इं. राम गोपाल मीना बने इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया, अलवर सेंटर के चेयरमेन अलवर। इंजीनियर राम गोपाल मीना, सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता (पी.डब्ल्यू.डी.), को इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया के अलवर सेंटर का वर्ष 2026-27 के लिए चेयरमेन चुना गया है। यह चुनाव 13 सितम्बर 2026 को सायं 5 बजे इंजीनियर्स भवन, वैशाली नगर, अलवर में सम्पन्न हुआ। इसी चुनाव में इंजीनियर सर्वेश कुमार शर्मा को वर्ष 2026-27 के लिए सचिव चुना गया। चुनाव में अलवर सेंटर की कार्यकारी कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर आब्जर्वर के रूप में नेशनल वाइस प्रेजिडेंट श्री एस.एस. यादव तथा राजस्थान स्टेट सेंटर के चेयरमेन श्री एम.एल. यादव उपस्थित रहे। इंजीनियर राम गोपाल मीना इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया के अलवर सेंटर में लगातार चार बार एक्जीक्यूटिव मेम्बर रह चुके हैं तथा वर्तमान में राजस्थान स्टेट सेंटर, जयपुर के काउंसिल मेंबर भी हैं। इससे पूर्व भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं एवं योगदान के लिए उन्हें एमिनेंट इंजीनियर अवार्ड तथा डायमंड स्टार इंजीनियर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। श्री मीना के चेयरमेन निर्वाचित होने पर अलवर इंजीनियर्स एसोसिएशन एवं इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया, अलवर सेंटर के समस्त इंजीनियर्स ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
इं. राम गोपाल मीना बने इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया, अलवर सेंटर के चेयरमेन अलवर। इंजीनियर राम गोपाल मीना, सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता (पी.डब्ल्यू.डी.), को इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया के अलवर सेंटर का वर्ष 2026-27 के लिए चेयरमेन चुना गया है। यह चुनाव 13 सितम्बर 2026 को सायं 5 बजे इंजीनियर्स भवन, वैशाली नगर, अलवर में सम्पन्न हुआ। इसी चुनाव में इंजीनियर सर्वेश कुमार शर्मा को वर्ष 2026-27 के लिए सचिव चुना गया। चुनाव में अलवर सेंटर की कार्यकारी कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर आब्जर्वर के रूप में नेशनल वाइस प्रेजिडेंट श्री एस.एस.
यादव तथा राजस्थान स्टेट सेंटर के चेयरमेन श्री एम.एल. यादव उपस्थित रहे। इंजीनियर राम गोपाल मीना इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया के अलवर सेंटर में लगातार चार बार एक्जीक्यूटिव मेम्बर रह चुके हैं तथा वर्तमान में राजस्थान स्टेट सेंटर, जयपुर के काउंसिल मेंबर भी हैं। इससे पूर्व भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं एवं योगदान के लिए उन्हें एमिनेंट इंजीनियर अवार्ड तथा डायमंड स्टार इंजीनियर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। श्री मीना के चेयरमेन निर्वाचित होने पर अलवर इंजीनियर्स एसोसिएशन एवं इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया, अलवर सेंटर के समस्त इंजीनियर्स ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
- *महुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध संपन्न, विनीत बंसल बने नगर पालिका अध्यक्ष* *अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन, कांग्रेस सहित अन्य की ओर से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा गया; 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे होगी वैधानिक घोषणा* महुवा महुआ कस्बे के इतिहास में पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ जिसमें फॉर्म भरने के समय 3:00 बजे तक मात्र एक फॉर्म भाजपा उम्मीदवार विनीत बंसल द्वारा पेश किया गया भाजपा नेतृत्व द्वारा सिंबल प्रदान किया गया इसके बाद महुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई हो गई। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से विनीत बंसल ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी प्रेम राज मीणा के समक्ष दाखिल किया। 3:00 तक मात्र एक आवेदन पत्र विनीत बंसल का आने के बाद अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन होने के कारण विनीत बंसल का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। उपखंड अधिकारी प्रेम राज मीणा ने बताया कि नियम अनुसार तकनीकी एवं निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे वैधानिक घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि महुवा नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा के 17 पार्षद, निर्दलीय 13, कांग्रेस के 4 तथा बसपा का 1 पार्षद निर्वाचित हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस सहित अन्य किसी जीते हुए पार्षद द्वारा आवेदन पत्र नहीं देने के कारण मात्र भाजपा का एक प्रत्याशी विंतित बंसल के अलावा अन्य किसी पार्टी या निर्दलीय ओर से कोई प्रत्याशी सामने नहीं आने के चलते विनीत बंसल का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। लेकिन नियमों के चलते आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है निर्विरोध अध्यक्ष बनने की स्थिति पर विनीत बंसल ने भाजपा पार्टी नेतृत्व, कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, विधायक राजेंद्र मीणा सहित सभी जीते हुए पार्षदों सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। विनीत बंसल के अध्यक्ष बनने की खबर के बाद समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने विधायक राजेंद्र मीणा विनीत बंसल सहित अन्य लोगों का जगह-जगह माला पहनाकर एवं साफा बांधकर मिठाई बताकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। लोगों ने विनीत बंसल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रशासन ने जहां तैयारी शुरू कर दिए वहीं जीते हुए पार्षदों में भी जोश देखा जा रहा है अध्यक्ष का चुनाव तो निर्विरोध हो गया अब देखना है कि उपाध्यक्ष का चुनाव भी सर्व सहमति से निर्विरोध होता है या उसके लिए चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी4
- फोन पे, गूगल पे से पेमेंट पर पैसा लगेगा ? देखिये किसका कितना लगेगा...... #UPI #NPCI #DigitalPayment1
- वार्ड नंबर 44 से कांग्रेस प्रत्याशी की जबरदस्त जीत है रिंकू सिंह1
- अरनिया पीएम श्री स्कूल में लगा विज्ञान मेला, विद्यार्थियों ने मॉडल और चार्ट से दिखाई प्रतिभा दौसा। बाँदीकुई पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनिया में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026-27 के तहत विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक और नवाचार पर आधारित विभिन्न मॉडल, चार्ट एवं गतिविधियों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान मेले में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणितीय मॉडलिंग, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, स्वदेशी कृषि पद्धतियां, ग्रामीण परिवर्तन तथा आपदा प्रबंधन जैसे विषयों को शामिल किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक मॉडल और प्रस्तुतियों के जरिए इन विषयों की उपयोगिता समझाई। मेला प्रभारी रामावतार मेहरा, उप प्राचार्य जय प्रकाश सैनी, विद्यालय स्टाफ तथा विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कक्षा 6 से 8 की चार्ट प्रतियोगिता में केशव बैरवा प्रथम, लक्ष्य प्रजापत द्वितीय और विष्णु महावर तृतीय रहे। कक्षा 9 से 12 की चार्ट प्रतियोगिता में प्रियंशी शर्मा प्रथम, कृष्ण जोगी द्वितीय और शिवम महावर तृतीय रहे। मॉडल प्रतियोगिता में कोमल सैनी प्रथम रहीं। रोबोटिक रोवर डिवाइस मॉडल के लिए अंकिता गुर्जर द्वितीय और पवन चक्की मॉडल के लिए हर्ष शर्मा तृतीय रहे। क्विज प्रतियोगिता में प्रीति बैरवा प्रथम, राजकुमारी योगी द्वितीय और कोमल बैरवा तृतीय रहीं। विद्यालय प्रशासन ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, समस्या समाधान और टीम भावना विकसित करने में सहायक हैं।4
- कोटपूतली_बहरोड़ जिले के बागावास चौरासी परमानंद धाम के रात्रि में हजारों की संख्या में पदयात्रा पहुंची1
- हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव: भाजपा से विजय कुमारी चतुर्वेदी और निर्दलीय फुलवा देवी ने भरा नामांकन.. हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद में सभापति पद के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को सभापति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से विजय कुमारी चतुर्वेदी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फुलवा देवी ने अपना-अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। भाजपा प्रत्याशी विजय कुमारी चतुर्वेदी हाल ही में वार्ड संख्या 60 से भाजपा के टिकट पर पार्षद चुनी गई हैं, वहीं वार्ड संख्या 58 से चुनाव जीतकर आईं पार्षद फुलवा देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सभापति पद की रेस में ताल ठोक दी है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, भाजपा के चुनाव प्रभारी राम अवतार मीना समेत कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी विजय कुमारी चतुर्वेदी के समर्थन में मौजूद रहे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 18 सितंबर नाम वापसी की अंतिम तारीख है। 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभापति के लिए मतदान होगा और इसी दिन मतों की गणना की जाएगी। 22 सितंबर को उपसभापति का चुनाव होगा।3
- खैरथल से ओम प्रकाश रोघा ने कांग्रेस से सभापति के लिए किया नामांकन1
- महवा: ट्रेलर ने मारी कार को टक्कर, हादसे में बाल बाल बचे कार सवार महवा: ट्रेलर ने मारी कार को टक्कर बालाहेडी थाना क्षेत्र के पाटोली मोड़ पर ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई,कार सवार बालाजी दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे इसी वक्त पाटोली मोड़ पर टर्न लेते वक्त महवा की ओर से आ रहे ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी, मौके पर पहुंची बालाहेडी थाना पुलिस ने वाहनों को साइड में करा कर आवागमन शुरू कराया2