हवेली से देवनाथपुर शिवा काली मंदिर के जाने वाले रास्ते मे एक मकान गिर गया है *हवेली से देवनाथपुर शिवा काली मंदिर के जाने वाले रास्ते में अभी तुरंत एक मकान गिर गया है किसी भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है रास्ता पूरी तरीके से प्रतिबाद्धित हो गया है देवनाथपुर शिव काली जाते हुए रास्ता पूरी तरीके से बंद हो गया है यह क्षेत्र दशाश्वमेध वार्ड में आता* है। *मदनपुरा में जर्जर मकान का हिस्सा गिरा, टली जनहानि* वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुरा स्थित देवनाथपुर में बुधवार को एक अति जर्जर मकान का कुछ हिस्सा अचानक गिर गया। मकान का नंबर डी 31/297 बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मदनपुरा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार मकान काफी समय से जर्जर हालत में था और वर्तमान में उसमें कोई निवास नहीं करता था। मकान का कुछ हिस्सा गिरने के बावजूद घटना में किसी तरह की जनहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की।
हवेली से देवनाथपुर शिवा काली मंदिर के जाने वाले रास्ते मे एक मकान गिर गया है *हवेली से देवनाथपुर शिवा काली मंदिर के जाने वाले रास्ते में अभी तुरंत एक मकान गिर गया है किसी भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है रास्ता पूरी तरीके से प्रतिबाद्धित हो गया है देवनाथपुर शिव काली जाते हुए रास्ता पूरी तरीके से बंद हो गया है यह क्षेत्र दशाश्वमेध वार्ड में आता* है। *मदनपुरा में जर्जर मकान का हिस्सा गिरा, टली जनहानि* वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुरा
स्थित देवनाथपुर में बुधवार को एक अति जर्जर मकान का कुछ हिस्सा अचानक गिर गया। मकान का नंबर डी 31/297 बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मदनपुरा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार मकान काफी समय से जर्जर हालत में था और वर्तमान में उसमें कोई निवास नहीं करता था। मकान का कुछ हिस्सा गिरने के बावजूद घटना में किसी तरह की जनहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की।
- भानपुर भानपुर1
- वाराणसी की कैंट थाना की कचहरी पुलिस चौकी पर मुस्लिम महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उनकी पुस्तैनी जमीन पर पुलिस कब्जा करा रहा है और उनकी कही कोई सुनवाई नहीं हों रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेकर कार्यवाही की मांग किया है। Varanasi Breking News2
- वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य : डॉ. शशि भूषण सिंह1
- लहिया बाजार के समीप सड़क पर गड्ढों का जाल, राहगीरों की बढ़ी परेशानी लहिया बाजार के समीप सड़क पर गड्ढों का जाल, राहगीरों की बढ़ी परेशानी वाराणसी के आराजी लाइन विकासखंड के लहिया बाजार के समीप देहली विनायक-लहरतारा मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, थोड़ी सी बारिश होते ही सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और बाइक सवार कई बार अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। रात के समय अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। यह मार्ग ग्रामीणों के शहर जाने का प्रमुख रास्ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, राहगीर और किसान इसी मार्ग से सब्जियां लेकर मंडी तक पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क के गड्ढों को शीघ्र भरवाने और मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत करा दी जाए तो संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।1
- जाल्हूपुर कच्चा बाबा आश्रम में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, शिल्पी राज और विजय चौहान ने बांधा समां जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता संजय कुमार वाराणसी वाराणसी। जाल्हूपुर स्थित श्री कच्चा बाबा आश्रम में 5 से 7 सितंबर तक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। तीन दिवसीय आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन किए और धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। आश्रम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भजन-कीर्तन और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सांस्कृतिक संध्या में भोजपुरी की प्रसिद्ध गायिका शिल्पी राज और गायक विजय चौहान ने शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। वहीं म्यूजिक डायरेक्टर वीर बहादुर यादव, बिरहा गायक धर्मेंद्र सोलंकी और ओमप्रकाश दीवाना ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य, श्रद्धालु, श्रोतागण और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए चौबेपुर पुलिस टीम सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए मौके पर तैनात रही। पुलिस की व्यवस्था के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मंदिर कमेटी ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों, कलाकारों, पुलिस टीम और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।1
- वाराणसी में पार्षदों की बैठक आयोजित मेयर ने दिया सख्त निर्देश 15 दिन चलेगा विशेष अभियान1
- अगर आप Pure Athleticism देखना चाहते हैं, तो US Open के क्वार्टरफाइनल *अगर आप Pure Athleticism देखना चाहते हैं, तो US Open के क्वार्टरफाइनल का ये वीडियो देख लीजिए। Ben Shelton और Carlos Alcaraz के बीच पहला सेट टाइब्रेकर में पहुंच गया, फिर एक-एक पॉइंट के लिए जबरदस्त जद्दोजहद हुई। यहां टेनिस की Intensity, जुनून और जीत की भूख अपने Peak पर नजर आती है।*1
- सिधौना बाजार में अंधेरा बना हादसे की वजह, मजदूर की मौत1
- राष्ट्रीय पत्रकार परिषद बनेगी किसानों की आवाजराष्ट्रीय पत्रकार परिषद बनेगी किसानों की आवाज जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता हरीशचंद्र पटेल वाराणसी सिवनी, मध्य प्रदेश। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की टीम संगठनात्मक कार्य के सिलसिले में महाराष्ट्र जाते समय मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कुंहीया ग्राम सभा पहुंची। टीम ने गांव में किसानों से मुलाकात कर उनके खेती-किसानी के तौर-तरीकों, फसलों और कृषि से जुड़ी समस्याओं को करीब से जाना। इस दौरान पत्रकार परिषद की टीम ने किसानों से संवाद कर उनकी परेशानियों, आर्थिक चुनौतियों, कृषि लागत, फसल उत्पादन और अन्य स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। किसानों ने भी अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं टीम के सामने रखीं। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों की समस्याओं और उनकी आवाज को समाचार पत्रों एवं न्यूज चैनलों के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि संबंधित अधिकारियों और सरकार का ध्यान किसानों की वास्तविक समस्याओं की ओर आकर्षित हो सके। सिवनी जिला कृषि प्रधान क्षेत्र है और जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार यहां बड़ी मात्रा में भूमि पर खरीफ एवं रबी फसलों की खेती होती है। परिषद की टीम ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि समाज के उन लोगों की आवाज को सामने लाना भी है, जिनकी समस्याएं अक्सर व्यवस्था तक नहीं पहुंच पातीं।1