Shuru
Apke Nagar Ki App…
मालवीय चौराहे पर पुलिस का दिखा सख्त पहरा, बारिश में भी संभाली यातायात व्यवस्था बारिश में भी पुलिस ड्यूटी पर मुस्तैद न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी पुलिस मालवीय चौराहे पर पुलिस का सख्त पहरा, लंका थाने की पुलिस ने खुद संभाला मोर्चा। यातायात व्यवस्था रही दुरुस्त, लोगों ने की पुलिस की सराहना।
NEWS 2 INDIA (NTI)
मालवीय चौराहे पर पुलिस का दिखा सख्त पहरा, बारिश में भी संभाली यातायात व्यवस्था बारिश में भी पुलिस ड्यूटी पर मुस्तैद न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी पुलिस मालवीय चौराहे पर पुलिस का सख्त पहरा, लंका थाने की पुलिस ने खुद संभाला मोर्चा। यातायात व्यवस्था रही दुरुस्त, लोगों ने की पुलिस की सराहना।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मालवीय चौराहे पर पुलिस का दिखा सख्त पहरा, बारिश में भी संभाली यातायात व्यवस्था बारिश में भी पुलिस ड्यूटी पर मुस्तैद न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी पुलिस मालवीय चौराहे पर पुलिस का सख्त पहरा, लंका थाने की पुलिस ने खुद संभाला मोर्चा। यातायात व्यवस्था रही दुरुस्त, लोगों ने की पुलिस की सराहना।1
- कलम के तेज धार से डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय : पुरातन छात्र सभा को भंग करने के पीछे किसकी साजिश? अयोध्या। राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की पुरातन छात्र सभा को भंग करने के मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। बेहद क्रियाशील रही पुरातन छात्र सभा को समाप्त करने के पीछे के खेल पर अब सवाल उठने लगे हैं। चर्चा है कि कहीं पुरातन छात्र सभा के अकाउंट में जमा करोड़ों रुपए पर तो नजर नहीं है? सभा को उदासीन बताने पर पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने तीखी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि पुरातन सभा को उदासीन बताने वाले पुराना दस्तावेज देख लें, जिसमें सभा द्वारा ऐतिहासिक कार्य कराए गए हैं। पूर्व कुलपति मनोज कुमार दीक्षित के कार्यकाल तक पुरातन सभा द्वारा अनगिनत सामाजिक, सांस्कृतिक आयोजन कराए गए। मामला तब सामने आया जब अवध विश्वविद्यालय में कथित अनियमितता को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता अभिषेक सावंत ने सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी। मामला राज्य सूचना आयोग में पहुंचा तो आनन-फानन में नई पुरातन छात्र सभा बना दी गई और नई सभा के गठन की सूची राज्य सूचना आयोग को भेज दी गई। पुरानी छात्र पुरातन सभा को उदासीन बताने वाले विश्वविद्यालय प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि जब पुरानी पुरातन छात्र सभा अपना काम कर रही है तो नई सभा के गठन का क्या औचित्य है? पूर्व अध्यक्ष ओ. पी. सिंह का आरोप है कि राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय लूट का केंद्र बन चुका है। मामले की शिकायत पीएमओ, राज्यपाल और राज्य सूचना आयोग में की गई है। बताया गया कि नई पुरातन छात्र सभा में कुलपति बिजेंद्र सिंह के साथ अयोध्या मेयर गिरीश पति त्रिपाठी समेत 7 लोगों का नाम शामिल है। पूर्व अध्यक्ष का आरोप है कि अगर किसी भाजपा नेता या पदाधिकारी को शामिल करना था तो छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा का नाम क्यों नहीं? उन्होंने मांग की है कि कुलपति अगर ईमानदार हैं तो पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराएं। सवाल यह भी है कि अवध विश्वविद्यालय की पुरातन छात्र सभा को राजनीति का केंद्र क्यों बनाया जा रहा है।6
- चहनियां: बीआरसी मथेला पर एफएलएन पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान को मजबूत करने पर जोर, बीईओ सुरेंद्र प्रताप सहाय ने किया संबोधित न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां क्षेत्र चंदौली बीआरसी चहनियाँ पर एफएलएन पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ, मथेला बीआरसी पर शिक्षकों को सम्बोधित करते खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय बीआरसी मथेला चहनिया पर मंगलवार को प्रथम बैच के एफएलएन (बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता) आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों में भाषा एवं गणित के बुनियादी ज्ञान को मजबूत करने के लिए शिक्षकों को आवश्यक शैक्षणिक विधियों एवं गतिविधियों से प्रशिक्षित करना है प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता के विभिन्न पहलुओं, बच्चों की समझ विकसित करने, भाषा कौशल को सुदृढ़ करने तथा गणितीय अवधारणाओं को सरल एवं गतिविधि आधारित तरीके से समझाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा प्रशिक्षण में शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया इस अवसर पर एआरपी सर्वेश नंदन त्रिपाठी, दीपक केशरी, रणविजय सिंह, रामकुंवर यादव एवं फैसल उमर अंसारी संदर्भदाता के रूप में उपस्थित रहे और प्रशिक्षण प्रदान किया बीईओ ने कहा खंड शिक्षा अधिकारी चहनिया सुरेंद्र प्रताप सहाय ने कहा कि एफएलएन मिशन का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करना है प्राथमिक स्तर पर भाषा और गणित की बुनियादी समझ मजबूत होगी तो बच्चों का आगे का शैक्षिक विकास और अधिक प्रभावी होगा उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं तकनीकों को कक्षा-कक्ष में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया कहा कि बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता बच्चों के सर्वांगीण शैक्षिक विकास की आधारशिला है इस अवसर पर अजय सिंह, फैयाज अहमद, आदित्य सिंह रघुवंशी, मनोज गुप्ता, अवधेश प्रताप यादव, पंकज उपाध्याय, नूतन सिंह, पंकज यादव, सुरेश पाल, सालाहुद्दीन, पूजा, सुप्रिया अग्रहरी, कुंदन पांडेय सहित सभी प्रतिभागी शिक्षक उपस्थित रहे1
- उत्तर प्रदेश मे सहारनपुर की मस्जिद पर विवाद गरम हो गया है। बताया जाता है कि मस्जिद को रातों रात ध्वस्तीकरण के बाद लोगो में आक्रोश दिखाई दिया। Varanasi Breking News1
- वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य : डॉ. शशि भूषण सिंह1
- जाल्हूपुर कच्चा बाबा आश्रम में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, शिल्पी राज और विजय चौहान ने बांधा समां जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता संजय कुमार वाराणसी वाराणसी। जाल्हूपुर स्थित श्री कच्चा बाबा आश्रम में 5 से 7 सितंबर तक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। तीन दिवसीय आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन किए और धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। आश्रम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भजन-कीर्तन और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सांस्कृतिक संध्या में भोजपुरी की प्रसिद्ध गायिका शिल्पी राज और गायक विजय चौहान ने शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। वहीं म्यूजिक डायरेक्टर वीर बहादुर यादव, बिरहा गायक धर्मेंद्र सोलंकी और ओमप्रकाश दीवाना ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य, श्रद्धालु, श्रोतागण और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए चौबेपुर पुलिस टीम सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए मौके पर तैनात रही। पुलिस की व्यवस्था के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मंदिर कमेटी ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों, कलाकारों, पुलिस टीम और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।1
- वाराणसी में पार्षदों की बैठक आयोजित मेयर ने दिया सख्त निर्देश 15 दिन चलेगा विशेष अभियान1
- वाराणसी की कैंट थाना की कचहरी पुलिस चौकी पर मुस्लिम महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उनकी पुस्तैनी जमीन पर पुलिस कब्जा करा रहा है और उनकी कही कोई सुनवाई नहीं हों रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेकर कार्यवाही की मांग किया है। Varanasi Breking News2