लोकेशन रीवा। बिजली कटौती पर हिनौता पावर हाउस का घेराव, कांग्रेस-किसानों का उग्र प्रदर्शन। रीवा जिले के हिनौता पावर हाउस में घंटों बिजली कटौती से नाराज़ किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया, नियमित बिजली आपूर्ति, जले ट्रांसफार्मर बदलने और स्टाफ बढ़ाने की मांग को लेकर पावर हाउस का घेराव किया गया। सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के हिनौता पावर हाउस से जुड़े 20 से अधिक गांवों में लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर के नेतृत्व में सैकड़ों किसान और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि धान की रोपाई के समय बिजली नहीं मिलने से खेती प्रभावित हो रही है, जबकि उमस और अंधेरे के कारण आमजन भी परेशान हैं। धरना स्थल पर पहुंचे कनिष्ठ यंत्री अभिषेक गौरव सोनी ने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए तीन दिन के भीतर फॉल्ट सुधारने और जले ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि तय समय में व्यवस्था नहीं सुधरी तो कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
लोकेशन रीवा। बिजली कटौती पर हिनौता पावर हाउस का घेराव, कांग्रेस-किसानों का उग्र प्रदर्शन। रीवा जिले के हिनौता पावर हाउस में घंटों बिजली कटौती से नाराज़ किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया, नियमित बिजली आपूर्ति, जले ट्रांसफार्मर बदलने और स्टाफ बढ़ाने की मांग को लेकर पावर हाउस का घेराव किया गया। सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के हिनौता पावर हाउस से जुड़े 20 से अधिक गांवों में लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर के नेतृत्व में सैकड़ों किसान और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि धान की रोपाई के समय बिजली नहीं मिलने से खेती प्रभावित हो रही है, जबकि उमस और अंधेरे के कारण आमजन भी परेशान हैं। धरना स्थल पर पहुंचे कनिष्ठ यंत्री अभिषेक गौरव सोनी ने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए तीन दिन के भीतर फॉल्ट सुधारने और जले ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि तय समय में व्यवस्था नहीं सुधरी तो कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
- सेमरिया विधानसभा के अंतर्गत हिनौता पावर हाउस में लाइट की समास्याओं कों लेकर किसानों एवं कांग्रेस जनों ने दिया ज्ञापन1
- satna काम के बहाने ले गए...... किए 15 दिन तक क्या हुआ ?1
- संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर सतना पहुँचा "समरसता संकल्प" का पवित्र कलश, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत *संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर सतना पहुँचा "समरसता संकल्प" का पवित्र कलश, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत* *राइजिंग सतना रामदत्त दाहिया* सतना- संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर काशी स्थित उनकी जन्मस्थली से प्रारंभ "समरसता संकल्प अभियान" के अंतर्गत निकली पवित्र कलश यात्रा शुक्रवार को रीवा होते हुए सतना पहुँची। जिले की सीमा केमार बेला में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद रीवा जिले के पदाधिकारियों से कलश ग्रहण किया गया। इसके उपरांत पवित्र कलश यात्रा केमार बेला से भाजपा जिला कार्यालय, सतना के लिए रवाना हुई। सामाजिक समरसता, समानता एवं सद्भाव का संदेश लेकर यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। भाजपा जिला कार्यालय पहुँचने पर कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने श्रद्धापूर्वक कलश का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। *कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित* इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी जी, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती मनीषा सिंह जी, भाजपा जिला रीवा के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गुप्ता जी, भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पांडे जी, विधायक श्री विक्रम सिंह जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह जी उपस्थित रहे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र दाहिया जी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री लक्ष्मण रावत जी, मंडल अध्यक्ष श्री जितेंद्र मिश्रा जी - मंडल मौहारी कटरा,जिला मीडिया प्रभारी रामदत्त दाहिया जी, छोटू केमार अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री श्री बद्री दहायत जी, भाजपा जिला पिछला मोर्चा मंत्री श्री संदीप वर्मा जी, जनपद सदस्य श्री प्रदेश द्विवेदी जी, श्री राम प्रकाश साहू जी, श्री बृजेश सेन जी, भाजपा जिला संगठन, मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी सहित, एवं मंडल स्तर के पदाधिकारीगण, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए। *समरसता का संदेश* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के संगठनात्मक नेतृत्व में भाजपा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समता, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने तथा उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। गुरु रविदास जी ने "मन चंगा तो कठौती में गंगा" का संदेश देकर समाज को एकता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए यह कलश यात्रा पूरे प्रदेश में समरसता का अलख जगा रही है।1
- Rewa : 1 अगस्त का इतिहास | भारत और विश्व की प्रमुख घटनाएँ 1 अगस्त का इतिहास | भारत और विश्व की प्रमुख घटनाएँ 1920 – महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ असहयोग आंदोलन की शुरुआत की। 1957 – भारत में नेशनल बुक ट्रस्ट (National Book Trust) की स्थापना हुई। 1975 – शेख मुजीबुर रहमान ने बांग्लादेश में एक-दलीय शासन व्यवस्था लागू की। 1995 – भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से इंटरनेट सेवा शुरू हुई, जिसे Videsh Sanchar Nigam Limited ने लॉन्च किया। 🎂 1 अगस्त को जन्मे प्रमुख व्यक्ति 1920 – बलबीर सिंह सीनियर, महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी। 1952 – मीना कुमारी का नाम कई सूचियों में आता है, लेकिन उनकी वास्तविक जन्मतिथि 1 अगस्त नहीं है—ऐसी सूचनाओं से सावधानी रखें। 🌍 1 अगस्त के प्रमुख दिवस विश्व स्तनपान सप्ताह (World Breastfeeding Week) की शुरुआत (1–7 अगस्त)। यॉर्कशायर डे (Yorkshire Day) (यूके)।1
- अगस्त 2026 की प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें: एलपीजी दामों में राहत: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG) की कीमतों में कटौती की गई है, जिससे व्यापारिक क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी। नियमों में बदलाव: आज 1 अगस्त से रेलवे बुकिंग, क्रेडिट कार्ड नियमों और पासपोर्ट फीस (जिसमें 14 साल बाद बढ़ोतरी हुई है) समेत कई नए नियम लागू हो गए हैं। मौसम का हाल: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी समेत देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है। खेल: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। विदेश/दुनिया: स्पेन के सेउटा सीमा पर प्रवासियों की भारी घुसपैठ के कारण यूरोप में तनाव बढ़ा है, जिसके चलते इटली ने स्पेन के साथ शेंगेन समझौते को फिलहाल निलंबित कर दिया है। 1 August ki. mukhya khabar 20261
- *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्युत आपूर्ति एवं ट्रांसफार्मर व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न* जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन एवं विद्युत शिकायतों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो भी विद्युत ट्रांसफार्मर खराब अथवा जल जाते हैं, उन्हें स्टोर से मरम्मत कराकर अधिकतम 48 घंटे के भीतर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने ट्रांसफार्मर परिवहन हेतु उपलब्ध वाहनों की संख्या दोगुनी किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे ट्रांसफार्मरों के प्रतिस्थापन एवं आपूर्ति कार्य में तेजी आएगी। समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि प्राप्त 400 शिकायतों के सापेक्ष 351 ट्रांसफार्मरों का प्रतिस्थापन/मरम्मत कर आपूर्ति कर दी गई है। इस पर जिलाधिकारी ने शेष 49 मामलों का भी शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि ट्रांसफार्मर मरम्मत में प्रयुक्त होने वाली आवश्यक सामग्री को स्थानीय स्तर पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखा जाए, ताकि बाहरी आपूर्ति पर निर्भरता कम हो तथा खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत एवं प्रतिस्थापन समयबद्ध रूप से किया जा सके। बैठक में अधीक्षण अभियंता ने किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि सभी विद्युत चालित पंपसेटों को एक साथ ऑटो मोड़ पर न रखें, बल्कि आवश्यकता के अनुसार उपयोग करें, जिससे विद्युत तंत्र पर अनावश्यक भार न पड़े। उन्होंने किसानों को अपने विद्युत संयोजन पर उपयुक्त क्षमता का कैपेसिटर बैंक स्थापित कराने की भी सलाह दी। इससे विद्युत वोल्टेज में सुधार होगा तथा कृषि कार्यों हेतु विद्युत आपूर्ति अधिक सुचारु रूप से उपलब्ध हो सकेगी।1
- *गुढ़ ब्रेकिंग* *पुलिस की जन चौपाल में नशामुक्ति, साइबर अपराध,और महिला सुरक्षा पर किया गया जागरूक* गुढ़। गुढ़ नगर स्थित श्री भागवत पैलेस में पुलिस विभाग द्वारा जनजागरूकता के उद्देश्य से जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रीवा संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान तथा डीएसपी मुख्यालय हिमाली पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। जन चौपाल में उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, बैंक धोखाधड़ी, महिला अपराधों की तत्काल सूचना देने तथा किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित कर निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी गुढ़ पुष्पेन्द्र यादव ने विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। जन चौपाल में भाजपा मंडल गुढ़ के अध्यक्ष एवं पुलिस विभाग के विधायक प्रतिनिधि अनंत कुमार गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, रावेंद्र मिश्रा, अनिल सिंह, बी.के. पाण्डेय, आलेश पयासी, अविनाश चतुर्वेदी, पार्षद ओम त्रिपाठी, जगदीश गोटिया, हीरालाल नामदेव, दीनू उपाध्याय, शैलेन्द्र बंसल, दुर्गेश गुप्ता, अधिवक्ता विनय कुमार गुप्ता, आनंद यादव, नीतेश साकेत, प्रभात तोमर, बालेश्वर गुप्ता, रोहित तिवारी, रक्षारानी पटेल, विकर्ष उपाध्याय, विकास तिवारी, सरपंच रामभजन साकेत, बुद्धसेन साकेत सहित गुढ़ थाने का समस्त पुलिस स्टाफ और लगभग 200 नागरिक उपस्थित रहे।1
- बिरला सीमेंट फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मौत | परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन सतना की बिरला सीमेंट फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने फैक्ट्री गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया और मृतक के बेटे को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की। इस वीडियो में जानिए पूरे मामले की जानकारी। 📍 स्थान: सतना, मध्य प्रदेश 🎥 वीडियो: प्रकाश पाठक #Satna #BirlaCement #SatnaNews #MadhyaPradesh #PrakashPathak1