Shuru
Apke Nagar Ki App…
आसींद पालिका में भाजपा का बोर्ड बनने पर मनाया जश्न की आतिशबाजी आसींद/ नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पर पर आसींद नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया है और इस जीत के जश्न को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उस्मान आरिफ पिनु छिपा,गोपाल गुर्जर,मुकेश कुमावत कैलाश टेलर ने ब्यावर चुंगी नाका बस स्टैंड पर भव्य आतिश बाजी कर जश्न मनाया आसींद मंजूर 9413889596
आसींद मंजूर
आसींद पालिका में भाजपा का बोर्ड बनने पर मनाया जश्न की आतिशबाजी आसींद/ नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पर पर आसींद नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया है और इस जीत के जश्न को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उस्मान आरिफ पिनु छिपा,गोपाल गुर्जर,मुकेश कुमावत कैलाश टेलर ने ब्यावर चुंगी नाका बस स्टैंड पर भव्य आतिश बाजी कर जश्न मनाया आसींद मंजूर 9413889596
More news from Bhilwara and nearby areas
- आसींद पालिका में भाजपा का बोर्ड बनने पर मनाया जश्न की आतिशबाजी आसींद/ नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पर पर आसींद नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया है और इस जीत के जश्न को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उस्मान आरिफ पिनु छिपा,गोपाल गुर्जर,मुकेश कुमावत कैलाश टेलर ने ब्यावर चुंगी नाका बस स्टैंड पर भव्य आतिश बाजी कर जश्न मनाया आसींद मंजूर 94138895961
- एक मेला वित्तीय साक्षरता के नाम—वीर तेजा मेले में लगी वित्तीय जागरूकता स्टॉल, उमड़ा जनसैलाब एक मेला वित्तीय साक्षरता के नाम—वीर तेजा मेले में लगी वित्तीय जागरूकता स्टॉल, उमड़ा जनसैलाब ब्यावर में महाराजा वीर तेजाजी मेले के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि पार्क में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता स्टॉल लगाई गई। मेले में आने वाले आमजन को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन, सुरक्षित वित्तीय व्यवहार एवं विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से लगाई गई इस स्टॉल पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर जानकारी प्राप्त की। वित्तीय साक्षरता स्टॉल पर आमजन को बैंकिंग सेवाओं के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल भुगतान, साइबर धोखाधड़ी से बचाव, बचत की आदत, बीमा एवं पेंशन योजनाओं सहित विभिन्न वित्तीय विषयों के बारे में जागरूक किया गया। विभागीय कार्मिकों ने आगंतुकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए वित्तीय सेवाओं का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने की जानकारी दी। नगर परिषद आयुक्त कृति कुमावत एवं भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक मनीष मांडल ने वित्तीय साक्षरता स्टॉल का विजिट कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने स्टॉल पर उपलब्ध जानकारी एवं आमजन को दी जा रही वित्तीय जागरूकता गतिविधियों की जानकारी ली। मेले में मनोरंजन एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ वित्तीय जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।1
- भीलवाड़ा में बाबा रामदेव जी महाराज की 17वीं विशाल शोभायात्रा व वाहन रैली धूमधाम से संपन्न भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा में बाबा रामदेव जी महाराज की 17वीं विशाल शोभायात्रा व वाहन रैली धूमधाम से संपन्न भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा। बलाई समाज नवयुवक सेवा समिति भीलवाड़ा (पंजी.) के तत्वावधान में भगवान श्री बाबा रामदेव जी महाराज की 17वीं विशाल शोभायात्रा एवं वाहन रैली सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। समिति के प्रवक्ता प्रकाश मेघवंशी ने बताया कि शोभायात्रा एवं वाहन रैली का शुभारंभ माण्डल विधायक उदयलाल भड़ाना, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, पूर्व राजस्व मंत्री एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामलाल जाट, पूर्व जिला प्रमुख एवं समिति संरक्षक सुशीला सालवी तथा समिति अध्यक्ष भंवरलाल बलाई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा मुखर्जी उद्यान, भीलवाड़ा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हरणी महादेव स्थित श्री बाबा रामदेव जी मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा रामदेव जी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। मार्ग में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार एवं जलपान की व्यवस्था की गई। हरणी महादेव स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर पहुंचने के बाद विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक ध्वजा चढ़ाई गई, जिसके साथ ही शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके पश्चात बाबा के भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर समाज की विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सामाजिक प्रबुद्धजन, मातृशक्ति, युवा तथा बाल-गोपाल बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकजुटता का माहौल देखने को मिला। प्रवक्ता प्रकाश मेघवंशी ने बताया कि बलाई समाज नवयुवक सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष बाबा रामदेव जी महाराज की शोभायात्रा का आयोजन समाज में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जाता है।1
- बिलिया कलां में तेजा दशमी पर निकली शोभा यात्रा जुलूस हर प्रोग्राम में तत्पर है बिलिया कलां वाशी *बिलिया कलां धार्मिक व सामाजिक कार्य में सबसे आगे* *तेजा दशमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा, डीजे पर झूमे ग्रामीण* *हमीरगढ़ क्षेत्र के बीलिया कलां |* लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की जयंती तेजा दशमी के अवसर पर ग्राम बिलिया कलां में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए और तेजाजी के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। शोभा यात्रा सुबह 10 बजे तेजाजी मंदिर से शुरू होकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया और भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। इस मौके पर देसी पत्रकार *कालू सैन* ने बताया कि बिलिया कलां गांव हर धार्मिक और सामाजिक कार्य में सबसे आगे रहता है। गांव में किसी भी मंदिर पर कोई भी प्रोग्राम, जुलूस, शोभा यात्रा या अन्य त्योहार हो, बिलिया कलां के ग्रामीण हमेशा तन-मन-धन से सहयोग के लिए तैयार खड़े रहते हैं। उन्होंने बताया कि तेजा दशमी के जुलूस को सफल बनाने के लिए पूरे गांव ने एकजुट होकर सहयोग किया। शोभा यात्रा के समापन के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया और तेजाजी महाराज से गांव में सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की गई। *साथ ही कालू सैन ने बताया कि अभी झूलझूलनी एकादशी 22 को ग्यारस पर ठाकुर जी के जुलूस की तैयारी भी जोर-शोर से चालू है। उस दिन बिलिया कलां में जमकर गुलाल उड़ेगा।* *रिपोर्ट - देसी पत्रकार न्यूज़ ब्लॉग वीडियो, कालू सैन बिलिया कलां Mo. 7734986758*4
- रक्तदान शिविर में उमड़ा समाज 121 यूनिट रक्त संग्रहित दिनेश लोहार निर्विरोध अध्यक्ष बने रक्तदान शिविर में उमड़ा समाज, 121 यूनिट रक्त संग्रहित; दिनेश लोहार निर्विरोध अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा पांचाल लोहार युवा संस्था का नौवां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, निवर्तमान कार्यकारिणी को दी विदाई भीलवाड़ा। श्री विश्वकर्मा पांचाल लोहार युवा संस्था, भीलवाड़ा की ओर से संस्था के तत्वावधान में नौवां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता श्रीमान राधेश्याम जी लोहार, सुवाणा वाले ने की। शिविर में समाज के युवाओं सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। रक्तदाताओं के उत्साह के चलते शिविर में 121 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। रक्तदान शिविर में युवाओं की विशेष भागीदारी रही। संस्था की ओर से रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को ‘रक्तवीर’ बताते हुए आभार जताया गया। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में रक्तदान महत्वपूर्ण है। शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले समाजबंधुओं, क्षेत्रवासियों, युवाओं, कार्यकर्ताओं एवं अन्य सहयोगकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया गया। दिनेश लोहार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित कार्यक्रम के दौरान संस्था की नई कार्यकारिणी को लेकर भी निर्णय लिया गया। संस्था के सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से श्रीमान दिनेश जी लोहार, जबरकिया वाले को निर्विरोध अध्यक्ष चुना। सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर सहमति जताई। अध्यक्ष चुने जाने के बाद उपस्थित समाजबंधुओं एवं सदस्यों ने दिनेश लोहार को बधाई दी। दिनेश लोहार ने संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा। सभी सदस्यों के सहयोग से सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। निवर्तमान कार्यकारिणी को दी विदाई रक्तदान शिविर के साथ संस्था की निवर्तमान कार्यकारिणी का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान निवर्तमान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के कार्यकाल में किए गए सामाजिक कार्यों को याद किया गया और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में संस्था की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और समाजहित के कार्यों में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अंत में संस्था की ओर से सभी 121 रक्तदाताओं, समाजबंधुओं, युवाओं, कार्यकर्ताओं एवं शिविर में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया। संस्था ने भविष्य में भी रक्तदान सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा गतिविधियों को जारी रखने की बात कही।4
- पीसांगन नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव का नोटिस जारी,कल पीसांगन पंचायत समिति सभागार में जोगी बैठक पीसांगन - नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया का बैठक नोटिस जारी हो गया है। रिटर्निंग अधिकारी मोहन चौधरी (SDM पीसांगन) ने जानकारी दी कि 22 सितम्बर 2026 मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। *कार्यक्रम -* नामांकन - सुबह 10 से 11 बजे तक जांच - 11:30 बजे नाम वापसी - दोपहर 2 बजे तक मतदान - दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी ।3
- आसींद नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने दी कांग्रेस को पटकनी कांग्रेस के सभी नव निर्वाचित पार्षदों ने नहीं किया मतदान भाजपा के अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र सिंह चौहान हुए 17-0 से विजय आसींद /आसींद नगर निकाय अध्यक्ष पद का चुनाव के चलते आज दिन भर पंचायत समिति में बनाए गए मतदान केंद्र पर रोचक मुकाबला देखने को मिला, देखा जाए तो पालीका चुनाव में भाजपा ने आसींद पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव 17-0 से अपने पक्ष में किया और भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र सिंह चौहान आसींद पालिका के अध्यक्ष पद पर काबिज हुए, इस दौरान जन टीवी से रूबरू होते हुए नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान, एवं आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला ने बताया की हमारी पहली प्राथमिकता आसींद का विकास करवाना है साथ ही आसींद को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना हमारा लक्ष्य रहेगा देखा जाए तो आसींद विधानसभा में दो नगर पालिकाएं आती है जिसमें आसींद एवं गुलाबपुरा दोनों जगह पर भाजपा ने जीत हासिल की और अपना बोर्ड बनाया आसींद मंजूर 94138895964
- एनएच-162 पर डिवाइडर से कूदकर खेत में फंसा ट्रेलर, आगे का शीशा टूटा; गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई।1