logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जाजोद स्कूल में विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजनः छात्रों को बाल अधिकार, साइबर क्राइम की दी जानकारी, बाल विवाह-दहेज के खिलाफ दिलाई शपथ जाजोद(अरविन्द कुमार)| ग्राम पंचायत जाजोद की राउमावि में तालुका विधिक सेवा जागरूकता समिति ने एक विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया। यह शिविर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, साइबर क्राइम, बाल अपराध, शिक्षा का अधिकार और श्रम कानून जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यालय के उत्सव प्रभारी विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि इस दौरान छात्र-छात्राओं को बाल विवाह का विरोध करने और दहेज न लेने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमाधोपुर विधिक समिति के न्याय मित्र संतोष कुमार सैनी थे, जबकि अध्यक्षता व्याख्याता कमला सिंघड़ ने की। शिविर में एक खुला सत्र भी रखा गया, जिसमें मुरारीलाल जाट, चंपा कुमारी, विष्णु कुमार जोशी और फूल चंद कुड़ी ने अपने विचार साझा किए और विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर महेंद्र कुमार मलिंडा, बाबूलाल मीणा, सुरेंद्र सिंह, मुकेश स्वामी, जितेंद्र कुमार, महेंद्र पालीवाल, गजानंद जाट, मोहन सिंह देवंदा, झाबरमल बुरड़क, अनीता कुमारी और गुड्डी मीणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

2 hrs ago
user_Arvind kumar sarsar
Arvind kumar sarsar
Journalist खंडेला, सीकर, राजस्थान•
2 hrs ago
24fc7a43-68c3-445e-a4e7-6a8aa19700f4

जाजोद स्कूल में विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजनः छात्रों को बाल अधिकार, साइबर क्राइम की दी जानकारी, बाल विवाह-दहेज के खिलाफ दिलाई शपथ जाजोद(अरविन्द कुमार)| ग्राम पंचायत जाजोद की राउमावि में तालुका विधिक सेवा जागरूकता समिति ने एक विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया। यह शिविर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, साइबर क्राइम, बाल अपराध, शिक्षा का अधिकार और श्रम कानून जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यालय के उत्सव प्रभारी विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि इस दौरान छात्र-छात्राओं को बाल विवाह का विरोध करने और दहेज न लेने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमाधोपुर विधिक समिति के न्याय मित्र संतोष कुमार सैनी थे, जबकि अध्यक्षता व्याख्याता कमला सिंघड़ ने की। शिविर में एक खुला सत्र भी रखा गया, जिसमें मुरारीलाल जाट, चंपा कुमारी, विष्णु कुमार जोशी और फूल चंद कुड़ी ने अपने विचार साझा किए और विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर महेंद्र कुमार मलिंडा, बाबूलाल मीणा, सुरेंद्र सिंह, मुकेश स्वामी, जितेंद्र कुमार, महेंद्र पालीवाल, गजानंद जाट, मोहन सिंह देवंदा, झाबरमल बुरड़क, अनीता कुमारी और गुड्डी मीणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    1
    Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    user_RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    Sikar, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • Post by Social Media Rajasthan-1
    1
    Post by Social Media Rajasthan-1
    user_Social Media Rajasthan-1
    Social Media Rajasthan-1
    सीकर ग्रामीण, सीकर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • चिड़ावा: चिड़ावा शहर के वार्ड नंबर 11 में एक अनोखा और प्रेरणादायक मामला सामने आया, जहां गोद-भराई की रस्म देखते ही देखते शादी में बदल गई। इस खास पल का गवाह बना पूरा परिवार, जबकि विदेश में मौजूद पिता ने वीडियो कॉल के जरिए अपनी बेटी को आशीर्वाद दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पप्पू चेजारा की पुत्री निकिता वर्मा की गोद-भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान नवलगढ़ निवासी दूल्हे अजय (पुत्र स्वर्गीय जगदीश) अपने परिजनों के साथ समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। माहौल खुशियों से भरा था, तभी दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से एक बड़ा फैसला लेते हुए इस रस्म को विवाह में बदल दिया। *वीडियो कॉल बना भावनाओं का सेतु* निकिता के पिता विदेश में होने के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए पूरे आयोजन को देखा और बेटी को आशीर्वाद दिया। यह पल परिवार के लिए बेहद भावुक और यादगार बन गया। *सादगी में रचा विवाह, बिना दहेज दिया बड़ा संदेश* इस अचानक हुए विवाह की सबसे खास बात रही कि दोनों परिवारों ने बिना दहेज के शादी करने का संकल्प लिया। लड़की के चाचा मुकेश वर्मा और लड़के के चाचा योगेश कुमार ने बताया कि यह निर्णय पूरी सहमति और खुशी के साथ लिया गया। उन्होंने कहा कि यह शादी समाज के लिए एक संदेश है कि रिश्ते प्रेम, सम्मान और विश्वास पर टिके होते हैं, न कि लेन-देन पर। *बनी प्रेरणा, बढ़ी गरिमा* इस अनोखे विवाह ने न केवल समारोह की गरिमा बढ़ाई, बल्कि यह समाज के लिए एक सकारात्मक उदाहरण भी बन गया। सादगी, आपसी समझ और बिना दहेज के इस शादी ने यह साबित कर दिया कि बदलते समय के साथ परंपराओं को बेहतर दिशा दी जा सकती है।
    1
    चिड़ावा: चिड़ावा शहर के वार्ड नंबर 11 में एक अनोखा और प्रेरणादायक मामला सामने आया, जहां गोद-भराई की रस्म देखते ही देखते शादी में बदल गई। इस खास पल का गवाह बना पूरा परिवार, जबकि विदेश में मौजूद पिता ने वीडियो कॉल के जरिए अपनी बेटी को आशीर्वाद दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पप्पू चेजारा की पुत्री निकिता वर्मा की गोद-भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान नवलगढ़ निवासी दूल्हे अजय (पुत्र स्वर्गीय जगदीश) अपने परिजनों के साथ समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। माहौल खुशियों से भरा था, तभी दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से एक बड़ा फैसला लेते हुए इस रस्म को विवाह में बदल दिया।
*वीडियो कॉल बना भावनाओं का सेतु*
निकिता के पिता विदेश में होने के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए पूरे आयोजन को देखा और बेटी को आशीर्वाद दिया। यह पल परिवार के लिए बेहद भावुक और यादगार बन गया।
*सादगी में रचा विवाह, बिना दहेज दिया बड़ा संदेश*
इस अचानक हुए विवाह की सबसे खास बात रही कि दोनों परिवारों ने बिना दहेज के शादी करने का संकल्प लिया। लड़की के चाचा मुकेश वर्मा और लड़के के चाचा योगेश कुमार ने बताया कि यह निर्णय पूरी सहमति और खुशी के साथ लिया गया।
उन्होंने कहा कि यह शादी समाज के लिए एक संदेश है कि रिश्ते प्रेम, सम्मान और विश्वास पर टिके होते हैं, न कि लेन-देन पर।
*बनी प्रेरणा, बढ़ी गरिमा*
इस अनोखे विवाह ने न केवल समारोह की गरिमा बढ़ाई, बल्कि यह समाज के लिए एक सकारात्मक उदाहरण भी बन गया। सादगी, आपसी समझ और बिना दहेज के इस शादी ने यह साबित कर दिया कि बदलते समय के साथ परंपराओं को बेहतर दिशा दी जा सकती है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • शाहपुरा कचरा डिपो में आग लगने की सुचना पर दमकल ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
    1
    शाहपुरा कचरा डिपो में आग लगने की सुचना पर दमकल ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    8 hrs ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    13 min ago
  • उत्तराखंड के चकराता से एक वीडियो चर्चा में है, जहां बच्चे कह रहे हैं कि गुरुजी स्कूल नहीं आते। बच्चों के इस दावे के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लोग कह रहे हैं— हो सकता है गुरुजी गूगल मीट पर ऑनलाइन क्लास ले रहे हों! वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति और पढ़ाई की स्थिति को लेकर बहस तेज हो गई है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    1
    उत्तराखंड के चकराता से एक वीडियो चर्चा में है, जहां बच्चे कह रहे हैं कि गुरुजी स्कूल नहीं आते। बच्चों के इस दावे के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लोग कह रहे हैं— हो सकता है गुरुजी गूगल मीट पर ऑनलाइन क्लास ले रहे हों!
वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति और पढ़ाई की स्थिति को लेकर बहस तेज हो गई है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    36 min ago
  • Post by Just Jaipur Live
    1
    Post by Just Jaipur Live
    user_Just Jaipur Live
    Just Jaipur Live
    Journalist जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    1
    Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    user_RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    Sikar, Rajasthan•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.