Shuru
Apke Nagar Ki App…
देशभर में पुतला बनाकर जूता चप्पलों से पीटकर जलाया जा रहा धर्म की आड़ में पाखंड अंधविश्वास पाखंडी बाबा धीरेंद्र गर्ग देश की माता बहनों से लेकर भगवान तक को अपमान कर रहा शादीशुदा महिलाओं को रजिस्ट्री हो चुकी और बिना शादीशुदा लड़कियों को बोल रहा है यह खाली प्लाट है इसकी अभी रजिस्ट्री नहीं हुई अभद्र टिप्पणी फिर भी इस पर नेताओं की आड़ में कोई कार्रवाई नहीं हो रही
Jay Jawan Jay Kisan
देशभर में पुतला बनाकर जूता चप्पलों से पीटकर जलाया जा रहा धर्म की आड़ में पाखंड अंधविश्वास पाखंडी बाबा धीरेंद्र गर्ग देश की माता बहनों से लेकर भगवान तक को अपमान कर रहा शादीशुदा महिलाओं को रजिस्ट्री हो चुकी और बिना शादीशुदा लड़कियों को बोल रहा है यह खाली प्लाट है इसकी अभी रजिस्ट्री नहीं हुई अभद्र टिप्पणी फिर भी इस पर नेताओं की आड़ में कोई कार्रवाई नहीं हो रही
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जिला जबलपुर के किसानों में एक अलग प्रकार की खुशी देखने को मिली क्योंकि उनकी फसल कट रही है1
- 🔴 कटनी में ₹45 हजार की रिश्वत लेते रेलवे का इंजीनियर गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा कर्मचारियों की नियुक्ति के बदले प्रति कर्मचारी ₹1,500 मांगने का आरोप, जबलपुर की CBI कोर्ट ने 12 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा। कटनी। रेलवे में कर्मचारियों की नियुक्ति के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जबलपुर की टीम ने न्यू कटनी जंक्शन में पदस्थ एक वरिष्ठ अनुभाग अभियंता को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजयवीर सिंह के रूप में हुई है, जो वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (इलेक्ट्रिक-एम) के पद पर पदस्थ था। सीबीआई ने उसे 5 नवंबर की रात 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी को शुक्रवार, 6 नवंबर को जबलपुर की सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 12 नवंबर 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रति कर्मचारी ₹1,500 रिश्वत मांगने का आरोप जानकारी के मुताबिक, कटनी के श्याम मुखर्जी वार्ड निवासी शशांक कुशवाहा रेलवे में ठेकेदार हैं। उनके कई कर्मचारी स्टेशन पर काम करते हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कर्मचारियों की नियुक्ति के बाद रेलवे अधिकारी अजयवीर सिंह ने प्रति कर्मचारी 1,500 रुपए के हिसाब से रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद शशांक कुशवाहा ने सीबीआई में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का सत्यापन कर CBI ने बिछाया जाल 4 नवंबर को सीबीआई के उपनिरीक्षक आयुष कुमार ने स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में शिकायत का सत्यापन किया। इस दौरान अधिकारी द्वारा 45 हजार रुपए की रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद 5 नवंबर की रात सीबीआई एसीबी जबलपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की गई। 500 रुपए के 90 नोट लेकर पहुंची टीम ट्रैप कार्रवाई से पहले कटनी पुलिस लाइन में स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया तैयार की गई। शिकायतकर्ता के पिता तेजराम कुशवाहा ने 500 रुपए के 90 नोट, यानी कुल 45 हजार रुपए सीबीआई टीम को उपलब्ध कराए। सीबीआई के मुताबिक, आरोपी अधिकारी ने तेजराम कुशवाहा से 45 हजार रुपए की रकम मांगी और स्वीकार कर ली। तय संकेत मिलते ही सीबीआई टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया और रिश्वत की रकम बरामद कर ली। 12 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी का सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे जबलपुर की सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 12 नवंबर 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे की जांच जारी है। सच तक पत्रिका न्यूज़ 📰 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर1
- देशभर में पुतला बनाकर जूता चप्पलों से पीटकर जलाया जा रहा धर्म की आड़ में पाखंड अंधविश्वास पाखंडी बाबा धीरेंद्र गर्ग देश की माता बहनों से लेकर भगवान तक को अपमान कर रहा शादीशुदा महिलाओं को रजिस्ट्री हो चुकी और बिना शादीशुदा लड़कियों को बोल रहा है यह खाली प्लाट है इसकी अभी रजिस्ट्री नहीं हुई अभद्र टिप्पणी फिर भी इस पर नेताओं की आड़ में कोई कार्रवाई नहीं हो रही1
- जिला जबलपुर में लगभग सभी किसानों की धान की कटाई पूर्णता कट गई है1
- सज चुका है बाबा केदार का श्री केदारनाथ धाम बस 4 दिन और शेष फिर बाबा केदार के कपाट 6 माह के लिए बंद हो जाएंगे सज चुका है बाबा केदार का श्री केदारनाथ धाम बस 4 दिन और शेष फिर बाबा केदार के कपाट 6 माह के लिए बंद हो जाएंगे1
- तेंदूखेड़ा में एसडीएम के बंगले पर हंगामे का आरोप, पत्रकार सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत 50 हजार रुपये मांगने, अभद्रता और झूमाझपटी का एसडीएम ने लगाया आरोप, थाना प्रभारी को सौंपा शिकायती आवेदन; पुलिस जांच के बाद सामने आएगी घटना की सच्चाई।1
- मां और बच्चों की रचनात्मकता ने सजाया दीपावली कार्निवल,फैंसी ड्रेस में दिखीं अनूठी प्रस्तुतियां मां और बच्चों की रचनात्मकता ने सजाया दीपावली कार्निवल,फैंसी ड्रेस में दिखीं अनूठी प्रस्तुतियां स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल और भव्य राम दरबार रहे आकर्षण का केंद्र, माताओं ने उत्साह से लिया हिस्सा मंडला। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में किड्ज़ी सिविल लाइंस मंडला में दीपावली कार्निवल का आयोजन किया गया। इसमें मां और बच्चों की रचनात्मकता,आकर्षक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मां और बच्चों की वेशभूषा प्रतियोगिता रही। इसमें माताओं ने अपने बच्चों के साथ विभिन्न विषयों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में मिसमैच वेशभूषा,वेस्ट मटेरियल का पुनः उपयोग, राॅयल जनरेशन,बॉलीवुड दीपावली थीम समारोह, कहानी की पुस्तक और उसका नन्हा नायक, पुरानी जनरेशन और नई जनरेशन, कल्पनाओं के पंख, नारी शक्ति तथा कलाकार और उसकी अनुपम कृति जैसे विषय शामिल रहे।माताओं ने आकर्षक परिधानों और अनूठी कल्पनाओं के माध्यम से इन विषयों को जीवंत किया। मां और बच्चों की खूबसूरत जुगलबंदी और आपसी तालमेल कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।कार्निवल में दीपावली व्यंजन मेले का भी आयोजन किया गया। माताओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल ने लोगों को आकर्षित किया। वहीं भव्य राम दरबार की सजावट ने परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। विभिन्न मापदंडों के आधार पर प्रतियोगिता का निर्णायक मूल्यांकन मनु डीके एवं मोनिका कछवाहा ने किया। अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के साथ माताओं को भी अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता दिखाने का अवसर देते हैं। विद्यालय की सेंटर हेड शालिनी शुक्ला एवं कोऑर्डिनेटर राशि पमनानी ने सभी माताओं का आभार व्यक्त किया। शालिनी शुक्ला ने आयोजन की सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों और पूरी टीम के सामूहिक प्रयास एवं समर्पण को दिया।1
- 🔴 जबलपुर में बर्तन व्यापारी और कर्मचारी पर चाकू से हमला, 6 बदमाशों ने घेरकर किया वार; CCTV से तलाश जारी तीन बाइकों पर सवार होकर आए थे पांच से छह हमलावर, व्यापारी की पीठ, गर्दन और हाथ पर चाकू के घाव; बचाने पहुंचे कर्मचारी को भी किया घायल। जबलपुर। आधारताल थाना क्षेत्र में देर रात दुकान बंद कर कर्मचारी के साथ घर लौट रहे बर्तन व्यापारी पर पांच से छह बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। तीन बाइकों पर सवार होकर आए आरोपियों ने पहले व्यापारी की बाइक रोककर उन्हें घेर लिया और फिर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। व्यापारी को बचाने पहुंचे कर्मचारी पर भी बदमाशों ने हमला कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल व्यापारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 'वहां क्यों रुके हैं' पूछने पर शुरू हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, आधारताल निवासी बर्तन व्यापारी आहत विशेष की जयप्रकाश नगर में दुकान है। धनतेरस और दीपावली के चलते इन दिनों दुकान देर रात तक खुल रही थी। घटना की रात करीब 3:30 बजे व्यापारी दुकान बंद कर अपने कर्मचारी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार पांच से छह युवक वहां पहुंचे और व्यापारी की बाइक रोककर उन्हें घेर लिया। व्यापारी ने युवकों से पूछा कि वे वहां क्यों रुके हैं। आरोप है कि इसी बात पर एक युवक दौड़कर उनके पास पहुंचा और चाकू से लगातार कई वार कर दिए। बचाने पहुंचे कर्मचारी पर भी किया हमला व्यापारी पर हमला होते देख कर्मचारी बीच-बचाव करने पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल होने के बावजूद व्यापारी ने बदमाशों का मुकाबला करने की कोशिश की, लेकिन वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीठ, गर्दन और हाथ पर चाकू के घाव घटना के बाद कर्मचारी ने तत्काल डायल 108 पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही आधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यापारी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि व्यापारी की पीठ, गर्दन और हाथ में चाकू के घाव हैं। त्योहार के समय हुई इस वारदात से इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस आधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के मुताबिक, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल विवाद की असली वजह स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक तौर पर व्यापारी और युवकों के बीच अचानक हुई बहस को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सच तक पत्रिका न्यूज़ 📰 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर1