logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विंध्य का लाल दुबई में रेस प्रतियोगिता के लिए चयनित* देश का प्रतिनिधित्व करेंगे कुसमी के मुकेश गुप्ता. विंध्य बलराम/राजकुमार तिवारी. सीधी. सीधी जिले के साथ विंध्य क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी और उपलब्धि की बड़ी खबर सामने आई है।जिसमें धौहनी विधानसभा क्षेत्र के कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत निधिपुरी के प्रतिभाशाली युवा एथलीट मुकेश कुमार गुप्ता अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी रफ्तार का जलवा दिखाने जा रहे हैं। वे दुबई में आयोजित होने वाली फाइव इंटरनेशनल गेम इंडो एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयनित हुए हैं जो 100 मीटर दौड़ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। जहां यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 22 मार्च को दुबई (यूएई) में आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न देशों के धावक हिस्सा लेंगे। ऐसे में छोटे से गांव निधिपुरी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना न केवल मुकेश के लिए,बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बन गया है। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि भी निर्धारित की गई है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 40 लाख रुपए,द्वितीय स्थान को 30 लाख रुपए और तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी को 20 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 5 लाख रुपए से सम्मानित किया जाएगा। मुकेश कुमार गुप्ता की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी को उम्मीद है कि मुकेश अपनी मेहनत और लगन से देश और जिले का नाम रोशन करेंगे।

on 21 March
user_पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
Local News Reporter गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•
on 21 March
2ac26593-ae22-4218-a88f-3ee0564b9cf8

More news from Sidhi and nearby areas
  • जिला कलेक्टर जमीन में उतरकर जमीनी किसानों के साथ जमीन में बैठकर लोगों की सुनी समस्याएं केवाईसी को लेकर भ्रष्ट अधिकारियों को लगाई फटकार
    1
    जिला कलेक्टर जमीन में उतरकर जमीनी किसानों के साथ जमीन में बैठकर लोगों की सुनी समस्याएं केवाईसी को लेकर भ्रष्ट अधिकारियों को लगाई फटकार
    user_पत्रकार,Kuber Tomar
    पत्रकार,Kuber Tomar
    पत्रकार, संवाददाता,रिपोर्टर Gopadbanas, Sidhi•
    9 hrs ago
  • जब सिस्टम सो जाता है, तो एक कड़क अधिकारी को मैदान में उतरना ही पड़ता है। सीधी जिला कलेक्टर ने आज सादगी और सख्ती की मिसाल पेश की। ​जमीनी हकीकत: कलेक्टर साहब ने दफ्तर के एसी (AC) को छोड़कर तपती जमीन पर किसानों के बीच बैठना बेहतर समझा। ​KYC पर एक्शन: किसानों को केवाईसी के लिए चक्कर कटवाने वाले कर्मचारियों को बीच मैदान में फटकार लगाई। कलेक्टर ने साफ़ कर दिया— 'जनता परेशान हुई, तो कार्रवाई तय है!' ​सीधा संदेश: आम आदमी की सुनवाई में देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ​#Sidhi #Collector #Action #PublicService #Farmers #MadhyaPradesh #VindhyaNews
    1
    जब सिस्टम सो जाता है, तो एक कड़क अधिकारी को मैदान में उतरना ही पड़ता है। सीधी जिला कलेक्टर ने आज सादगी और सख्ती की मिसाल पेश की।
​जमीनी हकीकत: कलेक्टर साहब ने दफ्तर के एसी (AC) को छोड़कर तपती जमीन पर किसानों के बीच बैठना बेहतर समझा।
​KYC पर एक्शन: किसानों को केवाईसी के लिए चक्कर कटवाने वाले कर्मचारियों को बीच मैदान में फटकार लगाई। कलेक्टर ने साफ़ कर दिया— 'जनता परेशान हुई, तो कार्रवाई तय है!'
​सीधा संदेश: आम आदमी की सुनवाई में देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
​#Sidhi #Collector #Action #PublicService #Farmers #MadhyaPradesh #VindhyaNews
    user_पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    Local News Reporter गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Bablu Namdev
    1
    Post by Bablu Namdev
    user_Bablu Namdev
    Bablu Namdev
    Photographer Mauganj, Rewa•
    1 hr ago
  • पालम थाने में वकीलों का जोरदार हंगामा जमकर हुई नारेबाजी पुलिस कर्मियों पर वकील के साथ हाथापाई करने का आरोप
    1
    पालम थाने में वकीलों का जोरदार हंगामा जमकर हुई नारेबाजी 
पुलिस कर्मियों पर वकील के साथ हाथापाई करने का आरोप
    user_पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    Local News Reporter Mauganj, Rewa•
    7 hrs ago
  • हेयरकट करने के बाद, सिर और गर्दन के पीछे के हिस्से की मालिश करते समय, मस्तिष्क को रक्त पहुंचाने वाली एक नस संकुचित हो गई, जिसके परिणामस्वरूप स्ट्रोक हुआ और अंततः मृत्यु हो गई……। कटिंग कराते समय यदि नाई इस तरह की हरकत करता है, तो इससे सावधान रहे।
    1
    हेयरकट करने के बाद, सिर और गर्दन के पीछे के हिस्से की मालिश करते समय, मस्तिष्क को रक्त पहुंचाने वाली एक नस संकुचित हो गई, जिसके परिणामस्वरूप स्ट्रोक हुआ और अंततः मृत्यु हो गई……।
कटिंग कराते समय यदि नाई इस तरह की हरकत करता है, तो इससे सावधान रहे।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मऊगंज/ दिनांक 02 अप्रैल 2026 को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला मऊगंज द्वारा बजरंग दल के आराध्य देव हनुमान जी प्राकट्याेत्सव बिछरहटा प्रखंड के ग्राम बरांव में धूम से मनाया गया सुन्दर काण्ड उम्परांत हनुमान चालीसा प्रसाद वितरण हुआ कार्यक्रम में जिला एवं प्रखण्ड खंड के कार्यकर्ता एवं सनातनी जन उपस्थित रहे...
    4
    मऊगंज/ दिनांक 02 अप्रैल 2026 को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला मऊगंज द्वारा बजरंग दल के आराध्य देव हनुमान जी प्राकट्याेत्सव बिछरहटा प्रखंड के ग्राम बरांव में धूम से मनाया गया सुन्दर काण्ड उम्परांत हनुमान चालीसा प्रसाद वितरण हुआ कार्यक्रम में जिला एवं प्रखण्ड खंड के कार्यकर्ता एवं सनातनी जन उपस्थित रहे...
    user_Rajjan Patel
    Rajjan Patel
    Civil law attorney मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Durgesh Kumar Gupta
    1
    Post by Durgesh Kumar Gupta
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    7 hrs ago
  • शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने रेत की अवैध निकासी को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार युवाओं को रोजगार देने में सक्षम नहीं है, तो रेत खनन को केवल “अपराध” के रूप में देखना उचित नहीं है। विवेक पांडे ने सोन नदी का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि वहां अवैध रेत खनन हो रहा है, तो यह बढ़ती बेरोजगारी का संकेत है। उनके अनुसार, “युवा रोजगार के अभाव में ऐसे कार्यों की ओर मजबूर हो रहे हैं।” उन्होंने सुझाव दिया कि जिन क्षेत्रों में घड़ियाल संरक्षित हैं, वहां प्रतिबंध जारी रहना चाहिए, लेकिन बाकी क्षेत्रों में रेत निकासी की अनुमति दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि खदानों को जल्द स्वीकृति दी जाए, ताकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके। पांडे ने सीधी जिला का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यहां से बड़े पैमाने पर रेत अन्य राज्यों में भेजी जाती है, लेकिन स्थानीय जनता को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पाता। उन्होंने यह भी कहा कि रेत खनन को “जरूरत से ज्यादा बड़ा मुद्दा” बना दिया गया है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रदेश में रेत खनन और अवैध निकासी को लेकर लगातार राजनीतिक और प्रशासनिक बहस जारी
    1
    शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने रेत की अवैध निकासी को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार युवाओं को रोजगार देने में सक्षम नहीं है, तो रेत खनन को केवल “अपराध” के रूप में देखना उचित नहीं है।
विवेक पांडे ने सोन नदी का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि वहां अवैध रेत खनन हो रहा है, तो यह बढ़ती बेरोजगारी का संकेत है। उनके अनुसार, “युवा रोजगार के अभाव में ऐसे कार्यों की ओर मजबूर हो रहे हैं।”
उन्होंने सुझाव दिया कि जिन क्षेत्रों में घड़ियाल संरक्षित हैं, वहां प्रतिबंध जारी रहना चाहिए, लेकिन बाकी क्षेत्रों में रेत निकासी की अनुमति दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि खदानों को जल्द स्वीकृति दी जाए, ताकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके।
पांडे ने सीधी जिला का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यहां से बड़े पैमाने पर रेत अन्य राज्यों में भेजी जाती है, लेकिन स्थानीय जनता को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पाता। उन्होंने यह भी कहा कि रेत खनन को “जरूरत से ज्यादा बड़ा मुद्दा” बना दिया गया है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रदेश में रेत खनन और अवैध निकासी को लेकर लगातार राजनीतिक और प्रशासनिक बहस जारी
    user_पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    Local News Reporter गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.