Shuru
Apke Nagar Ki App…
हसपुरा औरंगाबाद अंचल कार्यालय के कक्ष में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया हसपुरा अंचल कार्यालय के कक्ष में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार आयोजित किया गया।सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने फरियादियो की सुनवाई करते हुए कुछ मामलों को निष्पादित किया
Prem Singh
हसपुरा औरंगाबाद अंचल कार्यालय के कक्ष में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया हसपुरा अंचल कार्यालय के कक्ष में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार आयोजित किया गया।सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने फरियादियो की सुनवाई करते हुए कुछ मामलों को निष्पादित किया
More news from बिहार and nearby areas
- हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा पटेल चौक पर पटेल की 151 वीं जयंती मनाई गई हसपुरा बाजार स्थित पटेल पुस्तकालय में पटेल की 151वीं जयंती मनाई गई।कार्यक्रम में दर्जनों समाजसेवियों ने शामिल हुए1
- पेट्रोल की बढ़ती कीमत और पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहा रुझान, रफीगंज में मॉडर्न ईवी ऑटोमोबाइल का उद्घाटन पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों और पर्यावरण संरक्षण की जरूरत को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। इसी दिशा में रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड स्थित ओवरब्रिज के समीप मॉडर्न ईवी ऑटोमोबाइल का शुक्रवार संध्या 7 बजे उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, अपर थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सिंह और मुख्य संचालक बागेश चंद्र ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आयोजकों ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य संचालक बागेश चंद्र एवं जय किशोर ने बताया कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन लोगों के लिए अच्छा विकल्प बन सकते हैं। इनसे ईंधन खर्च कम करने के साथ-साथ प्रदूषण घटाने और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि एजेंसी में इलेक्ट्रिक स्कूटी काफी कम कीमतों पर उपलब्ध है। दीपावली के अवसर पर ग्राहकों को 2,000 रुपये की विशेष छूट भी दी जा रही है। एजेंसी का उद्देश्य लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में धनबाद ईवी जोन के ऑनर जय किशोर, चांदनी कुमारी, सुनील कुमार, चंदन कुमार, कन्हैया कुमार, डॉ. रवि रंजन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- 🚀 आज की LIVE INCOME देखिए और खुद भी शुरुआत करने का मौका पहचानिए! क्या आप भी अपने रोज़मर्रा के काम के साथ घर बैठे कुछ अतिरिक्त कमाई करना चाहते हैं? चाहे आप Housewife हों, Student हों, Job Person हों, Businessman हों या Retired Person, आप अपनी सुविधा और समय के अनुसार ऑनलाइन काम सीखने और करने की शुरुआत कर सकते हैं। हमारे साथ जुड़कर आप सीख सकते हैं: ✅ Digital Marketing Skills ✅ Online Lead Generation ✅ Calling Work ✅ Social Media Marketing ✅ AI एवं अन्य डिजिटल स्किल्स ⏰ रोजाना सिर्फ 1–2 घंटे सीखने और काम करने के लिए निकालिए और अपनी मेहनत से आगे बढ़ने की दिशा में कदम बढ़ाइए। 🔥 आज की LIVE INCOME इसका एक उदाहरण है। अगला अवसर आपका भी हो सकता है 📲 अगर आप भी इस काम की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो अभी WhatsApp पर मैसेज करें। SHARWAN | LEADSGURU 📞 WhatsApp: 7568628143 आज जानकारी लीजिए, समझिए और हमारे साथ काम स्टार्ट कीजिए। #WorkFromHome #LiveIncome #DigitalSkills #OnlineWorking #LeadGeneration #PartTimeWork #LeadGuru1
- स्कूली बच्चों द्वारा बाल विवाह और साइबर क्राइम पर प्रस्तुत नाटक ने मोहा सबका मन। अरवल।स्थानीय पायस मिशन स्कूल के प्रांगण में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), अरवल के तत्वावधान में आयोजित '*सुरक्षित बचपन अभियान*' (Safe Childhood Campaign) के तहत एक भव्य और विशेष जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में अरवल जिले के माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (District & Sessions Judge) प्रजेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) मनीष कुमार पाण्डेय सर भी मंच पर मौजूद रहे। इनके अलावे पैनल एडवोकेट राजेश चंद्रा भी उपस्थित हुए कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत गान के साथ हुई। उपस्थित बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पोक्सो (POCSO) एक्ट और बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला। वहीं, सीजेएम सर ने बच्चों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), विधिक सेवा (15100) और साइबर क्राइम हेल्पलाइन (1930) का उपयोग करने की विस्तृत जानकारी दी।नाटक की शानदार प्रस्तुति ने बटोरीं तालियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण।विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया एक विशेष नाट्य कार्यक्रम रहा। बच्चों ने अपनी कलात्मक और जीवंत प्रस्तुति के माध्यम से 'बाल विवाह' के कुप्रभावों, 'साइबर अपराध' (Cyber Crime) के खतरों और 'गुड टच-बैड टच' जैसे बेहद संवेदनशील विषयों को रंगमंच पर उतारा। बच्चों के इस शानदार अभिनय और कड़े संदेश ने वहां मौजूद न्यायाधीश महोदय को भावुक कर दिया और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अतिथियों ने बच्चों की इस बेहतरीन प्रस्तुति की जमकर सराहना की।कार्यक्रम के समापन पर स्कूल के कोऑर्डिनेटर प्रेम राजवंश ने सभी मुख्य अतिथियों, विधिक सेवा प्राधिकार के अधिकारियों, शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प बच्चों को एक निडर, सुरक्षित और जागरूक माहौल देना है। इस अवसर पर स्कूल निदेशक राज कुमार, सह निदेशक अशोक कुमार, प्रधानाचार्य सोनम मिश्रा, कॉर्डिनेटर प्रेम राजवंश, कविता शर्मा एवं सभी शिक्षकगण और भारी संख्या में छात्रछात्राएँ उपस्थित थे।1
- अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज द्वारा जनता दरबार में 41 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाई विक्रमगंज (रोहतास)अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में "सबका सम्मान-जीवन आसान" (Ease of living) के तहत *जनता दरबार* का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों द्वारा अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित परिवाद प्रस्तुत किए गए। जनता दरबार में कुल 41 परिवादियों की समस्याओं की सुनवाई की गई, जिसमें भूमि विवाद से संबंधित 23 परिवाद, आपूर्ति से संबंधित 08 परिवाद तथा अन्य मामलों से संबंधित 10 परिवाद शामिल थे। अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज द्वारा इसमें से 14 परिवादियों के आवेदन पर ऑन द स्पॉट सुनवाई करते हुए निष्पादन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, परिवादियों को आश्वस्त किया गया कि प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि **जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है** तथा आम नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को जनता दरबार के माध्यम से प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।2
- बिहार के विकाश के सवाल पर क्या बोले? प्रशांत किशोर ,जय बिहार बिहार के विकाश के सवाल पर क्या बोले? प्रशांत किशोर जय बिहार1
- रफीगंज थाना परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव बनाए रखने की शपथ। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को रफीगंज थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे के महत्व को समझते हुए देश की एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद, थानाध्यक्ष शम्भू कुमार, एसआई रविकांत सिंह, आकाश कुमार, हैदर अली अंसारी एवं बबनजीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने लाइव प्रसारण को ध्यानपूर्वक देखा और राष्ट्रीय एकता दिवस के संदेश को आत्मसात किया। इस अवसर पर सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने, देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने तथा आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने की शपथ ली। पदाधिकारियों ने कहा कि देश की एकता और अखंडता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। इसे बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।1
- हसपुरा औरंगाबाद अंचल कार्यालय के कक्ष में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया हसपुरा अंचल कार्यालय के कक्ष में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार आयोजित किया गया।सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने फरियादियो की सुनवाई करते हुए कुछ मामलों को निष्पादित किया1