logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांका से गाजियाबाद तक नकली नोट का बड़ा खेल उजागर! सलेमपुर के दो युवक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार बांका से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। गाजियाबाद में पुलिस ने नकली नोटों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के सलेमपुर गांव के दो युवक भी शामिल पाए गए हैं। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 500 रुपये के 234 नकली नोट और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये आरोपी नकली नोटों को कम कीमत में खरीदकर बाजार में असली बताकर खपाते थे और मोटा मुनाफा कमाते थे। इस गिरोह का नेटवर्क और भी बड़ा हो सकता है, जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल इस मामले का मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ गज्जू फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 👉 बांका से जुड़े इस बड़े खुलासे पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।

3 hrs ago
user_Banka Today News
Banka Today News
पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
3 hrs ago

बांका से गाजियाबाद तक नकली नोट का बड़ा खेल उजागर! सलेमपुर के दो युवक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार बांका से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। गाजियाबाद में पुलिस ने नकली नोटों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के सलेमपुर गांव के दो युवक भी शामिल पाए गए हैं। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 500 रुपये के 234 नकली नोट और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये आरोपी नकली नोटों को कम कीमत में खरीदकर बाजार में असली बताकर खपाते थे और मोटा मुनाफा कमाते थे। इस गिरोह का नेटवर्क और भी बड़ा हो सकता है, जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल इस मामले का मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ गज्जू फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 👉 बांका से जुड़े इस बड़े खुलासे पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।

More news from बिहार and nearby areas
  • चांदन (बांका): चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोरिया-चांदन मुख्य मार्ग स्थित गोंनोवारी गांव में शुक्रवार की देर रात एक रिटायर्ड आर्मी जवान के घर अज्ञात अपराधियों ने धावा बोलकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि करीब 10-12 की संख्या में आए बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए नकदी और जेवरात लूट लिए।पीड़ित सदानंद मंडल (पिता स्व. विष्णु लाल मंडल) ने बताया कि देर रात करीब 12:30 बजे अपराधी संभवतः पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे और अंदर आते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने पैसे की मांग करते हुए उन्हें और उनकी पत्नी को धमकाया। विरोध करने पर उनकी पत्नी को भी बेहोश कर दिया गया। बाद में अपराधियों ने करीब 10 हजार रुपये नकद सहित घर में रखे जेवरात लूट लिए।पीड़ित की पत्नी हुशनारा मंडल ने बताया कि उस रात गर्मी के कारण घर का दरवाजा खुला था, जिसका फायदा उठाकर अपराधी अंदर घुस आए। बदमाशों ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि उन्हें “सुपारी” मिली है और परिवार के बारे में पूछताछ करने लगे। इसके बाद उन्होंने मंगलसूत्र, सोने की बालियां, नथिया, पायल एवं दो अंगूठी लूट ली।घटना के बाद हुशनारा मंडल ने हिम्मत दिखाते हुए आसपास के लोगों को जगाया और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधी संभवतः चोरी के इरादे से आए थे, लेकिन घरवालों के जाग जाने के कारण घटना ने डकैती का रूप ले लिया।इधर, चांदन थाना अध्यक्ष श्रीकांत भारती के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने कुछ साक्ष्य एकत्र किए हैं। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार
    1
    चांदन (बांका): चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोरिया-चांदन मुख्य मार्ग स्थित गोंनोवारी गांव में शुक्रवार की देर रात एक रिटायर्ड आर्मी जवान के घर अज्ञात अपराधियों ने धावा बोलकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि करीब 10-12 की संख्या में आए बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए नकदी और जेवरात लूट लिए।पीड़ित सदानंद मंडल (पिता स्व. विष्णु लाल मंडल) ने बताया कि देर रात करीब 12:30 बजे अपराधी संभवतः पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे और अंदर आते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने पैसे की मांग करते हुए उन्हें और उनकी पत्नी को धमकाया। विरोध करने पर उनकी पत्नी को भी बेहोश कर दिया गया। बाद में अपराधियों ने करीब 10 हजार रुपये नकद सहित घर में रखे जेवरात लूट लिए।पीड़ित की पत्नी हुशनारा मंडल ने बताया कि उस रात गर्मी के कारण घर का दरवाजा खुला था, जिसका फायदा उठाकर अपराधी अंदर घुस आए। बदमाशों ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि उन्हें “सुपारी” मिली है और परिवार के बारे में पूछताछ करने लगे। इसके बाद उन्होंने मंगलसूत्र, सोने की बालियां, नथिया, पायल एवं दो अंगूठी लूट ली।घटना के बाद हुशनारा मंडल ने हिम्मत दिखाते हुए आसपास के लोगों को जगाया और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधी संभवतः चोरी के इरादे से आए थे, लेकिन घरवालों के जाग जाने के कारण घटना ने डकैती का रूप ले लिया।इधर, चांदन थाना अध्यक्ष श्रीकांत भारती के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने कुछ साक्ष्य एकत्र किए हैं। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    19 hrs ago
  • Post by Chandan,kumar
    1
    Post by Chandan,kumar
    user_Chandan,kumar
    Chandan,kumar
    धुरैया, बांका, बिहार•
    6 hrs ago
  • तारापुर स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की प्रेस वार्ता में गैस आपूर्ति की समस्या को लेकर नेताओं ने आवाज उठाई। राष्ट्रीय सचिव मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि अनुमंडल और नगर पंचायत बनने के बावजूद तारापुर को शहरी श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को 45 दिन बाद गैस बुकिंग की सुविधा मिल रही है, जबकि अन्य शहरी क्षेत्रों में 25 दिन का अंतराल है। आईटी सेल जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजा गया है। एजेंसी संचालक रत्नेश्वर प्रसाद सिंह के अनुसार 23 हजार उपभोक्ताओं को एक समान 45 दिन की अवधि झेलनी पड़ रही है। समस्या से आम लोग और व्यवसायी परेशान हैं।
    1
    तारापुर स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की प्रेस वार्ता में गैस आपूर्ति की समस्या को लेकर नेताओं ने आवाज उठाई। राष्ट्रीय सचिव मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि अनुमंडल और नगर पंचायत बनने के बावजूद तारापुर को शहरी श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को 45 दिन बाद गैस बुकिंग की सुविधा मिल रही है, जबकि अन्य शहरी क्षेत्रों में 25 दिन का अंतराल है।
आईटी सेल जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजा गया है। एजेंसी संचालक रत्नेश्वर प्रसाद सिंह के अनुसार 23 हजार उपभोक्ताओं को एक समान 45 दिन की अवधि झेलनी पड़ रही है। समस्या से आम लोग और व्यवसायी परेशान हैं।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    22 min ago
  • koi bat nahi chek kiya huwa sir ji bata dijiye kese hoga
    2
    koi bat nahi chek kiya huwa sir ji bata dijiye kese hoga
    user_MD Ejaj
    MD Ejaj
    गोड्डा, गोड्डा, झारखंड•
    53 min ago
  • जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है और यह मामला अब सिर्फ एक छात्रा का नहीं बल्कि पूरे शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल ख
    1
    जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है और यह मामला अब सिर्फ एक छात्रा का नहीं बल्कि पूरे शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल ख
    user_User10408
    User10408
    पत्रकार Godda, Jharkhand•
    3 hrs ago
  • G.Classes के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम,कई बच्चे fast डिवीजन से किया पास। #Sanokhar #गंगारामपुर #bhagalpur #kahalgaon
    1
    G.Classes के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम,कई बच्चे fast डिवीजन से किया पास।
#Sanokhar #गंगारामपुर #bhagalpur #kahalgaon
    user_Hafij Naseem ansari
    Hafij Naseem ansari
    Media and information sciences faculty गोड्डा, गोड्डा, झारखंड•
    20 hrs ago
  • 29/03/2026-आज का राशिफल: जानिए आपका दिन कैसा रहेगा, किस राशि पर बरसेगा भाग्य का साथ! आज का दिन कई राशियों के लिए खुशियां और नए मौके लेकर आया है। जहां कुछ लोगों को काम में सफलता मिलेगी, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का संक्षिप्त राशिफल— मेष: काम में सफलता, दिन अच्छा रहेगा। वृषभ: सामान्य दिन, धन लाभ संभव। मिथुन: नए अवसर मिलेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। कर्क: थोड़ा तनाव, सेहत का ध्यान रखें। सिंह: सम्मान और सफलता मिलेगी। कन्या: मेहनत रंग लाएगी, दिन शुभ। तुला: रिश्तों में मधुरता, संतुलन जरूरी। वृश्चिक: उतार-चढ़ाव, धैर्य रखें। धनु: भाग्य साथ देगा, यात्रा संभव। मकर: काम में प्रगति, जिम्मेदारी बढ़ेगी। कुंभ: नए मौके, आय में वृद्धि। मीन: दिन शुभ, मन खुश रहेगा। नोट: यह सामान्य राशिफल है।
    1
    29/03/2026-आज का राशिफल: जानिए आपका दिन कैसा रहेगा, किस राशि पर बरसेगा भाग्य का साथ!
आज का दिन कई राशियों के लिए खुशियां और नए मौके लेकर आया है। जहां कुछ लोगों को काम में सफलता मिलेगी, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का संक्षिप्त राशिफल—
मेष: काम में सफलता, दिन अच्छा रहेगा।
वृषभ: सामान्य दिन, धन लाभ संभव।
मिथुन: नए अवसर मिलेंगे, मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क: थोड़ा तनाव, सेहत का ध्यान रखें।
सिंह: सम्मान और सफलता मिलेगी।
कन्या: मेहनत रंग लाएगी, दिन शुभ।
तुला: रिश्तों में मधुरता, संतुलन जरूरी।
वृश्चिक: उतार-चढ़ाव, धैर्य रखें।
धनु: भाग्य साथ देगा, यात्रा संभव।
मकर: काम में प्रगति, जिम्मेदारी बढ़ेगी।
कुंभ: नए मौके, आय में वृद्धि।
मीन: दिन शुभ, मन खुश रहेगा।
नोट: यह सामान्य राशिफल है।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    9 hrs ago
  • चांदन (बांका): आनंदपुर थाना क्षेत्र के नोनिया गांव में अंग्रेज मंडल के आवास पर पांच दिवसीय चंडी पाठ का भव्य आयोजन किया गया। बताया जाता है कि उनकी धर्मपत्नी बुधनी देवी लंबे समय से बीमार थीं और कई जगह इलाज के बाद भी सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद परिवार ने आस्था के तहत चंडी पाठ का संकल्प लिया।यह अनुष्ठान पुरोहित रंजीत पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया, वहीं काली भक्त प्रमोद यादव ने तांत्रिक विधि से मार्गदर्शन दिया। पांच दिनों तक गांव में भक्ति का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।परिजनों के अनुसार, अनुष्ठान के बाद बुधनी देवी के स्वास्थ्य में सुधार देखा गया है। आयोजन को सफल बनाने में सोनू ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा। समापन पर पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया तथा 11 कन्याओं को भोजन कराकर दान-दक्षिणा दी गई। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार
    1
    चांदन (बांका): आनंदपुर थाना क्षेत्र के नोनिया गांव में अंग्रेज मंडल के आवास पर पांच दिवसीय चंडी पाठ का भव्य आयोजन किया गया। बताया जाता है कि उनकी धर्मपत्नी बुधनी देवी लंबे समय से बीमार थीं और कई जगह इलाज के बाद भी सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद परिवार ने आस्था के तहत चंडी पाठ का संकल्प लिया।यह अनुष्ठान पुरोहित रंजीत पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया, वहीं काली भक्त प्रमोद यादव ने तांत्रिक विधि से मार्गदर्शन दिया। पांच दिनों तक गांव में भक्ति का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।परिजनों के अनुसार, अनुष्ठान के बाद बुधनी देवी के स्वास्थ्य में सुधार देखा गया है। आयोजन को सफल बनाने में सोनू ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।
समापन पर पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया तथा 11 कन्याओं को भोजन कराकर दान-दक्षिणा दी गई।
रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    20 hrs ago
  • तारापुर में रविवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकारी बस स्टैंड परिसर में करीब 38 करोड़ 74 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षदों ने फूल-माला व बुके देकर उनका स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तारापुर में लंबे समय से बस स्टैंड के जीर्णोद्धार की मांग थी, जिसे अब प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि बस स्टैंड का विस्तार और आधुनिकीकरण जल्द शुरू होगा। साथ ही नगर क्षेत्र में अन्य विकास योजनाओं को भी स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि तारापुर और खड़गपुर अनुमंडल में ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र लगातार विकास की ओर अग्रसर है। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बस स्टैंड निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया तथा अन्य परियोजनाओं की भी समीक्षा की।
    1
    तारापुर में रविवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकारी बस स्टैंड परिसर में करीब 38 करोड़ 74 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षदों ने फूल-माला व बुके देकर उनका स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तारापुर में लंबे समय से बस स्टैंड के जीर्णोद्धार की मांग थी, जिसे अब प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि बस स्टैंड का विस्तार और आधुनिकीकरण जल्द शुरू होगा। साथ ही नगर क्षेत्र में अन्य विकास योजनाओं को भी स्वीकृति दी गई है।
उन्होंने बताया कि तारापुर और खड़गपुर अनुमंडल में ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र लगातार विकास की ओर अग्रसर है।
निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बस स्टैंड निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया तथा अन्य परियोजनाओं की भी समीक्षा की।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    27 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.