Shuru
Apke Nagar Ki App…
भदोही पुलिस ने साइबर अपराध के लिए मोबाइल और सिम उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। गोपीगंज पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी अजीजुल को गिरफ्तार किया गया है। 📱 बरामदगी: ➡️ 889 मोबाइल फोन ➡️ 923 सिम कार्ड ➡️ भारी मात्रा में मोबाइल स्क्रैप पार्ट्स ➡️ ₹1,120 नकद पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल और सिम कार्डों के आईएमईआई नंबरों की जांच कर साइबर ठगी के नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। कार्रवाई एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन और एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में हुई। #Bhadohi #BreakingNews #CyberCrime #BhadohiPolice #Gopiganj #CyberFraud #UPPolice #NewsTimeUP
NEWS TIME UP
भदोही पुलिस ने साइबर अपराध के लिए मोबाइल और सिम उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। गोपीगंज पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी अजीजुल को गिरफ्तार किया गया है। 📱 बरामदगी: ➡️ 889 मोबाइल फोन ➡️ 923 सिम कार्ड ➡️ भारी मात्रा में मोबाइल स्क्रैप पार्ट्स ➡️ ₹1,120 नकद पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल और सिम कार्डों के आईएमईआई नंबरों की जांच कर साइबर ठगी के नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। कार्रवाई एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन और एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में हुई। #Bhadohi #BreakingNews #CyberCrime #BhadohiPolice #Gopiganj #CyberFraud #UPPolice #NewsTimeUP
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- भदोही में अंतरजनपदीय साइबर नेटवर्क का खुलासा, 889 मोबाइल और 923 सिम के साथ शातिर गिरफ्तार, कबाड़ और चोरी के मोबाइल पार्ट्स से तैयार करता था फोन, साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराने का आरोप यूपी के भदोही से खबर है, जहां गोपीगंज पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने साइबर ठगी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल फोन और सिम कार्ड के अवैध नेटवर्क से जुड़े एक अंतरजनपदीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 889 मोबाइल फोन, 923 सक्रिय/फर्जी सिम कार्ड, भारी मात्रा में मोबाइल स्क्रैप पार्ट्स, 1,120 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन बरामद किया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सटीक सूचना पर अजीजुल पुत्र सागर को पकड़ा गया। आरोपी मूल रूप से सासापाड़ा, थाना कांटी, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल का निवासी है और वर्तमान में नई बस्ती, कस्बा व थाना गोपीगंज, जनपद भदोही में रह रहा था। उसकी उम्र करीब 29 वर्ष बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पश्चिम बंगाल से आकर गोपीगंज की नई बस्ती में किराये पर रहता था। यहां वह कबाड़ और चोरी के मोबाइल फोन बेहद कम कीमत पर खरीदता था। पुराने और खराब मोबाइलों से उपयोगी पार्ट्स जैसे मदरबोर्ड, डिस्प्ले, कैमरा आदि अलग कर उन्हें दोबारा असेंबल करता था और इस तरह कस्टमाइज्ड/क्लोन मोबाइल फोन तैयार किए जाते थे। पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल फोन, सिम कार्ड और स्क्रैप पार्ट्स के जरिए इन्हें संभावित रूप से साइबर अपराध में इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। पुराने मोबाइलों में मौजूद डेटा और डिजिटल पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी कॉल, लिंक अथवा अन्य साइबर अपराध किए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। बरामद सिम कार्ड, आईएमईआई और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच के जरिए साइबर अपराध से जुड़े संभावित कड़ियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो बोरियों में अलग-अलग कंपनियों के कुल 889 मोबाइल फोन बरामद किए। इनमें 293 स्मार्ट/एंड्रॉयड मोबाइल फोन व टैबलेट तथा 596 कीपैड मोबाइल फोन शामिल हैं। इसके अलावा 923 सिम कार्ड, विभिन्न कंपनियों के मोबाइल स्क्रैप पार्ट्स—जिनमें मदरबोर्ड, आईसी, स्क्रीन, चेसिस आदि शामिल हैं—बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर गोपीगंज थाने में मु0अ0सं0-370/2026, धारा 317(2)/317(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बरामद मोबाइलों में मौजूद डेटा और डिजिटल पहचान की जांच की जा रही है। साथ ही सिम कार्ड, आईएमईआई और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से यह पता लगाया जा रहा है कि इनका इस्तेमाल किन साइबर अपराधों में किया गया अथवा किन लोगों को उपलब्ध कराया गया। जांच के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।1
- भदोही पुलिस ने साइबर अपराध के लिए मोबाइल और सिम उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। गोपीगंज पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी अजीजुल को गिरफ्तार किया गया है। 📱 बरामदगी: ➡️ 889 मोबाइल फोन ➡️ 923 सिम कार्ड ➡️ भारी मात्रा में मोबाइल स्क्रैप पार्ट्स ➡️ ₹1,120 नकद पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल और सिम कार्डों के आईएमईआई नंबरों की जांच कर साइबर ठगी के नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। कार्रवाई एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन और एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में हुई। #Bhadohi #BreakingNews #CyberCrime #BhadohiPolice #Gopiganj #CyberFraud #UPPolice #NewsTimeUP1
- ब्राह्मणों को लेकर क्या बोले ज्ञानपुर के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा सुनिये आप सब।।1
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- गैंगस्टर एक्ट में दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार गोपीगंज। बैंक से धोखाधड़ी व जालसाजी करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ गोपीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर राजू सेठ के गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह नकली आभूषणों को असली बताकर बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए कूटरचना व धोखाधड़ी करता था। पुलिस ने 8 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से धीरज कुमार (26) निवासी जलालपुर, मिर्जापुर तथा विनोद कुमार सिंह (49) निवासी गड़ौरा, दुर्गागंज को गिरफ्तार किया। मामले में थाना गोपीगंज में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार गैंग लीडर समेत गिरोह के 11 सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गैंगस्टर एक्ट में दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार गोपीगंज। बैंक से धोखाधड़ी व जालसाजी करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ गोपीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर राजू सेठ के गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह नकली आभूषणों को असली बताकर बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए कूटरचना व धोखाधड़ी करता था। पुलिस ने 8 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से धीरज कुमार (26) निवासी जलालपुर, मिर्जापुर तथा विनोद कुमार सिंह (49) निवासी गड़ौरा, दुर्गागंज को गिरफ्तार किया। मामले में थाना गोपीगंज में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार गैंग लीडर समेत गिरोह के 11 सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन2
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- हवेली से देवनाथपुर शिवा काली मंदिर के जाने वाले रास्ते मे एक मकान गिर गया है *हवेली से देवनाथपुर शिवा काली मंदिर के जाने वाले रास्ते में अभी तुरंत एक मकान गिर गया है किसी भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है रास्ता पूरी तरीके से प्रतिबाद्धित हो गया है देवनाथपुर शिव काली जाते हुए रास्ता पूरी तरीके से बंद हो गया है यह क्षेत्र दशाश्वमेध वार्ड में आता* है। *मदनपुरा में जर्जर मकान का हिस्सा गिरा, टली जनहानि* वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुरा स्थित देवनाथपुर में बुधवार को एक अति जर्जर मकान का कुछ हिस्सा अचानक गिर गया। मकान का नंबर डी 31/297 बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मदनपुरा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार मकान काफी समय से जर्जर हालत में था और वर्तमान में उसमें कोई निवास नहीं करता था। मकान का कुछ हिस्सा गिरने के बावजूद घटना में किसी तरह की जनहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की।2