कलेक्टर का औचक निरीक्षण: आंगनवाड़ी केन्द्रों में अनियमितताओं पर सख्ती, समूह हटाने व FIR के निर्देश कलेक्टर का औचक निरीक्षण: आंगनवाड़ी केन्द्रों में अनियमितताओं पर सख्ती, समूह हटाने व FIR के निर्देश मुस्तकीम मुगल आलीराजपुर। जिले में आंगनवाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने राकसा क्रमांक-1 स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई। कलेक्टर ने बच्चों से संवाद कर उन्हें दिए जा रहे भोजन, पोषण एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। भ्रमण के दौरान कलेक्टर चांदपुर में आयोजित पोषण पखवाड़ा बैठक में भी शामिल हुईं। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप बच्चों के पोषण एवं सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को पोषणयुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से किया जाए। बैठक के दौरान शिकायत मिली कि दावानल स्वयं सहायता समूह एवं पटेल स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है तथा शिकायत करने पर धमकी दी जाती है। इस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों समूहों को तत्काल हटाने और उनके विरुद्ध प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए। निरीक्षण के दौरान चांदपुर आंगनवाड़ी केन्द्र में भी कई अनियमितताएं पाई गईं। यहां बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा था तथा भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं थी। इस पर कलेक्टर ने संबंधित समूह को हटाने और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सख्त हिदायत दी कि बच्चों को नियमित रूप से पोषणयुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर ने निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुश्री निधि मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री मोनिका बघेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Post by Tiger a c j 26 news1
- Post by NIMAD DASTAK NEWS1
- बाल संरक्षण हेतु जिले में कवच प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई।कार्यक्रम में जिले के अलग अलग स्थानों से प्रतिभागी शामिल हुए।1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी खबर राजस्थान से **नदबई में लगातार आपराधिक घटनाओं के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश, बाजार पूर्णतः बंद** नदबई (भरतपुर)। नदबई कस्बे में देर रात सराफा व्यापारी की दुकान में हुई चोरी की वारदात के विरोध में आज नदबई सिंधी तिराहे पर व्यापार मंडल एवं कस्बे के समस्त व्यापारियों द्वारा जोरदार आंदोलन किया गया। इस दौरान पूरे नदबई बाजार को पूर्ण रूप से बंद रखा गया। ज्ञात हो कि गत 25 तारीख को सराफा व्यापारी योगेंद्र चोपड़ा की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी तथा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त घटना को हुए 15 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। आज की घटना ने व्यापारियों और आम नागरिकों के आक्रोश को और बढ़ा दिया है। लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। नदबई में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से जनता में गहरा रोष है और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान यह मांग की गई कि मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा परिवार के एक सदस्य को तत्काल सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही दोषी अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। आंदोलन के दबाव में प्रशासन द्वारा संबंधित दोषी पुलिस अधिकारियों को निलंबित किए जाने की जानकारी भी सामने आई है, किंतु व्यापारियों का कहना है कि जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर रिक्की सिंह हंतरा ने पुरजोर तरीके से अपनी बात रखते हुए सरकार से मांग की है कि नदबई में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, दोषियों पर तुरंत कार्रवाई हो तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी दुकानों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री का गृह जिला तथा गृह राज्य मंत्री का जिला होने के बावजूद कानून-व्यवस्था की ऐसी स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। सरकार को इस दिशा में तुरंत कठोर कदम उठाने चाहिए। **मांगें:** * मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता * परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी * अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा * दोषी पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई * नदबई के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए जाएं **रिक्की सिंह हंतरा** महासचिव, राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी4
- गेहूं का समर्थन मूल्य ₹2700 करने की मांगः नालछा में कांग्रेस का प्रदर्शन; पूर्व विधायक पाचीलाल मेड़ा ने राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन राहुल सेन मांडव मो 9669141814 नालछा न्यूज/धार जिले के नालछा ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को कांग्रेस ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2700 प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान कांग्रेस ने सरकार पर किसानों से किए गए वादों से मुकरने और उनकी समस्याओं के प्रति उदासीन रहने का आरोप लगाया। राजस्थान की तर्ज पर ₹2700 भाव देने की मांग नालछा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कपिल वर्मा ने कहा कि सरकार ₹2700 के बजाय ₹2250 के भाव पर खरीदी का प्रयास कर रही है, जो किसानों के साथ अन्याय है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पड़ोसी राज्य राजस्थान की तरह मध्य प्रदेश में भी गेहूं का दाम ₹2700 सुनिश्चित किया जाए। साथ ही खरीदी प्रक्रिया तत्काल शुरू कर मंडियों में बारदान और पानी की व्यवस्था करने की बात कही गई।नुकसानी के मुआवजे और नोटिस वापसी की मांग पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा ने कहा कि हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन अब तक कोई मुआवजा नहीं मिला। कांग्रेस ने मांग की है कि पराली जलाने के मामले में किसानों को दिए गए नोटिस वापस लिए जाएं और गेहूं खरीदी की मात्रा पर लगी सीमा (लिमिट) को तुरंत खत्म किया जाए। डिफॉल्टर किसानों को नियमित करने का मुद्दा ज्ञापन में सोसायटियों में डिफॉल्टर घोषित हो चुके किसानों को नियमित करने की मांग भी उठाई गई है ताकि वे आगामी सत्र के लिए खाद-बीज प्राप्त कर सकें। कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और राहत नहीं मिली, तो पार्टी चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन करेगी।वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद इस दौरान कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राकेश डॉड, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश भूरिया, पूर्व निर्माण समिति अध्यक्ष मेहताब कटारे, कांग्रेस के नालछा ब्लॉक उपाध्यक्ष लक्की सेन , पूर्व युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीयूष ग्वाल और मांडव नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष पप्पू भाबर सहित बड़ी संख्या में सरपंच और पार्षद उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया।3
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | कुक्षी 🚨 कुक्षी के भीड़भाड़ वाले इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक खड़ी मोटरसाइकिल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।1
- Post by NIMAD DASTAK NEWS1
- खरगोन जिले के कसरावद विधानसभा क्षेत्र से विधायक सचिन यादव पानसेमल पहुंचे जहां वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलकर चर्चा की वही जिन कार्यकर्ताओं के परिवारों में गमी हुई थी उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़, शोभायात्रा,,भुमी पुजन, यज्ञ हवन अनुष्ठान, के साथ शुरू हुआ श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, श्री राम की भक्ति के रंग में रंगा पुरा कुशलगढ़ राजस्थान के बांसवाड़ा जिले कू कुशलगढ़ नगर में स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री जी के मंदिर पर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले वैदिक मंत्रोंपचार व विधी विधान से पूजा अर्चना कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जंहा भक्तों नगरवासियों ने श्रद्धा के सुमन अर्पित किए , कुशलगढ़ की पावन धरा पर विद्वान पंडित निकुंज मोहन पांडे ने यज्ञ हवन अनुष्ठान पुजा अर्चना का कार्य विधि पूर्वक करवाया,यज्ञ में मुख्य जजमान सुधीर सर्वणकार संग धर्म पत्नी ने यज्ञ हवन अनुष्ठान का लाभ लिया इस धार्मिक कार्यक्रम में श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के सभी सदस्यों कुशलगढ़ नगरवासियों महिला मंडल आदी ने इस धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया4