Shuru
Apke Nagar Ki App…
जमुई में छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, दोस्त के साथ जा रही थी छात्रा... 10वीं की छात्रा और उसके दोस्त को रास्ते में रोककर युवकों ने की बदसलूकी। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी।...नाबालिगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल...
Dileep kushwah
जमुई में छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, दोस्त के साथ जा रही थी छात्रा... 10वीं की छात्रा और उसके दोस्त को रास्ते में रोककर युवकों ने की बदसलूकी। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी।...नाबालिगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल...
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पोहरी चौराहे पर अतिक्रमण पर तहसीलदार कल्पना शर्मा का एक्शन शुरू। परवेज जमील अंसारी के आवेदन पर पोहरी चौराहे पर कुएं को निकलवाने ओर कब्जा छुड़वाने के लिए प्रशासन हुआ सक्रिय जल्द ही कारवाही पूरी।1
- नगर परिषद सभापति के चुनाव के लिए मतदान जारी पार्षद कर रहे हैं मतदान कांग्रेस से सुनील सैनी भाजपा से वीरेंद्र शर्मा चुनाव मैदान में करौली नगरपरिषद के नए सभापति के चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और वोटिंग दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगी। मतदान खत्म होने के बाद वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।रिटर्निंग अधिकारी राकेश कुमार रावत की देखरेख में पार्षद अपने वोट डाल रहे हैं। मतदान के बाद वोटों की गिनती होगी और सभापति के नाम का ऐलान किया जाएगा। सोमवार सुबह 11:00 मिली जानकारी के मुताबिक नगर परिषद के 55 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस के 28, भाजपा के 11, बसपा का 1 और 15 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। सभापति पद के लिए भाजपा से वीरेंद्र शर्मा और कांग्रेस से सुनील सैनी उम्मीदवार हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।कांग्रेस उम्मीदवार सुनील सैनी पूर्व सभापति प्रतिनिधि के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पार्षदों की आवाजाही और गतिविधियों पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। चुनाव को देखते हुए नगर परिषद कार्यालय और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।1
- उपसभापति के लिए 10:00 बजे से 11:00 बजे तक नामांकन जमा होंगे 11:30 बजेसमीक्षा होगी 2:00 तक नाम वापसी का समय रहेगा 2:30 से 5:00 तक मतदान का समय रहेगा उपसभापति के लिए 10:00 बजे से 11:00 बजे तक नामांकन जमा होंगे 11:30 बजेसमीक्षा होगी 2:00 तक नाम वापसी का समय रहेगा 2:30 से 5:00 तक मतदान का समय रहेगा1
- करेरा वन परिक्षेत्र में ₹30 हजार लेकर ट्रैक्टर छोड़ने का आरोप करेरा वन परिक्षेत्र की खोड़ सब रेंज में वन विभाग की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठे हैं। वन विभाग की टीम द्वारा पकड़े गए ट्रैक्टर को कथित रूप से ₹30 हजार लेकर छोड़ने का आरोप लगाया गया है। आरोप डिप्टी रेंजर राजा राम वंशकार एवं उनके स्टाफ पर लगाए जा रहे हैं। मामले में पंचनामा, जब्ती और ट्रैक्टर छोड़ने के आदेश को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि DFO शिवपुरी मामले की निष्पक्ष जांच कराकर क्या कार्रवाई करते हैं। करेरा वन परिक्षेत्र में ₹30 हजार लेकर ट्रैक्टर छोड़ने का आरोप करेरा वन परिक्षेत्र की खोड़ सब रेंज में वन विभाग की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठे हैं। वन विभाग की टीम द्वारा पकड़े गए ट्रैक्टर को कथित रूप से ₹30 हजार लेकर छोड़ने का आरोप लगाया गया है। आरोप डिप्टी रेंजर राजा राम वंशकार एवं उनके स्टाफ पर लगाए जा रहे हैं। मामले में पंचनामा, जब्ती और ट्रैक्टर छोड़ने के आदेश को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि DFO शिवपुरी मामले की निष्पक्ष जांच कराकर क्या कार्रवाई करते हैं।1
- बडौदी क पास ुक से सा्ु लेते समय बाइक के सामने आई गाय, फक ही परिवार के 4 लोग गंभीर मप से घायल1
- विजयपुर के ग्राम इकलोद में निकली वीर तेजाजी महाराज की घोड़ी की सवारी ग्राम इकलोद में वीर तेजाजी महाराज की भव्य घोड़ी की सवारी निकाली गई। श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति के साथ सवारी में भाग लिया। गांव में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की....1
- पुराने पैसे की लेनदेन में गढी मौसमाबाद में 1 परिवार पर हमला 7 जनें घायल 5 लोगों का जिला अस्पताल में उपचार जारी वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी मौसमाबाद में एक परिवार पर हमला कर मारपीट करने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। मामले की पीडित परिवार के जयदेव मीना ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।जयदेव मीणा निवासी गढ़ी मौसमाबाद ने सोमवार सुबह 10:00 बजे बताया कि पुराने पैसे की लेनदेन के मामले को लेकर रविवार को गांव के ही दबंग लोगों ने उनके परिवार जनों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।जिसमें उनके परिवार के प्रदीप, स्वराज, भंवर सिंह, जयदेव पुत्रान काडूराम मीना, हिम्मतसिंह पुत्र प्रदीप, बिरमा पत्नि प्रदीप, ममता पत्नि स्वराज मीना सभी निवासी गढी मौसमाबाद घायल हो गए।जिनमें गंभीर घायल हुए पांच व्यक्तियों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है, दो महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- गणेश महोत्सव में धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं को किया आकर्षित गंगापुर सिटी। पुरानी अनाज मंडी में श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति, गंगापुर सिटी के तत्वावधान में चल रहे 12 दिवसीय विशाल गणेश महोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। महोत्सव के दौरान भगवान जगन्नाथ के विभिन्न स्वरूप, मां दुर्गा के नौ रूप, भक्त प्रहलाद और हिरण्यकश्यप के वध का प्रसंग तथा भोले की बारात की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। झांकियों के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। शाम होते ही पुरानी अनाज मंडी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई और पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय नजर आया। कार्यक्रम के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों का सम्मान किया गया। समिति की ओर से पत्रकारों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही दानदाताओं एवं भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। 14 सितंबर से शुरू हुए गणेश महोत्सव को लेकर शहर और आसपास के गांवों में उत्साह बना हुआ है। समिति अध्यक्ष तनिष्क चौधरी ने बताया कि 12 दिवसीय महोत्सव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का मंच संचालन अजय भारद्वाज और जानवी ने किया। आयोजन समिति की टीम महोत्सव के सफल आयोजन में संरक्षक अशोक चौधरी, अध्यक्ष तनिष्क चौधरी, सचिव राहुल शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह, संयोजक युधिष्ठिर राज सिंह, उपाध्यक्ष राकेश गेहूंआ, सह-संयोजक विश्वजीत सिंह, सह-कोषाध्यक्ष सैनुज चौधरी एवं सानिध्य अग्रवाल सहित समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।2
- जंगली जानवर के हमले में युवक की मौत, ग्रामीणों में दहशत गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर बनी सिंह मीना 9829427070 टटवाड़ा की ढाणी नागाड़ी में शौच के लिए गए युवक को जंगल में घसीट ले गया जानवर, वन विभाग ने शुरू की तलाश तलावड़ा तहसील क्षेत्र में जंगली जानवर के मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। टटवाड़ा की ढाणी नागाड़ी में रविवार देर शाम शौच के लिए गए एक युवक पर कथित रूप से जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार ढाणी नागाड़ी निवासी राकेश पुत्र छिंगा बैरवा रविवार देर शाम शौच के लिए गया था। इसी दौरान किसी जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जानवर युवक को दबोचकर जंगल की ओर ले गया। बाद में युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। शरीर के पेट के हिस्से से मांस खाए जाने के निशान भी बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी सुशीला पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक की पहचान राकेश बैरवा के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन विभाग के कर्मचारी हमले में शामिल जंगली जानवर की पहचान करने तथा उसके मूवमेंट का पता लगाने में जुटे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक पर किस जंगली जानवर ने हमला किया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में जंगली जानवर की मौजूदगी को लेकर चिंता जताई है और वन विभाग से निगरानी बढ़ाने तथा जानवर की पहचान कर उसे पकड़ने की मांग की है। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वाइट ग्रामीण3