अशोकनगर जिले के मुंगावली में नगर परिषद सीएमओ विनय कुमार भट्ट के निर्देश पर प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन सख्ती से टैक्स वसूली अभियान चलाया जा रहा है। सीएमओ द्वारा गठित विशेष टीमें घर-घर जाकर नल टैक्स और समेकित या संपत्ति कर की रसीदें चेक कर रही हैं। टैक्स जमा न होने या रसीद न दिखाने पर नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। नगर परिषद ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि एक बार नल कनेक्शन कटने के बाद बकायादारों को दोबारा कनेक्शन नहीं दिया जाएगा और संपत्ति कर जमा न होने की स्थिति में संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में मंगलवार को वसूली टीम द्वारा नगर के ढिमरान गली और कछियाना मोहल्ला में वसूली की कार्रवाई की गई, जहां टैक्स न चुकाने वाले बकायादारों के नल कनेक्शन गुरुवार से काटने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान जलकर वसूली प्रभारी नवेद क़ाज़ी के साथ शैलेष अग्रवाल, श्रीराम चिढ़ार, अनिल नामदेव, वीरू करोसिया और धर्मेन्द्र पंडा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर परिषद ने चेतावनी दी है कि अन्य वार्डों में भी जल कर जमा न होने पर इसी तरह सख्ती से कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

- अशोकनगर जिले के मुंगावली में नगर परिषद सीएमओ विनय कुमार भट्ट के निर्देश पर प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन सख्ती से टैक्स वसूली अभियान चलाया जा रहा है। सीएमओ द्वारा गठित विशेष टीमें घर-घर जाकर नल टैक्स और समेकित या संपत्ति कर की रसीदें चेक कर रही हैं। टैक्स जमा न होने या रसीद न दिखाने पर नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। नगर परिषद ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि एक बार नल कनेक्शन कटने के बाद बकायादारों को दोबारा कनेक्शन नहीं दिया जाएगा और संपत्ति कर जमा न होने की स्थिति में संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में मंगलवार को वसूली टीम द्वारा नगर के ढिमरान गली और कछियाना मोहल्ला में वसूली की कार्रवाई की गई, जहां टैक्स न चुकाने वाले बकायादारों के नल कनेक्शन गुरुवार से काटने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान जलकर वसूली प्रभारी नवेद क़ाज़ी के साथ शैलेष अग्रवाल, श्रीराम चिढ़ार, अनिल नामदेव, वीरू करोसिया और धर्मेन्द्र पंडा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर परिषद ने चेतावनी दी है कि अन्य वार्डों में भी जल कर जमा न होने पर इसी तरह सख्ती से कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।1
- विदिशा जिले के कुरवाई में नाले पर अवैध कब्जे, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और राजस्व अभिलेखों में कथित अनियमितताओं के मामलों में संबंधित अधिकारियों पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। किसी भी जमीनी विवाद की निष्पक्ष जांच करने के बजाय उसे जातिगत विवाद का रूप देकर एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस तरह के रवैये से न्याय व्यवस्था पर आम लोगों का विश्वास डगमगा रहा है। एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष जांच और कानून का समान रूप से पालन होना बेहद जरूरी है। यदि पीड़ित व्यक्ति को लंबे समय तक न्याय नहीं मिलता, तो समाज में निराशा, आक्रोश और पूरी प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति अविश्वास की भावना पैदा होती है। समाज में कानून के प्रति सम्मान और शांति बनाए रखने के लिए समय पर, निष्पक्ष और पूरी तरह से साक्ष्य-आधारित न्याय मिलना अत्यंत आवश्यक है।2
- प्रदर्शनकारियों का साथ देने पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के बाद अब ललितपुर में भी इस कार्रवाई को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी आक्रोश के बीच ललितपुर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया। सपा और कांग्रेस के नेताओं ने तुवन चौराहे से लेकर घंटाघर तक जोरदार नारे लगाते हुए पैदल मार्च निकाला।1
- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर के विरोध में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने ललितपुर के घंटाघर चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस कार्रवाई को लोकतंत्र के विरुद्ध बताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे समाजवादी पार्टी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। घंटाघर चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मुस्तैद रहा और पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी। सपा कार्यकर्ताओं का यह प्रदर्शन अंततः शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।3
- रिटेल बाजार में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। इस बड़ी तेजी के बाद सोने के दाम अब अपने रिकॉर्ड स्तर के बेहद करीब पहुंच गए हैं।1
- मध्य प्रदेश के अशोकनगर में देह व्यापार और ब्लैकमेलिंग की मुख्य आरोपी सीमा अहिरवार के मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है। पुलिस, नगर पालिका और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर JCB की मदद से 21 बाई 25 फीट के दो मंजिला मकान के सामने बने टीनशेड वाले एक मंजिला अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पुलिस ने देह व्यापार के मामले में सीमा अहिरवार को दो अन्य महिलाओं के साथ गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान उसका दामाद भी इस अनैतिक कारोबार में शामिल पाया गया, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी के बाद की गई जांच में ब्लैकमेलिंग के दो बड़े मामले उजागर हुए। इनमें से एक मामले में पीड़ित विक्रांत जैन से अश्लील वीडियो के नाम पर करीब ₹51 लाख और कुछ प्लॉट हड़पने का आरोप है, वहीं दूसरे पीड़ित से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ₹16 लाख की ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी सीमा अहिरवार फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।1
- झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक चलती बस के अचानक ब्रेक जाम होने से भीषण हादसा हो गया। ब्रेक जाम होते ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार 30 यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना का लाइव वीडियो एलएनएन न्यूज पर सामने आया है।1