जिला स्तर पर धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व रू भुवनेश्वर महादेव मंदिर में विधि विधान से हुई पूजा-अर्चना, मंगल कलश यात्रा भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर डूंगरपुर, 11 मई। अक्षय आस्था, नवीनीकरण और संस्कृति के स्वाभिमान की पुष्टि करता 8 से 11 जनवरी 2026 सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संपूर्ण कार्यक्रम एवं सोमनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक का एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। राज स्तरीय कार्यक्रम का भी लाइव हुआ प्रसारण राज्य स्तर पर वैशाली नगर में स्थित झारखंड महादेव मंदिर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा रुद्राभिषेक पूजा अर्चन का लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को संबोधित भी किया। भुवनेश्वर महादेव मंदिर में विधि विधान से हुई पूजा-अर्चना जिला स्तरीय कार्यक्रम सोमवार को जिला प्रशासन एवं देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में भुवनेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया ।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सागवाड़ा विधायक श्री शंकर लाल डेचा, समाजसेवी श्री अशोक पटेल राणोली, निवर्तमान सभापति नगर परिषद श्री अमृतलाल कलासुआ, समाजसेवी श्री बंशीलाल कटारा, श्री गुरु प्रसाद पटेल, श्री प्रभु पंडया, श्री नरेशजी, श्री अशोकजी, सरपंच करौली श्री बालशंकर मनात मंचासीन रहें। इस अवसर पर जिला कलक्टर श्री देशलदान, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री दिनेश चंद्र धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर श्री सोनू गुर्जर, बिछीवाड़ा उपखंड अधिकारी शाहीन अंजुम भी मंचासीन रहें। इस अवसर पर विधायक श्री डेचा ने सोमनाथ मंदिर का ऐतिहासिक महत्व बताते हुए इसके पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने को स्वाभिमान पर्व बताया तथा कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री विरासत से विकास की सोच के साथ विकसित भारत की संकल्पना को पूरा कर रहें हैं। इस अवसर पर समाजसेवी अशोक पटेल रणोली ने सोमनाथ मंदिर की स्थापना इसके ऐतिहासिक महत्व, विध्वंस, पुनर्निर्माण के बारें में जानकारी दी। इस अवसर पर समाजसेवी बंशीलाल कटारा ने कहा कि सोमनाथ मंदिर देश की संस्कृति और विरासत है और विविधता में एकता का प्रतीक है। उन्होंने भारत को सोने की चिडि़या कहे जाने के गौरवशाली इतिहास के बारें में बताते हुए भुवनेश्वर मंदिर के भी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर देशलदान ने आजादी के बाद में 1026 में हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष तथा स्वतंत्रता के पश्चात 1951 में पुनर्निमित मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पर मनाए जाने वाले स्वाभिमान दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि इतिहास से वर्तमान बनता है और जो सोच रखते हैं उसी से भविष्य तय होता है । विरासत भी और विकास भी की संकल्पना के साथ नर ही नारायण की कल्पना को साकार करते हुए आम व्यक्ति की सेवा करना ही हमारा ध्येय होना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त समाजसेवी प्रभु पंडया ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक गिरीश जैन एवं विपिन पंडया ने किया। कार्यक्रम के दौरान देवस्थान विभाग के गिरीश, संयुक्त निदेशक डीओआईटी मुकेश वर्मा, उप निदेशक डीओआईटी समीर मीणा, सहायक निदेशक जनसंपर्क, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सहायक लेखा अधिकारी ऋतुराज चौहान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, ग्राम वासी, अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन के द्वारा पेयजल, छाया, पूजा अर्चन, सीधे प्रसारण आदि के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। विधि विधान से हुआ पूजा अर्चन इससे पूर्व भुवनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में अतिथियों की उपस्थिति में वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चन किया गया। साथ ही गर्भ गृह में शिवलिंग का रुद्राभिषेक के साथ भजनों के साथ जिले में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। मंगल कलश यात्रा इससे पूर्व प्रातः करौली ग्राम पंचायत में नारियल, पुष्पों से सजे कलश लेकर मंगल कलश यात्रा निकाली गई । जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मिलित हुई। मंगल कलश यात्रा भुवनेश्वर मंदिर पहुंची जहां पर सभी ने भजन कीर्तन, पूजा अर्चन कर लाइव कार्यक्रम का प्रसारण देखा।
जिला स्तर पर धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व रू भुवनेश्वर महादेव मंदिर में विधि विधान से हुई पूजा-अर्चना, मंगल कलश यात्रा भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर डूंगरपुर, 11 मई। अक्षय आस्था, नवीनीकरण और संस्कृति के स्वाभिमान की पुष्टि करता 8 से 11 जनवरी 2026 सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संपूर्ण कार्यक्रम एवं सोमनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक का एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। राज स्तरीय कार्यक्रम का भी लाइव हुआ प्रसारण राज्य स्तर पर वैशाली नगर में स्थित झारखंड महादेव मंदिर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा रुद्राभिषेक पूजा अर्चन का लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को संबोधित भी किया। भुवनेश्वर महादेव मंदिर में विधि विधान से हुई पूजा-अर्चना जिला स्तरीय कार्यक्रम सोमवार को जिला प्रशासन एवं देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में भुवनेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया ।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सागवाड़ा विधायक श्री शंकर लाल डेचा, समाजसेवी श्री अशोक पटेल राणोली, निवर्तमान सभापति नगर परिषद श्री अमृतलाल कलासुआ, समाजसेवी श्री बंशीलाल कटारा, श्री गुरु प्रसाद पटेल, श्री प्रभु पंडया, श्री नरेशजी, श्री अशोकजी, सरपंच करौली श्री बालशंकर मनात मंचासीन रहें। इस अवसर पर जिला कलक्टर श्री देशलदान, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री दिनेश चंद्र धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर श्री सोनू गुर्जर, बिछीवाड़ा उपखंड अधिकारी शाहीन अंजुम भी मंचासीन रहें। इस अवसर पर विधायक श्री डेचा ने सोमनाथ मंदिर का ऐतिहासिक महत्व बताते हुए इसके पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने को स्वाभिमान पर्व बताया तथा कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री विरासत से विकास की सोच के साथ विकसित भारत की संकल्पना को पूरा कर रहें हैं। इस अवसर पर समाजसेवी अशोक पटेल रणोली ने सोमनाथ मंदिर की स्थापना इसके ऐतिहासिक महत्व, विध्वंस, पुनर्निर्माण के बारें में जानकारी दी। इस अवसर पर समाजसेवी बंशीलाल कटारा
ने कहा कि सोमनाथ मंदिर देश की संस्कृति और विरासत है और विविधता में एकता का प्रतीक है। उन्होंने भारत को सोने की चिडि़या कहे जाने के गौरवशाली इतिहास के बारें में बताते हुए भुवनेश्वर मंदिर के भी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर देशलदान ने आजादी के बाद में 1026 में हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष तथा स्वतंत्रता के पश्चात 1951 में पुनर्निमित मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पर मनाए जाने वाले स्वाभिमान दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि इतिहास से वर्तमान बनता है और जो सोच रखते हैं उसी से भविष्य तय होता है । विरासत भी और विकास भी की संकल्पना के साथ नर ही नारायण की कल्पना को साकार करते हुए आम व्यक्ति की सेवा करना ही हमारा ध्येय होना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त समाजसेवी प्रभु पंडया ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक गिरीश जैन एवं विपिन पंडया ने किया। कार्यक्रम के दौरान देवस्थान विभाग के गिरीश, संयुक्त निदेशक डीओआईटी मुकेश वर्मा, उप निदेशक डीओआईटी समीर मीणा, सहायक निदेशक जनसंपर्क, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सहायक लेखा अधिकारी ऋतुराज चौहान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, ग्राम वासी, अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन के द्वारा पेयजल, छाया, पूजा अर्चन, सीधे प्रसारण आदि के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। विधि विधान से हुआ पूजा अर्चन इससे पूर्व भुवनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में अतिथियों की उपस्थिति में वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चन किया गया। साथ ही गर्भ गृह में शिवलिंग का रुद्राभिषेक के साथ भजनों के साथ जिले में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। मंगल कलश यात्रा इससे पूर्व प्रातः करौली ग्राम पंचायत में नारियल, पुष्पों से सजे कलश लेकर मंगल कलश यात्रा निकाली गई । जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मिलित हुई। मंगल कलश यात्रा भुवनेश्वर मंदिर पहुंची जहां पर सभी ने भजन कीर्तन, पूजा अर्चन कर लाइव कार्यक्रम का प्रसारण देखा।
- मां की ममता शर्मसार, दो नदी में मिला 8 से 9 माह के बालक का भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में दो नदी में एक भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से भ्रूण को नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद भ्रूण को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भ्रूण 8 से 9 माह का बताया जा रहा है।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर नगरपरिषद द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर कलश यात्रा आयोजित। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर नगरपरिषद द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर कलश यात्रा आयोजित। डूंगरपुर नगर मंडल के नेतृत्व में समस्त सनातनी धर्म प्रेमी,श्रीनाथ महिला मंडल की मातृ शक्ति , भाजपा नगर के कार्यकर्ता एवं शहरवासियों ने बड़े हर्ष के साथ 11मई,2026 सोमवार को यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार नगर परिषद डूंगरपुर में सोमनाथ मंदिर के इतिहास और गौरव को याद करने एक कलश यात्रा नगर परिषद से निकाली गई। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत कलश यात्रा निकाली जिसमें आगे सोमनाथ मंदिर की बड़ी ध्वजा लिए नगर मंडल के कार्यकर्ता एवं सैकड़ों महिलाओं के कलश अपने सिर पर धारण कर कलश यात्रा में सम्मिलित होकर धनेश्वर मंदिर पहुंचकर कलश के जल से शिवजी का अभिषेक किया। -अभिषेक पश्चात महाआरती का आयोजन किया।यह कार्यक्रम 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष और आधुनिक पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया गया।1
- राजस्थान के डूंगरपुर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सोमनाथ मंदिर के गौरवमयी इतिहास को जन-जन तक पहुँचाना था। इस ऐतिहासिक यात्रा में मातृशक्ति और धर्मप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।3
- डूंगरपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ कर एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह भोले-भाले लोगों के बैंक खाते किराए पर लेकर देशभर में ₹50 लाख से ज़्यादा की ठगी करता था। पुलिस अब इस गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश में जुटी है।1
- डूंगरपुर जिले में शादी से लौट रहे एक परिवार पर 10-12 हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में दंपती और उनके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।1
- राजस्थान में जनगणना 2027 के तहत नागरिकों से घर बैठे मोबाइल से स्व-गणना करने का आग्रह किया गया है। यह डिजिटल इंडिया की एक बड़ी पहल है, जिसमें सभी नागरिकों की भागीदारी 15 मई तक मांगी गई है। अपने राज्य के भविष्य के लिए इस महत्वपूर्ण कार्य में अवश्य सहयोग करें।1
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: इतिहास, आस्था और संस्कृति का भव्य संगम पुनर्निर्मित श्री सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ पर सीमलवाड़ा कस्बे में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सीनियर स्कूल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सीमलवाड़ा तालाब की पाल स्थित विश्वनाथ महादेव मंदिर पहुँची, जहां पूर्व सांसद कनकमल कटारा, भाजपा प्रत्याशी कारीलाल ननोमा, जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना, मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, महेश डामोर, सरपंच विजयपाल डोडियार, कीर्ति पंड्या सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पूजा-अर्चना की। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद कनकमल कटारा एवँ भाजपा प्रत्याशी कारीलाल ननोमा ने कहा कि आज भारत को नरेंद्र मोदी एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसने विकास के साथ सनातन संस्कृति को भी नई पहचान दिलाई है। सनातन धर्म भारत की सभ्यता और स्वाभिमान का प्रतीक है। वही अन्य वक्ताओं ने श्री सोमनाथ मंदिर को सनातन संस्कृति, राष्ट्रीय अस्मिता और आत्मगौरव का प्रतीक बताते हुए देशभर में सनातन धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। एसडीएम विवेक गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी समाज को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन दिलीप सिंह चौहान ने किया, जबकि आभार प्रकाश पंड्या ने व्यक्त किया। इस अवसर पर विकास अधिकारी ललित पंड्या, नायब तहसीलदार भूमल चौहान, राजेश मीणा, विद्युत विभाग एईएन हर्षद पंचाल,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हमराज सिंह चौहान, पशु चिकित्सक डॉ. मनीष रोत, राजेश प्रजापत, योगेश दर्जी, देवेंद्र दर्जी,मणि लाल पंड्या सीनियर सेकेंडरी विद्यालय सीमलवाड़ा की प्रधानाचार्या श्रद्धा पंड्या, बालिका विद्यालय प्रधानाचार्य विभा पंड्या, क़ानूनंगों योगराज सिंह शख्तावत, निरजन चौहान, निर्भय चौहान, देवेंद्र सिंह सोलंकी, सुनील भट्ट, भरत त्रिवेदी, देवीलाल कलाल, पराग सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- देशभर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' उत्साह से मनाया जा रहा है, जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर से सीधा प्रसारण किया। राजस्थान के डूंगरपुर में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।2