टूण्डला टोल प्लाजा पर हुआ हंगामा, पुलिस आईडी कार्ड दिखा टोल ना देने पर हुआ हंगामा फिरोजाबाद के टूंडला टोल प्लाजा का मामला है एसआई परीक्षा देने आए मैनपुरी के एक युवक नें टोल से बचने के लिए टोलकर्मियों कों पुलिस का आईडी कार्ड दिखाया| टोलकर्मियों नें गाड़ी मे देखा तो जिसका आईडी कार्ड था वो कार मे मौजूद नहीं था और गाड़ी के पीछे एडवोकेट लिखा था टोल कर्मियों कों शक हुआ उन्होने युवक से टोल देने को कहा जिस पर मामला गर्म हो गया और उसने हंगामा शुरू कर दिया | टोल कर्मियों द्वारा डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची | पुलिस के पहुंचने पर जब युवक से पूछा गया कि यह कार्ड किसका है तो उसने बताया कि यह उसके बड़े भाई का कार्ड है टोल से बचने के लिए उसने इस कार्ड का उपयोग किया पुलिस द्वारा उसे समझाने के बाद उसने टोल दिया टोलकर्मियों से माफी मांगी और चला गया| Updated News- 15/मार्च /26- अखंड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से अनुज रावत की ब्यूरो रिपोर्ट देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )
टूण्डला टोल प्लाजा पर हुआ हंगामा, पुलिस आईडी कार्ड दिखा टोल ना देने पर हुआ हंगामा फिरोजाबाद के टूंडला टोल प्लाजा का मामला है एसआई परीक्षा देने आए मैनपुरी के एक युवक नें टोल से बचने के लिए टोलकर्मियों कों पुलिस का आईडी कार्ड दिखाया| टोलकर्मियों नें गाड़ी मे देखा तो जिसका आईडी कार्ड था वो कार मे मौजूद नहीं था और गाड़ी के पीछे एडवोकेट लिखा था टोल कर्मियों कों शक हुआ उन्होने युवक से टोल देने को कहा जिस पर मामला गर्म हो गया और उसने हंगामा शुरू कर दिया | टोल कर्मियों द्वारा डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची | पुलिस के पहुंचने पर जब युवक से पूछा गया कि यह कार्ड किसका है तो उसने बताया कि यह उसके बड़े भाई का कार्ड है टोल से बचने के लिए उसने इस कार्ड का उपयोग किया पुलिस द्वारा उसे समझाने के बाद उसने टोल दिया टोलकर्मियों से माफी मांगी और चला गया| Updated News- 15/मार्च /26- अखंड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से अनुज रावत की ब्यूरो रिपोर्ट देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )
- फिरोजाबाद में शनिवार दोपहर को एक अजीब और गरीब मामला सामने आया | एक बच्ची को सांप ने काट लिया | परिजन बिना देरी करें बच्ची को ले गए अस्पताल हैरानी की बात यह है कि सांप को भी बोरी में बंद कर साथ लें गए | पूरा मामला फिरोजाबाद के ग्राम मुबारकपुर का है जहां एक 12 वर्ष की बालिका को सांप ने काट लिया | परिजन बच्ची को सरकारी ट्रॉमा अस्पताल लेकर पहुंचे साथ में उसे सांप को भी बोरी में ले गए जिसने बच्ची को काटा था यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है| जब परिजन सांप को बोरी में बंद करके सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो वहां मरीज व कर्मचारियों के होश उड़ गए अस्पताल में अफरा तफरी मच गई परिजन से बात करने पर जानकारी मिली कि ऐसा उन्होंने क्यों किया तो परिजन द्वारा बताया गया कि इस सांप को ले जाने का कारण यह है कि इसको देखकर बच्ची का सही तरह से इलाज कर सके डॉक्टर की आखिर किस सांप ने काटा है बच्ची को | डॉक्टर का कहना है की बच्ची को समय से अस्पताल पहुंचने पर बच्ची की हालत स्थिर है | राहत की बात यह है कि फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर बताई जा रही है | Updated News- 15/मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- जोधपुर ।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव हेमलता चौधरी ने दिल्ली प्रवास के दौरान राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रभारी तथा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आगामी चुनावों को लेकर महिलाओं की 33% भागीदारी, महिला सशक्तिकरण तथा राजस्थान की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने हेमलता चौधरी को गुजरात प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।1
- क्या लोक अदालत में चालान और बिजली बिल माफ हो सकते हैं? जानिए पूरा सच!1
- सिलेंडर महंगा तो सड़क पर उतरी Aam Aadmi Party, कलेक्ट्रेट पर जोरदार नारेबाज़ी!1
- Amit Pandey Uttar Pradesh Chanauli rupeth2
- बिग ब्रेकिंग न्यूज़ एटा गोवर्धन पूजा पर गीतों की भरमार, थिरक रहे श्रृद्धालु रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा जलेसर- जैनपुरा ग्राम पंचायत में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए उपस्थित हुए। परम श्रद्धेय आचार्य राघवेन्द्राचार्य जी ने निर्धारित समय पर कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने गुरु वंदना और इष्ट वंदना के साथ संगीतमय भजन प्रस्तुत किए। आचार्य जी ने नंदोत्सव और बधाई गीतों के माध्यम से भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान आचार्य ने पूतना वध, अघासुर, बकासुर और शकटासुर जैसे कंस द्वारा भेजे गए क्रूर राक्षसों के संहार का संक्षिप्त विवरण दिया। उन्होंने कालिया नाग के मद मर्दन की कथा भी सुनाई और गोवर्धन पूजा का विस्तृत वर्णन किया। गोवर्धन पूजा के अवसर पर मनमोहक संगीत और लोकप्रिय लोक गीतों पर महिला श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। यह नृत्य काफी देर तक जारी रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में, गोवर्धन आरती के बाद श्रीमद्भागवत कथा की आरती की गई। इसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। पंचम दिवस की कथा का विश्राम करते हुए आचार्य जी ने अगले दिन रुक्मिणी विवाह की प्रस्तुति के बारे में जानकारी दी।2
- " गाजियाबाद के हरीश राणा को आज अंतिम विदाई दी जा रही है। 13 साल पहले एक हादसे के बाद वह कोमा में चले गए थे और तब से बिस्तर पर ही थे। देशभर में इलाज की कोशिशें हुईं, लेकिन उन्हें होश में नहीं लाया जा सका। अब उन्हें दिल्ली के एम्स लाया गया है, जहां सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद उनका लाइफ़ सपोर्ट सिस्टम हटाया जाएगा। अपने बेटे को आखिरी बार विदा करते समय उनके माता-पिता के लिए यह बेहद भावुक पल था, 13 साल तक उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी और लगातार उसकी सेवा करते रहे।1
- आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जब इस घटना की वजह सामने आई तो सभी लोग चौंक गए. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. पैसे और संपत्ति के विवाद में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. बीच-बचाव करने आई मां को भी आरोपी ने धक्का देकर गिरा दिया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. कहां का है ये मामला? मामला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिटी स्टेशन रोड के सामने स्थित गली का है. यहां रहने वाली पूनम शर्मा ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं. शुक्रवार रात घर पर बड़ा बेटा गौरव और सबसे छोटा बेटा आकाश मौजूद थे. बताया जा रहा है कि गौरव ड्राइवरी का काम करता था, जबकि आकाश शादी-पार्टी में कैमरामैन और फोटोग्राफी का काम करता है. आकाश सात महीने पहले मुंबई से वापस आया था और तब से पैसों की तंगी के कारण अक्सर घर में रुपए मांगता रहता था. पैसे और संपत्ति को लेकर हुआ विवाद शुक्रवार रात भी आकाश ने घर में पैसे और मकान के बंटवारे को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया. बड़े भाई गौरव ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई. गुस्से में आकाश ने गौरव के साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि उसने गौरव को जमीन पर गिराकर पेट में लात-घूंसे मारे और एलईडी उठाकर उसके सिर पर दे मारी. शोर सुनकर मां पूनम दूसरे कमरे से दौड़कर आईं और बेटे को बचाने की कोशिश की, लेकिन आकाश ने उन्हें भी धक्का देकर गिरा दिया. मोबाइल पासवर्ड को लेकर और भड़का विवाद मां के मुताबिक, विवाद के दौरान आकाश ने जीजा को फोन करने के लिए गौरव से मोबाइल मांगा. मोबाइल में पासवर्ड लॉक था. जब गौरव ने पासवर्ड बताने से मना कर दिया तो आकाश और ज्यादा भड़क गया और मारपीट तेज कर दी. अस्पताल ले जाने पर हुई मौत जब गौरव गंभीर हालत में पड़ा था तो आरोपी आकाश ने मां से कहा कि अभी सांस चल रही है, अस्पताल ले जाओ. इसके बाद मां ने शोर मचाया और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और घायल गौरव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पिता की मौत के बाद बढ़ा विवाद परिजनों का कहना है कि पांच महीने पहले ही पिता की मौत हुई थी, जिसके बाद से आकाश संपत्ति के बंटवारे को लेकर अक्सर घर में विवाद करता था. गौरव ड्राइवर था और परिवार उसकी शादी के लिए लड़की देख रहा था, लेकिन उससे पहले ही भाई ने उसकी जान ले ली.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर पर आरोपी आकाश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है | Updated News- 15/मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर चलती ट्रेन में टिकट जांच के दौरान टीटीई की सतर्कता से अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब पकड़ी गई है। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि मंगलवार 10 मार्च को ट्रेन संख्या 20496 हडपसर-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लूनी से जोधपुर के स्टेशनों के बीच टिकट जांच के दौरान आरक्षित कोच एस-1 में तीन यात्री टॉयलेट के पास संदिग्ध स्थिति में खड़े दिखाई दिए। कोच के टीटीई रिछपाल सिंह ने उनसे पूछताछ की लेकिन वे अपने बारे में और वहां खड़े रहने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। संदेह होने पर टीटीई ने कोच के टॉयलेट की जांच की। जांच के दौरान टॉयलेट के अंदर आठ बैग रखे हुए मिले। बैगों की तलाशी लेने पर उनमें बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद हुईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। ट्रेन के जोधपुर पहुंचने पर शराब से भरे सभी आठ बैग ट्रेन कंडक्टर आर के यादव के मीमो के साथ रेलवे सुरक्षा बल को सौंप दिए गए, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया है।1