Shuru
Apke Nagar Ki App…
अगर आप Pure Athleticism देखना चाहते हैं, तो US Open के क्वार्टरफाइनल *अगर आप Pure Athleticism देखना चाहते हैं, तो US Open के क्वार्टरफाइनल का ये वीडियो देख लीजिए। Ben Shelton और Carlos Alcaraz के बीच पहला सेट टाइब्रेकर में पहुंच गया, फिर एक-एक पॉइंट के लिए जबरदस्त जद्दोजहद हुई। यहां टेनिस की Intensity, जुनून और जीत की भूख अपने Peak पर नजर आती है।*
गजेन्द्र कुमार सिंह
अगर आप Pure Athleticism देखना चाहते हैं, तो US Open के क्वार्टरफाइनल *अगर आप Pure Athleticism देखना चाहते हैं, तो US Open के क्वार्टरफाइनल का ये वीडियो देख लीजिए। Ben Shelton और Carlos Alcaraz के बीच पहला सेट टाइब्रेकर में पहुंच गया, फिर एक-एक पॉइंट के लिए जबरदस्त जद्दोजहद हुई। यहां टेनिस की Intensity, जुनून और जीत की भूख अपने Peak पर नजर आती है।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भानपुर भानपुर1
- जौनपुर जलालगंज रेलवे स्टेशन पर बरीश का पानी से रास्ता टूट जौनपुर बारिश के पानी से जलालगंज रेलवे स्टेशन का रास्ता टुटा जिससे यात्रियों को हो रही है परशानी1
- भदोही पुलिस ने साइबर अपराध के लिए मोबाइल और सिम उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। गोपीगंज पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी अजीजुल को गिरफ्तार किया गया है। 📱 बरामदगी: ➡️ 889 मोबाइल फोन ➡️ 923 सिम कार्ड ➡️ भारी मात्रा में मोबाइल स्क्रैप पार्ट्स ➡️ ₹1,120 नकद पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल और सिम कार्डों के आईएमईआई नंबरों की जांच कर साइबर ठगी के नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। कार्रवाई एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन और एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में हुई। #Bhadohi #BreakingNews #CyberCrime #BhadohiPolice #Gopiganj #CyberFraud #UPPolice #NewsTimeUP1
- मालवीय चौराहे पर पुलिस का दिखा सख्त पहरा, बारिश में भी संभाली यातायात व्यवस्था बारिश में भी पुलिस ड्यूटी पर मुस्तैद न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी पुलिस मालवीय चौराहे पर पुलिस का सख्त पहरा, लंका थाने की पुलिस ने खुद संभाला मोर्चा। यातायात व्यवस्था रही दुरुस्त, लोगों ने की पुलिस की सराहना।1
- कलम के तेज धार से डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय : पुरातन छात्र सभा को भंग करने के पीछे किसकी साजिश? अयोध्या। राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की पुरातन छात्र सभा को भंग करने के मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। बेहद क्रियाशील रही पुरातन छात्र सभा को समाप्त करने के पीछे के खेल पर अब सवाल उठने लगे हैं। चर्चा है कि कहीं पुरातन छात्र सभा के अकाउंट में जमा करोड़ों रुपए पर तो नजर नहीं है? सभा को उदासीन बताने पर पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने तीखी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि पुरातन सभा को उदासीन बताने वाले पुराना दस्तावेज देख लें, जिसमें सभा द्वारा ऐतिहासिक कार्य कराए गए हैं। पूर्व कुलपति मनोज कुमार दीक्षित के कार्यकाल तक पुरातन सभा द्वारा अनगिनत सामाजिक, सांस्कृतिक आयोजन कराए गए। मामला तब सामने आया जब अवध विश्वविद्यालय में कथित अनियमितता को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता अभिषेक सावंत ने सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी। मामला राज्य सूचना आयोग में पहुंचा तो आनन-फानन में नई पुरातन छात्र सभा बना दी गई और नई सभा के गठन की सूची राज्य सूचना आयोग को भेज दी गई। पुरानी छात्र पुरातन सभा को उदासीन बताने वाले विश्वविद्यालय प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि जब पुरानी पुरातन छात्र सभा अपना काम कर रही है तो नई सभा के गठन का क्या औचित्य है? पूर्व अध्यक्ष ओ. पी. सिंह का आरोप है कि राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय लूट का केंद्र बन चुका है। मामले की शिकायत पीएमओ, राज्यपाल और राज्य सूचना आयोग में की गई है। बताया गया कि नई पुरातन छात्र सभा में कुलपति बिजेंद्र सिंह के साथ अयोध्या मेयर गिरीश पति त्रिपाठी समेत 7 लोगों का नाम शामिल है। पूर्व अध्यक्ष का आरोप है कि अगर किसी भाजपा नेता या पदाधिकारी को शामिल करना था तो छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा का नाम क्यों नहीं? उन्होंने मांग की है कि कुलपति अगर ईमानदार हैं तो पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराएं। सवाल यह भी है कि अवध विश्वविद्यालय की पुरातन छात्र सभा को राजनीति का केंद्र क्यों बनाया जा रहा है।6
- चहनियां: बीआरसी मथेला पर एफएलएन पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान को मजबूत करने पर जोर, बीईओ सुरेंद्र प्रताप सहाय ने किया संबोधित न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां क्षेत्र चंदौली बीआरसी चहनियाँ पर एफएलएन पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ, मथेला बीआरसी पर शिक्षकों को सम्बोधित करते खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय बीआरसी मथेला चहनिया पर मंगलवार को प्रथम बैच के एफएलएन (बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता) आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों में भाषा एवं गणित के बुनियादी ज्ञान को मजबूत करने के लिए शिक्षकों को आवश्यक शैक्षणिक विधियों एवं गतिविधियों से प्रशिक्षित करना है प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता के विभिन्न पहलुओं, बच्चों की समझ विकसित करने, भाषा कौशल को सुदृढ़ करने तथा गणितीय अवधारणाओं को सरल एवं गतिविधि आधारित तरीके से समझाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा प्रशिक्षण में शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया इस अवसर पर एआरपी सर्वेश नंदन त्रिपाठी, दीपक केशरी, रणविजय सिंह, रामकुंवर यादव एवं फैसल उमर अंसारी संदर्भदाता के रूप में उपस्थित रहे और प्रशिक्षण प्रदान किया बीईओ ने कहा खंड शिक्षा अधिकारी चहनिया सुरेंद्र प्रताप सहाय ने कहा कि एफएलएन मिशन का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करना है प्राथमिक स्तर पर भाषा और गणित की बुनियादी समझ मजबूत होगी तो बच्चों का आगे का शैक्षिक विकास और अधिक प्रभावी होगा उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं तकनीकों को कक्षा-कक्ष में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया कहा कि बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता बच्चों के सर्वांगीण शैक्षिक विकास की आधारशिला है इस अवसर पर अजय सिंह, फैयाज अहमद, आदित्य सिंह रघुवंशी, मनोज गुप्ता, अवधेश प्रताप यादव, पंकज उपाध्याय, नूतन सिंह, पंकज यादव, सुरेश पाल, सालाहुद्दीन, पूजा, सुप्रिया अग्रहरी, कुंदन पांडेय सहित सभी प्रतिभागी शिक्षक उपस्थित रहे1
- ‘हे हनुमान जी, रहम करो। हे मारुति नंदन, बचा लो।’” -कुमार विश्वास “अगर 76 साल के प्रधानमंत्री को गाली देने से तुम्हें कूल लगता है, तो दे दो। उन्होंने माफ भी कर दिया। लेकिन असली दुनिया की गर्मी में आओ। 5-6 साल बाद जब नौकरी ढूंढोगे, घर का खर्च संभालोगे, ऑल्टो लेनी है या सेडान — तब घर के हर भगवान याद आएंगे। ‘हे हनुमान जी, रहम करो। हे मारुति नंदन, बचा लो।’” -कुमार विश्वास1
- हवेली से देवनाथपुर शिवा काली मंदिर के जाने वाले रास्ते मे एक मकान गिर गया है *हवेली से देवनाथपुर शिवा काली मंदिर के जाने वाले रास्ते में अभी तुरंत एक मकान गिर गया है किसी भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है रास्ता पूरी तरीके से प्रतिबाद्धित हो गया है देवनाथपुर शिव काली जाते हुए रास्ता पूरी तरीके से बंद हो गया है यह क्षेत्र दशाश्वमेध वार्ड में आता* है। *मदनपुरा में जर्जर मकान का हिस्सा गिरा, टली जनहानि* वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुरा स्थित देवनाथपुर में बुधवार को एक अति जर्जर मकान का कुछ हिस्सा अचानक गिर गया। मकान का नंबर डी 31/297 बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मदनपुरा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार मकान काफी समय से जर्जर हालत में था और वर्तमान में उसमें कोई निवास नहीं करता था। मकान का कुछ हिस्सा गिरने के बावजूद घटना में किसी तरह की जनहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की।2