बिलिया कलां में तेजा दशमी पर निकली शोभा यात्रा जुलूस हर प्रोग्राम में तत्पर है बिलिया कलां वाशी *बिलिया कलां धार्मिक व सामाजिक कार्य में सबसे आगे* *तेजा दशमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा, डीजे पर झूमे ग्रामीण* *हमीरगढ़ क्षेत्र के बीलिया कलां |* लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की जयंती तेजा दशमी के अवसर पर ग्राम बिलिया कलां में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए और तेजाजी के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। शोभा यात्रा सुबह 10 बजे तेजाजी मंदिर से शुरू होकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया और भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। इस मौके पर देसी पत्रकार *कालू सैन* ने बताया कि बिलिया कलां गांव हर धार्मिक और सामाजिक कार्य में सबसे आगे रहता है। गांव में किसी भी मंदिर पर कोई भी प्रोग्राम, जुलूस, शोभा यात्रा या अन्य त्योहार हो, बिलिया कलां के ग्रामीण हमेशा तन-मन-धन से सहयोग के लिए तैयार खड़े रहते हैं। उन्होंने बताया कि तेजा दशमी के जुलूस को सफल बनाने के लिए पूरे गांव ने एकजुट होकर सहयोग किया। शोभा यात्रा के समापन के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया और तेजाजी महाराज से गांव में सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की गई। *साथ ही कालू सैन ने बताया कि अभी झूलझूलनी एकादशी 22 को ग्यारस पर ठाकुर जी के जुलूस की तैयारी भी जोर-शोर से चालू है। उस दिन बिलिया कलां में जमकर गुलाल उड़ेगा।* *रिपोर्ट - देसी पत्रकार न्यूज़ ब्लॉग वीडियो, कालू सैन बिलिया कलां Mo. 7734986758*
बिलिया कलां में तेजा दशमी पर निकली शोभा यात्रा जुलूस हर प्रोग्राम में तत्पर है बिलिया कलां वाशी *बिलिया कलां धार्मिक व सामाजिक कार्य में सबसे आगे* *तेजा दशमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा, डीजे पर झूमे ग्रामीण* *हमीरगढ़ क्षेत्र के बीलिया कलां |* लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की जयंती तेजा दशमी के अवसर पर ग्राम बिलिया कलां में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सैकड़ों
की संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए और तेजाजी के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। शोभा यात्रा सुबह 10 बजे तेजाजी मंदिर से शुरू होकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया और भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। इस मौके पर देसी पत्रकार *कालू सैन* ने बताया कि बिलिया कलां गांव हर
धार्मिक और सामाजिक कार्य में सबसे आगे रहता है। गांव में किसी भी मंदिर पर कोई भी प्रोग्राम, जुलूस, शोभा यात्रा या अन्य त्योहार हो, बिलिया कलां के ग्रामीण हमेशा तन-मन-धन से सहयोग के लिए तैयार खड़े रहते हैं। उन्होंने बताया कि तेजा दशमी के जुलूस को सफल बनाने के लिए पूरे गांव ने एकजुट होकर सहयोग किया। शोभा यात्रा के समापन के बाद सभी भक्तों को
प्रसाद वितरित किया गया और तेजाजी महाराज से गांव में सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की गई। *साथ ही कालू सैन ने बताया कि अभी झूलझूलनी एकादशी 22 को ग्यारस पर ठाकुर जी के जुलूस की तैयारी भी जोर-शोर से चालू है। उस दिन बिलिया कलां में जमकर गुलाल उड़ेगा।* *रिपोर्ट - देसी पत्रकार न्यूज़ ब्लॉग वीडियो, कालू सैन बिलिया कलां Mo. 7734986758*
- भीलवाड़ा में बाबा रामदेव जी महाराज की 17वीं विशाल शोभायात्रा व वाहन रैली धूमधाम से संपन्न भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा में बाबा रामदेव जी महाराज की 17वीं विशाल शोभायात्रा व वाहन रैली धूमधाम से संपन्न भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा। बलाई समाज नवयुवक सेवा समिति भीलवाड़ा (पंजी.) के तत्वावधान में भगवान श्री बाबा रामदेव जी महाराज की 17वीं विशाल शोभायात्रा एवं वाहन रैली सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। समिति के प्रवक्ता प्रकाश मेघवंशी ने बताया कि शोभायात्रा एवं वाहन रैली का शुभारंभ माण्डल विधायक उदयलाल भड़ाना, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, पूर्व राजस्व मंत्री एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामलाल जाट, पूर्व जिला प्रमुख एवं समिति संरक्षक सुशीला सालवी तथा समिति अध्यक्ष भंवरलाल बलाई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा मुखर्जी उद्यान, भीलवाड़ा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हरणी महादेव स्थित श्री बाबा रामदेव जी मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा रामदेव जी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। मार्ग में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार एवं जलपान की व्यवस्था की गई। हरणी महादेव स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर पहुंचने के बाद विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक ध्वजा चढ़ाई गई, जिसके साथ ही शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके पश्चात बाबा के भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर समाज की विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सामाजिक प्रबुद्धजन, मातृशक्ति, युवा तथा बाल-गोपाल बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकजुटता का माहौल देखने को मिला। प्रवक्ता प्रकाश मेघवंशी ने बताया कि बलाई समाज नवयुवक सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष बाबा रामदेव जी महाराज की शोभायात्रा का आयोजन समाज में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जाता है।1
- बिलिया कलां में तेजा दशमी पर निकली शोभा यात्रा जुलूस हर प्रोग्राम में तत्पर है बिलिया कलां वाशी *बिलिया कलां धार्मिक व सामाजिक कार्य में सबसे आगे* *तेजा दशमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा, डीजे पर झूमे ग्रामीण* *हमीरगढ़ क्षेत्र के बीलिया कलां |* लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की जयंती तेजा दशमी के अवसर पर ग्राम बिलिया कलां में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए और तेजाजी के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। शोभा यात्रा सुबह 10 बजे तेजाजी मंदिर से शुरू होकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया और भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। इस मौके पर देसी पत्रकार *कालू सैन* ने बताया कि बिलिया कलां गांव हर धार्मिक और सामाजिक कार्य में सबसे आगे रहता है। गांव में किसी भी मंदिर पर कोई भी प्रोग्राम, जुलूस, शोभा यात्रा या अन्य त्योहार हो, बिलिया कलां के ग्रामीण हमेशा तन-मन-धन से सहयोग के लिए तैयार खड़े रहते हैं। उन्होंने बताया कि तेजा दशमी के जुलूस को सफल बनाने के लिए पूरे गांव ने एकजुट होकर सहयोग किया। शोभा यात्रा के समापन के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया और तेजाजी महाराज से गांव में सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की गई। *साथ ही कालू सैन ने बताया कि अभी झूलझूलनी एकादशी 22 को ग्यारस पर ठाकुर जी के जुलूस की तैयारी भी जोर-शोर से चालू है। उस दिन बिलिया कलां में जमकर गुलाल उड़ेगा।* *रिपोर्ट - देसी पत्रकार न्यूज़ ब्लॉग वीडियो, कालू सैन बिलिया कलां Mo. 7734986758*4
- रक्तदान शिविर में उमड़ा समाज 121 यूनिट रक्त संग्रहित दिनेश लोहार निर्विरोध अध्यक्ष बने रक्तदान शिविर में उमड़ा समाज, 121 यूनिट रक्त संग्रहित; दिनेश लोहार निर्विरोध अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा पांचाल लोहार युवा संस्था का नौवां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, निवर्तमान कार्यकारिणी को दी विदाई भीलवाड़ा। श्री विश्वकर्मा पांचाल लोहार युवा संस्था, भीलवाड़ा की ओर से संस्था के तत्वावधान में नौवां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता श्रीमान राधेश्याम जी लोहार, सुवाणा वाले ने की। शिविर में समाज के युवाओं सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। रक्तदाताओं के उत्साह के चलते शिविर में 121 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। रक्तदान शिविर में युवाओं की विशेष भागीदारी रही। संस्था की ओर से रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को ‘रक्तवीर’ बताते हुए आभार जताया गया। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में रक्तदान महत्वपूर्ण है। शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले समाजबंधुओं, क्षेत्रवासियों, युवाओं, कार्यकर्ताओं एवं अन्य सहयोगकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया गया। दिनेश लोहार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित कार्यक्रम के दौरान संस्था की नई कार्यकारिणी को लेकर भी निर्णय लिया गया। संस्था के सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से श्रीमान दिनेश जी लोहार, जबरकिया वाले को निर्विरोध अध्यक्ष चुना। सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर सहमति जताई। अध्यक्ष चुने जाने के बाद उपस्थित समाजबंधुओं एवं सदस्यों ने दिनेश लोहार को बधाई दी। दिनेश लोहार ने संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा। सभी सदस्यों के सहयोग से सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। निवर्तमान कार्यकारिणी को दी विदाई रक्तदान शिविर के साथ संस्था की निवर्तमान कार्यकारिणी का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान निवर्तमान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के कार्यकाल में किए गए सामाजिक कार्यों को याद किया गया और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में संस्था की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और समाजहित के कार्यों में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अंत में संस्था की ओर से सभी 121 रक्तदाताओं, समाजबंधुओं, युवाओं, कार्यकर्ताओं एवं शिविर में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया। संस्था ने भविष्य में भी रक्तदान सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा गतिविधियों को जारी रखने की बात कही।4
- नगर पालिका अध्यक्ष पद पर रमेश कुमार सेन की जीत, उपाध्यक्ष का चुनाव कल शाहपुरा, भैरू लाल लक्षकार नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के रमेश कुमार सेन ने जीत हासिल की है। रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने बताया कि रमेश कुमार सेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी बालमुकुंद तोषनीवाल को एक वोट से हराया। चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हुआ। सभी 35 पार्षदों ने वोट डाले। कुल 35 वोटों में से कांग्रेस के रमेश कुमार सेन को 18 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी बालमुकुंद तोषनीवाल को 17 वोट प्राप्त हुए। *उपाध्यक्ष का चुनाव कल होगा* नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन फॉर्म कल सुबह 10 बजे से 11 बजे तक भरे जाएंगे। प्राप्त नामांकन फॉर्मों की संवीक्षा 11:30 बजे की जाएगी। दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी के बाद यदि एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में रहते हैं तो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी।7
- 🐍 गोपालपुरा में तेजाजी की अनोखी आस्था, सांप के काटने से मौत न होने की मान्यता 🙏 गोपालपुरा गांव में तेजाजी की अनोखी आस्था की कहानी, आज तक सांप के काटने से किसी की मौत नहीं होने की मान्यता के बीच भव्य आयोजन 🐍1
- आसींद पालिका में भाजपा का बोर्ड बनने पर मनाया जश्न की आतिशबाजी आसींद/ नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पर पर आसींद नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया है और इस जीत के जश्न को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उस्मान आरिफ पिनु छिपा,गोपाल गुर्जर,मुकेश कुमावत कैलाश टेलर ने ब्यावर चुंगी नाका बस स्टैंड पर भव्य आतिश बाजी कर जश्न मनाया आसींद मंजूर 94138895961
- राजसमंद में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर आतिशबाजी भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया1
- तेजा दशमी पर गाडरमाला में निकला वीर तेजाजी महाराज का भव्य जुलूस भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल तेजा दशमी पर गाडरमाला में निकला वीर तेजाजी महाराज का भव्य जुलूस भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल गाडरमाला। तेजा दशमी के पावन अवसर पर गाडरमाला गांव में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की श्रद्धा एवं भक्ति से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने वीर तेजाजी महाराज के जयकारे लगाए, जिससे पूरा गांव भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। जुलूस के दौरान युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। इस अवसर पर वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। वरिष्ठ पत्रकार सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि तेजा दशमी के अवसर पर आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम ग्रामीणों की आस्था और परंपरा से जुड़ा हुआ है। वीर तेजाजी महाराज के प्रति श्रद्धालुओं में विशेष आस्था है और हर वर्ष ग्रामीण उत्साह एवं श्रद्धा के साथ इस आयोजन में शामिल होते हैं। जुलूस के दौरान पूरे गांव में धार्मिक एवं उत्सवी माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने वीर तेजाजी महाराज के जयकारों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।4