logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भगुवापुरा के मन्नत धर्म कांटा पर अधिक शुल्क वसूली के आरोप, किसानों ने जांच की मांग की दैनिक पुष्पांजलि टुडे भगुवापुरा/दतिया। ग्राम पंचायत भगुवापुरा के आलमपुर रोड स्थित मन्नत धर्म कांटा पर किसानों एवं वाहन चालकों ने निर्धारित दरों से अधिक शुल्क वसूले जाने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि धर्म कांटा के संचालक विजेंद्र सिंह राजपूत उर्फ छोटू द्वारा विभिन्न वाहनों के वजन के लिए अन्य धर्म कांटों की तुलना में कई गुना अधिक शुल्क लिया जा रहा है। किसानों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली, बोलेरो पिकअप एवं अन्य लोडिंग वाहनों का वजन कराने पर उनसे ₹250 तक लिए जाते हैं, जबकि ट्रैक-डंपर एवं 22 चक्का वाहनों के वजन के लिए ₹500 तक वसूले जाने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि भगुवापुरा क्षेत्र के अन्य धर्म कांटों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का वजन ₹50, बैटरी चालित लोडिंग वाहन का ₹30 तथा ट्रैक-डंपर एवं 22 चक्का वाहनों का वजन ₹200 में किया जाता है। ऐसे में एक ही क्षेत्र में शुल्क में भारी अंतर होने से किसानों और वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, सभी धर्म कांटों पर निर्धारित शुल्क सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराई जाए तथा यदि अधिक शुल्क वसूली की पुष्टि होती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

2 days ago
user_Betal Singh gaur
Betal Singh gaur
मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
2 days ago

भगुवापुरा के मन्नत धर्म कांटा पर अधिक शुल्क वसूली के आरोप, किसानों ने जांच की मांग की दैनिक पुष्पांजलि टुडे भगुवापुरा/दतिया। ग्राम पंचायत भगुवापुरा के आलमपुर रोड स्थित मन्नत धर्म कांटा पर किसानों एवं वाहन चालकों ने निर्धारित दरों से अधिक शुल्क वसूले जाने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि धर्म कांटा के संचालक विजेंद्र सिंह राजपूत उर्फ छोटू द्वारा विभिन्न वाहनों के वजन के लिए अन्य धर्म कांटों की तुलना में कई गुना अधिक शुल्क लिया जा रहा है। किसानों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली, बोलेरो पिकअप एवं अन्य लोडिंग वाहनों का वजन कराने पर उनसे ₹250 तक लिए जाते हैं, जबकि ट्रैक-डंपर एवं 22 चक्का वाहनों के वजन के लिए ₹500 तक वसूले जाने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि भगुवापुरा क्षेत्र के अन्य धर्म कांटों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का वजन ₹50, बैटरी चालित लोडिंग वाहन का ₹30 तथा ट्रैक-डंपर एवं 22 चक्का वाहनों का वजन ₹200 में किया जाता है। ऐसे में एक ही क्षेत्र में शुल्क में भारी अंतर होने से किसानों और वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, सभी धर्म कांटों पर निर्धारित शुल्क सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराई जाए तथा यदि अधिक शुल्क वसूली की पुष्टि होती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 मतगणना शांति पूर्ण सम्पन्न कांग्रेस प्रत्याशी 6 हजार 16 वोटो से जीते दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 मतगणना शांति पूर्ण सम्पन्न कांग्रेस प्रत्याशी 6 हजार 16 वोटो से जीते दतिया 03 अगस्त 2026 / दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के मतों की गणना आज सोमवार को शासकीय पोलीटेक्निक कॉलेज दतिया में बनाये मतगणना केन्द्र पर प्रातः 8 बजे से शुरू हुई। मतगणना उपरांत दतिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार श्री घनश्याम सिंह को रिटर्निग ऑफीसर द्वारा विजयी घोषित किया गया। दतिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार श्री घनश्याम सिंह 66757 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। इनके निकटतम प्रतिद्धति भाजपा के उम्मीदवार श्री आशुतोष तिवारी को 60741 मत मिले। इस दौरान निर्वाचन प्रेक्षक श्री विजय भारती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल, सीईओ जिला पंचायत दतिया श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    1
    दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 मतगणना शांति पूर्ण सम्पन्न 
कांग्रेस प्रत्याशी 6 हजार 16 वोटो से जीते
दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 मतगणना शांति पूर्ण सम्पन्न 
कांग्रेस प्रत्याशी 6 हजार 16 वोटो से जीते 
दतिया 03 अगस्त 2026 / दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के मतों की गणना आज सोमवार को शासकीय पोलीटेक्निक कॉलेज दतिया में बनाये मतगणना केन्द्र पर प्रातः 8 बजे से शुरू हुई। मतगणना उपरांत दतिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार श्री घनश्याम सिंह को रिटर्निग ऑफीसर द्वारा विजयी घोषित किया गया। 
दतिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार श्री घनश्याम सिंह 66757 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। इनके निकटतम प्रतिद्धति भाजपा के उम्मीदवार श्री आशुतोष तिवारी को 60741 मत मिले। इस दौरान निर्वाचन प्रेक्षक श्री विजय भारती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल, सीईओ जिला पंचायत दतिया श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर आलमपुर में जश्न,ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी दतिया विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की घोषणा के बाद आलमपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया आलमपुर नगर के विजय मंच पर वीर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े एव आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई! नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह कौरव ने कहा कि है जीत केवल एक प्रत्याशी की नहीं है बल्कि कांग्रेस की विचारधारा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है उन्होंने इसे जनता का जनादेश बताया है विजय उत्सव में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    1
    दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर आलमपुर में जश्न,ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी
दतिया विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की घोषणा के बाद आलमपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया आलमपुर नगर के विजय मंच पर वीर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े एव आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई! नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह कौरव  ने कहा कि है जीत केवल एक प्रत्याशी की नहीं है बल्कि कांग्रेस की विचारधारा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है उन्होंने इसे जनता का जनादेश बताया है विजय उत्सव में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
    DHARMENDRA SINGH KAURAV
    Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • भिंड। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर जिलेभर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोले बाबा के जयकारों से गूंजा भिंड भिंड। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर जिलेभर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। भिंड की 17वीं बटालियन स्थित पार्क के सामने भगवान भोले बाबा के मंदिर पर भी भक्तों की भारी भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की
    1
    भिंड। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर जिलेभर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया।
सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोले बाबा के जयकारों से गूंजा भिंड
भिंड। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर जिलेभर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया।
भिंड की 17वीं बटालियन स्थित पार्क के सामने भगवान भोले बाबा के मंदिर पर भी भक्तों की भारी भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव जीत पर कांग्रेस का जश्न: परेड चौराहे पर बांटे लड्डू, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी भिंड। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सोमवार को नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भिंड के परेड चौराहे पर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आमजन को लड्डू बांटे, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और नारेबाजी कर खुशी जाहिर की।वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि दतिया की जनता ने लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित और विकास की राजनीति पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस को जीत दिलाई है। उन्होंने इसे प्रदेश में कांग्रेस के प्रति बढ़ते जनविश्वास का परिणाम बताया।नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा कि दतिया उपचुनाव की जीत से प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में भी पार्टी जनता के बीच मजबूती से अपनी बात रखेगी।
    1
    दतिया उपचुनाव जीत पर कांग्रेस का जश्न: परेड चौराहे पर बांटे लड्डू, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
भिंड। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सोमवार को नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भिंड के परेड चौराहे पर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आमजन को लड्डू बांटे, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और नारेबाजी कर खुशी जाहिर की।वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि दतिया की जनता ने लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित और विकास की राजनीति पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस को जीत दिलाई है। उन्होंने इसे प्रदेश में कांग्रेस के प्रति बढ़ते जनविश्वास का परिणाम बताया।नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा कि दतिया उपचुनाव की जीत से प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में भी पार्टी जनता के बीच मजबूती से अपनी बात रखेगी।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 326 दिन की शराब दुकान का टेंडर पूरा होने के बाद भी नहीं मिला आवंटन। भिंड में आबकारी विभाग सवालों के घरे में। अब ठेकेदार ने मांगी 5 लाख की धरोहर राशि वापस। भिंड में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शराब दुकान के टेंडर में सबसे ऊंची बोली लगाने वाले आवेदक को करीब तीन महीने बाद भी दुकान का आवंटन आदेश जारी नहीं किया गया। इससे नाराज आवेदक ने अब जिला आबकारी अधिकारी को आवेदन देकर 5 लाख रुपये की धरोहर राशि ब्याज सहित वापस करने और नई निविदा में शामिल नहीं करने की मांग की है। आवेदक का कहना है कि विभागीय देरी के कारण उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है,साथ ही शासन को करोड़ो रुपये के राजस्व की चपत लगी है। मामला भिंड जिले की लश्कर रोड क्रमांक-1 स्थित देशी शराब दुकान का है। आवेदक कुलदीप सिंह के अनुसार, आबकारी विभाग ने 7 मई 2026 को 326 दिनों की अवधि के लिए शराब दुकान की निविदा प्रक्रिया आयोजित की थी। उन्होंने इसमें भाग लिया और उनकी बोली सबसे अधिक होने के कारण नियमानुसार दुकान का आवंटन उन्हें मिलना चाहिए था। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद आज तक विभाग द्वारा स्वीकृति और आवंटन आदेश जारी नहीं किया गया। विभागीय विलंब के कारण दुकान संचालन की अवधि लगातार कम होती जा रही है, जिससे व्यवसायिक रूप से भारी नुकसान होने की आशंका है। आवेदक का कहना है कि उसने निविदा की सभी शर्तों का पालन किया और 5 लाख रुपये की ईएमडी (सिक्क्युरिटी डिपॉजिट)भी जमा की थी। आवेदक ने जिला आबकारी अधिकारी से मांग की है कि यदि विभाग समय पर दुकान का आवंटन नहीं कर सकता, तो उसका नाम इस निविदा प्रक्रिया से अलग किया जाए और जमा की गई 5 लाख रुपये की धरोहर राशि ब्याज सहित उसके बैंक खाते में तत्काल वापस की जाए। आवेदन के साथ निविदा रसीद, ईएमडी भुगतान का प्रमाण और कैंसिल चेक भी संलग्न किया गया है।साथ ही पीड़ित ठेकेदार ने हाईकोर्ट की भी शरण ली है। अब देखना होगा कि आबकारी विभाग इस आवेदन पर क्या फैसला लेता है। यदि आवेदक के आरोप सही साबित होते हैं, तो यह मामला विभागीय कार्यप्रणाली और टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है।
    1
    326 दिन की शराब दुकान का टेंडर पूरा होने के बाद भी नहीं मिला आवंटन।
भिंड में आबकारी विभाग सवालों के घरे में।
अब ठेकेदार ने मांगी 5 लाख की धरोहर राशि वापस।
भिंड में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शराब दुकान के टेंडर में सबसे ऊंची बोली लगाने वाले आवेदक को करीब तीन महीने बाद भी दुकान का आवंटन आदेश जारी नहीं किया गया। इससे नाराज आवेदक ने अब जिला आबकारी अधिकारी को आवेदन देकर 5 लाख रुपये की धरोहर राशि ब्याज सहित वापस करने और नई निविदा में शामिल नहीं करने की मांग की है। आवेदक का कहना है कि विभागीय देरी के कारण उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है,साथ ही शासन को करोड़ो रुपये के राजस्व की चपत लगी है।
मामला भिंड जिले की लश्कर रोड क्रमांक-1 स्थित देशी शराब दुकान का है। आवेदक कुलदीप सिंह के अनुसार, आबकारी विभाग ने 7 मई 2026 को 326 दिनों की अवधि के लिए शराब दुकान की निविदा प्रक्रिया आयोजित की थी। उन्होंने इसमें भाग लिया और उनकी बोली सबसे अधिक होने के कारण नियमानुसार दुकान का आवंटन उन्हें मिलना चाहिए था।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद आज तक विभाग द्वारा स्वीकृति और आवंटन आदेश जारी नहीं किया गया। विभागीय विलंब के कारण दुकान संचालन की अवधि लगातार कम होती जा रही है, जिससे व्यवसायिक रूप से भारी नुकसान होने की आशंका है। आवेदक का कहना है कि उसने निविदा की सभी शर्तों का पालन किया और 5 लाख रुपये की ईएमडी (सिक्क्युरिटी डिपॉजिट)भी जमा की थी।
आवेदक ने जिला आबकारी अधिकारी से मांग की है कि यदि विभाग समय पर दुकान का आवंटन नहीं कर सकता, तो उसका नाम इस निविदा प्रक्रिया से अलग किया जाए और जमा की गई 5 लाख रुपये की धरोहर राशि ब्याज सहित उसके बैंक खाते में तत्काल वापस की जाए। आवेदन के साथ निविदा रसीद, ईएमडी भुगतान का प्रमाण और कैंसिल चेक भी संलग्न किया गया है।साथ ही पीड़ित ठेकेदार ने हाईकोर्ट की भी शरण ली है।
अब देखना होगा कि आबकारी विभाग इस आवेदन पर क्या फैसला लेता है। यदि आवेदक के आरोप सही साबित होते हैं, तो यह मामला विभागीय कार्यप्रणाली और टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ग्वालियर : आज शाम ग्वालियर में झमाझम हुई बारिश, गर्मी से मिली लोगों को थोड़ी राहत, सड़के हुई पानी में लबालब। रोड के बीचों बीच गहरे गड्डों में पानी भरने से हो सकते हैँ बड़े हादसे। आज शाम ग्वालियर में झमाझाम बारिश हो रही हैं।ग्वालियर वासी जिसका इंतजार कई दिनों से कर रहे थे आज श्रावण मांस के पहले सोमवार में उनकी इच्छा बाबा भोलेनाथ कि कृपा से पूरी हो गई। इस बरसात से लोगो को थोड़ा गर्मी से राहत हुई हैं। अबकी बार जून जुलाई का माह लगभग ग्वालियर में सूखा ही निकल गया। प्रति दिन लोग आसमान की तरफ बादलों को देखते रहते थे लेकिन आसमान में कभी बदल तो दिख जाते थे लेकिन वे बिना बरसात किये हुए ही चले जाते थे। आज रावण मास का पहला सोमवार था और ऐसा माना जाता है सावन मास का महीना भगवान भोलेनाथ की कृपा का होता है और आज भगवान भोलेनाथ की कृपा से श्रावण मास का पहला सोमवार था और झमाझम बारिश ग्वालियर में हो रही है। जिसके कारण ग्वालियर वासियों को गर्मी से राहत भरी खबर है। हमारे ग्वालियर संवाददाता ने भरी वर्षात में जब ग्वालियर की सड़को पर निकले तो सड़को का दृश्य चोंकाने वाला था। आधा घंटे की वारिष में ही सड़के पानी में लबालब हो चुकी थीं। रोड़ों पर गड्डे भी दिखाई नहीं दे रहे थे। सागरताल चौराहा जलालपुर रीड पर तो हमारे संवाददाता की फोर व्हीलर गाड़ी का पहिया ही बीच रोड पर पानी से भरे गड्डे में चला गया तथा बोनट भी डेमेज हो गया। यह गड्डा बड़े हादसे को न्योता दे रहा हैं। हमारे संवाददाता ने इन गड्डों के बारे में कई बार पूर्ब में समाचार मीडिया के माध्यम से अवगत कराया जा चुका हैं। लेकिन प्रशासन बेखबर है। जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हो जाता है।
    2
    ग्वालियर : आज शाम ग्वालियर में झमाझम हुई बारिश, गर्मी से मिली लोगों को थोड़ी राहत, सड़के हुई पानी में लबालब। रोड के बीचों बीच गहरे गड्डों में पानी भरने से हो सकते हैँ बड़े हादसे।
आज शाम ग्वालियर में झमाझाम  बारिश हो रही हैं।ग्वालियर वासी जिसका इंतजार कई दिनों से कर रहे थे आज श्रावण मांस  के पहले सोमवार में उनकी इच्छा बाबा भोलेनाथ कि कृपा से पूरी हो गई। इस बरसात से लोगो को थोड़ा गर्मी से राहत हुई हैं। 
अबकी बार जून जुलाई का माह लगभग ग्वालियर में सूखा ही निकल गया।  प्रति दिन लोग आसमान की तरफ बादलों को देखते रहते थे लेकिन आसमान में कभी बदल तो दिख जाते थे लेकिन वे बिना बरसात किये हुए ही चले जाते थे। आज रावण मास का पहला सोमवार था और ऐसा माना जाता है सावन मास का महीना भगवान भोलेनाथ की कृपा का होता है और आज भगवान भोलेनाथ की कृपा से श्रावण मास का पहला सोमवार था और झमाझम बारिश ग्वालियर में हो रही है। जिसके कारण ग्वालियर वासियों को गर्मी से राहत भरी खबर है।
हमारे ग्वालियर संवाददाता ने भरी वर्षात में जब ग्वालियर की सड़को पर निकले तो सड़को का दृश्य चोंकाने वाला था।  आधा घंटे की वारिष में ही सड़के पानी में लबालब हो चुकी थीं। रोड़ों पर गड्डे भी दिखाई नहीं दे रहे थे। सागरताल चौराहा जलालपुर रीड पर तो हमारे संवाददाता की फोर व्हीलर गाड़ी का पहिया ही बीच रोड पर पानी से भरे गड्डे में चला गया तथा बोनट भी डेमेज हो गया। यह गड्डा बड़े हादसे को न्योता दे रहा हैं।
हमारे संवाददाता ने इन गड्डों के बारे में कई बार पूर्ब में समाचार मीडिया के माध्यम से अवगत कराया जा चुका हैं। लेकिन प्रशासन बेखबर है। जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हो जाता है।
    user_सुरेश चन्द्र रावत
    सुरेश चन्द्र रावत
    Local News Reporter ग्वालियर (गिरद), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सेवड़ा बस स्टैंड परआज कुंवर घनश्याम सिंह जी को विधायक बनने की जीत की खुशी में सेवड़ा बस स्टैंड पर सभी कांग्रेस के कार्य कर्ता द्वारा मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई एब शुभकामनाएं दी
    1
    सेवड़ा बस स्टैंड परआज कुंवर घनश्याम सिंह जी को विधायक बनने की  जीत की खुशी में सेवड़ा बस स्टैंड पर सभी कांग्रेस के कार्य कर्ता द्वारा मिठाई खिलाकर एक दूसरे को  बधाई एब शुभकामनाएं दी
    user_हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    Librarian सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    28 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.