मूढ़ादेव गांव के पास कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: हाईवे पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत से मचा कोहराम कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर मूढ़ादेव गांव के पास हाईवे पार करते समय एक अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के मूढ़ादेव गांव निवासी शशि प्रभा रविवार शाम करीब 5 बजे अपने खेतों की ओर जा रही थीं। इसी दौरान नेशनल हाईवे पार करते समय औरैया से कानपुर की ओर जा रही एक अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि शशि प्रभा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुत्र आलोक, दीपक और रोहित का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में फिर से चीख-पुकार मच गई। थाना सिकंदरा प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

- कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर मूढ़ादेव गांव के पास हाईवे पार करते समय एक अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के मूढ़ादेव गांव निवासी शशि प्रभा रविवार शाम करीब 5 बजे अपने खेतों की ओर जा रही थीं। इसी दौरान नेशनल हाईवे पार करते समय औरैया से कानपुर की ओर जा रही एक अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि शशि प्रभा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुत्र आलोक, दीपक और रोहित का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में फिर से चीख-पुकार मच गई। थाना सिकंदरा प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- कानपुर देहात | मंगलपुर थाना क्षेत्र में तीन दुकानों में आग मंगलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर–मंगलपुर मेन रोड पर लौवा गांव के सामने बीती रात लगभग 12:30 बजे तीन दुकानों में आग लगने की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चाय-समोसा की दुकान (अरुण कुमार उर्फ शेरा), कल्लू अली हेयर सैलून तथा अंडे की दुकान (अर्पित) में आग लग गई। आग के दौरान दुकान में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे आसपास दहशत का माहौल बन गया। दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना स्थल के सामने पेट्रोल पंप होने के कारण स्थिति गंभीर हो सकती थी, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। संबंधित पक्षों द्वारा तहरीर दिए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (नोट: आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के उपरांत ही हो सकेगी।)1
- dhorera gaoo Janetpur ke pass ovravirij hona bahut jaruri he dm sahab se haat jood kar nivedan he ki kirpeya iske bare me shunbayi kare1
- मोहल्ला गोविंद नगर में पूरे उत्साह, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की शानदार मिसाल देखने को मिली। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने एकत्र होकर विधि-विधान से होली माता की पूजा-अर्चना की तथा “होली मैया की जय” के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी चिन्हित होलिका दहन स्थलों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई और व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने आम जनमानस से अपील की कि होली का पर्व सौहार्द, शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। अधिकारियों ने समस्त जनपदवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और खुशहाल त्योहार मनाने का संदेश दिया। प्रशासन की सतर्कता और नागरिकों की सहभागिता के बीच गोविंद नगर में होलिका दहन का आयोजन पूरी गरिमा और शांति के साथ संपन्न हुआ।3
- औरैया में शहर से 3 किलोमीटर दूर श्री लड्डू गोपाल मंदिर प्रांगण में भक्तों ने भक्तिमय होली का आंनद लिया और जमकर फूल गुलाल अबीर इत्र सड़ होली खेली। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु, लड्डू गोपाल के सेवक मौजूद रहे।1
- होली व रमज़ान त्योहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च। एसपी अभिषेक भारती, एएसपी आलोक मिश्रा व सीओ बिधूना ने भारी पुलिस बल के साथ किया मार्च। थाना बिधूना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में निकाला गया फ्लैग मार्च। आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए सतर्क रहने की अपील की। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिए गए सख्त दिशा-निर्देश। अराजक तत्वों को चेतावनी, देते हुये पुलिस अधिक्षक अभिषेक भारतीय ने कहा कि माहौल बिगाड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई2
- होली के पावन पर्व पर श्री लड्डू गोपाल मंदिर औरैया पर भव्य फूल गुलाल इत्र मक्खन इत्यादि का होली आयोजन किया गया श्री लड्डू गोपाल मंदिर औरैया धाम सरकार श्री अंकुश तिवारी जी महाराज अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक2
- झींझक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज मार्ग की जर्जर हालत को लेकर उठे विरोध के बाद आखिरकार मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। लंबे समय से खस्ताहाल सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को नगर पालिका झींझक के सभासदों और स्थानीय लोगों ने ओवरब्रिज की खराब स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था और तत्काल मरम्मत की मांग उठाई थी। इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद संबंधित विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। रविवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सियन) सुनील कुमार सिंह, अवर अभियंता दिनेशचंद्र, सहायक अभियंता शिवम पाल तथा सेतु निगम के जिला प्रोजेक्ट मैनेजर एस.के. सुमन मौके पर पहुंचे और ओवरब्रिज की जर्जर सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता शिवम पाल ने शीघ्र मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद रविवार रात से ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे तक ओवरब्रिज मार्ग की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया। सड़क दुरुस्त होने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने विभागीय अधिकारियों का आभार जताया।1