों को याद किया। इस एपीसोड में पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत एवं रक्षा ताकत से लेकर जल संरक्षण तक की बात की। पिछले कई सालों में मन की बात सिर्फ सरकारी योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं रहा बल्कि समाज,शिक्षा, संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार और देशभर के प्रेरणादायक लोगों की कहानियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम बना है। यही कारण है कि हर नए एपिसोड से लोगों के बीच या उत्सुकता रहती है कि इस बार प्रधानमंत्री किन मुद्दों पर जिक्र करेंगे और देश को क्या नया संदेश देंगे। मन की बात की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रसार भारती द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक से कराए गए एक अध्ययन में सामने आया है कि इस कार्यक्रम में कम से कम एक बार सुनने वालों की संख्या 100 करोड़ तक पहुंच चुकी है। अध्ययन के मुताबिक देश के लगभग 96% आबादी इस कार्यक्रम से परिचित हैं। मन की बात सुनने प्रेम साधवानी, पूजा सायरानी, रोशनी साहू, योगेश्वरी साहू, भावना यादव, तुषार साहू उपस्थित रहे।2
- नई दिल्ली। NEET और अन्य भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक को लेकर देशभर में बवाल के बीच आम आदमी पार्टी शासित पंजाब सरकार भी कठघरे में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और बयानों के बाद सवाल उठ रहा है - देश की जनता तक इस वीडियो और बात में कितना झूठ और कितना सच है? क्या है आरोप? आरोपियों का कहना है कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान पंजाब में पेपर लीक और नकल घोटालों के कई मामले सामने आए हैं। फार्मेसी ऑफिसर भर्ती से लेकर अन्य परीक्षाओं तक में गड़बड़ी की शिकायतें आईं। लेकिन इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा - "एक भी पेपर लीक नहीं हुआ"। छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप दूसरी तरफ जब अपने भविष्य को लेकर चिंतित छात्र न्याय मांगने सड़क पर उतरे, तो आरोप है कि उनकी आवाज़ सुनने के बजाय उन पर लाठियां बरसाई गईं। विरोध कर रहे छात्रों का कहना है कि सरकार उनकी पीड़ा नहीं सुन रही और सच को दबाया जा रहा है। 'यही है AAP का असली चरित्र' विपक्ष और आलोचकों का कहना है कि "यही है आम आदमी पार्टी का असली चरित्र"। एक तरफ देशभर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना, और दूसरी तरफ अपने राज्य में पेपर लीक को नकारना। जनता अब सवाल कर रही है - सरकार के दावे सच हैं या जमीन पर छात्रों के साथ हो रहे व्यवहार सच है?1
- केसीजी जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से केसीजी पुलिस द्वारा "समाधान ऐप" के माध्यम से विशेष किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। 27 जुलाई सोमवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम मकान मालिकों, दुकानदारों, व्यवसायियों और संस्थानों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरूक कर रही है। पुलिस ने अपील की है कि मकान, दुकान, कार्यालय या अन्य परिसर किराये पर देने वाले सभी लोग अपने किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं। पुलिस का कहना है कि इससे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, अपराधों की रोकथाम और जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने की भी अपील की गई है।1
- दुर्ग में सोमवार को हिंदुत्व से जुड़े संगठनों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, गो-संरक्षण के लिए केंद्रीय कानून बनाने और गो-पालन मंत्रालय की स्थापना की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत बड़ी संख्या में गो-भक्तों ने रैली निकाली और जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि देशभर में गो-सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। रैली के दौरान कार्यकर्ता जेसीबी पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि हाल के समय में गायों के साथ हो रही अमानवीय घटनाओं से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, गो-संरक्षण के लिए प्रभावी केंद्रीय कानून लागू करने और अलग से गो-पालन मंत्रालय की स्थापना की मांग की गई है। संगठन का दावा है कि देश की 5,100 तहसीलों से सवा पांच करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों के साथ गो-सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के समर्थन में प्रार्थना पत्र भेजा गया था। उनका कहना है कि अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं होने के कारण शासन-प्रशासन को पुनः स्मरण कराने के उद्देश्य से दोबारा ज्ञापन सौंपा गया है।4
- देवांगना घाटी में हुए गैंगरेप मामले में चित्रकूट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली भी लगी। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोग पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। साथ ही, वे न्याय की मांग भी कर रहे हैं। #Chitrakoot #DevanganaGhati #GangrapeCase1