भदोही में अंतरजनपदीय साइबर नेटवर्क का खुलासा, 889 मोबाइल और 923 सिम के साथ शातिर गिरफ्तार, कबाड़ और चोरी के मोबाइल पार्ट्स से तैयार करता था फोन, साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराने का आरोप यूपी के भदोही से खबर है, जहां गोपीगंज पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने साइबर ठगी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल फोन और सिम कार्ड के अवैध नेटवर्क से जुड़े एक अंतरजनपदीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 889 मोबाइल फोन, 923 सक्रिय/फर्जी सिम कार्ड, भारी मात्रा में मोबाइल स्क्रैप पार्ट्स, 1,120 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन बरामद किया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सटीक सूचना पर अजीजुल पुत्र सागर को पकड़ा गया। आरोपी मूल रूप से सासापाड़ा, थाना कांटी, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल का निवासी है और वर्तमान में नई बस्ती, कस्बा व थाना गोपीगंज, जनपद भदोही में रह रहा था। उसकी उम्र करीब 29 वर्ष बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पश्चिम बंगाल से आकर गोपीगंज की नई बस्ती में किराये पर रहता था। यहां वह कबाड़ और चोरी के मोबाइल फोन बेहद कम कीमत पर खरीदता था। पुराने और खराब मोबाइलों से उपयोगी पार्ट्स जैसे मदरबोर्ड, डिस्प्ले, कैमरा आदि अलग कर उन्हें दोबारा असेंबल करता था और इस तरह कस्टमाइज्ड/क्लोन मोबाइल फोन तैयार किए जाते थे। पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल फोन, सिम कार्ड और स्क्रैप पार्ट्स के जरिए इन्हें संभावित रूप से साइबर अपराध में इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। पुराने मोबाइलों में मौजूद डेटा और डिजिटल पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी कॉल, लिंक अथवा अन्य साइबर अपराध किए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। बरामद सिम कार्ड, आईएमईआई और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच के जरिए साइबर अपराध से जुड़े संभावित कड़ियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो बोरियों में अलग-अलग कंपनियों के कुल 889 मोबाइल फोन बरामद किए। इनमें 293 स्मार्ट/एंड्रॉयड मोबाइल फोन व टैबलेट तथा 596 कीपैड मोबाइल फोन शामिल हैं। इसके अलावा 923 सिम कार्ड, विभिन्न कंपनियों के मोबाइल स्क्रैप पार्ट्स—जिनमें मदरबोर्ड, आईसी, स्क्रीन, चेसिस आदि शामिल हैं—बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर गोपीगंज थाने में मु0अ0सं0-370/2026, धारा 317(2)/317(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बरामद मोबाइलों में मौजूद डेटा और डिजिटल पहचान की जांच की जा रही है। साथ ही सिम कार्ड, आईएमईआई और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से यह पता लगाया जा रहा है कि इनका इस्तेमाल किन साइबर अपराधों में किया गया अथवा किन लोगों को उपलब्ध कराया गया। जांच के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।

- ‘हे हनुमान जी, रहम करो। हे मारुति नंदन, बचा लो।’” -कुमार विश्वास “अगर 76 साल के प्रधानमंत्री को गाली देने से तुम्हें कूल लगता है, तो दे दो। उन्होंने माफ भी कर दिया। लेकिन असली दुनिया की गर्मी में आओ। 5-6 साल बाद जब नौकरी ढूंढोगे, घर का खर्च संभालोगे, ऑल्टो लेनी है या सेडान — तब घर के हर भगवान याद आएंगे। ‘हे हनुमान जी, रहम करो। हे मारुति नंदन, बचा लो।’” -कुमार विश्वास1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन2
- श्रीमती गोदावरी हिंदी विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान को लेकर पालक प्रतिनिधि बैठक आयोजित चिंचवड़, पुणे। श्रीमती गोदावरी हिंदी विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय में पालक प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के पालक प्रतिनिधियों एवं अभिभावकों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया। बैठक का प्रमुख विषय “नशा मुक्त अभियान” रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन को लेकर अभिभावकों को जागरूक किया। उन्होंने सभी पालकों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्रत्येक अभिभावक अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें तथा उन्हें नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने के लिए निरंतर मार्गदर्शन और संवाद करते रहें। प्रधानाचार्य महोदय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि पूरी जिंदगी को नष्ट कर देता है।” नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है। उन्होंने अभिभावकों और विद्यालय को मिलकर बच्चों के लिए नशामुक्त एवं सुरक्षित वातावरण बनाने का आह्वान किया। बैठक में पालक प्रतिनिधि उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से बचाने के लिए विद्यालय और परिवार के बीच बेहतर संवाद और निरंतर निगरानी आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं को समझने तथा उन्हें सकारात्मक गतिविधियों, शिक्षा, खेल और संस्कारों से जोड़ने की अपील की। बैठक के दौरान उपस्थित पालकों ने नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने तथा बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए हरसंभव सहयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना और समाज में स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त वातावरण का निर्माण करना रहा। रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन1
- मिर्ज़ापुर: आरोपों पर ब्लॉक प्रमुख पति पप्पू सिंह का पलटवार, 1.60 लाख के लेनदेन का बताया विवाद।1
- भानपुर भानपुर1
- विद्यालय मार्ग की मांग को लेकर धरना, मुकदमे के विरोध में समाजवादी पार्टी की पत्रकार वार्ता मीरजापुर। दिनांक 07 सितंबर 2026 को प्राथमिक विद्यालय चेरूईराम, थाना कोतवाली देहात, मीरजापुर के बच्चों के आने-जाने के लिए रास्ता बनवाने की मांग को लेकर विद्यालय के सामने सड़क पर मझवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रोहित शुक्ला ‘लल्लू’, समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष कौशिक कनौजिया, स्थानीय ग्रामीणों एवं बच्चों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन को लेकर थाना कोतवाली देहात में रोहित शुक्ला एवं कौशिक कनौजिया सहित कुल सात लोगों तथा अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। इसी मामले को लेकर समाजवादी पार्टी मीरजापुर के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी एवं मझवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रोहित शुक्ला ‘लल्लू’ द्वारा पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जनपद में बंद पड़े प्राथमिक विद्यालयों एवं विद्यालयों की समस्याओं की जानकारी जुटाकर उनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जनपद में 29 विद्यालय बंद होने की जानकारी चिन्हित की गई है। उन्होंने कहा कि चेरूईराम प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के आने-जाने के लिए रास्ता नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी हो रही थी। इसी समस्या के समाधान की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से धरना दिया गया। उनके अनुसार, प्रदर्शन के बाद प्रशासन द्वारा रास्ता बनवाने का निर्णय लिया गया, लेकिन बाद में पार्टी नेताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया गया। चौधरी ने मुकदमा वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो समाजवादी पार्टी आगे की रणनीति तय कर पुरजोर विरोध करेगी। रोहित शुक्ला ने कहा कि विद्यालय के बच्चों के लिए रास्ते की मांग को लेकर संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के बाद रास्ते की समस्या का समाधान होने के बावजूद सत्ता के दबाव में समाजवादी नेताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सड़क निर्माण एवं सड़क धंसने संबंधी बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में शुक्ला ने कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। अंत में रोहित शुक्ला ने कहा कि उनके विरुद्ध थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज है और वह स्वयं कोतवाली जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करे अथवा धारा 151 में चालान करे। पत्रकार वार्ता के बाद रोहित शुक्ला ‘लल्लू’ कार्यकर्ताओं के साथ चार पहिया वाहन से थाना कोतवाली देहात, मीरजापुर के लिए रवाना हुए।1
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- अगर आप Pure Athleticism देखना चाहते हैं, तो US Open के क्वार्टरफाइनल *अगर आप Pure Athleticism देखना चाहते हैं, तो US Open के क्वार्टरफाइनल का ये वीडियो देख लीजिए। Ben Shelton और Carlos Alcaraz के बीच पहला सेट टाइब्रेकर में पहुंच गया, फिर एक-एक पॉइंट के लिए जबरदस्त जद्दोजहद हुई। यहां टेनिस की Intensity, जुनून और जीत की भूख अपने Peak पर नजर आती है।*1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4