Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश,बहराइच रमजान के अंतिम शुक्रवार (जुमातुल विदा) के अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने की दुआ मांगी गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संदेश दिया गया कि सभी लोग अच्छे कार्य करें, आपसी सौहार्द बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से दूर रहें। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सी ओ पहुप सिंह एवं कोतवाल राजनाथ सिंह ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने विभिन्न मस्जिदों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया l
Shakil Ansari, News Riporter
उत्तर प्रदेश,बहराइच रमजान के अंतिम शुक्रवार (जुमातुल विदा) के अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने की दुआ मांगी गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संदेश दिया गया कि सभी लोग अच्छे कार्य करें, आपसी सौहार्द बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से दूर रहें। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सी ओ पहुप सिंह एवं कोतवाल राजनाथ सिंह ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने विभिन्न मस्जिदों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया l
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बहराइच ग्रामीणों का विरोध तेज ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण का कार्य शुरू हुआ था तभी से हम लोगों ने विरोध किया, फिर ठेकेदार बबलू द्वारा बताया गया कि पुल निर्माण कार्य में कोई धांधली नहीं की जाएगी। लेकिन उसके बाद काम स्टार्ट होते ही धांधली शुरू हो गई। आखिर में रद्दी मसालों से किया गया पुल का निर्माण जिम्मेदार बने अनजान बहराइच। जनपद के ब्लॉक रिसिया थाना मटेरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महरथा मजरा बाले कटिलिया में बन रहे पुल निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस पुल में घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। पीली ईंटों और घटिया गुणवत्ता वाले सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे पुल की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह का निर्माण कार्य भविष्य में बड़े हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले तीन महीनों में कई बार इस मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विरोध के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में लापरवाही और भ्रष्टाचार को नजरअंदाज किया जा रहा है और जिम्मेदार लोग भी इसमें भूमिका निभा रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और मानक के अनुरूप निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सार्वजनिक धन का दुरुपयोग न हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।4
- Post by सकील अहमद1
- उत्तर प्रदेश,बहराइच रमजान के अंतिम शुक्रवार (जुमातुल विदा) के अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने की दुआ मांगी गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संदेश दिया गया कि सभी लोग अच्छे कार्य करें, आपसी सौहार्द बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से दूर रहें। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सी ओ पहुप सिंह एवं कोतवाल राजनाथ सिंह ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने विभिन्न मस्जिदों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया l1
- बहराइच | आज दिनांक को रिजर्व पुलिस लाइन, बहराइच में ‘मिशन शक्ति’ फेज-5 के द्वितीय चरण के शुभारम्भ के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला सशक्तिकरण बाइक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि प्रतिकूल मौसम (वर्षा) के बावजूद पुलिस बल का उत्साह एवं समर्पण देखने योग्य रहा। कार्यक्रम के दौरान महिला अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया गया, जो महिला सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में भी परिलक्षित हुआ। रैली के दौरान मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित जागरूकता गीत एवं जिंगल प्रसारित किए गए। रैली का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान पीआरवी वाहन, अन्य चार पहिया वाहन तथा लगभग 55 दोपहिया वाहनों पर 180 से अधिक जागरूकता पोस्टर एवं बैनर प्रदर्शित किए गए। इनके माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन एवं सेवाओं—वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं एम्बुलेंस सेवा 108—की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान” एवं “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे नारों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता फैलाई गई। आमजन को यह भी प्रेरित किया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, हिंसा अथवा उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें। रैली के माध्यम से यह संदेश भी प्रसारित किया गया कि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही सभी वर्गों को नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय सहयोग हेतु प्रेरित किया गया। यह रैली पुलिस लाइन, बहराइच से प्रारम्भ होकर मेडिकल कॉलेज होते हुए घण्टाघर, छावनी चौराहे के रास्ते, सम्पन्न हुई। रैली में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीम एवं महिला सुरक्षा विशेष दल ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी पयागपुर, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।4
- aaj hamare gaon ka mausan bahut hi sundar hai barish ka mahol hai aur hwa bhi kafi tej chal Rahi hai Mausam bilkul cold hai aur halki halki barish ki boond bhi pad rhi hai aur sab theek hai .1
- बहराइच के महसी में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की दर्दनाक मौत उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में प्राकृतिक आपदा ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तहसील महसी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्भौरी में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बम्भौरी के मजरा मिश्रनपुरवा पुरवा निवासी मुनाऊ (32 वर्ष), पुत्र जलील, शुक्रवार को अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से मुनाऊ गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना से बदनपुरवा और मिश्रनपुरवा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की है।2
- भारी बारिश में निकली महिला पुलिस बाइक रैली पुलिस अधीक्षक RN सिंह ने रैली को किया रवाना मिशन शक्ति फेज-5 के तहत निकाली गई रैली CO पयागपुर हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में निकली रैली स्कूटी सवार सैकड़ों महिला पुलिस कर्मियों ने लिया हिस्सा स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थानों पर जाएगी बाइक रैली बहराइच कोतवाली देहात इलाके से दिखाई गई हरी झंडी1
- बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलपुर सधुवापुर ग्राम पंचायत के परागी पुरवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि शिकायत करने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला, बल्कि उल्टे उन्हीं पर कार्रवाई कर दी गई। गांव निवासी ऊषा देवी और शोभावती ने पुलिस अधीक्षक को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि परिवार के ही दूसरे पक्ष से उनका काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार शाम विवाद के चलते दूसरे पक्ष के लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके 12 वर्षीय बेटे सहित दोनों महिलाओं को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। पीड़ितों का कहना है कि घटना के दौरान मारपीट की तस्वीरें मोबाइल फोन में कैद कर ली गई थीं, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया। उनका दावा है कि उस फोन में घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद हैं। पीड़ित पक्ष ने बताया कि जब उन्होंने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, तो पुलिस ने उल्टे उन्हीं पर धारा 151 के तहत कार्रवाई कर दी। साथ ही आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है और उनके बेटे व पति का रास्ता रोककर हमला करने की कोशिश कर रहा है। पीड़ितों के अनुसार, इससे पहले भी कई बार हमले की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल फोन थाने से ले जाने के लिए कहा गया है।4
- अलविदा की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत #CO नानपारा महोदय व #कोतवाल नानपारा महोदय द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते हुए व मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा धर्मगुरुओं से वार्तालाप कर शांति व सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी। #UPPolice #BahraichPolice #SPBahraich1