पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धरमजयगढ़ में 14 मई को होगी प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया धरमजयगढ़ स्थित पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए लॉटरी आयोजन की तिथि घोषित कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को प्रातः 10 बजे स्कूल प्रांगण में चयन समिति की उपस्थिति में लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। बताया गया है कि निर्धारित सीटों के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर पारदर्शी तरीके से आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लॉटरी निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को सीटों का आवंटन किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों एवं संबंधित आवेदकों से समय पर उपस्थित रहने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरी की जा सके।
पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धरमजयगढ़ में 14 मई को होगी प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया धरमजयगढ़ स्थित पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए लॉटरी आयोजन की तिथि घोषित कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को प्रातः 10 बजे स्कूल प्रांगण में चयन समिति की उपस्थिति में लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। बताया गया है कि निर्धारित सीटों के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर पारदर्शी तरीके से आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लॉटरी निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को सीटों का आवंटन किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों एवं संबंधित आवेदकों से समय पर उपस्थित रहने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरी की जा सके।
- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और रायपुर में एक फैंसी स्टोर में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया, जिससे भारी नुकसान हुआ है।1
- bacche log garmi mein khelte hue garmi nahin lag raha baccha1
- केदमा में RSS का तीन दिवसीय प्रारंभिक सत्र आयोजन, सैकड़ों स्वयंसेवकों ने लिया भाग केदमा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा सत्र का आयोजन शनिवार 9 मई से सोमवार 11 मई 2026 तक बालक छात्रावास केदमा में किया गया। इस सत्र में उदयपुर एवं लखनपुर ब्लॉक से सैकड़ों स्वयंसेवकों और नागरिकों की उपस्थिति दर्ज हुई। सत्र को सफल बनाने के लिए मंडल अंतर्गत सभी सक्रिय एवं प्रशिक्षित स्वयंसेवकों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आयोजन स्थल को सुव्यवस्थित किया। कार्यक्रम के दौरान संघ की कार्यपद्धति, अनुशासन, राष्ट्र सेवा एवं हिन्दू संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। विशेष बात यह रही कि केदमा में पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रारंभिक शिक्षा सत्र का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण सत्रों से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा हिन्दू संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलेगी। तीन दिनों तक चले इस सत्र में स्वयंसेवकों में उत्साह और अनुशासन देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र एवं समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।4
- सक्ती जिले के चंद्रपुर थाने में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। ACB बिलासपुर की टीम ने उन्हें उस समय दबोचा जब वे दूसरी किस्त ले रहे थे, जबकि वे पहले भी इतनी ही रकम वसूल चुके थे।1
- कुत्तों की पूजा पर हो रही जमकर सियासत, नसबंदी से पहले की जा रही है आरती , अब आरोप-प्रत्यारोप हुए तेज जगदलपुर।जगदलपुर में आवारा कुत्तों की नसबंदी अभियान की शुरुआत ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। जहां एक ओर नगर निगम ने एबीसी सेंटर की शुरुआत कुत्तों की पूजा, तिलक और दूध पिलाकर की, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाते हुए सीधे महापौर पर निशाना साध दिया है। निगम के इस अनोखे शुभारंभ में महापौर संजय पांडेय समेत जनप्रतिनिधियों ने कुत्तों को तिलक लगाया, दूध पिलाया और पूजा-अर्चना के साथ अभियान की शुरुआत की लेकिन ये तस्वीरें सामने आते ही सियासत गरमा गई। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष ने इसे हास्यास्पद बताते हुए तंज कसा उन्होंने कहा कि अगर कुत्तों की पूजा ही करनी है, तो एक डॉग हाउस बनाकर वहीं सभी कुत्तों को रखिए, रोज पूजा करिए, दूध पिलाइए इससे नसबंदी पर खर्च होने वाला जनता का पैसा भी बचेगा उन्होंने इसे कोरा दिखावा करार दिया और महापौर को घेरते हुए कहा कि ये सिर्फ दिखाने की राजनीति है, जमीनी समाधान नहीं। वहीं महापौर संजय पांडेय ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर ही सवाल खड़े कर दिए उन्होंने कहा कि जीव सेवा और सनातन परंपरा से जुड़े हर काम में कांग्रेस को दर्द होता है. महापौर ने कुत्तों को सनातन परंपरा में राहु-केतु और भगवान कालभैरव से जोड़ते हुए पूजा को सही ठहराया और कहा कि यह सिर्फ आस्था नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास है। महापौर यहीं नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस के 10 साल के शासन पर भी सवाल उठाए कहा कि तब नसबंदी जैसे मुद्दों पर कोई ठोस काम नहीं हुआ और अब जब पहल हो रही है, तो राजनीति की जा रही है1
- हाथी शावक की मौत, चौबीस घंटे में दूसरी घटना , वन विभाग सजग नहीं, लोगो ने जताई चिंता रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद वन विभाग सजग नहीं है, इन हाथियों के साथ लगातार विचरण करने वाले शावकों की मौत लगातार हो रही है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनने से हाथी शावको की मौत रुकने का नाम नहीं ले रही है।1
- कोरबा में बिस्तर पर सो रहे एक मासूम बच्चे को सांप ने काट लिया। इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया, जिससे पूरे परिवार में मातम छा गया है।1
- मौत के बाद भी नहीं चेते लोग: प्रतिबंधित पच धारी डैम पर फिर उमड़ी भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था नदारद रायगढ़। एक ओर प्रशासन हादसों को रोकने के लिए डैम और जलाशयों पर प्रतिबंध लगाने के दावे करता है, वहीं दूसरी ओर ज़मीनी हकीकत बिल्कुल अलग नजर आ रही है। रायगढ़ के सर्किट हाउस के पीछे स्थित पच धारी डैम में लगातार हो रहे हादसों के बावजूद लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। हालात इतने चिंताजनक हैं कि यहां न तो पुलिस की मौजूदगी दिखाई दे रही है और न ही लोगों को रोकने-टोकने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी यहां तैनात किया गया है। कल दोपहर ही एक युवक की डैम में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद उम्मीद थी कि प्रशासन सख्ती करेगा और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाएगा, लेकिन स्थानीय लोग अगले ही दिन बड़ी संख्या में लोग डैम पर पहुंच गए। परिवारों, युवाओं और बच्चों की भीड़ पूरे क्षेत्र में देखी गई, जबकि सुरक्षा के नाम पर वहां एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पच धारी डैम लंबे समय से हादसों का केंद्र बना हुआ है। यहां पहले भी कई युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है। इसके अलावा चोरी, छेड़छाड़ और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें भी लगातार सामने आती रही हैं। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से स्थायी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। प्रतिबंध के बावजूद लोगों का डैम पर पहुंचना कई सवाल खड़े कर रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब क्षेत्र को संवेदनशील घोषित किया गया है तो वहां निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं है? यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो आने वाले दिनों में और बड़े हादसे होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि डैम क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया जाए, बैरिकेडिंग की जाए और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि किसी और परिवार को अपनों को खोने का दर्द न झेलना पड़े।2
- 🚨 मथुरा मंडी में ठेकेदारी विवाद ने पकड़ा तूल 🚨 मंडी समिति में नए ठेकेदार बदन सिंह और उनके पुत्र को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा झूठे आरोप लगाकर धकेल वालों से मीडिया के सामने बयान दिलवाने की कोशिश की गई। लेकिन जब मीडिया टीम ने मौके पर धकेल वालों से बात की, तो उन्होंने साफ कहा कि वर्तमान में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली नहीं हो रही है और ₹1 तक नहीं लिया जाता। वहीं बदन सिंह को मंडी से बाहर करने और धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। मामले को लेकर मंडी में तनाव का माहौल बना हुआ है। 📍 मुख्य रिपोर्ट: राहुल शर्मा 📍 मथुरा न्यूज़ | मंडी समिति से ग्राउंड रिपोर्ट #Mathura #MathuraNews #MandiSamiti #BreakingNews #RahulSharma #UPNews #GroundReport #मथुरा #मंडीसमिति1