जबलपुर के लार्डगंज थाना पुलिस ने पिस्तौल के साथ आदतन अपराधी को किया गिरफ्तार वाइस ओवर - जबलपुर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान के दौरान एक आदतन अपराधी 'प्रेम' को हथियार समेत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। लाडगंज थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने जेडीए बिल्डिंग, शताब्दीपुरम के पास से आरोपी को दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से तीन पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी गोहलपुर और विजयनगर क्षेत्र का सूचीबद्ध आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से कई मारपीट व अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने ये हथियार एनएसए (NSA) के तहत जेल में बंद अपने साथी 'लकी पटेल' से लगभग 15 से 20 हजार रुपये प्रति पिस्तौल के हिसाब से खरीदे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। इसके साथ ही, पुलिस अब अदालत से अनुमति लेकर जेल में बंद लकी पटेल से भी इस सिलसिले में अग्रिम पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
जबलपुर के लार्डगंज थाना पुलिस ने पिस्तौल के साथ आदतन अपराधी को किया गिरफ्तार वाइस ओवर - जबलपुर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान के दौरान एक आदतन अपराधी 'प्रेम' को हथियार समेत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। लाडगंज थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना के
आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने जेडीए बिल्डिंग, शताब्दीपुरम के पास से आरोपी को दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से तीन पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी गोहलपुर और विजयनगर क्षेत्र का सूचीबद्ध आदतन अपराधी है, जिसके
खिलाफ पहले से कई मारपीट व अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने ये हथियार एनएसए (NSA) के तहत जेल में बंद अपने साथी 'लकी पटेल' से लगभग 15 से 20 हजार रुपये प्रति पिस्तौल के हिसाब से खरीदे थे। पुलिस ने आरोपी के
खिलाफ आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। इसके साथ ही, पुलिस अब अदालत से अनुमति लेकर जेल में बंद लकी पटेल से भी इस सिलसिले में अग्रिम पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
- दमोह के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र में कांवड़ियों से मारपीट का आरोप, पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल दमोह। सावन माह में भगवान शिव की भक्ति में कांवड़ लेकर तीर्थ क्षेत्र बादकपुर पहुंचे कांवड़ियों के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कांवड़ियों और श्रद्धालुओं में नाराजगी का माहौल है। कांवड़ियों ने आरोप लगाया है कि धार्मिक यात्रा के दौरान उनके साथ मारपीट की गई तथा पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद उन्हें उचित सुरक्षा और सहायता नहीं मिली। घटना को लेकर पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन को विशेष इंतजाम करने चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। फिलहाल मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। पुलिस द्वारा घटना की जांच और आरोपों की पुष्टि के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।1
- 10 सूत्री मांगों को लेकर युवा कांग्रेस ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन गोटेगांव। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार को 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 7 वर्षीय बच्ची की घटना में शीघ्र निर्णय, पीड़ित परिवार को मुआवजा एवं सुरक्षा सहित क्षेत्र के स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई। युवा कांग्रेस ने स्कूलों में सीसीटीवी, चौकीदार, पेयजल एवं बैठने की उचित व्यवस्था सहित अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।1
- 🚨 तेजगढ़ में 18.25 लाख की लागत से बन रहा शाला भवन सवालों के घेरे में, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल सरकारी निर्माण में गुणवत्ता से समझौते के आरोप, क्या जिम्मेदार अधिकारी करेंगे मौके की जांच? मासूम बच्चों के भविष्य से जुड़ा है मामला तेजगढ़, दमोह। दमोह जिले के विकासखंड तेंदूखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत तेजगढ़ के तेजगढ़ गंज में शाला भवन निर्माण कार्य को लेकर निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। करीब ₹18.25 लाख की लागत से निर्माणाधीन इस शाला भवन में उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा सरकारी राशि से कराए जा रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता के निर्धारित मापदंडों की अनदेखी की जा रही है। निर्माण स्थल पर दिखाई दे रही सामग्री और निर्माण की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवाल ग्रामीणों का कहना है कि शाला भवन जैसा महत्वपूर्ण निर्माण कार्य बच्चों की सुरक्षा और उनके बेहतर भविष्य से सीधे जुड़ा हुआ है। ऐसे में निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में गंभीर समस्या का कारण बन सकती है। आरोप यह भी है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन सामग्री का इस्तेमाल किए जाने से सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका पैदा हो रही है। हालांकि इन आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों ने की जांच की मांग स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि निर्माणाधीन शाला भवन का मौके पर पहुंचकर तकनीकी निरीक्षण कराया जाए। निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता, स्वीकृत प्राक्कलन, निर्माण मापदंड और खर्च की गई राशि की जांच कराई जाए, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी भवन कोई सामान्य निर्माण नहीं होता, यहां क्षेत्र के नौनिहालों का भविष्य आकार लेगा। इसलिए निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होना चाहिए। अब जांच के बाद सामने आएगी हकीकत करीब 18.25 लाख रुपये की लागत वाले इस निर्माण कार्य को लेकर उठ रहे सवालों के बाद अब जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। यदि निर्माण कार्य में निर्धारित मापदंडों का पालन हो रहा है तो जांच के माध्यम से स्थिति स्पष्ट हो सकती है और यदि कहीं अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग भी उठ सकती है। अब देखना होगा कि बच्चों के लिए बन रहे इस शाला भवन की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों पर जिम्मेदार विभाग कब तक संज्ञान लेता है और क्या मौके पर जांच कर वास्तविक स्थिति जनता के सामने लाई जाती है।1
- खमरिया बाजार में घर में निकला जहरीला गोहरा, सर्प मित्रों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू खमरिया बाजार में घर में निकला जहरीला गोहरा, सर्प मित्रों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू घंसौर तहसील अंतर्गत खमरिया बाजार में एक घर पर निकला जहरीला गोहरा निकलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना सर्प मित्रों को दी गई। आज 10 अगस्त 2026, सोमवार को घंसौर निवासी सर्प मित्र बल्लू नामदेव एवं सर्प मित्र नरेश बंशकार मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक गोहरे का रेस्क्यू किया। इसके बाद गोहरे को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। सर्प मित्रों की तत्परता से घर के लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, गोहरे को भी सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में पहुंचा दिया गया।1
- गोटेगांव नगर के श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर की छत से टपक रहा पानी,,,1
- आदिवासी दिवस पर युवा सरपंच की हुंकार! सुनिए क्या कहा 🔥 विश्व आदिवासी दिवस पर हजारों की भीड़ में युवा सरपंच योगेंद्र टेकाम ने आदिवासी समाज की एकता, शिक्षा और जल-जंगल-जमीन के अधिकारों को लेकर जोशीला संदेश दिया। सुनिए उन्होंने क्या कहा! 🔥✊1
- बरमान घाट पर नाविकों एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात्रि के समय नाव का संचालन न करने की लगातार मुनादी कराई जा रही है। मुनादी के माध्यम से लोगों को स्पष्ट रूप से समझाइश दी जा रही है कि रात्रि में नाव का संचालन न करें और अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।1
- जबलपुर के लार्डगंज थाना पुलिस ने पिस्तौल के साथ आदतन अपराधी को किया गिरफ्तार वाइस ओवर - जबलपुर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान के दौरान एक आदतन अपराधी 'प्रेम' को हथियार समेत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। लाडगंज थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने जेडीए बिल्डिंग, शताब्दीपुरम के पास से आरोपी को दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से तीन पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी गोहलपुर और विजयनगर क्षेत्र का सूचीबद्ध आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से कई मारपीट व अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने ये हथियार एनएसए (NSA) के तहत जेल में बंद अपने साथी 'लकी पटेल' से लगभग 15 से 20 हजार रुपये प्रति पिस्तौल के हिसाब से खरीदे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। इसके साथ ही, पुलिस अब अदालत से अनुमति लेकर जेल में बंद लकी पटेल से भी इस सिलसिले में अग्रिम पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।4