उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान मनवीर सिंह की इलाज के दौरान मौत, सड़क हादसे के बाद 3 दिन तक चले उपचार के बावजूद नहीं बची जान अलीगढ़/गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान मनवीर सिंह (40 वर्ष) पुत्र इंद्रपाल सिंह, निवासी छोटी बल्लम, थाना गोंडा, जनपद अलीगढ़, का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को गाजियाबाद में एक स्विफ्ट कार की टक्कर से मनवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लगातार उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान 31 जुलाई 2026 को उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया गया है कि दुर्घटना के बाद स्विफ्ट कार का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मनवीर सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस के वर्ष 2005 बैच के जवान थे और वर्तमान में गाजियाबाद पुलिस लाइन में तैनात थे। उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग एवं परिजनों में शोक की लहर है। MD News की ओर से दिवंगत पुलिस जवान मनवीर सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं
उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान मनवीर सिंह की इलाज के दौरान मौत, सड़क हादसे के बाद 3 दिन तक चले उपचार के बावजूद नहीं बची जान अलीगढ़/गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान मनवीर सिंह (40 वर्ष) पुत्र इंद्रपाल सिंह, निवासी छोटी बल्लम, थाना गोंडा, जनपद अलीगढ़, का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को गाजियाबाद में एक स्विफ्ट कार की टक्कर से मनवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लगातार उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान 31 जुलाई 2026 को उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया गया है कि दुर्घटना के बाद स्विफ्ट कार का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मनवीर सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस के वर्ष 2005 बैच के जवान थे और वर्तमान में गाजियाबाद पुलिस लाइन में तैनात थे। उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग एवं परिजनों में शोक की लहर है। MD News की ओर से दिवंगत पुलिस जवान मनवीर सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं
- #हाथरस।मंडलायुक्त संगीता सिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निरस्तारण करने1
- रफी साहब को सुरों से दी गई श्रद्धांजलि, एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने जीता श्रोताओं का दिल मोहम्मद रफी की बरसी पर सजी सुरों की महफिल, सदाबहार नग्मों से देर रात तक झूमता रहा अलीगढ़1
- दुषित पेट्रोल के कारण गाड़ी में आई खराबी पूरा इंजन खराब हो गया गाड़ी जसराना पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाया गया और लगभग डेढ़ 2 किलोमीटर जाने के बाद गाड़ी में रेस लेना कम हो गया एक्सीलेटर कम लेने लगी थोड़ी देर प्रयास करने के बाद गाड़ी बिल्कुल काम नहीं कर रही मिश्री ने बार-बार सैफ लेने के बाद भी गाड़ी सही नहीं हो रही थी मिस्त्री ने गाड़ी का पेट्रोल का टैंक खोला और पूरा पेट्रोल वापस निकाल कर सफाई करी टंकी की मिस्त्री ने गाड़ी के इंजन को खराब बता दिया और उसने कहा के इंजन खोलना पड़ेगा उसकी पूरी सफाई होगी जिसका खर्चा उसने 25से ₹30000 बताया मेरा सभी भाइयों से अनुरोध है ऐसे पेट्रोल पंपों से तेल ना ले जहां पर तेल खराब मिलता हो पेट्रोल डलवाने के बाद गाड़ी से सफेद धुआं निकलने लगा1
- 🚨 मानसून का बड़ा अलर्ट! गुजरात में Red Alert, पहाड़ों में Orange Alert | भारी बारिश का खतरा 🌧️ देशभर में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुजरात के कुछ जिलों में Red Alert और पहाड़ी क्षेत्रों में Orange Alert जारी किया गया है। कई राज्यों में भारी बारिश, तेज बिजली और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। दिल्ली-NCR और नोएडा में भी मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वायुमंडलीय परिस्थितियों और चक्रवाती परिसंचरण के कारण कई क्षेत्रों में मौसम लंबे समय तक नम और बरसाती रह सकता है। 🌾 किसानों के लिए बारिश बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन अत्यधिक बारिश और जलभराव से सावधानी भी जरूरी है। ⚠️ सुरक्षित रहें और मौसम विभाग की स्थानीय चेतावनियों का पालन करें। 📢 ऐसी ही Weather News, Breaking News और Latest Updates के लिए चैनल को Subscribe करें और Reel को Like & Share करें। Weather News, Monsoon Update, Heavy Rain Alert, IMD Weather Update, Rain Alert India, Gujarat Red Alert, Orange Alert, Delhi Rain, Noida Weather, मानसून अपडेट, मौसम समाचार, भारी बारिश अलर्ट, मौसम विभाग अलर्ट, बारिश की चेतावनी, आज का मौसम, भारत मौसम अपडेट #WeatherUpdate #MonsoonUpdate #HeavyRain #RainAlert #IMD #WeatherNews #Monsoon2026 #GujaratRain #RedAlert #OrangeAlert #DelhiWeather #NoidaWeather #HeavyRainAlert #Mausam #Barish #मानसून #भारीबारिश #मौसमसमाचार #बारिशअलर्ट #BreakingNews weather update, monsoon update, weather news, heavy rain alert, rain alert india, IMD weather update, Gujarat rain, Gujarat red alert, orange alert, Delhi weather, Noida weather, monsoon 2026, heavy rainfall, rain forecast, India weather, latest weather news, mausam update, barish update, monsoon news, IMD alert #WeatherNews #WeatherUpdate #MonsoonNews #MonsoonUpdate #RainNews #RainAlert #HeavyRain #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #IMD #IMDWeather #GujaratNews #DelhiNews #NoidaNews #IndiaNews #MausamNews #Barish #Monsoon2026 #ViralNews #TrendingNews #Shorts #YouTubeShorts #NewsReel #TrendingReels 🌧️ मानसून का बड़ा अलर्ट! 🚨 कई राज्यों में भारी बारिश 🔴 Gujarat RED ALERT1
- 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर 45 दिवसीय बुनकर प्रशिक्षण का शुभारंभ 'समर्थ' योजना के तहत 30 महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण, प्रतिदिन ₹300 मानदेय और प्रशिक्षण के बाद करघा मथुरा। 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस-2026 के अवसर पर भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय, बुनकर सेवा केंद्र मेरठ एवं दीनदयाल बुनकर केंद्र, गऊ ग्राम परखम के संयुक्त तत्वावधान में 'समर्थ' योजना के अंतर्गत 45 दिवसीय हथकरघा बुनाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को अशोक सिंघल हॉल, गऊ ग्राम परखम में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना तथा हथकरघा उद्योग को नई पहचान दिलाना है।मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि भारत की हथकरघा परंपरा देश की सांस्कृतिक धरोहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 'समर्थ' योजना महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करेगी।मुख्य वक्ता अजीत महापात्रा ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती पारंपरिक कुटीर उद्योगों से जुड़ी है। यदि गांवों की महिलाएं हथकरघा उत्पादन से जुड़ेंगी तो उनकी आय बढ़ेगी और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र सेमवाल ने कहा कि हथकरघा क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।पारंपरिक कला को आधुनिक डिजाइन, गुणवत्ता और विपणन से जोड़कर बुनकरों को नए अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। वस्त्र मंत्रालय के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपनिदेशक तपन शर्मा ने कहा कि विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय की योजनाओं का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को कौशल विकास से जोड़ना है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से पूरी लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया।बुनकर प्रशिक्षण केंद्र के उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि 45 दिवसीय प्रशिक्षण में 30 महिलाओं को हथकरघा बुनाई का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक प्रतिभागी को प्रतिदिन ₹300 मानदेय मिलेगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर परीक्षा आयोजित होगी तथा सफल प्रतिभागियों को लगभग ₹30 हजार मूल्य का करघा उपलब्ध कराया जाएगा, जिस पर निर्धारित सरकारी अनुदान का लाभ भी दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के मुख्य प्रशिक्षक मोदा राम (राजस्थान) हैं, जबकि सहायक प्रशिक्षक भभूता राम एवं महेंद्र प्रशिक्षण देंगे।कार्यक्रम में नितिन बहल ने बताया कि प्रशिक्षण में 17 गांवों की महिलाएं भाग ले रही हैं, जबकि हरिशंकर शर्मा ने कहा कि परखम क्षेत्र के लगभग 52 गांवों में कभी हथकरघा बुनाई हर घर की पहचान थी।संस्था का उद्देश्य इस गौरवशाली परंपरा को पुनर्जीवित करना है। भविष्य में प्रत्येक घर तक करघा उपलब्ध कराने, कच्चा माल उपलब्ध कराने तथा तैयार उत्पादों की मार्केटिंग की व्यवस्था भी संस्था द्वारा की जाएगी।कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक हथकरघा तकनीक, स्वरोजगार के अवसर, भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा टूल किट भी वितरित की गई।कार्यक्रम का संचालन अजय वर्मा ने किया।इस अवसर पर सोनपाल, राहुल गोयल, अर्पित महेश्वरी, उदित बंसल, शशिकांत, राम पाठक, किशन, अशोक, रामवीर फौजदार, महिपाल सिंह, पारस, राजदर्शन, राजेंद्र प्रधान, गोविन्द, हरिनारायण, हरेंद्र, गौरी, जगन प्रधान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।1
- मथुरा के जिला अधिकारी ने सावन ब कांवड़ यात्रा को लेकर दिये सख्त निर्देश1
- #अलीगढ़" पुलिस ने "आमजन के "खोये/गिरे" 263 मोबाइल फोन "CEIR पोर्टल" के माध्यम से बरामद किए हैं। SSP नीरज जादौन ने सभी1
- राया-कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने में जुटी राया पुलिस, सड़क किनारे हटवाया अतिक्रमण कस्वा राया में सावन माह में कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राया पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने राया-हाथरस मार्ग का निरीक्षण कर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया और अवैध अस्थाई अतिक्रमण हटाकर मार्ग को सुचारु बनाया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने और भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि सावन में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिला श्रद्धालु इसी मार्ग से कांवड़ लेकर गुजरते हैं। उनकी सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस ने कांवड़ियों के आवागमन के लिए अलग सुरक्षित मार्ग भी सुनिश्चित किया है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही आम नागरिकों और व्यापारियों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।1
- दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक गंभीर घायल, राहगीरों की मदद से कराया गया अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मेंडू रोड चौबे वाले महादेव फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान मोहल्ला आदर्श नगर निवासी बाइक सवार एक युवक पुनीत पुत्र रविंद्र पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। सूचना मिलते ही घायल बाइक सवार युवक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।1